icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Amir SohailAmir SohailFollow5 Sept 2024, 05:38 am

झांसी-दूरंतो एक्सप्रैस के AC कोच में तस्करी कर ले जा रहे कश्मीरी खरगोश को RPF टीम ने किया बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी दूरंतो एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में तस्करी कर ले जाये जा रहे कश्मीरी खरगोशों को आरपीएफ की टीम ने बरामद कर लिया। हजरत निजामुद्दीन से सिकंदराबाद जा रही ट्रेन के सीट के नीचे से आवाज सुनाई दी, जिसके बाद तलाशी में तीन लावारिस कार्टून मिले। इन कार्टूनों में कुल 6 कश्मीरी खरगोश पाए गए। झांसी स्टेशन पर खरगोशों को उतारकर वन विभाग के हवाले कर दिया गया। झांसी आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद असलम ने बताया कि कार्टूनों के अंदर खरगोशों के मिलने की सूचना झांसी हेड क्वार्टर को दी गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

PHED 14 करोड़ घोटाला: 10 साल बाद एपीओ, 17A के प्रकरण सुर्ख़ियों में

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-PHED में 14 करोड़ के घोटाले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 10 साल पुराने तत्कालीन बहोड़ डिवीजन के अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को APO किया है. ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन के चलते APO किया गया है. आखिरकार जलदाय महकमे को 10 साल बाद कैसे याद आई इस घोटाले की.. देखें इस रिपोर्ट में! धरातल पर पाइप नहीं, 7 करोड़ का एडवांस पेमेंट- जल महकमे ने 10 साल बाद बहोड़ के करोड़ों के घोटाले की याद आई. 2016 में हुए 14 करोड़ के घोटाले में तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को APO किया. APO के कारण बताया गया कि ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन है. यदि सरकार मंजूरी देती है तो 17A के तहत ACB प्रकरण की जांच करेगी. बहोड़ डिवीजन में NCRPB वित्त योजना में मेसर्स DEEM Construction Firm को 24 करोड़ का टेंडर मिला. जिसमें जमकर फर्जीवाड़ा हुआ. इंजीनियरों ने ME clauses DEEM Construction Firm को 14.25 लाख का फर्जी भुगतान कर दिया. Firm को 6-7 करोड़ के पाइप का एडवांस भुगतान किया, जबकि धरातल पर कोई पाइप थे ही नहीं. अगर ACB जांच की मंजूरी मिली तो DEEM Construction Firm की मुश्किले भी बढ़ेगी. इस मामले में तत्कालीन XEN धमेंद्र सोनी निलंबित हो चुके. बताया जा रहा है इस घोटाले में अभी और इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है. ये है पूरा मामला- जलदाय विभाग ने 2016 को MEssrs DEEM Construction Company को 24.04 करोड़ का टेंडर दिया था. जिसका काम 18 महीने में यानी अक्टूबर 2017 तक पूरा होना था. लेकिन काम आज तक अधूरा है. Firm के कार्य के बदले तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता Ashok Kumar ने 14.25 करोड़ का फर्जी भुगतान कर दिया. जिसमें सीधे 5.14 करोड़ का बिना काम के भुगतान किया. यानि साइट पर ना पाइप लगे ना टंकी चालू हुई और ठेकेदार को 5.14 करोड़ के बिना कार्य के भुगतान कर दिया. DEEM Construction Firm blacklist हो चुकी- जलदाय विभाग ने फर्जी बैंक गारंटी देने वाली Jaipur की Firm MEssrs DEEM Construction Company को ब्लैकलिस्ट कर दी है. विभाग के Chief Engineer Technical Neeraj Mathur के आदेश पर firm की जमा प्रतिभूति राशि 14 लाख जब्त कर ली है. firm ने अलवर NCR रीजन के बहोड़ क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन डालने और पंप हाउस का 24 करोड़ का टेंडर लेने के लिए फर्जी बैंक गारंटी लगा दी. Firm को पहले नोटिस दिया गया. इसके बाद सुनवाई की गई. ठेकेदार कंपनी की ओर से दिए गए सभी दावों को खारिज कर दिया गया और बैंक गारंटी को फर्जी पाया गया.
0
0
Report

PHED ने 14 करोड़ घोटाले के आरोपी पर एपीओ; 17A प्रकरण ACB के तहत विचाराधीन

Jaipur, Rajasthan:पीएचईडी को 10 बाद याद आया घोटाला,14 करोड के घोटाले में तत्कालीन एक्सईएन एपीओ,ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन आशीष चौहान, जयपुर-PHED में 14 करोड के घोटाले में सरकार ने बडा एक्शन लिया है.10 साल पुराने तत्कालीन बह Rod अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को एपीओ किया है.ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन के चलते एपीओं किया है. धरातल पर पाइप नहीं,7 करोड का एडवांस पैमेंट- जल महकमे ने 10 बाद बाद बहरोड के करोडों के घोटाले की याद आई.2016 में हुए 14 करोड के घोटाले में तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता अशोक कुमार यादव को एपीओ किया.एपीओं में कारण बताया गया कि ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन है.यदि सरकार मंजूरी देती है तो 17A के तहत एसीबी प्रकरण की जांच करेगी.बहरोड़ डिवीजन में NCRPB वित्त योजना में मैसर्स डीम कंस्ट्रक्शन फर्म को 24 करोड का टेंडर मिला. जिसमे जमकर फर्जीवाड़ा हुआ.इंजीनियर्स ने मैसर्स डीन कंस्ट्रक्शन फर्म को 14.25 लाख का फर्जी भुगतान कर दिया.फर्म को 6-7 करोड़ के पाइप का एडवांस भुगतान किया,जबकि धरातल पर कोई पाइप थे ही नहीं.यदि एसीबी जांच की मंजूरी मिली तो डीम कंस्ट्रक्शन फर्म की मुश्किले भी बढेगी.इस मामले में तत्कालीन एक्सईएन धमेंद्र सोनी निलंबित हो चुके.बताया जा रहा है इस घोटाले में अभी और इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है.ये है पूरा मामला- जलदाय विभाग ने 2016 को मैसर्स डीम कन्सट्रक्शन कम्पनी को 24.04 करोड़ का टेंडर दिया था.जिसका काम 18 महीने में यानि अक्टूबर 2017 तक पूरा होना था. लेकिन काम आज तक अधूरा है.फर्म के कार्य के बदले तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता अशोक कुमार ने 14.25 करोड का फर्जी भुगतान कर दिया. जिसमे सीधे सीधे 5.14 करोड का बिना काम के भुगतान किया.यानि साइट पर ना पाइप लगे ना टंकी चालू हुई और ठेकेदार को 5.14 करोड के बिना कार्य के भुगतान कर दिया. डीम कंस्ट्रक्शन फर्म हो चुकी ब्लैक लिस्टेड- जलदाय विभाग ने फर्जी बैंक गारंटी देने वाली जयपुर की फर्म मैसर्स डीम कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्ट हो चुकी.विभाग के चीफ इंजीनियर टेक्निकल नीरज माथुर के आदेश पर फर्म की जमा प्रतिभूति राशि 14 लाख जब्त कर ली है. फर्म ने अलवर एनसीआर रीजन के बहरोड क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन डालने और पंप हाउस का 24 करोड़ का टेंडर लेने के लिए फर्जी बैंक गारंटी लगा दी.फर्म को पहले नोटिस दिया गया.इसके बाद सुनवाई की गई.ठेकेदार कंपनी की ओर से दिए गए सभी दावों को खारिज कर दिया गया और बैंक गारंटी को फर्जी पाया गया.
0
0
Report

जयपुर में इक्यावनवीं राष्ट्रीय सब जूनियर-जूनियर योगासन चैम्पियनशिप शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आज से इक्यावन वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर योगासन स्पोर्टस चैम्पियनशिप की शुरूआत हुई अलंकार महिला कॉलेज में आयोजित इस चैम्पियनशिप में देश के सभी राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं चैम्पियनशिप का उदघाटन राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अरूण चतुर्वेदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया ने किया इस मौके पर गुलाबो सपेरा ने कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी वही जय चौधरी ने राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उदघाटन सत्र में सबका मन मोह लिया इस दौरान खिलाड़ियों نے योगासन कर कार्यक्रम में समां बांधा
0
0
Report
Advertisement

गौरगामा में विवाद: पुलिस ने भीम आर्मी के नेताओं को समझाकर स्थिति शांत की

Banka, Bihar:गौरगामा गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत कराई गई। अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरगामा गांव में विवाद को लेकर भीम आर्मी के प्रखंड प्रभारी लुटन कुमार ने बेनर फाड़ने को लेकर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी की और बेनर को फाड़ दिया। आवेदन में गगन कुमार यादव, निर्भन कुमार यादव, इशु यादव, अमन कुमार और हरदेव कुमार सहित कुछ युवकों के नाम का उल्लेख किया गया। आवेदन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार दास भी पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

घरेलू विवाद में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला करके उसकी निर्मम हत्या का आरोप लगा है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी खेड़ा ग्राम की है। पुलिस के अनुसार उन्हें आज सुबह सूचना मिली कि तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी खेड़ा ग्राम निवासी 37 वर्षीय गीता यादव का अपने पति और ससुराल पक्ष से घरेलू विवाद हो गया, जिसके चलते आरोपी पति रामकृपाल यादव ने हंसिया से अपनी पति की हत्या कर दी, जिस पर पुलिस टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है और शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
0
0
Report

महासमुंद पुलिस ने अंतरजिला चोर बसंत बाघ को दबोचा—सत्तर हजार रुपये का माल बरामद

Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद पुलिस ने अंतरजिला चोर को दबोचा। थाना कोमाखान अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 305(ए), 62, 331(4) बी.एन.एस का है मामला। ओम ढाबा पर बस रुकते ही महिला यात्री का सामान हुआ था पार, पुलिस तफ्तीश ने पहुंचाया अंतरजिला चोर तक। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और CDR एनालिसिस से खुला बस मे हुई चोरी का राज। अंतरजिला चोर बसंत बाघ पिता भेलीमत बाघ उम्र 31 वर्ष को पुलिस ने राजधानी रायपुर से किया गिरफ्तार। आरोपी आमानाका कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के पास से चोरी किये कान के सोने का टाॅप, सोने का कर्णफुल, एक मोबाईल भी पुलिस ने किया जब्त। बरामद सामान की कीमत करीब 75,000 रूपये है।
0
0
Report
Advertisement

16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन: भक्तों ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की

Ratlam, Madhya Pradesh:Ratlam प्रकृति, शक्ति और समृद्धि की देवी मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत आज विशेष पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हो रहा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू हुआ यह व्रत आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक चलता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, ऐश्वर्य, धन-धान्य, यश और संतान सुख की कामना पूरी होती है। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज में मां महालक्ष्मी को आराध्य और कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। यही वजह है कि समाज के लोग इस व्रत को विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। 16 दिन पूर्ण होने पर आज व्रती महिलाओं और पुरुषों ने मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर व्रत का उद्यापन किया। इस अवसर पर महालक्ष्मी प्राकट्य उत्सव भी मनाया गया। भक्तों ने माता से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और स्थायी लक्ष्मी के वास की कामना की।
0
0
Report

कोटा में 150 करोड़ के कैंसर अस्पताल की घोषणा, ओम बिरला ने कहा

Kota, Rajasthan:कोटा में बनेगा डेढ़ सौ करोड़ से कैंसर हॉस्पिटल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की घोषणा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कोटा में एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 150 करोड रुपए की लागत से कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इससे कोटा एवं आसपास के इलाके के कैंसर रोगियों को बहुत राहत मिलेगी। रोगियों के साथ आने वाले परिजनों के लिए रामाश्रय भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। साथ ही ओम बिरला ने कहा कि आगामी तीन महीने में कोटा में निजी क्षेत्र में भी कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बने, गौतम बोले—टीम की तरह मिलकर करेंगे काम

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: चुनाव से पहले आराधना मिश्रा मोना को नया UP कांग्रेस प्रेसिडेंट बनाए जाने पर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इंचार्ज राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "हर पार्टी का एक सिस्टम होता है। जो भी पदाधिकारी बनता है, उसका एक तय समय होता है। उनका समय खत्म होने के बाद दूसरे लोगों को भी मौका मिलता है। और फिर, जो लोग बड़े हैं, मैं उनके किए गए काम के लिए उनका शुक्रगुजार हूं। पार्टी उनके अनुभव का भी इस्तेमाल करेगी, और उन्हें पार्टी में पूरे सम्मान के साथ मौके मिलेंगे। पार्टी जगह-जगह लोगों को सोशल डायनामिक्स के हिसाब से मौके देती है। और हम सब मिलकर एक टीम की तरह काम कर रहे हैं।"
0
0
Report

नदिया कृष्णनगर कोर्ट का निरीक्षण कर कानून मंत्री विराज विश्वास ने सुधारों का संकेत दिया

ADAnup Das14m ago
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার অনুপ কুমার দাস নদীয়ার কৃষ্ণনগর জেলা আদালতে রাজ‍্যের আইন মন্ত্রী বিরাজ বিশ্বাস এসে এই আদালতে পরিকাঠামোর সমস্যা রয়েছে, দ্রুত সমাধান করার পদক্ষেপ নেওয়া হবে, আইনজীবী দের বার এর বিল্ডিং,এবং বিচারপতি নিয়োগ সহ, পুরনো মামলা নিষ্পত্তি করার উদ্যোগ নেবেন বলে জানিয়ে গেলেন,পরিদর্শনে এসে।তিনি কৃষ্ণনগর নদীয়া জেলা দায়রা আদালতের বিভিন্ন আদালত ঘুরে দেখেন এবং পরিদর্শন করলেন।।এবং আদালতের বিশেষ কিছু আইনি প্রক্রিয়া নিয়ে নদীয়া জেলা আদালতের বিভিন্ন বিশিষ্ট আইনজীবীদের সাথে আলোচনা ও করেন। আইন মন্ত্রী বিরাজ বিশ্বাস。 বাইট মন্ত্রী。
0
0
Report

हांसी मंडी में परमल धान खरीदी पर किसान- प्रशासन में नया विवाद

Hansi, Haryana:हाँसी kisan Union के साथ वॉक थ्रू बाइट : हरियाणा मंडी एसोसिएशन स्टेट प्रधान रामावतार तायल, मंडी सचिव बसाऊ राम कल विधायक विनोद भयाना ने जिस परमल धान की दो ढेरी की करवाई थी बोली, आज मंडी प्रशासन ने की कैंसिल सफाई और पंखे से सुखाने की बात बताकर बोली रद्द करने का दावा किसानों का आरोप- जानबूझकर परमल धान की खरीद में की जा रही देरी किसान यूनियन ने मंडी पहुंचकर जताया विरोध , सरकार एवं विधायक के खिलाफ नारेबाजी यूनियन बोली- जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा किसान बोले- कल बोली लगाकर रेट तय किया, शाम को कर दी गई कैंसिल किसानों के आरोप- फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गई सरकारी खरीद मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद को लेकर फिर बढ़ा विवाद वही हरियाणा प्रधान बोले जल्द खरीद हो हांसी मंडी सचिव बसाऊ राम ने कहा कि धान की ढेरी में पंखा सफाई की बात आई सामने हांसी की अनाज मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद को लेकर किसानों और मंडी प्रशासन के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। खास बात यह है कि जिस धान की ढेरी की बोली कल हांसी के विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में करवाई गई थी, उसी ढेरी को मंडी प्रशासन ने बाद में कैंसिल कर दिया। इसके बाद किसानों में रोष बढ़ गया और किसान यूनियन भी मंडी पहुंच गई। किसान यूनियन का कहना है कि अगर जल्द परमल धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। किसानों का दावा है कि धान की खरीद सिर्फ विधायक विनोद भयाना का फोटो खिंचवाने तक सीमित है। दरअसल, कल विधायक विनोद भयाना हांसी की अनाज मंडी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों की परमल धान की खरीद को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया था कि किसान की फसल का एक-एक दाने खरीदा जाएगा। कल से ही सरकारी खरीद का दावा किया गया था। विधायक की मौजूदगी में दो ढेरी की बोली भी करवाई गई और उसका रेट लगाया गया। लेकिन किसानों का आरोप है कि शाम होते-होते उसी दोनों ढेरी की बोली कैंसिल कर दी गई। किसानों को मंडी प्रशासन की ओर से सफाई और धान को पंखे से सुखाने जैसी वजह बताई गई। किसानों का कहना है कि वे खेत से धान को सुखाकर ही मंडी लेकर आ रहे हैं। उनका दावा है कि गांवों में किसान पहले ही पंखों के जरिए धान सुखाने की व्यवस्था कर रहे हैं। ऐसे में नमी या सफाई का हवाला देकर खरीद रोकना किसानों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम है। किसानों ने सवाल उठाया कि अगर धान में कोई कमी थी तो कल विधायक की मौजूदगी में बोली कैसे लगाई गई और रेट कैसे तय किया गया? किसानों का आरोप है कि बार-बार प्रक्रिया में बदलाव से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है और मंडी में फसल लेकर खड़े किसानों की परेशानी बढ़ रही है。 इसी मुद्दे को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी भी हांसी अनाज मण्डी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज करवाया। किसान नेता नसीब ने कहा कि किसानों को अब और परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अगर जल्द परमल धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। किसान यूनियन नेता दशरथ मलिक का कहना है कि सरकार और प्रशासन को मौके पर आकर साफ करना चाहिए कि आखिर किस वजह से कल लगाई गई बोली को कैंसिल किया गया। किसानों ने विधायक विनोद भयाना से भी मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करवाएं कि मंडी में पहुंची किसानों की फसल की खरीद जल्द हो。 वहीं हरियाणा मंडी एसोसिएशन के स्टेट प्रधान रामावतार तायल ने परमल धान की ढेरी की बोली कैंसिल किए जाने को गलत बताया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि किसानों को परेशान न किया जाए और मंडी में पहुंची परमल धान की जल्द खरीद सुनिश्चित की जाए।उन्होंने हांसी विधायक विनोद भयाना को कहा कि कल बोली लगाकर कैंसिल की ढेरी की खरीद जल्द शुरू करवाने के लिए प्रशासन से बातचीत करें。 वहीं हांसी मंडी सचिव बसाऊ राम ने कहा कि धान की ढेरी में पंखा लगाकर सफाई करने की बात सामने आई थी। मंडी प्रशासन के अनुसार धान की गुणवत्ता और सफाई से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खरीद की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी。 अब देखना होगा कि किसानों के विरोध और मंडी एसोसिएशन की अपील के बाद परमल धान की खरीद को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है। अब बड़ा सवाल यही है कि जब कल विधायक ने किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने का भरोसा दिया था, तो उसी ढेरी की बोली बाद में क्यों कैंसिल हुई? फिलहाल परमल धान की खरीद को लेकर किसानों का विरोध और प्रशासन के सामने चुनौती दोनों बढ़ गई हैं。
0
0
Report
Advertisement

घुमारवीं रोजगार मेले से 400 युवाओं को इंटरव्यू, मील ऐप लॉन्च

Bilaspur, Chhattisgarh:घुमारवीं में सीर उत्सव के दूसरे दिन रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 16 से अधिक कंपनियों ने 400 से अधिक युवाओं के लिए साक्षात्कार दिए, इनमें लगभग 200 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया, जबकि अन्य अभ्यर्थी चयन चरण के अगले स्तर के लिए बुलाए गए। स्थानीय युवाओं के साथ आईटीआई घुमारवीं के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और रोजगार एवं इंटर्नशिप के अवसरों के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक भर्ती प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव मिला। हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण देकर स्किल गैप दूर किया जाएगा। पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र तथा EV टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में ग्रीन जॉब्स के लिए शीघ्र शॉर्ट टर्म स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू होंगे, बजट में घोषित स्किल अकादमी को भी जल्द शुरू किया जाएगा ताकि डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त युवाओं के लिए फिनिशिंग कोर्स से रोजगारपरक क्षमताएं बढ़ें। ग्राम्य क्षेत्र में अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट अकादमी स्थापित करने की बजट घोषणा भी की गई है जिसमें AI, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स आदि आधुनिक पाठ्यक्रम शामिल होंगे। मंत्री ने रोजगार मेले के उद्देश्य से मील ऐप लॉन्च किया जो युवाओं और उद्योगों के बीच प्रभावी सेतु बनकर रोजगार, इंटर्नशिप और अन्य करियर अवसरों की तलाश में मदद करेगा।
0
0
Report

जशपुर पुलिस की मानवीय पहल: दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:जशपुर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विभागीय प्रक्रिया को त्वरित रूप से पूर्ण किया गया। इसके तहत स्वर्गीय आरक्षक जगलाल राम की पत्नी प्रियंका भगत तथा स्वर्गीय आरक्षक बलपंथ राम के पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक जीडी के पद पर नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने नव-नियुक्त आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकट की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। टैग्स (Tags): # # # # # #
0
0
Report

शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन पर हंगामा, पुलिस ने एफआईआर दर्ज

Mumbai, Maharashtra:मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित CJP के प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस से अनुमति मांगे जाने के बावजूद अनुमति नहीं मिलने और इसके बाद भी प्रदर्शन आयोजित किए जाने के आरोप में शिवाजी पार्क पुलिस ने CJP से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने सीजेपी नेता अभिजीत दिपके समेत कुछ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है, जबकि प्रदर्शन में मौजूद भीड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, CJP की ओर से शिवाजी पार्क में प्रदर्शन आयोजित करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी गई थी। हालांकि, शिवाजी पार्क में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व निर्देशों का हवाला देते हुए पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद प्रदर्शन आयोजित किया गया। पुलिस का आरोप है कि बिना अनुमति के बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क पहुंचे। इसके चलते आसपास के इलाकों में ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की शिकायतें सामने आईं। स्थानीय लोगों की ओर से शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शन की वजह से उन्हें अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी हुई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। इस मामले में फैजान अंसारी नाम के एक व्यक्ति की ओर से अभिजीत दिपके के खिलाफ अलग शिकायत दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। शिकायत में अभिजीत दिपके पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, ये शिकायत में लगाए गए आरोप हैं और इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। CJP के इसी प्रदर्शन के दौरान एक 75 वर्षीय व्यक्ति, जिनकी पहचान पिल्लई के तौर पर बताई जा रही है, की हार्ट अटैक के बाद मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदर्शन में शामिल लोगों के लिए मेडिकल और इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि जब बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे, तो आयोजकों की ओर से मौके पर प्राथमिक चिकित्सा या किसी तरह की आपातकालीन व्यवस्था की गई थी या नहीं। हालांकि, चूंकि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर भी अलग कानूनी सवाल खड़े होते हैं। दूसरी तरफ, प्रदर्शन आयोजित करने वाले आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे, यह भी जांच का विषय है। इस पूरे मामले में अभिजीत दिपके और आयोजकों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच महत्वपूर्ण होगी। प्रदर्शन में शामिल एक लड़की ने शरजील इमाम और उमर खालिद का जिक्र करते हुए उन्हें बेहद पढ़ा-लिखा और बौद्धिक व्यक्ति बताया और आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनका दमन किया जा रहा है। शरजील इमाम और उमर खालिद से जुड़े मामलों में अदालतों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई का अपना अलग कानूनी रिकॉर्ड है। ऐसे में प्रदर्शन के स्थल से उनके समर्थन में दिए गए बयानों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या CJP के मंच पर ऐसे लोगों को समर्थन देने वाली आवाजों को जगह दी जा रही थी। फिलहाल शिवाजी पार्क पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि प्रदर्शन के आयोजन में किन लोगों की क्या भूमिका थी, अनुमति नहीं होने के बावजूद भीड़ कैसे जुटाई गई और प्रदर्शन के दौरान नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ। अब इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और एफआईआर में नामजद लोगों से पूछताछ या अन्य कानूनी कदम कब उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top