284001
साहकार भारती का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन में अंचल को फिर मिली जिम्मेदारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सहकार भारती उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन बड़ा भक्तमाल परिषद अयोध्या जी में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर राष्ट्रीय महामंत्री उदय जोशी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जीपीएस राठौर एवं राज्य मंत्री पी सी एफ अध्यक्ष बाल्मिक त्रिपाठी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम दिनांक 14 एवं 15 सितंबर को संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटिहार: डकैती की योजना बनाने वाले छह अपराधी गिरफ्तार, हथियार-नकदी बरामद
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे छह अपराधी गिरफ्तार एवं एक विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया मनिहारी अनुमंडल थाना के महियारपुर ईंट-भट्ठे के पास बड़ी वारदात की तैयारी हुई नाकाम, हथियार-स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद शुक्रवार की मध्य रात्रि में मुख्यमंत्री, बिहार के संभावित कटिहार जिला आगमन के मद्देनजर मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार आसूचना संकलन एवं विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था बरामद पिस्टल एवं मादक पदार्थ के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा कटिहार जिला के मनिहारी पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना को सत्यापन करने के बाद कुछ युवकों को हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे स्थान पर पहुंची । जहां सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ महियारपुर ईंट-भट्ठे के पास मौजूद युवकों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सभी की तलाशी ली। वहीं पुलिस की आहट पाकर वहाँ मौजूद व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया प्रभारी मनिहारी पुलिस अनुमंडल सह पुलिस उपाधीक्षक , यातायात सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान एक पिस्टल, मैगजीन में लोड एक जिंदा कारतूस, 9.06 ग्राम स्मैक, 2,311 रुपये नकद, एक लाइटर, बाइक की एक चाबी और दो बाइक को बरामद किया। बरामद पिस्टल एवं मादक पदार्थ के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है। इस संबंध में BNS एवं 8(C)/21 (b)/29 NDPS ACT & 27 Arms Act के अंतर्गत दर्ज कर विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पटना में 12 वर्षीय बच्चा भाजपा गुंडों के हाथों पिटा, प्रशासन पर भारी सवाल
Patna, Bihar:बाढ़ की भयावह विभीषिका के बीच विषम परिस्थितियों में जीवित बचा 12 वर्षीय प्रिंस कुमार पटना में गंगा किनारे भाजपाई सरकार द्वारा 100 करोड़ के "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। तभी वहाँ भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की कुख्यात पार्टी भाजपा के गुंडे आकर इस 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटते हैं तथा सड़क की रेलिंग से नीचे नदी के समीप फेंक देते हैं। भीड़ इकट्ठी होती है तो पुलिस बच्चे को पीटकर वहीं बैठे सत्ताधारी गुंडों के साथ बच्चे को भी थाने ले जाती है। थाने जाकर उन भाजपाई गुंडों को छोड़ दिया जाता है तथा उल्टे पिटने वाले नाबालिग बच्चे को थाने में बंद कर दिया जाता है। थाने से छोड़े जाने के बाद बच्चा अपने घर पहुँचता है लेकिन अगली सुबह ही फिर पुलिस आ धमकती है और इस 12 साल के मासूम को डराती धमकाती है। पुलिस ज़बरदस्ती यह बयान दिलवाती है कि कहो वह गुंडे नहीं बल्कि तुम्हारे दोस्त थे। तुमलोग साथ में भाजपा के लिए काम करते हो। कोई मारपीट नहीं हुई है। बयान न बदलने पर 12 साल के बच्चे को सम्राट चौधरी की पुलिस धमकी देती है कि रात भर थाने में बंद रहेगा तो होश ठिकाने आ जाएगा। यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है जहाँ बिहार में 7 हत्याओं के आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के मनोनीत कठपुतली को आम बिहारियों को प्रताड़ित करने एवं बिहार को बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है। बताइए, एक 76 वर्षीय मार्ग दर्शक मंडल के बुजुर्ग प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 100 करोड़ के दीये जलाने का वीडियो बनाने पर एक 12 वर्षीय नाबालिग की भाजपाई गुंडे पिटाई कर थाने में बंद करवा देते है। और कैसा अमृतकाल चाहिए?? आज उस बच्चे से मुलाकात कर सारी जानकारी प्राप्त की तथा दोषी पुलिसकर्मियों और भाजपाई गुंडों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
एटा मंडलायुक्त की समीक्षा और कम्युनिटी सेंटर निरीक्षण से विकास गति तेज
Etah, Uttar Pradesh:एटा पहुंचे अलीगढ़ मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा, एटा में निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का भी किया निरीक्षण, कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिले के सभी विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, निधौली कलां के गांव में विकास एवं राजस्व कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण0
0
Report
Advertisement
गोंडा: तालाब से परमजीत निषाद का शव SDRF खोज के दौरान बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरसड़ी निवासी धनीराम का 22 वर्षीय बेटा राजमिस्त्री परमजीत निषाद गुरुवार बीती रात 9 बजे से गायब था। परिजन जब रात में सो कर उठे तो देखा कि उनका 22 वर्षीय बेटा गायब है और वह तालाब की तरफ से बचाव बचाव का आवाज लग रहा था। परिजनों ने तालाब में डूबे होने की आशंका जताई थी इसके बाद परिजन काफी खोजबीन किया कोई पता नहीं चला कल शुक्रवार को पूरे दिन एसडीआरएफ की टीमों द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाई गई। लेकिन फिर भी कोई पता नहीं चला आज शनिवार सुबह 10:00 बजे से फिर एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया जहां आज शनिवार देर शाम 6:00 बजे के करीब घर के बगल स्थित तालाब से 22 वर्षीय परमजीत निषाद का शव बरामद हुआ है तत्काल परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया है। शव बरामद करने के लिए तलाशी अभियान चलाने में एसडीआरएफ की टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिलाधिकारी के निर्देश पर परसपुर ब्लॉक से सहायक विकास अधिकारी सत्येन्द्र सिंह समेत 70 सफाई कर्मियों को लेकर पहुंचे जहां जलकुंभियां काट काट कर बोट द्वारा हटाई गई उसके बाद फिर तलाशी अभियान दोपहर के बाद शुरू हुआ जहां अब शाम को लाश बरामद हुई है। अपने बेटे की मौत को सुनकर मृतक के माता पिता चाचा भाई व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक के पिता धनीराम ने बताया कि मुझे आवाज सुनाई दी अम्मा बचा लो,अम्मा बचा लो लेकिन जब तक मैं दूसरे की टॉर्च माँगकर उस पार पहुंचा तब कुछ दिखाई नहीं दिया, उस समय भी डुबकी लगाकर काफ़ी ढूंढा लेकिन तब नहीं मिले आज तीसरे दिन शव मिला है। बाइट- धनीराम- पीड़ित पिता。0
0
Report
सहारनपुर: शराब पिलाने की कोशिश के आरोप में महिला JE पर मुकदमा, जांच जारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में इंजीनियर दिवस कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की महिला जूनियर इंजीनियर (जेई) से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला जेई तनु राजपूत ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड सहारनपुर में तैनात जेई अनुज भारद्वाज पर नशे की हालत में उनके साथ अभद्र व्यवहार करने, जबरन शराब पिलाने की कोशिश, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला जेई के मुताबिक, 15 सितंबर को देहरादून चौक स्थित संघ भवन में डिप्लोमा इंजीनियर संघ की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। वह भी कार्यक्रम में शामिल थीं। आरोप है कि इसी दौरान अनुज भारद्वाज नशे की हालत में उनके पास पहुंचे। तहरीर के अनुसार, उनके हाथ में करीब 200 ग्राम की एक बोतल थी, जिसमें शराब भरी हुई थी। आरोप है कि उन्होंने महिला जेई की गर्दन पकड़कर बोतल उनके मुंह पर लगा दी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। महिला जेई ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गईं। उन्होंने घटना को शारीरिक बल प्रयोग बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में महिला जेई गरिमा गुप्ता, सचिन पंवार समेत अन्य लोगों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है। महिला जेई ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर चुके हैं और घटना के बाद उन्हें धमकी भी दी गई। उन्होंने खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात कही है। 18 सितंबर को दी गई तहरीर के आधार पर जनकपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बागपत: नंद किशोर गुर्जर ने वक्फ संपत्तियों पर बड़ा दावा, ताजमहल को मंदिर बताए
Baghpat, Uttar Pradesh:कुलदीप चौहान बागपत बागपत में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दिल्ली की वक्फ संपत्तियों और धार्मिक स्थलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बड़ागांव स्थित मनसा देवी मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान विधायक ने दावा किया कि दिल्ली की तमाम वक्फ संपत्तियां गुर्जर समाज की हैं। उन्होंने ताजमहल को महादेव का मंदिर बताते हुए लाल किले में देवी-देवताओं की आकृतियां होने का भी दावा किया। विधायक ने सुप्रीम कोर्ट से इन मामलों में संज्ञान लेने की गुहार लगाई। वहीं, विधायक ने लोनी के हाजी सलमान को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और उसे जिहादी बताते हुए उसके विदेशों में संबंध होने का दावा किया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नंद किशोर गुर्जर ने मुस्लिमों की घर वापसी और हलाला-तलाक के विरोध में बेटियों की टीम बनाने की बात भी कही। बैठक में विधायक ने इन मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। नंदकिशोर गुर्जर लोनी विधायक0
0
Report
Advertisement
हुड्डा का भाजपा पर हमला, हरियाणा में क्राइम और महंगाई से सरकार पर निशाना
Hisar, Haryana:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अग्रोहा में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के बाद, उन्होंने हिसार में पत्रकारों से थोड़ी देर बातचीत की और कहा कि देश और प्रदेश में लगातार क्राइम और महंगाई बढ़ रही है, जिससे सरकार हमें गहरे आर्थिक संकट की ओर ले जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जब से हरियाणा में कांग्रेस का संगठन बना है, तब से लोग पार्टी में आस्था जताते हुए इससे लगातार जुड़ रहे है और आज भी बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं।0
0
Report
रीगा स्कूल में 9वीं कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा का शव फंदे पर
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 9वीं कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा का शव विद्यालय की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, छात्रा का नामांकन करीब एक महीने पहले ही कराया गया था और वह विद्यालय में रहना नहीं चाहती थी। हालांकि, छात्रा की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मृत छात्रा की पहचान मोतिहारी जिले के फेनहरा थाना क्षेत्र के खान पिपरा गांव निवासी रामनंदन शाह की पुत्री रजनी कुमारी के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ आशीष आनंद के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले छात्रा की छोटी बहन का भी इसी विद्यालय में नामांकन कराया गया था। शनिवार को फुआ-फूफा उसे विद्यालय छोड़कर गए थे और दुर्गा पूजा के दौरान घर भेजने की बात कही थी। इसके कुछ समय बाद छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।0
0
Report
दमोह होटल गैस सिलेंडर आग: कलेक्टर ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की
Damoh, Madhya Pradesh:होटल गैस सिलेंडर आग मामले में जांच के आदेश कलेक्टर ने तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के दिए आदेश.. एंकर/ दमोह के दमयंती पैलेस होटल में एक पार्टी के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत और दो के झुलसने के मामले में कलेक्टर दमोह ने जांच समिति का गठन कर तीन दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिए है। दरअसल होटल में पार्टी के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी और अफरातफरी मची और तीन लोग बुरी तरह झुलसे जिनमें एक की मौत हो गई एक को जबलपुर रेफर किया गया और एक दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती है तीनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और यहां कैटरिंग का काम करने आए थे। कलेक्टर ने एसडीएम की अध्यक्षता में बनाई समिति में सीएसपी, नगर पालिका सीएमओ और खाद्य अधिकारी को सदस्य बनाया है। ये कमेटी होटल में सुरक्षा इंतजामों के साथ इस घटना को लेकर बारीकी से जांच करेगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही को जायेगी。0
0
Report
Advertisement
जयपुर के महापौर चुनाव के लिए भाजपा- कांग्रेस की चौंकाने वाली तैयारियाँ: 25 सितम्बर तक तस्वीर साफ
Jaipur, Rajasthan:जयपुर का अगला महापौर कौन होगा, इसकी तस्वीर 25 सितंबर को साफ होगी......लेकिन नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा के मेयर प्रत्याशियों की जरूर तस्वीर साफ हो गई। भाजपा ने पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी और कांग्रेस ने 2004 से लगातार पार्षद सुनीता मावर को मैदान में उतारा है। कागज पर भाजपा के पास बहुमत है, लेकिन 25 सितंबर तक असली राजनीतिक लड़ाई प्रत्याशियों से ज्यादा अपने पार्षदों को साथ रखने और दूसरे खेमे में सेंध लगाने के दावों की रहेगी। 150 पार्षदों वाले निगम में बहुमत के लिए 76 वोट चाहिए। भाजपा के 78 पार्षद हैं, यानी बहुमत से केवल 2 ज्यादा। कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 हैं। सभी निर्दलीय कांग्रेस के साथ भी आ जाएं तो आंकड़ा 72 तक पहुंचेगा और बहुमत के लिए 4 वोट कम रहेगा। ऐसे में कांग्रेस की रणनीति भाजपा के वोटों में सेंध के दावे पर टिकी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने दावा किया है कि भाजपा के 20 पार्षद उनके संपर्क में हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने भी केवल अपने 78 वोटों का दावा नहीं किया है। मेयर पद के दावेदार रहे पुनीत कर्णावट ने निर्दलीयों के समर्थन के साथ 90 वोट होने और कोठारी को 90 से 95 वोट मिलने का दावा किया। खुद कोठारी ने भी कहा कि उन्हें भाजपा के मौजूदा संख्या बल से ज्यादा वोट मिलेंगे। भाजपा की रणनीति की दो तस्वीरें- पहले बाड़ेबंदी, फिर दावेदार एक फ्रेम में भाजपा की रणनीति शुक्रवार से ही दिखाई देने लगी थी। पार्षदों से मेयर के लिए तीन-तीन पसंद के नाम लिए गए और इसके बाद उन्हें पुष्कर के होटल में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को कोठारी का नाम फाइनल होने के बाद उन्हें जयपुर बुलाया गया। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। लेकिन कोठारी के नामांकन की सबसे अहम राजनीतिक तस्वीर उनके साथ मौजूद नेताओं की रही। मेयर पद की दौड़ में रहे पुनीत कर्णावट, शैलेंद्र भार्गव और विमल अग्रवाल भी उनके साथ पहुंचे। यानी प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा ने पहली कोशिश यही की कि टिकट की दौड़ में पीछे रह गए चेहरे नाराज नहीं, बल्कि प्रत्याशी के साथ खड़े दिखाई दें.. सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ और बालमुकुंद आचार्य सहित पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद रहे। इसे पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के साथ अंदरूनी एकजुटता दिखाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। 2019 का सबक इसलिए अहम- तब बहुमत था, लेकिन मेयर चुनाव में पलट गया था गणित भाजपा की अतिरिक्त सतर्कता के पीछे 2019 का अनुभव भी अहम है। तब नगर निगम में संख्या बल भाजपा के पक्ष में होने के बावजूद मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी। भाजपा प्रत्यक्ष प्रत्याशी मनोज भारद्वाज को 44 और विष्णु लाटा को 45 वोट मिले थे। लाटा एक वोट से मेयर बने थे। उस समय की रिपोर्टों में भाजपा खेमे से बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई थी। यही वजह है कि इस बार 78 का स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भाजपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्षदों को पुष्कर ले जाने से लेकर प्रत्याशी चयन से पहले रायशुमारी और फिर दूसरे प्रमुख दावेदारों को कोठारी के नामांकन में साथ रखने तक पार्टी की रणनीति में एकजुटता पर जोर दिखाई दिया। कांग्रेस ने बाड़ेबंदी को ही बनाया मुद्दा- पूछा, डर नहीं तो पार्षद पुष्कर में क्यों? कांग्रेस अपने 57 पार्षदों के बावजूद मुकाबले को संख्या से ज्यादा मनोवैज्ञानिक लड़ाई में बदलने की कोशिश कर रही है। शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भाजपा की बाड़ेबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर क्रॉस वोटिंग का डर नहीं है तो पार्षदों को बाड़ेबंदी में क्यों रखा गया है? इसी के साथ उन्होंने भाजपा के 20 पार्षदों के संपर्क में होने का दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर ने हालांकि नंबर गेम के बजाय शहर के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने सफाई, जगह-जगह कचरे के ढेर, आवारा पशु और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मुद्दा बनाया। मावर का कहना है कि शहर की समस्याएं जानने वाले जनप्रतिनिधि उनके पक्ष में मतदान करेंगे। कोठारी का दांव- भाजपा के 78 से भी ज्यादा वोट लाने का दावा नामांकन के बाद कोठारी ने जयपुर के वैभव और गौरव को फिर स्थापित करने, सफाई व्यवस्था सुधारने और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर करने को प्राथमिकता बताया। क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने उलटा कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई और भाजपा के 78 पार्षदों से ज्यादा वोट हासिल करने का दावा किया। यानी दोनों खेमों की रणनीति दिलचस्प है। कांग्रेस भाजपा के वोट टूटने का दावा कर रही है तो भाजपा कांग्रेस और निर्दलीयों के वोट अपने पक्ष में आने की बात कह रही है। मेयर का नंबर गेम 150 — कुल पार्षद 76 — बहुमत का आंकड़ा 78 — भाजपा 57 — कांग्रेस 15 — निर्दलीय 72 — कांग्रेस सभी निर्दलीय 4 वोट — इस स्थिति में भी कांग्रेस को बहुमत के लिए और चाहिए 2 वोट — भाजपा बहुमत के आंकड़े से आगे0
0
Report
रोहतास: मजदूर सप्लायर ने जंगल में किया अपहरण, फिरौती के बाद विवेक अवस्थी बरामद
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र में एक अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि कानपुर का रहने वाला विवेक अवस्थी नौहट्टा थाना क्षेत्र से मजदूरों को लेने पहुंचा था। वह गुजरात में रहकर मजदूर सप्लाई करने का काम करता है। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया तथा एक अन्य मजदूर के साथ कैमूर पहाड़ी के जंगल में हाथ पैर बांधकर छिपा दिया तथा उसके परिजनों को फोन कर फिरौती की मांग की जाने लगी। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस के कान खड़े हो गए। रोहतास पुलिस ने साइबर नेटवर्क के सहारे जब छानबीन की तो पता चला कि कैमूर जिला के लोहरा थाना के गुल्लू के पास जंगल में विवेक अवस्थी को छुपा कर रखा गया है। नौहट्टा के रहने वाले विजय उरांव ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसके बाद पुलिस ने जब छापामारी की तो विजय उरांव गिरफ्तार हो गया और उसके निशानदेही पर विवेक अवस्थी को बरामद कर लिया गया। इस संबंध में साइबर डीएसपी गौरव यादव ने बताया कि विवेक अवस्थी को नौहट्टा के विजय उरांव ही बुलाया था। विवेक को बताया गया था कि यहां आने पर सस्ते दर पर मजदूर मिलेगा। इसी झांसा में वह फस गया और विजय उरांव ने उसे बंधक बनाकर जंगल में रख दिया। लेकिन उसने जब फोन कर उसके विवेक के परिजनों से फिरौती मांगी तो रोहतास जिला की साइबर पुलिस सक्रिय हो गई और साइबर डीएसपी गौरव यादव के पहल पर अपहृत को बरामद कर लिया गया। साथ ही विजय उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कांड में सहयोग करने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है。0
0
Report
जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली से चार मौतें, कई घायल
Taga, Chhattisgarh:बिग ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की मौत बलौदा के महुदा में गाज गिरने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, तभी गिरी आकाशीय बिजली नरेश खैरवार, रामभरोश पटेल और तुलसी राम पटेल की मौके पर मौत हादसे में अंजू पटेल, दुलारा बाई और बैशाखू खैरवार घायल तीनों घायलों को उपचार के लिए hospital में कराया गया भर्ती वहीं अकलतरा क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली ने ली एक जान सीसीआई के पास गाज गिरने से 55 वर्षीय दूजराम जाटवर की मौत शनिवार शाम अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों से मचा हड़कंप एक ही दिन में 4 मौतों से जिले में पसरा शोक बलौदा और अकलतरा पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू की0
0
Report
Advertisement
ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
सेठी कॉम्प्लेक्स में आग के बाद फायर सिस्टम और NOC पर सवाल, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:सेठी कॉम्प्लेक्स की आग बुझ गई, लेकिन इसने पुरोहितजी के कटला के फायर सिस्टम से लेकर दुकानों की फायर NOC, तारों के जाल और रास्तों के अतिक्रमण तक कई सवाल सुलगा दिए हैं। शनिवार को स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें बाजार की हकीकत दिखाई। कहीं बेतरतीब बिजली के तार थे, कहीं रास्तों में अतिक्रमण और फायर हाइड्रेंट सिस्टम की हालत भी सवालों में थी। इसके बाद नगर निगम को सेठी कॉम्प्लेक्स, पुरोहितजी के कटला और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर NOC की जांच का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिन प्रतिष्ठानों के पास जरूरी फायर NOC नहीं मिलेगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। साथ ही प्रतिष्ठानों में जरूरी अग्निशमन इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा गया है। लेकिन इस अभियान के बीच बड़ा सवाल उस 3.87 करोड़ रुपए के फायर फाइटिंग सिस्टम का भी है, जिसे आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ही तैयार किया गया था। इसकी लाइन सिर्फ पुरोहितजी के कटला तक सीमित नहीं है, बल्कि बापू बाजार, जौहरी बाजार और नेहरू बाजार तक फैली हुई है। यानी सेठी कॉम्प्लेक्स की आग में सामने आई कमियां अकेले एक बाजार का मुद्दा नहीं हैं, इससे परकोटे के तीन अन्य प्रमुख बाजारों की फायर सेफ्टी भी जुड़ी है। टेस्टिंग में लीकेज और प्रेशर की समस्या, फिर सिस्टम हैंडओवर कैसे हुआ? फायर सिस्टम को लेकर सबसे अहम सवाल इसकी टेस्टिंग और हैंडओवर पर खड़ा हो रहा है। सिस्टम की टेस्टिंग के دوران लाइन में लीकेज की समस्या सामने आई थी। इसे ठीक करने के बाद दोबारा टेस्टिंग की गई तो पर्याप्त प्रेशर नहीं बनने की समस्या बताई गई, क्योंकि लाइन अलग-अलग जगह से लीकेज थी। प्रोजेक्ट की योजना ही इस उद्देश्य से बनाई गई थी कि परकोटे में आग लगने पर दमकलों को पानी भरने के लिए ट्रैफिक से गुजरकर घाटगेट फायर स्टेशन तक नहीं जाना पड़े। कटले में बने सिस्टम से दमकलों को भी पानी उपलब्ध कराया जा सकता था। इससे आग लगने और उस पर प्रभावी कार्रवाई के बीच का समय कम होना था। अब दो अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद सवाल यह भी उठ रहा है कि प्रोजेक्ट की प्लानिंग, टेंडर, निर्माण, टेस्टिंग और हैंडओवर के दौरान इसकी निगरानी किस स्तर पर हुई और पहले सामने आई तकनीकी कमियों के बावजूद सिस्टम किस स्थिति में सौंपा गया? तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब भी अहम होंगे। कटले में तारों का जाल देख निर्देश- इन्हें जल्द व्यवस्थित करो स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन के साथ पूरी टीम के निरीक्षण के दौरान पूरे बाजार में बेतरतीब बिजली के तार दिखाई दिए। रवि जैन ने इन्हें जल्द व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। रास्तों में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने को भी कहा गया है। खास बात यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा नहीं हो, इसके लिए गार्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए। रवि जैन ने आग लगने वाले स्थान का भी जायजा लिया। व्यापारियों ने उन्हें आग के दौरान आई परेशानियां बताईं। अधिकारियों से कहा गया कि पूरे फायर सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और उसके बाद मॉकड्रिल कर यह भी परखा जाए कि वास्तविक आपात स्थिति में सिस्टम कितना कारगर है। इसकी जरूरत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पुरोहितजी के कटला में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। जिस दिन आग लगी, उस समय सुबह होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। ऐसे में सवाल है कि यही हादसा बाजार के पीक टाइम में होता तो संकरे रास्तों, अतिक्रमण और तारों के जाल के बीच हालात क्या होते? 18 दुकानों में नुकसान, दो अधिकारी सस्पेंड, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार प्रशासन के मुताबिक अग्निकांड में 18 दुकानों में नुकसान हुआ है। आग लगने वाले ब्लॉक को फिलहाल बंद रखा गया है। घटना के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा और सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवाल को निलंबित किया जा चुका है। पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ओम कसेरा सहित डीएलबी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। दिवाली का माल राख में, व्यापारी तलाशते रहे बचा हुआ सामान एक तरफ अधिकारी सिस्टम की खामियां तलाश रहे थे, दूसरी तरफ आग से प्रभावित व्यापारी जली दुकानों से बचा हुआ माल समेटते दिखाई दिए। त्योहार से पहले कई व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में स्टॉक भरा था। किसी ने बैंक से कर्ज लिया तो किसी ने उधार माल मंगाया था। जिस बाजार में कुछ सप्ताह बाद दिवाली की रोशनी और ग्राहकों की भीड़ होनी थी, वहां कई दुकानों में अभी जले सामान और राख के ढेर हैं। व्यापारियों के सामने अब कारोबार दोबारा खड़ा करने की चुनौती है। सेठी कॉम्प्लेक्स की आग ने इसलिए सिर्फ दुकानों का नुकसान नहीं किया है। उसने एक साथ तीन सवाल खड़े कर दिए हैं—दुकानों के पास फायर NOC थी या नहीं, करोड़ों का फायर सिस्टम आपात स्थिति के लिए कितना तैयार था और जिन खामियों का पता टेस्टिंग में चल गया था, वे आग लगने से पहले दूर क्यों नहीं हुईं? अब जांच की असली कसौटी इन्हीं सवालों के जवाब होंगे。0
0
Report
जोधपुर में राधा अष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन, मंदिर सजावट और भजन-कीर्तन का दौर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में राधा अष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। राधा माधव नगर स्थित मंदिर में भी राधा अष्टमी के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। यहां विशेष झांकी सजाकर राधा-कृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान राधा-कृष्ण के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। शाम को भी विशेष आरती और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
