284001
झांसी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज होटल प्रकाश रेजीडेन्सी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि झाँसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने समारोह में भाग लिया और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को एकता और समर्पण की शपथ दिलाई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली से चोरी कर सुपौल में मिट्टी में छुपे करोड़ों के आभूषण बरामद
Bihar:सुपौल में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक घर में मिट्टी के नीचे दबाकर रखा गया करोड़ों के चोरी का आभूषण को पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. यह मामला प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर का है, बताया गया है कि दिल्ली से चोरी कर एक शातिर चोर नकदी सहित करोड़ों के सोने और हीरे के जेवरात अपने ससुराल में मिट्टी के नीचे छुपाकर रखा था, जिसे दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है. दरअसल देर रात दिल्ली पुलिस ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर से एक घर से चोरी का 4 लाख 34 हजार 650 रुपये नकद और सोने और हीरे के 115 आईटम के जेवरात बरामद किया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी के ससुर सह गृह स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि चोरी की इस घटना के मुख्य आरोपी अनिल कामत भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है. घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार गुप्ता व अनुज कुमार गुप्ता के घर में पिछले 5 सितंबर को चोरी की घटना घटी थी. बताया गया कि दोनों भाई काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए थे और घर सूना था, बताया गया कि उसके घर में वहां सुपौल जिले के मरोना निवासी अनिल कामत और एक अन्य व्यक्ति नौकरी करते थे, घर सुना देख दोनों ने घर में रखे करोड़ों के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए. जिसके बाद दिल्ली निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दिल्ली के तिमारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये दोनों शातिर चोर की तलाश शुरू की और चोरी की इस घटना में संलिप्त सुपौल जिले के मरोना थाना क्षेत्र निवासी अनिल कामत और उसके एक साथी की खोजबीन में जुट गई. बताया गया कि चोरी की घटना में संलिप्त अनिल कामत के एक साथी को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी अनिल कामत की तलाश में दिल्ली पुलिस सुपौल पहुंची. बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दिल्ली पुलिस शनिवार को अनिल कामत की तलाश में प्रतापगंज पहुंची। जांच में पता चला कि अनिल कामत का ससुराल सुखानगर पंचायत में है. दिल्ली पुलिस ने प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार के साथ प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर गांव पहुंची जहाँ आरोपी अनिल कामत के ससुराल की तलासी ली गई. जानकारी मिली है कि पुलिस को देखते ही आरोपी अनिल कामत मौके से फरार होने में कामयाब रहे. जिसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी शुरू की तो पहले भूसा के घर में छिपाकर रखे गए 4 लाख 34 हजार 650 रुपये नकदी बरामद हुए, इसके बाद घर के सदस्यों से पूछताछ में जेवरात जमीन में गाड़कर छिपाने की जानकारी मिली. पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कर जेवरात से भरा बैग बरामद किया। जिसमे पुलिस ने एक बैग में छीपाकर रखे गए चोरी का सोना और हीरे के 115 प्रकार के आभूषण बरामद किए हैं. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विरपुर SDPO पवन कुमार भी प्रतापगंज थाना पहुंचे. SDPO ने बताया कि दिल्ली से चोरी हुए आभूषण और नकदी को बरामद किया गया है. आभूषण और नकदी के बरामदगी की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल कामत मरौना का रहने वाला है। उसने दिल्ली में चोरी के बाद करोड़ों के जेवरात और नकदी को अपने ससुराल में छिपाकर रखा था, दिल्ली पुलिस कि टीम सुखानगर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोने और हीरे के जेवरात को बरामद किया है. साथ ही 4 लाख 34 हजार 650 रुपया भी नकद बरामद किया गया है. बताया गया कि बरामद आभूषण का मूल्य करोड़ों में है. पुलिस ने फिलहाल आरोपी के ससुर सह गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे कि कार्रवाई में जुट गई है.0
0
Report
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून कई जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने 25 से अधिक जिलों में जताई बारिश की संभावना अगले दो दिन बदल रहेगा मौसम0
0
Report
हरदा में बारिश जारी, सिराली-खिरकिया में नदी-नाले उफान, ग्रामीण इलाकों में आवागमन बाधित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में एक बार फिर लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते जिले के सिराली, एव खिरकिया ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर रास्तों पर पानी आने से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने हरदा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्रामीण क्षेत्रों में नदी और नाले उफान पर हैं, जिसके चलते कई गांवों के रास्तों पर पानी भर गया है। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
कटनी: ऑटो से 61 लीटर अवैध शराब तस्करी गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:ऑटो से अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी गिरफ्तार कटनी जिले की कुठला थाना पुलिस ने ऑटो में अवैध रूप 61 लीटर देशी शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है कटला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑटो में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लमतरा ओवरब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड, रेलवे लाइन के किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो (क्रमांक MP21ZJ8883) को रोका गया ओर ऑटो चालक से पूछताछ की गई तो ऑटो ड्राइवर ने अपना नाम राजेश कुमार यादव बताया जिसकेबाद ओर भी पूछताछ की तो ड्राइवर गोलमाल जवाब देने लगा जिसके बाद ऑटो की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर 7 खाकी कार्टन बरामद हुए। इनमें कुल 342 पाव देशी लाल व सफेद शराब भरी पाई गई, जिसकी कुल मात्रा 61.56 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये है।आरोपी के विरुद्ध थाना कुठला में अपराध क्रमांक 833/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
बरगवां बाजार में जमीन विवाद के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लाठी जब्त
Singrauli, Madhya Pradesh:बरगवां बाजार में जमीन विवाद पर बवाल, मारपीट के मामले में पुलिस की कड़ी कार्रवाई। दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाठी भी जब्त। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट। मारपीट में रामरेखा नामदेव और बसंतलाल नामदेव घायल। गंभीर चोट सामने आने के बाद मामले में धारा 109 बीएनएस बढ़ाई गई। आधा प्रसाद नामदेव और अंकित नामदेव गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल। तीसरा आरोपी अमन नामदेव फरार, पुलिस कर रही तलाश।0
0
Report
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर योजनाओं की रूपरेखा बताई
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया भाजपा कार्यालय में रविवार को शहडोल सांसद हिमাদ्री सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितम्बर को आने वाले जन्मदिन से लेकर एक माह तक भाजपा द्वारा चलाये जाने वाले आयोजनों की रुपरेखा के बारे में जानकारी साझा करते हुए सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनायें लागू की गईं जिससे देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा. शहडोल संसदीय क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी रेल लाइन के विस्तार के बारे में बताया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री दीपक छत्तवानी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नम्रता यादव उपाध्यक्ष सुमित गौतम मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर QR-KYC फ्रॉड: 2.20 लाख लोन मामले में आरोपी गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में KYC के नाम पर ठगी,QR कोड की KYC के बहाने 2.20 लाख का किया लोन, पुलिस ने आरोपी को दबोचा बलरामपुर जनपद के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में QR कोड की ऑनलाइन KYC कराने के नाम पर ग्रामीण के दस्तावेज लेकर उसके नाम से 2.20 लाख रुपए का लोन निकालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 1,950 रुपए और पीड़ित का आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है。 मामला ग्राम लिलवा निवासी अजीबुर्रहमान से जुड़ा है। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदीप कुमार पाण्डेय निवासी लक्ष्मनपुर अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा था। आरोपियों ने खुद को भारतपे का एजेंट बताया और QR कोड की ऑनलाइन KYC कराने की बात कही। इसी बहाने आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन ले लिया。 इसके बाद आरोपियों ने फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाकर अजीबुर्रहमान के नाम से 2.20 लाख रुपए का लोन निकाल लिया। आरोप है कि लोन की रकम भी मोबाइल के जरिए निकाल ली गई। पीड़ित की शिकायत पर गौरा चौराहा थाने में धारा 318(4), 319(2) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई。 एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर एएसपी विशाल पाण्डेय और सीओ नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने रविवार को नारायनपुर मझारी जाने वाली सड़क के मोड़ से प्रदीप कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुला रकम बांटने का राज पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसने संजीव मिश्रा और दुर्गेश पाठक के साथ मिलकर अजीबुर्रहमान के दस्तावेजों से लोन कराया था। आरोपियों ने मोबाइल से पूरी रकम निकाल ली। प्रदीप के अनुसार, उसके हिस्से में 20 हजार रुपए आए थे, जिन्हें उसने खर्च कर दिया। उसके पास केवल 1,950 रुपए बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, नकदी और पीड़ित के आधार-पैन कार्ड बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है。 बयान - नगर co अभिषेक सिंह क्षेत्राधिकार नगर-अभिषेक सिंह0
0
Report
शाहजहांपुर में राजपाल यादव के भाई पर गरीब की झोपड़ी जलाने का आरोप
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में फिल्म कलाकार राजपाल यादव के भाई राजेश यादव पर एक गरीब की झोपड़ी में आग लगाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है की जमीन कब्जाने की नीयत से उनकी झोपड़ी हटाने के लिए उसमें आग लगाई गई है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूरा मामला थाना बंडा क्षेत्र के पिपरिया हरचंद गांव का है बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के भाई राजेश यादव ने जमीन का एक हिस्सा खरीदा था। लेकिन बेचने वाले के बीच जमीन का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ था। एक हिस्से पर पीड़ित ने झोपड़ी डालकर उसमें अपना आशियाना बनाया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी जमीन पर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश और जमीन पर अवैध कब्जा करने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने फौरन बंडा थाने पहुंचकर अभिनेता के भाई राजेश यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।0
0
Report
सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, बाल हिरासत में
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के बड़गांव थाना पुलिस ने ट्यूबवेल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान, घटना में इस्तेमाल वाहन और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा, शिमलाना और भगवानपुर गांव में ट्यूबवेल से मोटर और बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। तीनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सर्विस रोड बड़गांव से शोएब पुत्र इरफान उर्फ फाना उर्फ ढाई निवासी गन्देवड़ा, हाल निवासी ढमोला रसूलपुर को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया!पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ दिन में मोटरसाइकिल से जंगलों में स्थित ट्यूबवेलों की रेकी करते थे और रात में सें्ट्रो कार, मोटरसाइकिल व सामान ढोने वाले रेहड़ों की मदद से मोटर और बिजली के उपकरण चोरी करते थे। चोरी का सामान पहले जंगल या सुनसान स्थान पर छिपाया जाता था, फिर कबाड़ी की दुकान पर लाकर काट-छांट कर बड़े कबाड़ियों को बेच दिया जाता था।पुलिस ने मौके से 2 ट्यूबवेल मोटर, 1 सबमर्सिबल मोटर, 11 मोटर की सापट, 11 मोटर बॉडी, 5 मोटर बॉडी कवर, 320 मीटर बिजली केबल, 10 किलो तांबे का तार और 1.5 किलो एल्युमीनियम तार समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया। इसके अलावा सें्ट्रो कार, दो मोटरसाइकिल, दो रेहड़े और चोरी में इस्तेमाल हथौड़े, सण्डासी, पाने व अन्य उपकरण भी मिले हैं।पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य फरार साथियों और चोरी का माल खरीदने वाले बड़े कबाड़ी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शोएब के खिलाफ पहले से भी गोवंश अधिनियम, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में नकली सिक्का गिरोह का पर्दाफाश; 6,400 सिक्के, 70 करोड़ से अधिक
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सिक्के बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नकली सिक्के, सिक्के बनाने की मशीनें, डाई और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह निवासी मोहाली, पंजाब, हिमांशु उर्फ गुल्लू निवासी सहारनुपर, कुलदीप निवासी मुजफ्फरनगर, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्दन निवासी मधुबनी, बिहार और अनुराग पाल उर्फ लंकेश निवासी भदोही के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के, यानी कुल 1 लाख 28 हजार रुपये के नकली सिक्के, 10 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, सिक्के बनाने की पांच लोहे की डाई, छह मशीनें, डाई पॉलिश करने की मशीन, घिसाई के पत्थर, हथौड़े, रेती, रिंच, पेचकश, प्लास, वर्नियर कैलिपर्स, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, ओवन, अधबने सिक्के, सात हिसाब-किताब रजिस्टर/पैड और चेकबुक बरामद की गई है।इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर और ईको स्पोर्ट कार भी बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मशीनों और डाई की मदद से 20 रुपये के नकली सिक्के तैयार कर them बाजार, सरकारी शराब के ठेकों, टोल टैक्स और छोटी दुकानों पर चलाते थे। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि अब तक करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सिक्के बाजार में चलाए जा चुके हैं। यह दावा पुलिस पूछताछ में सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि इस गिरोह की एक लंबी चेन थी। गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते थे। कुछ लोग नकली सिक्कों की मैन्युफैक्चरिंग करते थे, कुछ प्लांट लगाने में मदद करते थे, कुछ फाइनेंस और लॉजिस्टिक सपोर्ट देते थे, जबकि आगे छोटे कस्टमर्स, शराब के ठेकों और दुकानों के माध्यम से नकली सिक्कों को बाजार में चलाते थाें। एसएसपी के मुताबिक, इस गिरोह का मुख्य सरगना उपकार लूथरा है, जो मोहाली, पंजाब का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह करीब वर्ष 2001 से नकली सिक्के बनाने के धंधे में सक्रिय रहा है। बताया गया कि वह पहले सुनार का काम करता था और बाद में कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद नकली सिक्के बनाकर मुनाफा कमाने के काम में शामिल हो गया।एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि गिरोह के सदस्य बेहद आधुनिक और व्यवस्थित तरीके से अपना सेटअप चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी औसतन प्रतिदिन 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार करने की क्षमता रखते थे। उनके पास से सिक्के बनाने के लिए प्रेस, रोलर्स और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। एसएसपी के अनुसार, गिरोह के कुछ सदस्यों की आपस में मुलाकात जेल में हुई थी और इसके बाद उनका नेटवर्क धीरे-धीरे बढ़ता गया।एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क पंजाब, सहारनपुर, बदायूं, भदोही और बिहार के मधुबनी तक फैला होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान की जा सके।पुलिस के मुताबिक, गिरोह की योजना सहारनपुर में भी नकली सिक्कों का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि मुख्य सरगना के खिलाफ पहले से लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से उसके ऊपर इनाम घोषित होने की जानकारी भी मिली है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचने के लिए लिंक विकसित किए जा रहे हैं। यदि जांच में अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का पता चलता है तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगीफिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क केवल नकली सिक्कों तक सीमित था या नकली नोटों से भी इनका कोई संबंध रहा है। एसएसपी के मुताबिक, अभी तक की जांच में नकली नोट चलाने से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और गिरोह का मुख्य फोकस नकली सिक्कों के निर्माण और कारोबार पर ही पाया गया है। बाईट:-एसएसपी अभिनंदन0
0
Report
राजसमंद में मोहन भागवत के दर्शन, चारभुजानाथ मंदिर में स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुँचे राजसमंद जिले के चारभुजा भागवत ने किए चारभुजानाथ के दर्शन दर्शन बाद डॉ. भागवत का मंदिर परंपरा अनुसार किया स्वागत, भगवान चारभुजानाथ जी की छवि भेंट कर मंदिर पुजारी और विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया स्वागत दर्शन बाद मोहन भागवत धनायका गांव के लिए हुए रवाना, यहां संघ से जुड़े कार्यकर्ता के यहां करेंगे भोजन रात्रि विश्राम राजसमंद के RSS भवन में करेंगे0
0
Report
पीलीबंगा में चलती कार आग का गोला, दमकल ने पाया काबू
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पीलीबंगा में चलती कार आग का गोला बनी। रावतसर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई; आग लगने के साथ ही भीषण रूप ले लिया, समय रहते कार सवार बाहर निकल गए। टला बड़ा हादसा; शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका। नगरपालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू; सूचना पर पीलीबंगा पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में फ्लैग मार्च से अपराधियों में भय, शांति बनाए रखने की माँग
Dholpur, Rajasthan:शांति व्यवस्था को लेकर सरमथुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, अपराधियों में भय का संदेश सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से होकर गुजरा। फ्लैग March का नेतृत्व सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी ने किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में डीएसटी टीम, आरएसी जाब्ता सहित कई थानों की पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन को भरोसा मिला। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन सुनिश्चित करने का संदेश दिया。0
0
Report
घर के आंगन में खेल रहे 9 वर्षीय बालक पर तेंदुए का हमला मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले लगातार जारी है ताजा मामला ककरहा रेंज के नौबना गांव का है जहां गांव निवासी सूर्यदेव पुत्र भरत लाल उम्र लगभग 9 वर्ष रविवार शाम लगभग 7:00 बजे घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक घात लगाए तेंदुए ने बालक को दबोच लिया आसपास खेल रहे बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तभी तेंदुआ बच्चे को छोड़ खेतों की तरफ भाग गया परिजन उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की वजह से बच्चे को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया जा रहा है वही ग्रामीणों का आरोप है की वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी सीएचसी बालक को देखने नहीं पहुंचा है जिसको लेकर ग्रामीण में भारी नाराजगी है वही सीएचसी पर तैनात डॉक्टर आरपी सिंह के ऊपर भी ग्रामीणों ने इलाज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है।0
0
Report
इटावा में दो रोडवेज बसें बीच सड़क पर खड़ी, यात्री बैठाने को लेकर भारी बवाल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के रोडवेज दो बसों के कंडक्टरों में यात्री बैठने को लेकर जमकर हुआ विवाद दोनों बसें बीच पर खड़ी कर दी जिससे लग रहा जाम भी सड़क पर दोनों पक्षों में हुई विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शहर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास का पूरा मामला बताया जा रहा है इटावा जनपद में शहर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास में रोडवेज की दो बसों के कंडक्टरों में यात्री बैठाने को लेकर जमकर बवाल हो गया दोनों बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया जिसकी वजह से जाम लगा हुआ नजर आया है बीच सड़क पर हुए ड्रामे के बाद लोगों की भीड़ नजर आई, इसके बाद मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया है बताया जा रहा है कि यह इटावा भरथना बिधूना रोड की दोनों बसें थी जिसमें यात्री बैठने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई थी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
