284303
झांसी में कानपुर हाईवे पर असंतुलित होकर लोडर गाड़ी खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल
Moth Rural, Uttar Pradesh:झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर एक लोडर गाड़ी असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। इस हादसे में लोडर चालक गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को 108 एंबुलेंस से मोठ ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गाड़ी झांसी की ओर जा रही थी और अचानक हाईवे की रेलिंग से टकराकर गहरी पुलिया की खाई में गिर गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरसात में कॉर्बेट पर्यटन तेजी से बढ़ा: तीन महीनों में 40 हजार से अधिक पर्यटक
Noida, Uttar Pradesh:बरसात में कॉर्बेट का क्रेज बरकरार, धनगढ़ी इंटरप्रिटेशन सेंटर में तीन माह में पहुंचे 40 हजार से ज्यादा पर्यटक; 35 लाख से अधिक राजस्व विजय कश्यप रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बरसात के मौसम में कई पर्यटन जोन बंद रहते हों लेकिन रामनगर पहुंचने वाले पर्यटकों का वन्यजीवों के प्रति आकर्षण बना रहा है. धनगढ़ी स्थित कॉर्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर एवं म्यूज़ियम में जून से अगस्त 2026 तक तीन महीनों में 40,283 पर्यटक आए. इनमें 40,282 पर्यटकों से 35,510,550 रुपये राजस्व मिला. धनगढ़ी में वन्यजीवों से जुड़ा संग्रहालय है और यह पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र है. ढिकाला पर्यटन जोन मानसून के कारण 15 जून से 15 नवंबर तक बंद रहता है, जबकि 15 जून के बाद बरसात के कारण जंगल सफारी सीमित रहते हैं. ढिकाला जोन 15 नवंबर से 15 जून तक खोला जाता है. धनगढ़ी इंटरप्रिटेशन सेंटर महज एक म्यूजियम नहीं है; यहाँ कॉर्बेट के पारिस्थितिकी तंत्र, ट्राफियाँ, बाघ और अन्य वन्यजीवों की जानकारी के साथ नक़्शा-नैसर्गिक वातावरण भी बताई गई है. नाइट फॉरेस्ट, 3-डी थिएटर, और मानसून के जंगल की बारिश की विशेष प्रस्तुति भी सेंटर की खासियत है. जून 2026 में 16,905 पर्यटक आए और 14,66,175 रुपये राजस्व; जुलाई में 20,208 पर्यटक और 17,50,475 रुपये; अगस्त में 3,170 पर्यटक और 2,93,900 रुपये राजस्व. तीन महीने में 40,283 पर्यटक और 35,10,550 रुपये राजस्व इस बात का संकेत हैं कि कॉर्बेट जंगल सफारी से अधिक, वन्यजीव, प्रकृति और संरक्षण को समझने का बड़ा केंद्र है. अभी कॉर्बेट पार्क के तीन पर्यटन जोनों में डे सफारी मानसून में लुफ्त उठाई जा सकती है: झिरना, ढेला, गर्जिया. Byte- बिंदर पाल सिंह, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, पार्क वार्डन0
0
Report
जयपुर के आमेर में देर रात हिट‑एंड‑रन: कार ने बाइक‑कारों को टक्कर, आरोपी फरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विष्णुशहर में देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया। आमेर थाना इलाके में कुंडा के पास रॉन्ग साइड से आई कार ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मारी। कार ने आधा किलोमीटर तक गाड़ियों को टक्कर मारकर भागना चाहा, लेकिन लोगों के पीछा करने पर कार सुनसान जगह छोड़कर चालक फरार हो गया। सबसे पहले एक बाइक सवार परिवार को आरोपी चालक ने टक्कर मारी; टक्कर से नीचे गिरा बाइक सवार परिवार। इसके बाद आरोपी चालक ने कार पीछे ले जाकर फिर से बाइक को टक्कर दी। इस दौरान बच्ची की जान बचाने के चलते पिता घायल हो गए; वेद प्रकाश सैनी के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची आमेर थाना पुलिस ने कार को सीज कर दिया। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश जारी है।0
0
Report
पीलीबंगा पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा जीती, जोशी ने 3 मतों से सिंगला को हराया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। भाजपा प्रत्याशी अरविंद जोशी ने कांग्रेस के पुरुषोत्तम दास सिंगला को 3 मतों के अंतर से पराजित कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ ही पीलीबंगा पालिका बोर्ड में भाजपा का परचम लहरा गया है और कस्बे की स्थानीय राजनीति में शक्ति संतुलन पूरी तरह बदल गया है। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल के अनुसार, नगर पालिका के कुल 35 वार्डों के सभी 35 निर्वाचित पार्षदों ने शत-प्रतिशत मतदान किया। मतगणना में भाजपा के अरविंद जोशी को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दास सिंहला 16 मत ही हासिल कर सके। चुनाव परिणाम घोषित होते ही निर्वाचन अधिकारी ने अरविंद जोशी को जीत का आधिकारिक प्रमाण-पत्र सौंपा और उन्हें पद की गरिमा के साथ नगर में स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प की शपथ दिलाई। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल बन गया; कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
मैहर के बिगोड़ी में हिन्दू पलायन की आहट, हत्या के बाद गांव में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:मैहर (एमपी) बिगोड़ी गांव में हिन्दू पलायन के लिए मजबूर. सिर तन से जुदा कर के हत्या कर दी गई, फिर शव कुएं में फेंका गया. भैया लाल रावत की हत्या में अफशर खान, स्माइल उर्फ पप्पू खान, अजमेर खान शामिल थे. पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई. पिछले साल भी इसी गांव में राम नारायण तिवारी की हत्या हो चुकी थी. पुलिस ने फर्शर खान, स्माइल उर्फ पप्पू खान, अजमेर खान के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए. भैयालाल रावत की हत्या से गांव के एक धर्म के लोगों में दहशत बढ़ी. हिन्दुओं ने पलायन के डर से घरों के बाहर लिखा 'घर बिकाऊ'. FIR की खबर और बाइट्स के संकेत हैं.0
0
Report
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव: मुकेश रावत सभापति बने, 37 वोट से जीत
Jaipur, Rajasthan:बांसवाड़ा बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति का चुनाव संपन्न बीजेपी के मुकेश रावत बने सभापति रावत को 37 वोट मिले रावत को सभापति बनने पर दी सभी ने बधाई0
0
Report
भोपाल में परिवहन अधिकारी महिला की हत्या: शादी के दबाव से जुड़ी मौत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल खजूरी सड़क इलाके में परिवहन विभाग की महिला अधिकारी की हत्या मृतक मीनाक्षी के पिता ने बताया पवन उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन हमने फिलहाल शादी करने से मना किया था पवन ने ही उनकी बेटी की हत्या की उसके बाद सुसाइड किया कल ही मीनाक्षी छिंदवाड़ा से भोपाल अपना सामान लेने के लिए आई थी0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का शुभारंभ, सुरक्षित यात्रा का नया दौर
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद की महिलाओं और छात्राओं के आवागमन को सुरक्षित और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जहानाबाद समाहरणालय परिसर से पटना से हुलासगंज भाया जहानाबाद रूट पर विशेष पिंक बस सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इस मौके पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, घोसी विधायक ऋतुराज, डीएम तथा एसपी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। वही इस नई बस सेवा के शुरू होने से कॉलेज, कोचिंग और दफ्तर जाने वाली महिलाओं को न केवल सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि उनके समय की भी बचत होगी। उद्घाटन के मौके पर राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि यह सरकार की एक अच्छी और जनहितैषी पहल है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को सीधी राहत मिलेगी। सांसद ने जोर देकर कहा कि जब महिलाएं सशक्त होकर आगे बढ़ेंगी, तभी पूरे बिहार का वास्तविक विकास संभव हो सकेगा। वही जदयू विधायक ऋतुराज ने परिवहन मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि छह महीने पहले विधानसभा में मैंने इस रूट पर छात्राओं के लिए बस चलाने की मांग उठाई थी। यह बेहद खुशी की बात है कि यह मांग इतनी जल्दी धरातल पर उतर गई। विधायक ने आगे बताया कि छात्राओं और महिलाओं की सुविधा को देखते हुए इसी मार्ग पर बहुत जल्द एक और बस का परिचालन भी शुरू किया जाएगा। वही कार्यक्रम में मौजूद डीएम और एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा जताया कि यह सेवा न केवल सफर को आसान बनाएगी, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन का एक भरोसेमंद विकल्प भी प्रदान करेगी。0
0
Report
KGMU नर्सिंग स्टूडेंट प्रदर्शन: मौत के बाद जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के KGMU में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन...नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद साथी छात्रों में आक्रोश...क्वीन मेरी अस्पताल के पास बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया...छात्रों का आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद छात्र को छुट्टी नहीं दी गई...अब छात्र पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
दीपक सिंह ने ओवैसी और वारिस पठान पर क्या कहा?
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता दीपक सिंह बाइट ऑन ओवैसी और वारिस पठान0
0
Report
Advertisement
उनियारा नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस के नरेश गुर्जर विजयी, 12-8 मतों से जीत
Noida, Uttar Pradesh:उनियारा से बडी खबर: उनियारा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेश गुर्जर ने की जीत की दर्ज. नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश गुर्जर को मिले 12 मत, भाजपा प्रत्याशी अभयसिंह को मिले 8 मत, कांग्रेस प्रत्याशी नरेश गुर्जर ने 4 वोटों से की जीत दर्ज. कांग्रेस प्रत्याशी नरेश गुर्जर के जीतने पर समर्थकों जताई खुशी.0
0
Report
लखनऊ के कृष्णानगर में फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट, छह गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:एंकर को लखनऊ में पुलिस की वर्दी और रौब का सहारा लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है... बदमाशों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया... कारोबारी को उसकी ही गाड़ी में अगवा किया... और परिवार से लाखों रुपये और जेवर मंगवाए... लेकिन पुलिस की जांच और CCTV फुटेज ने पूरे गिरोह का खेल खोल दिया... कृष्णानगर पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है... तस्वीरें लखनऊ के कृष्णानगर की हैं... जहां बदमाशों ने पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी को अपना निशाना बनाया... पुलिस के मुताबिक 12 सितम्बर को कारोबारी अपने कार्यालय में मौजूद थे... तभी कुछ लोग पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें बाहर बुलाया... इसके बाद फर्जी पुलिस पहचान पत्र दिखाकर कारोबारी को उनकी ही स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया... बदमाश कारोबारी को लखनऊ से बाहर ले गए और परिवार को फोन कर फिरौती की मांग की... पुलिस के मुताबिक परिवार से 13 लाख रुपये और जेवर लिए गए... इसके बाद कारोबारी को शहीदपथ के पास छोड़ दिया गया। शिकायत मिलने के बाद कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की... पुलिस की कई टीमों ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले... वाहनों की आवाजाही और संदिग्धों की गतिविधियों को जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है... मामलामें कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है... जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह को कारोबारी के बारे में अंदरूनी जानकारी उसके एक करीबी से मिली थी... पुलिस अब उस कड़ी की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पुलिस पहचान पत्र, नकदी, घटना में इस्तेमाल वाहन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद करने की बात कही है।0
0
Report
इटावा: आवारा कुत्ते की पिट-पीटकर हत्या, CCTV वीडियो वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के फ्रेंड्स कालोनी इलाके के कोकपुरा में आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुत्ते का आतंक बना हुआ है जो अब तक कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है लेकिन तस्वीर जो सामने आई है वह बहुत शर्मसार करने वाली है कि किस तरह एक बेजुबान कुत्ते को कई बार पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है यह पूरी घटना एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह के अनुसार कुत्ते का आतंक काफ़ी दिनों से रहा है0
0
Report
Advertisement
जोधपुर: मथानिया नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों की भिड़ंत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर मथानिया नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव भाजपा व कांग्रेस समर्थक भिड़े पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भिड़े कांग्रेस की बस को अंदर प्रवेश देने से हुआ हंगामा जोधपुर। मथानिया नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा पहुंची कांग्रेस के पार्षदों के साथ पहुंची दिव्या विधायक पर लगाया रोकने का आरोप, अपने साथ 16 पार्षद होने का दावा किया0
0
Report
सांगानेर में हिट-एंड-रन: थार चालक ने टक्कर के बाद फरार, नवल शर्मा की मौत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuसांगानेर में हिट एंड रन का मामला आया सामने काली थार ने मारी स्कूटी सवार को अधेड़ व्यक्ति टक्कर सुबोध शिक्षण संस्थान के पास हुआ हादसा हादसे में 57 वर्षीय नवल शर्मा की हुई मौत नजदीक ही डेयरी का बूथ चलाता था मृतक नवल नजदीक ही लगे सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना बताया जा रहा है कि थार के नम्बर प्लेट भी नहीं थी टक्कर मारने के बाद थार लेकर मौके से फरार हुआ आरोपी चालक CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस सांगानेर पुलिस ने हिट एंड रन का मामला किया दर्ज0
0
Report
1 वोट से भाजपा ने परबतसर नगरपालिका में धमाकेदार जीत दर्ज की
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के परबतसर नगर निकाय चुनाव 2026 में सोमवार को बेहद रोमांचक और अंतिम क्षणों तक सांसें थाम देने वाले मुकाबले में भाजपा ने बाजी मार ली है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े चुनावी संघर्ष में भाजपा के प्रत्याशी श्रीभगवान बंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंगलाल को महज 1 मत के सूक्ष्म अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 निर्वाचित पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के बीच पल-पल पलड़ा बदलता रहा। अंतिम परिणाम में भाजपा प्रत्याशी श्रीभगवान बंग को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के बजरंगलाल को 12 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मात्र 1 वोट के अंतर से हुई इस जीत ने चुनाव के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया परिणाम की आधिकारिक घोषणा होते ही मतदान केंद्र (पीएम श्री स्कूल) के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचे और नारेबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीभगवान बंग का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत परबतसर की जनता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत है। वहीं, 1 वोट से मिली इस करीबी जीत के साथ ही परबतसर नगरपालिका में भाजपा के नए बोर्ड के गठन का रास्ता साफ हो गया है।0
0
Report
Advertisement
