284001
झांसी में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंडौर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त 15 साल के एक युवक की सरेआम जमकर पिटाई कर दी और मारपीट करने के बाद उसे टांग कर गाड़ी में डालकर थाने ले गए। वहीं किसी ग्रामीण ने पुलिस की इस हरकत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो झांसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लुधियाणा की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से युवक की मौत, इलाके में दहशत
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਟਾਕਾ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਧਮਾਕਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ: ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਸ਼ਾਰਟ ਸਰਕਟ, ਸਿਲੰਡਰ ਫਟਿਆ, ਇਮਾਰਤ ਡਿੱਗੀ ਬਚਾਅ ਲਈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬਗੇਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਫੌਜ ਅਧਿਕਾਰীদের ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਜੋਧਾ ਧਮਾਕੇ ਨਾਲ ਜਿਸ ਇਮਾਰਤ ਵਿਚ ਹਾਦસਾ ਵਾਪਰਿਆ ਉਸ ਬਿਲਡਿੰਗ ਤੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਜਿੱਥੇ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਡੱਬੇ ਵੀ ਪਏ ਸਨ। ਇਮਾਰਤ ਡਿਗਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਗੇਡ ਦੇ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਫੌਜ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਰਾਹਤ ਕਾਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਜੋਧਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਟਾ਼ਕਾ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਧਮਾਕਾ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪੂਰੀ ਇਮਾਰਤ ਢਹਿ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਔਰਤ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਅਤੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਤੁਰੰਤ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ। ਫੌਜ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਪਹੁੰਚ ਗਏ。 ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਮੁਹੰਮਦ ਕੈਫ (18) ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜਮੀਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਤੂਫ਼ਾਨ ਆਇਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗ ਗਈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸ਼ਾਰਟ ਸਰਕਟ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਗੁੱਲ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ, ਸਿਲੰਡਰ ਫਟ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਧਮਾਕਾ ਹੋਇਆ ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲ ਗਈ। ਧਮਾਕਾ ਇੰਨਾ ਜੋਰਦਾਰ ਸੀ ਕਿ ਇਸਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਦੂਰ-ਦੂਰ ਤੱਕ ਸੁਣਾਈ ਦਿੱਤੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕ ਡਰ ਗਏ। ਧਮਾਕੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਫੌਜ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ। ਫੌਜ ਦੇ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਰਾਹਤ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ0
0
Report
सारण में गैस व पेट्रोल-डिजल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाह पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Chapra, Bihar:जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। आम लोगों को किसी प्रकार की घबराहट या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। यह बातें सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान कहीं। डीएम ने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 13 हजार गैस सिलेंडरों की मांग के मुकाबले 30,362 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो पर्याप्त से भी अधिक है। वहीं जिले में 914.83 किलोलीटर पेट्रोल और 1233.21 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) घरेलू कनेक्शन लेने के लिए आगे आएं। इसके लिए अधिकृत एजेंट या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है, जिससे गैस आपूर्ति को और सुगम बनाया जा सके। कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती बरतते हुए डीएम ने बताया कि अब तक करीब 900 छापेमारी की गई है और 7 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 06152-2248024 जारी किया गया है, जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सक्रिय रहेगा। साथ ही जिले में 7 धावा दल का गठन कर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, बाहर से लौट रहे प्रवासी कामगारों की मॉनिटरिंग की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को उन्हें सूचीबद्ध कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
वैशाली के घटारो गांव में युवक को गोली, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।घायल युवक को पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल युवक की पहचान घटारो गांव के गया सिंह टोला निवासी स्वर्गीय विनय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवेक कुमार और गांव के ही एक युवक के बीच एक लड़की को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी आपसी विवाद में युवक को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि गोली युवक के दाहिने हाथ को छूते हुए सीने में जाकर फंस गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इधर घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारने की घटना सामने आई है। युवक का इलाज चल रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।0
0
Report
Advertisement
झंडेवालान गैस एजेंसी में डिलीवरी देरी, लाइन में खड़े ग्राहकों को मायूसी
New Delhi, Delhi:झंडेवालान के गैस एजेंसी दफ्तर पर लगा नोटिस कहा गया है कि सिलेंडर घर पर डिलीवर किए जाएंगे लेकिन वहां पर कतार में खड़े लोगों का कहना है कि सिलेंडर मैसेज आने के बाद भी नहीं पहुंच रहे हैं तो आखिर सिलेंडर जा कहां रहे हैं? झंडेवालन मंदिर के बाहर तीन गैस एजेंसी के दफ्तर हैं जिनमें से कई समय से एक दफ्तर बंद है और काफी लंबी लाइन है सारे गैस एजेंसी के दफ्तर के बाहर। सुबह से लोग लाइन में लगे हैं गैस सिलेंडर के लिए। अब लगभग महीना होने को आया है जब से यह गैस सिलेंडर की किल्लत हो रही है। बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि मैसेज में डिलीवर्ड शो हो रहा है और पेमेंट भी हो गई है लेकिन सिलेंडर नहीं आ रहे हैं; किसी को 2 महीने हो गए हैं, किसी को 3 महीने, किसी को कुछ दिन लेकिन सिलेंडर घर पर नहीं आ रहे हैं और अब गैस एजेंसी के दफ्तर जाकर उनको बुकिंग करवानी पड़ रही है। जिनके पास नंबर है उनको भी कहा जा रहा है कि अभी रुको, सिलेंडर दिलवाएंगे लेकिन अभी तक किसी को सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं। अब साथ में लोगों को केवाईसी के लिए भी गैस एजेंसी के दफ्तर बुलाया जा रहा है और इसके बाद उनको बुकिंग का नंबर मिलेगा तभी वह सिलेंडर ले सकते हैं। लोग ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं लेकिन बुकिंग नंबर लेने के लिए गैस एजेंसी के दफ्तर ही आना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के दफ्तर से लोगों के रिएक्शन के साथ वॉकथ्रू0
0
Report
Dakshina Kannada के Gerukatte में बस के दरवाजे खुले, दो छात्राएं घायल
Noida, Uttar Pradesh:Mangalore, Dakshina Kannada A government bus travelling from Gerukatte to Belthangady suddenly opened its doors and two female students fell onto the road today near Reshme Road in Gerukatte in Dakshina Kannada district. Two female students from the same house fell onto the road and were injured. One was a PUC student of a private college in Belthangady and the other was an SSLC student who had travelled on the bus to write a public examination. It is said that the bus may have been overloaded due to the large number of passengers. The injured female students have been admitted to a private hospital for treatment.0
0
Report
अम्बेडकरनगर में जमीनी विवाद: डायल 112 कर्मी महिलाओं के सामने घबराए, वीडियो वायरल
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर-जमीनी विवाद में पहुँची डायल 112 के पुलिस कर्मियों को महिलाओ ने दौड़ाया, महिलाओ के दौड़ाने पर जमीन पर गिर पड़े पुलिस कर्मी, जमीनी विवाद में पहुँचे पुलिस कर्मियों के साथ महिलाओ के विवाद का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल, वर्दी पकड़ कर खिंचा गया, गाली गलौज भी किया गया, मामले में मुकदमा दर्ज , अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
गैस एजेंसी कर्मी और ग्राहक के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच आसफाबाद चौराहा स्थित एक बाबा इंडेन गैस एजेंसी पर ग्राहक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब दो दिन पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक ने अपनी बुकिंग रसीद पर मुहर लगाने की मांग की। इसी बात को लेकर उसकी एजेंसी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने ग्राहक को थप्पड़ मार दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।0
0
Report
गोरखपुर: 16 कार्यदिवस में नाबालिग दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में अदालत ने तेजी से सुनवाई करते हुए महज 16 कार्यदिवस में बड़ा फैसला सुनाया है। दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा दी गई है, जबकि साक्ष्य छिपाने की दोषी महिला को भी 4 साल की कठोर कैद सुनाई गई है। यह कार्रवाई प्रदेश में चल रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत हुई है। जनपद गोरखपुर के थाना पीपीगंज में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए अभियुक्त अशोक निषाद को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं, मामले में साक्ष्य छिपाने की दोषी पाई गई सुनीता देवी को 4 वर्ष के कठोर कैद और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह पूरा मामला 20/21 फरवरी 2026 की रात का है, जब एक शादी समारोह के दौरान 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना पीपीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महज 5 दिनों में साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल की गई, जिसके बाद अदालत ने 16 कार्यदिवस में गवाहों के बयान और बहस पूरी कर फैसला सुनाया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी राघवेन्द्र राम त्रिपाठी और अरविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रभावी पैरवी की, जिससे दोष सिद्ध हो पाया।0
0
Report
किसानों के फसल नुकसान पर मुख्यमंत्री से त्वरित राहत पैकेज की मांग
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान कहा-प्रदेश में गत दो–तीन दिन से बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई जिलों में किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में मिट्टी में मिल गई है तथा आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ हैं। मैं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से मांग करता हूँ कि प्रभावित जिलों में फसल नुकसान का त्वरित सर्वे कराया जाए और किसानों के लिए विशेष आर्थिक राहत पैकेज तुरंत घोषित कर राहत प्रदान की जाए।0
0
Report
Advertisement
सड़क हादसे में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत जसराना। पाढ़म से घर लौटकर आ रहे कक्षा के नौ के छात्र
Jasrana, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत जसराना। पाढ़म से घर लौटकर आ रहे कक्षा के नौ के छात्र एवं उसके ताऊ के बेटे को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। सड़क हादसे में छात्र की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। वहीं दूसरे घायल का गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है। थाना जसराना के गांव पटीकरा निवासी अरविंद का 17 वर्ष का पुत्र अंशिक कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार की सायं वह अपने ताऊ के बेटे गुलशन पुत्र राजेश के साथ कस्बा पाढ़म गया था। पाढ़म से लौटते समय अंशिक नवादा के अजब सिंह इंटर कालेज के पास लघुशंका कर रहा था। गुलशन पास में ही खडा था। इसी दोरान अचानक तेज एवं अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंद दिया। कार के रौंदने से दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने जानकारी परिजन को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। उपचार के दौरान मंगलवार को अंशिक की मौत हो गई। अंशिक की मौत का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के अनुसार कार एक इंटर कालेज में बच्चों में लाने-जाने का कार्य करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
फिरोजाबाद में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मटर पनीर की सब्जी बनाने को लेकर पति से विवाद
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है थाना दक्षिण कर्बला में पति-पत्नी का विवाद मटर पनीर की सब्जी को बनाने को लेकर कहासुनी हो गई और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पति का नाम अमित पत्नी देवकी अमित ने बताया कि वह कारखाने में मजदूरी करता है जब वह घर पर आया तो उसने मटर पनीर की सब्जी बनाने को कहा और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और अमित घर से चला गया मोमोज लेने जब वह घर वापस आया तो देखा पत्नी फंदे पर लटकी मिली तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच के महिला को फंदे से उतर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वहीं पुलिस का कहना है यह मामला पारिवारिक विवाद का दिख रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पूछताछ जा रही है अमित और देवकी की शादी 4 साल पहले हुई थी जिनके दो बच्चे हैं0
0
Report
इंदौर महू: ताजा खबरें अभी जारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर (महू)0
0
Report
Advertisement
राजस्थान सरकार ने 990 बुजुर्गों की तीर्थयात्रा के साथ की अंतिम ट्रेन रामेश्वरम रवाना
Jaipur, Rajasthan:Anchor-- उमर के इस पड़ाव पर जब कई सपने अधूरे रह जाते हैं, तब राजस्थान सरकार की पहल ने हजारों बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज एक खास पल देखने को मिला, जब मंत्री जोराराम कुमावत ने दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से साल की अंतिम ट्रेन को रामेश्वरम-मदुरई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के रवाना होते ही प्लेटफॉर्म पर भावनाओं का अनोखा दृश्य नजर आया। किसी की आंखों में आस्था थी, तो किसी के चेहरे पर वर्षों से संजोया तीर्थ यात्रा का सपना पूरा होने की खुशी। ट्रेन में बैठे वरिष्ठजन हाथ हिलाकर अपने परिजनों को विदा दे रहे थे, वहीं परिजन भी मुस्कुराते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे। करीब 990 बुजुर्ग इस यात्रा पर निकले हैं, जिनके लिए यह सिर्फ सफर नहीं, बल्कि जीवन की एक बड़ी इच्छा का पूरा होना है। रामेश्वरम और मदुरई जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन उनके लिए यादगार अनुभव बनने वाले हैं। खास बात यह है कि कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे चारधाम में से एक स्थल के दर्शन कर पाएंगे। देवस्थान मंत्री ने बताया कि यह योजना केवल यात्रा नहीं, बल्कि सम्मान और संवेदना का प्रतीक है। सरकार ने इस साल 56 ट्रेनों के जरिए 50 हजार वरिष्ठजनों को देशभर के तीर्थस्थलों की यात्रा करवाई है, वहीं फ्लाइट के जरिए भी हजारों बुजुर्गों को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ के दर्शन कराए गए हैं।0
0
Report
तरन तारन के सरपंच बलदेव सिंह पर दलित परिवार के घर जलाने का आरोप
Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन के गांव वेई पुईं के सरपंच बलदेव सिंह गोरा पर दलित परिवार के दो घरों में आग लगाने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आरोप है कि सरपंच बलदेव सिंह उर्फ गोरा की गांव में रहने वाले लाभजीत सिंह और सुखदेव सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई थी उसी को लेकर सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर में दाखिल हुआ और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी पुलिस मामले की जांच में जुटी सरपंच बलदेव सिंह विधानसभा खड़ूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के साला है शिअद नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने भी सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट0
0
Report
कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का हुआ भव्य आगाज़
Padrauna, Uttar Pradesh:🔵 प्रभारी मंत्री बोले-भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश कुशीनगर। बुद्धनगरी में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पारंपरिक बौद्ध वंदना के साथ हुआ। देश-विदेश से आए भिक्षुओं, विद्वानों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को वैश्विक स्वरूप दे दिया। कार्यक्रम का श्रीगणेश प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध एवं पसांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। “भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश है,” कहते हुए उन्होंने शांति मार्ग के संदेश को विश्व तक पहुंचाने पर जोर दिया। महावीर जयंती के अवसर पर बौद्ध और जैन दर्शन के संगम को उन्होंने भारतीय संस्कृति की विशेषता बताया। साथ ही कहा कि इस कॉन्क्लेव से न केवल आध्यात्मिक विमर्श होगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बौद्ध दर्शन, शांति और वैश्विक सहयोग पर चर्चा करेंगे। यह आयोजन कुशीनगर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
