झांसी में झमाझम बारिश से मानिक चौक क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही की पोल खुल गई
Jhansi, Uttar Pradesh:बीते दिन झांसी में झमाझम बारिश हुई, जहां रात से ही बारिश इतनी मुसराधार हो रही है जिससे कि नगर निगम की पोल खुल गई है। नगर निगम के लापरवाही के कारण नालियों में कचरा एकत्रित होने के कारण दुकानों में पानी घुस गया। जिससे परेशान होकर दुकानदारों ने अपने हाथों से पानी बाहर निकाला। वहीं पूरे कोतवाली क्षेत्र मानिक चौक के अंदर सभी दुकानदारों के दुकानों में पानी घुस गया। इस पानी से आने जाने वाले को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
