284001
झांसी में आने वाली बाढ़ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आने वाली बाढ़ के चलते क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। सूचना के अनुसार उन्होंने कहा कि आपदा से पहले और बाद के कार्य योजना बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं सभी विभागों को पिछले अनुभवों के आधार पर योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि अचानक बाढ़ आने पर तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी के काली सरकार मंदिर के हिस्ट्रीशीटर बाबा प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी से ढोंगी बाबा का पर्दाफाश हुआ है। मऊरानीपुर के कुरैंचा गांव में काली सरकार मंदिर में दिव्य दरबार लगाने वाला बाबा हिस्ट्रीशीटर निकला। उसका असली नाम प्रदीप शुक्ला है और वह 12 साल से फरार चल रहा था। रविवार को झांसी और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। फिर झांसी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हरदोई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद हरदोई पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई।0
0
Report
कतर्नियाघाट में गैंडा की सड़क पर टहलने का वीडियो वायरल, रात की रोशनी में दिखाई दिया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. कतर्नियाघाट में सड़क पर टहलता दिखा गैंडा, सोसल मीडिया में हो रहा वायरल, ख़बर बहराइच से है,जहां कतर्नियाघाट के जंगल से गुजरने वाली सड़क पर रात के अंधेरे में एक गैंडा टहलता नज़र आया,इसी दौरान कुछ राहगीर फोर व्हीलर से जा रहे थे,जिसे देख गाड़ी में फौरन ब्रेक लगा दी,और गाड़ी की हेड लाईट की रोशनी में इस नज़ारे को अपने मोबाईल कैमरे में कैद लिया,जो वाकिया सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है,0
0
Report
घाटमपुर: CCTV में पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मारकर 500 मीटर तक घसीटा, युवक बाल-बाल बचा—थाने में शिकायत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे का CCTV: पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार 500 मीटर घसीटा, बाल बाल बचा युवक थाने पहुंचकर की शिकायत कानपुर के घाटमपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार लगभग 500 मीटर तक घसीटता ले गया, गनीमत रही कि युवक बाल बाल बच गया। लेकिन स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने देर रात घाटमपुर थाने पहुंचकर पिकअप के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सूरत में केंद्रीय मंत्री सी.आर.पटेल नवरात्रि GARBA के पहले दिन देवी दुर्गा की आरती
Noida, Uttar Pradesh:SURAT (GUJARAT): MINISTER C.R. PATIL ATTENDS NAVRATRI GARBA CELEBRATIONS ON FIRST DAY OF FESTIVAL, PERFORMS AARTI OF GODDESS DURGA / VISUALS0
0
Report
टारन तारण में DIG स्नेहदीप शर्मा ने ASI इक़बाल सिंह की हत्या पर मीडिया से चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:TARN TARAN (PUNJAB): DIG FEROZEPUR RANGE SNEHDEEP SHARMA ADDRESSES MEDIA REGARDING MURDER OF ASI IQBAL SINGH ON NAUSHERA ROAD UNDER SARHALI POLICE STATION.0
0
Report
गोरखपुर जमीन विवाद में अपहरण, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीन विवाद में अपहरण, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन गिरफ्तार। गुरुवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास एक व्यक्ति को कथित तौर पर मारपीट कर कार में अगवा कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद शाहपुर पुलिस ने महराजगंज जिले से जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ साहनी, राधेश्याम विश्वकर्मा और गौरा यादव को गिरफ्तार कर अपहृत व्यक्ति को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार, जमीन के सौदे में 27 लाख 50 हजार रुपये एडवांस मिलने के बाद बैनामा नहीं हुआ और रुपये वापस नहीं किए गए, जिससे विवाद पैदा हुआ। मामले में अपहरण, मारपीट और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। विभूति यादव के बहनोई अजय यादव ने थाने में तहरीर दी। जांच के अनुसार, आरोपियों ने विभूति यादव को फरेंदा थाने ले जाने की बात बताई है।0
0
Report
Advertisement
Cordelia Sky के आगमन पर मुंबई-कोच्चि क्रूज सेवाएं विस्तार, यात्रियों की संख्या बढ़ेगी
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में रविवार शाम कॉर्डेलिया क्रूज ने अपने दूसरे जहाज Cordelia Sky के आगमन का जश्न खास अंदाज में मनाया। महालक्ष्मी रेसकोर्स के ऊपर 1,500 ड्रोन की मदद से शानदार एरियल शो आयोजित किया गया। इस दौरान आसमान में भारत, मुंबई और Cordelia Sky से जुड़ी आकर्षक आकृतियां बनाई गईं। कंपनी के बेड़े में दूसरे जहाज کے शामिल होने के साथ ही अब मुंबई और कोच्चि से क्रूज सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, Cordelia Sky की शुरुआत से क्रूज में सफर करने वाले यात्रियों की क्षमता में करीब 126 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जहाज में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की विस्तृत रेंज के साथ मनोरंजन, थिएटर, स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कंपनी का कहना है कि यात्रियों को उनकी पसंद के मुताबिक अलग-अलग तरह के खाने और मनोरंजन के विकल्प मिलेंगे। कॉर्डेलिया के सीएफओ निशिकांत उपाध्याय ने बताया कि पहले के मुकाबले Cordelia Sky में करीब 126 प्रतिशत अधिक यात्री क्षमता है। खाने-पीने की वैरायटी भी काफी ज्यादा रखी गई है, जिसमें हर तरह के फूड के विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जब कंपनी ने क्रूज सेवा शुरू की थी, उस समय पोर्ट और परिचालन के विकल्प सीमित थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ रही है। सरकार भी देश में क्रूज इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहती है, जिससे इस क्षेत्र के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं। कंपनी अगले साल अपने बेड़े में तीसरा जहाज Cordelia Sun भी शामिल करने की योजना बना रही है। Cordelia Sky की पहली कमर्शियल यात्रा 23 अक्टूबर 2026 से मुंबई से शुरू होगी। इसके तहत गोवा और लक्षद्वीप जैसे घरेलू पर्यटन स्थलों के लिए अलग-अलग अवधि के क्रूज पैकेज उपलब्ध होंगे। वहीं, Cordelia Empress कोच्चि से 25 अक्टूबर से परिचालन शुरू करेगा। यहां से लक्षद्वीप के अलावा मालदीव और श्रीलंका जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी यात्राएं संचालित की जाएंगी। कंपनी ने Cordelia Sun को 2027 में अपने बेड़े में शामिल करने की योजना की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी का लक्ष्य देश में क्रूज पर्यटन का विस्तार करना और भारतीय यात्रियों के लिए समुद्री छुट्टियों को एक लोकप्रिय विकल्प बनाना है। बाइट – निशिकांत उपाध्याय (CFO, Cordelia Cruises)0
0
Report
तीनों प्रोजेक्ट से कश्मीर भारत से जुड़ा; वंदे भारत से सफर अब 4.4 घंटे
Mumbai, Maharashtra:धारा 370 हटने के बाद से हर कोई ये सवाल कर रहा था की आखिर धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को मिला ही क्या ??? इसी सवाल का जवाब ढूंढने जी न्यूज़ की टीम जा पहुँची कश्मीर के श्रीनगर में जहाँ पिछले करीब 12 सालो से रेलवे ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में जुटा था जिससे कश्मीर को असल में पूरे भारत से जोड़ा जा सके. चलिए पहले पुराने कश्मीर की तस्वीर समझ लेते है. बारामुला जहाँ के सेब के बाग़ विश्व प्रसिद्ध है, इसके अलावा यहाँ चेरी, पल्म जैसे permissible fruits बड़े पैमाने पर पैदा होते है, पहले यहाँ से इन तमाम आइटम्स को अगर मुंबई भेजना होता था तो करीब करीब 5-6 दिन लगा करते थे, इसी बात को ध्यान में रख कर इन्हे पहले ही भेज दिया जाता था ताकि फल ख़राब नहीं हो जाये क्योंकि बारामुल्ला से लेकर कश्मीर के बनिहाल तक ही ट्रैन की सुविधा थी, इसके आगे जम्मू और कटड़ा के बीच रेलवे की सुविधा थी, लेकिन बनिहाल और कटड़ा के बीच ऐसा कोई commute करने का जरिया नहीं था, रोड ट्रांसपोर्ट महंगा तो था ही, इसके अलावा अगर रोड पर लैंड स्लाइडिंग हो जाये या फिर भारी बर्फ गिर जाए तो वो रास्ता भी बंद हो जाता था इससे कश्मीर ना सिर्फ जम्मू बल्कि देश से भी कट जाता था. कश्मीर के बनिहाल और जम्मू के आगे बसे कटड़ा के बीच ये दूरी करीब 111 किमी की है जो इन दोनों में खाई बनी हुई थी. वही जम्मू और श्रीनगर के बीच ये दूरी 270 किमी की है. इस खाई को पाटने के लिए ही रेलवे ने तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर integrated systems के तहत एक साथ काम शुरू किया. इनमे सबसे बड़ा और कठिन प्रोजेक्ट था चेनाब नदी पर एक arch स्टाइल का ब्रिज बनाना जो करीब 200 किमी से ज़्यादा की हवाओं को झेल सके और 100 किमी रफ़्तार से चलने वाली ट्रैन का बेहतरीन संचालन कर सके. साल 2013 में इसका विधिवत काम शुरू हुआ. जिस इलाके में चेनाब ब्रिज को बनाया गया है वो सेस्मिक जोन 5 में आता है यानि यहाँ भूकंप आने की बहुत ज़्यादा संभावना है. इन्ही तमाम ज़रूरी बातो को ध्यान रख कर इस ब्रिज को बनाया गया है. करीब 1315 मीटर लंबा ये ब्रिज चेनाब नदी से 359 मीटर ऊंचाई पर बनाया गया है यानि पेरिस का एफिल टावर भी इसके नीचे खड़ा किया जाये तो वो भी छोटा ही दिखेगा. अगर किसी ने बदनीयत से इस ब्रिज पर 40 TNT के विस्फोटक से हमला किया तो भी इसे कोई नुकसान नहीं होगा और आने वाल करीब 120 साल तक ये अपनी सर्विस इस देश को दे सकेगा. इसके बाद नंबर आता है रिआसी स्टेशन जो कटड़ा स्टेशन के आगे बनाया गया है, के बिलकुल पास बनाया गया भारतीय रेलवे का पहला Cable stayed Bridge.. इसे भी पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों पर अंजी नदी पर बनाया गया है जो चेनाब नदी की ही सहायक नदी है. इसे बनाने में अलग अलग साइज के करीब 96 केबल्स का इस्तेमाल किया गया है. ये ब्रिज भी उस integrated सिस्टम की अहम कड़ी है जो कश्मीर को भारत से जोड़ने के लिए बहुत ज़रूरी है. ये ब्रिज भी 120 साल के लिए बनाया गया है और 100 किमी रफ़्तार की ट्रैन को आसान सफ़र डी सकता है इसकी ऊंचाई 193 मीटर है. करीब 8210 मेट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल इसे बनाने में किया गया है. अब तीसरा नंबर आता है वंदे भारत ट्रैन का. वंदे भारत ट्रैन से श्रीनगर और जम्मू का पहले जो सफ़र पूरे दिन में पूरा होता था, आज महज़ 4.40 घंटे में पूरा हो रहा है. इसमें एक और बदलाव किया जा रहा है, अभी तक वंदे भारत को 75 kmph की स्पीड से चलाया जा रहा था लेकिन अब इसे 100 kmph की स्पीड से चलाया जा रहा है जो करीब 30-30 मिनट का और फायदा कर रही है.0
0
Report
जमुई दुर्गा पूजा बाजार में चोरों ने बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद
Jamui, Bihar:जमुई दुर्गा पूजा का बाजार सज गया है, दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इसी भीड़ में चोर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसी ही एक घटना महाराजगंज ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एक फैंसी वस्त्रालय में हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।दुकानदार मालिक ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर Rही है। दुकानदार के मुताबिक, वह शाम को दुकान के अंदर ही नमाज पढ़ रहा था। दुकान पर उस वक्त ग्राहक नहीं थे। दुकान के बाहर स्टैंड पर कई बैग रखे थे। चोर के द्वारा कई बैग को उठाकर देखा जा रहा था। इस दौरान वह सड़क के दोनों किनारे भी लोगो पर ध्यान रख रहा था,कही कोई देख तो नहीं रहा है। इसी का फायदा उठाकर एक युवक ने दुकान के सामने से गुजरते हुए लोगों पर नजरें गड़ाए हुए था। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि पहले उसने इधर-उधर देखा और जैसे ही उसे लगा कि दुकानदार नमाज में मशगूल है, उसने बड़ी सफाई से कंबल वाले बैग को उठाया और मौके से गायब हो गया। कुछ ही मिनट में जब दुकानदार नमाज से उठा तो बैग गायब देख उसके होश उड़ गए। आसपास पूछताछ की गई लेकिन तब तक चोर बाजार की भीड़ में कहीं निकल चुका था। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार खुर्शीद आलम ने बताया कि शाम में नमाज पढ़ रहे थे। तभी एक युवक के द्वारा एक कंबल का पैकेट दो गोल तकिया लेकर चला गया। इसकी जानकारी तब हुई जब काम निपटाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहा था। दुकानदार ने बताया कि कमल की कीमत ₹1500 होगा वही गोल तकिया की कीमत ₹600 होगी दोनों मिलकर ₹2100 की सामान की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस देने की बात कही। वहीं अन्य दुकानदारों का कहना है कि दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में अभी से भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। ग्रामीण बैंक के सामने वाली गली में कपड़े और फैंसी दुकानों की भरमार है, जहां शाम के समय काफी चहल-पहल रहती है。0
0
Report
Advertisement
निवाड़ी में फटाखा फैक्टरी पर दबिश: 2 ट्राली विस्फोटक बरामद, 2 गिरफ्तार
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में विस्फोटक सामग्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, उरदौरा गांव में फटाखा फैक्टरी पर पुलिस की कार्यवाही, देर रात तक चली कार्यवाही में 2 ट्राली फटाखे बरामद, 2 आरोपी भी गिरफ्तार, टेहरका थाना प्रभारी मीनेष भदौरिया सहित तरीचर कलां चौकी प्रभारी संदीप यादव की संयुक्त कार्यवाही।0
0
Report
झालावाड़ में विशाल आरएसएस पथ संचलन सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ तथा कनिष्ठ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। झालावाड़ शहर के प्रवीण शर्मा ग्राउंड से शुरू हुआ पथ संचलन बस स्टैंड, मंगलपुरा, बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए पुनः प्रवीण शर्मा ग्राउंड पहुंचा, जहां पथ संचलन का समापन किया गया। पथ संचलन मार्ग पर शहरवासियों ने विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का जोरदार अभिनंदन भी किया। पथ संचलन के सफल संपादन हेतु पुलिस विभाग द्वारा भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी पथ संचलन के आगे मार्ग को निर्बाध करते हुए चलते रहे। पुलिस द्वारा संचलन मार्ग को ट्रैफिक मुक्त रखा गया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित होने वाला संघ का कार्यक्रम भी इस मर्तबा खास रहा। संचलन से पूर्व प्रवीण शर्मा ग्राउंड में आरएसएस के विभाग प्रचारको द्वारा सामाजिक समरसता तथा समाज को संगठित करने को लेकर उद्बोधन भी किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया.0
0
Report
बाबा रामदेव और साध्वी ऋतंभरा ने राजलदेसर में प्रतिभाओं का सम्मान किया
Churu, Rajasthan:चुरू विधानसभा रतनगढ़ लोकेशन - राजलदेसर योग गुरु बाबा रामदेव महाराज, साध्वी ऋतंभरा आये राजलदेसर, प्रतिभा सम्मान समारोह में लिया भाग, समारोह में 200 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान चूरू। जिले के राजलदेसर में एक निजी समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव महाराज, साध्वी ऋतंभरा दीदी पहुँचे। इस समारोह में देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं ने धर्म, संस्कार, गौ संरक्षण, परिवार और समाजसेवा का संदेश दिया। साध्वी ऋतंभरा ने नारी सम्मान, बेटियों की शिक्षा और संयुक्त परिवारों में संस्कारों के महत्व पर जोर दिया, वहीं बाबा रामदेव ने गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा— गाय बचेगी तो देश बचेगा। समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी रामानंद तीर्थ, महंत सोमनाथ और बागेश्वर महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने अपने विचार रखे। संतों ने बच्चों को धार्मिक संस्कार देने और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया। समारोह में राजलदेसर एवं आसपास के क्षेत्रों की करीब 200 प्रतिभाओं और गणमान्य व्यक्तियों को दुपट्टा एवं चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मानित किया गया। वाइट - स्वामी रामदेव। वाइट - साध्वी ऋतंभरा।0
0
Report
Advertisement
ANTF ने राजस्थान के पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई कर 8.15 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त
Jaipur, Rajasthan:ANTF का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, एक साथ 5 जगह कार्रवाई, करीब 8.15 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ जब्त और नष्ट राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ ANTF ने पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार किया है। जयपुर में सरकारी जमीन पर उगे गांजे के 5200 पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया, तो बाड़मेर में खेत के भीतर छिपाकर रखा गया अफीम का दूध बरामद हुआ। जालोर में डोडा पोस्त की बड़ी खेप पकड़ी गई। सीकर और श्रीगंगानगर में भी नशे की खेप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो कारें जब्त की गई हैं。 पाँच जिलों में कार्रवाई राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ ANTF का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर और श्रीगंगानगर में पांच अलग-अलग कार्रवाई की गईं। इन कार्रवाइयों में गांजे की अवैध खेती से लेकर अफीम और डोडा पोस्त की तस्करी तक के मामले सामने आए। कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो कारें जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी गई है। पाँच जिलों में ANTF का एक्शन जयपुर- गांजे के 5200 पौधे नष्ट बाड़मेर- 5.096 किलो अफीम का दूध बरामद जालोर:-5.062 किलो डोडा पोस्त जब्त सीकर:.120 किलो गांजा बरामद श्रीगंगानगर: 283 ग्राम अफीम बरामद 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें जब्त जयपुर में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती... पहली कार्रवाई जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के हस्तेड़ा में की गई। ANTF को सूचना मिली थी कि सरकारी जमीन पर गांजे के पौधे उगे हुए हैं। टीम मौके पर पहुंची तो बिजली ग्रिड के सामने खड्डों और पानी के बहाव वाले क्षेत्र में दूसरे पेड़-पौधों के बीच गांजे की खेती मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्योरो यानी NCB, हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत प्रशासन को मौके पर बुलाया गया। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन सरकारी पाए जाने के बाद संयुक्त कार्रवाई की गई। गांजे के करीब 5200 पौधों को उखाड़कर मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया। बाड़मेर में बाजरे की फसल की आड़ में छिपा था अफीम का दूध दूसरी कार्रवाई बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र में हुई। ANTF को सूचना मिली थी कि खावड़िया खानजी का तला निवासी हरचंदराम ने अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ छिपा रखा है। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने खेत पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति कटी हुई बाजरे की फसल के आड़ में भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। खेत की तलाशी के दौरान बाजरे के ढेर के नीचे छिपाई गई स्टील की बरनी मिली। बरनी में तीन प्लास्टिक थैलियों में कुल 5.096 किलोग्राम अफीम का दूध रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पहले भी NDPS एक्ट के तीन मामलों में शामिल रहा है और जेल जा चुका है। पुलिस अब मामले में तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जालोर में नाकाबंदी देखकर कार भगाई, खेत में जाकर रुकी तीसरी कार्रवाई जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में हुई। ANTF को सूचना मिली थी कि फ्रॉन्क्स कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर दादाल क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगी तारबंदी तोड़ते हुए खेत में जा रुकी। कार की तलाशी में तीन काले प्लास्टिक कट्टों से 45.062 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अयूब मोहम्मद और अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। सीकर में गांजा, श्रीगंगानगर में अफीम बरामद चौथी कार्रवाई सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरण निवासी रघुनाथ सिंह अपनी ढाणी के पास सफेद स्विफ्ट कार में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। संयुक्त टीम ने बाबा पूर्णदास की बगीची के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने कार से भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे रोक लिया गया। तलाशी में 5.120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर 67 वर्षीय रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया। पाँचवीं कार्रवाई श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में हुई। राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास के पास संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में 283 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में हुई है。 ANTF की कार्रवाई जारी ANTF महानिरीक्षक विकास कुमार के मुताबिक, DGP राजीव कुमार शर्मा और ADG दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इन पांच कार्रवाइयों में शामिल टीमों को ANTF मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करने की बात भी कही गई है। राजस्थान में नशे के खिलाफ ANTF की इन पांच कार्रवाइयों में अवैध खेती से लेकर अफीम और डोडा पोस्ट की खेप तक पकड़ी गई है। अब पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर भी रहेगा कि इन मादक पदार्थों की सप्लाई कहां की जानी थी और इनके पीछे कौन-कौन से लोग जुड़े हैं।0
0
Report
झालावाड़ में अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर में आज अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया। इस मौके पर शहर में एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के युवक घोड़ों पर सवार होकर हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। महाराजा अग्रसेन और महालक्ष्मी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से रथ खींचकर आयोजन में भागीदारी की। महोत्सव की शुरुआत शहर के अग्रवाल सेवा सदन में महाराजा अग्रसेन के अभिषेक, हवन और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद शहर में एक शोभायात्रा भी निकली गई। यह शोभायात्रा शहर के मंगलपुरा, एसबीआई रोड और सीमेंट रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। वहीं अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान महिलाओं, युवतियों, बच्चों और पुरुषों के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं। शोभायात्रा के बाद शाम को महाआरती और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।0
0
Report
झालावाड़ पुलिस ने स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक और 6.5 लाख रुपए कीमत बरामद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने डीएसटी टीम की सूचना के आधार पर शहर के निर्भय सिंह सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने उससे 30 ग्राम 80 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामد मादक पदार्थ स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपए है। इसके अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देश पर सीआई मुकेश कुमार मीणा की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस नाकाबंदी में संदिग्ध कैलाश कुम्हार (टोंक जिले के झिलाई निवासी) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली, जिसे जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उससे स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
