झांसी में चिरगांव मंदिर के पुजारी का मिला शव
Chirgaon, Bhander, Uttar Pradesh:चिरगांव थानाक्षेत्र के बरल गांव के एक मंदिर में 55 वर्षिय पुजारी की जान ले ली गई। पुजारी का शव बुधवार सुबह मंदिर के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार मोहल्ले के दो पुजारी मंदिर में सेवा देते थे। दूसरे पुजारी मेहरबान के भाई भूमानी ने जान ले ली। हालांकि मामले में अभी जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोमांचक मुकाबले में फारुख इलेवन ने जीती SNT कप की गोल्डन ट्रॉफी, कप्तानगंज रहा उपविजेता
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर स्थित तिवारी टोला में आयोजित SNT कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया। खिताबी भिड़ंत में फारुख इलेवन ने कप्तानगंज को मात देकर गोल्डन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।फाइनल से पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में कप्तानगंज की टीम ने परतावल वारियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में फारुख इलेवन ने महराजगंज की टीम को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद फाइनल में फारुख इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नियाज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि महराजगंज टीम के कप्तान नवनीत पटेल को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मैच का टॉस हॉलमार्क ज्वेलर्स के प्रोपराइटर विष्णु सोनी ने चांदी के सिक्के से कराया मैच में निर्णायक की भूमिका सतीश मिश्रा और मोनू खान ने निभाई। आलमगीर ने स्कोरर तथा आर्यन गुप्ता और बदरे आलम ने कमेंटेटर की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी, शुभ लक्ष्मी सिंह, प्रदीप मोदनवाल, कृष्णा महाजन, अरविंद यादव, अजय कुमार सैनी और रतन कुमार पांडेय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सतीश मिश्रा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, नगरवासियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष मोनू खान, कोषाध्यक्ष अजीत रावत, महामंत्री निजामुद्दीन और व्यवस्थापक अशोक रावत रहे।शाहजहाँपुर: 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को करता था सप्लाई
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर (बण्डा)। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बण्डा पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, तस्करी में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल फोन और 2,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसपी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत रविवार रात करीब 10:35 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बण्डा-पुवायाँ मार्ग पर सिकन्दरपुर मोड़ के पास से एक संदिग्ध बाइक सवार को दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय (35) निवासी मोहल्ला कानून गोयन प्रेम नगर (थाना परशुरामपुरी, शाहजहाँपुर) हाल निवासी कुन्दनपुर (थाना बरखेड़ा, पीलीभीत) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर हाईवे किनारे ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी के खिलाफ थाना बण्डा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल व टीम, व0उ0नि0 विनीत कुमार, हे0का0 वेदप्रकाश, का0 दीपू शर्मा और का0 आशीष कुमार शामिल रहे।सिकंदरा राव में अहेरिया समाज 2027 में सजाएगा पीडीए का गुलदस्ता -राकेश बघेल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस-जीटी रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में अहेरिया समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को फूलमाला, पटका और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी सूबेदार टीका सिंह अहेरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए राकेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में अहेरिया समाज पीडीए का गुलदस्ता सजाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भाजपा पर अहेरिया समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर पहली बैठक में ही समाज के प्रमाण पत्र बनवाने का निर्णय कराया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें मुफ्त राशन के बजाय मुफ्त शिक्षा चाहिए, ताकि समाज के बच्चे पढ़-लिखकर बड़े पदों पर पहुंच सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सिंह रावल ने की तथा संचालन सुशील यादव ने किया। इस दौरान ओमशांति रावल, ओमवीर सिंह रावल, अर्जुन सिंह नेताजी, बीके सिंह रावल, प्रेमचंद रावल, जयपाल रावल, महेश कुमार, राम खिलाड़ी रावल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।28-29 नवंबर को मथुरा के सभी बूथों पर लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
Vrindavan, Uttar Pradesh:मथुरा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 35 जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी 2263 बीएलओ को सक्रिय कर घर-घर संपर्क करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं एवं पात्र महिलाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। आगामी 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित होंगे, जहां फॉर्म-6, 7 और 8 प्राप्त किए जाएंगे। जनपद में वर्तमान में कुल 17,05,238 मतदाता हैं। इनमें 9,30,757 पुरुष, 7,74,443 महिला और 38 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गोवर्धन संजय सिंह, उप जिलाधिकारी मांट चंद्रभूषण प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी छाता साक्षी शर्मा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित समस्त अन्य जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेसपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे?डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
Gonda, Uttar Pradesh:सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे?डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गोंडा राम कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा के अखिलेश यादव पर करारा हमला करते हुए कहा कि सपा सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है वह अयोध्या, कृष्ण जन्मभूमि, चाहे काशी विश्वनाथ जाएं, उनको यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे? वास्तव में समाजवादी पार्टी यदि अपने चरित्र में परिवर्तन ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है, यह सनातन संस्कृति का स्वभाव परंपरा है, हम सबको स्वीकार करके गलतियों को माफ करते हैं प्रभु श्री राम की शरण में जो भी आया है, प्रभु श्री राम ने उन्हें अपनाया है वह जाकर प्रभु श्री रामलला के दरबार में कान पकड़ कर माफी मांगें, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सपा केवल बहुरूपिए का रूप रख कर के वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के असफल प्रयास कर रही है पूरा प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी गुंडों को प्रश्रय देकर आगे बढ़ाती है यूपी को गुंडा ,अराजक स्टेट बनाने का काम किया था आज उत्तर प्रदेश में एक भी गुंडा-माफिया नहीं है। सब जेल में सड़ रहे हैं या अपने ठिकाने लग गए हैं उत्तर प्रदेश पूरी तरह से प्रगति के पथ पर अग्रसर है मंत्री बृजेश पाठक ने बाबा रामदेव के बयान पर पूछे गए सवाल से बचते नजर आए उन्होंने आजम खान के बयान पर कहा कि आजम खान हों या ओवैसी , अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है उत्तर प्रदेश बदल चुका है, निकल चुका है, रफ्तार पकड़ चुका है।प्रतापगढ़ : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
➡️सड़क पर युवकों की लाठी-डंडे से भी हुई पिटाई
➡️मारपीट के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
➡️पुलिस के आने पर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार
➡️नगर कोतवाली के चिलबिला पावर हाउस का मामला
गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना क्षेत्र के डोडिया खेड़ा में गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, किसुनी खेड़ा निवासी गुड्डू त्रिपाठी पुत्र शिव कुमार त्रिपाठी गंगा स्नान के लिए डोडिया खेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते युवक गंगा की धारा में लापता हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।एनडीआरएफ के जवान गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई है और परिजन युवक के मिलने की आस लगाए हुए हैं।हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल डोडिया खेड़ा में एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीओ बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।घाघरा नदी में चचेरे भाई को डूबता देख लगाई छलांग, खुद की जान देकर बचाया
Mau, Uttar Pradesh:मऊ/जाहिद इमाम: मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घाघरा नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। चाचा के बेटे को नदी में डूबता देख उसे बचाने के लिए युवक ने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान तीनों युवक तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन युवक गहरे पानी में फंस गया और खुद की जान देकर चचेरे भाई जान बचाई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संयोग से परिवार में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरलाहपुर के राजू चौक के पास निवासी गिरधारी चौहान का पुत्र अंबुज चौहान मंगलवार को घाघरा नदी घाट पर पहुंचा था। बताया जाता है कि वह शुरुआत में नदी किनारे बैठा था, जबकि परिवार के तीन युवक नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उसके चाचा का बेटा गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अंबुज ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद तीनों युवक तो बाहर निकल आए, लेकिन अंबुज नदी की तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गया।
वहीं, मृतक युवक अंबुज की बुआ ने गांव में ही मकान बनवाया था। उनके बेटे की शादी बुधवार को होनी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए अंबुज भी आया हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। इसी बीच हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
