284001
पुलिया नंबर 9 में घर से लापता ऑटो चालक का नाले में मिला शव
Jhansi, Uttar Pradesh:प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिया नंबर 9 में आज सुबह ऑटो चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। ऑटो चालक पुलिया नंबर 9 का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामसे की जांच कर रही है l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार विधान परिषद चुनाव की तिथि घोषित, NDA- महागठबंधन में तेज जंग
Patna, Bihar:बिहार में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है, चुनाव आयोग के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद एनडीए के सभी घटक दलों में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए महागठबंधन में आपसी सामंजस्य की कमी का आरोप लगाया। पूजा पैट्रिक ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे और चुनाव में जीत हासिल करेंगे। आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पार्टी पहले से ही विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटी है और नौकरी, रोजगार तथा शिक्षकों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों और शिक्षक बहाली का जिक्र करते हुए कहा कि आरजेडी शिक्षकों को न्याय और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। एजाज अहमद ने दावा किया कि आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर आरजेडी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। चुनाव की घोषणा के बाद अब एनडीए और महागठबंधन के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों गठबंधन शिक्षक और स्नातक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की तैयारी में जुट गए हैं।0
0
Report
घड़साना में किसान आंदोलन 13वें दिन जारी, सरकार से वार्ता फिर बेनतीजा
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में खेत बचाओ किसान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों का आंदोलन मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर डटे हुए हैं। किसानों के आह्वान पर आज घड़साना बाजार पूरी तरह बंद रहा, वहीं व्यापारियों और मजदूरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर एसडीएम दीपक चंदन और डीएसपी जयप्रकाश पहुंचे तथा किसानों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया। किसानों ने बताया कि करीब एक घंटे बाद जिला कलेक्टर के धरना स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है, जहां किसानों के साथ वार्ता प्रस्तावित है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं। किसानों का कहना है कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले देर रात चीफ इंजीनियर के साथ हुई दो दौर की वार्ता भी किसानों के अनुसार बेनतीजा रही।0
0
Report
ख़बर नहीं मिली: आवश्यक जानकारी गायब
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कैलाश विजयवर्गीय की सेवा संकल्प बाइक रैली वदनगर से वाराणसी; पीएम मोदी के 25 वर्ष सार्वजनिक सेवक
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): KAILASH VIJAYVARGIYA (MP MINISTER) ON SEVA SANKALP ABHIYAN BIKE RALLY FROM VADNAGAR TO VARANASI / PM MODI'S 25 YEARS AS PUBLIC SERVANT / REMARKS ON BJP WOMAN CORPORATOR0
0
Report
चेन्नई: वीरामणि यौन उत्पीड़न मामले के आरोप में टीएन कानून और विद्युत मंत्री CTR निर्मल कुमार
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): CTR NIRMAL KUMAR (TAMIL NADU LAW AND ELECTRICITY MINISTER) VEERAMANI SEXUAL ASSAULT CASE0
0
Report
जमुई एनकाउंटर पर मंत्री जमा खान: कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी
Patna, Bihar:जमुई एनकाउंटर पर बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार में जो भी गलत करेगा, गड़बड़ करेगा या कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी कार्रवाई हुई है और आज भी कार्रवाई हो रही है। गलत करने वाला कोई भी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। जमा खान ने कहा कि बिहार में जाति, पाति या बिरादरी के नाम पर किसी का शोषण नहीं होना चाहिए। गलत, गलत होता है। उसका कोई समाज, जाति या धर्म नहीं होता। इसलिए गलत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और इसमें सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग सिर्फ जुमलेबाजी और आलोचना करते हैं। उन्हें भी कहना चाहिए कि अगर किसी के साथ गलत हुआ है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। सरकार गलत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करती है, चाहे वह कोई भी हो।0
0
Report
Advertisement
Russia से जुड़ी खबरों की ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
तेज़स्वी यादव ने सासाराम जेल हत्या मामले को लेकर न्याय की मांग की
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सासाराम मंडल कारा में विचाराधीन कैदी 26 वर्षीय अमरजीत यादव की मौत को लेकर गंभीर लगाया आरोप, मृतक के परिजनों से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में साथ देने और दिया आर्थिक मदद SP से की बात सोशल मीडिया पर लिखा बिहार में खूनी राज! विगत दिनों में जेल में बंद चौथे कैदी की हत्या। जब प्रदेश का मुख्यमंत्री खुद 7 हत्याओं में आरोपित रहा हो तब न्याय की उम्मीद किसके करिएगा। सासाराम की मंडल कारा में विचाराधीन कैदी 26 वर्षीय अमरजीत यादव की पुलिस द्वारा हत्या कर दी गई। पहले अमरजीत को फर्जी मुकदमे में जबरन उत्पाद विभाग द्वारा उठाया गया। फिर 1 लाख रुपया घूस की डिमांड की गयी, नहीं देने पर प्रताड़ित कर उसे बेरहमी से मार दिया। दिन में परिजनों को डेड बॉडी देने से मना किया, रात के अंधेरे में मृत शरीर को सिर्फ़ दिखाया गया। पत्नी मृत शरीर के पास जाना चाही तो पुलिस ने धमकी दी कि तुम्हीं पर मर्डर का केस लगा देंगे। मृतक के शरीर पर बर्बरता और चोट के अनेक निशान थे, गर्दन और आंख फोड़ दिया गया था। पुलिस FIR नहीं लिख रही थी, ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद FIR लिखने को तैयार हुई। अगले ही दिन उसी जेल से आए एक चश्मदीद ने बताया कि लड़के को पहले कोई इंजेक्शन दिया गया जिससे वह तड़पने और चिल्लाने लगा, फिर बेरहमी से उसको मारा गया। आज पीड़ित परिजनों से मिलकर उनकी न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया तथा आर्थिक मदद की। बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। फर्जी 7th क्लास का सर्टिफिकेट लिए हुए आपराधिक प्रवृत्ति के मनोनीत मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अराजकता फैला दी है।0
0
Report
जामुई एनकाउंटर पर बिहार मंत्री मोह्द ज़मा खान का बयान चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): MOHD ZAMA KHAN (BIHAR MINISTER) ON JAMUI ENCOUNTER0
0
Report
Advertisement
रेना ज़मींल से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:rena zameel0
0
Report
सूरजपुर में 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस–ससुराल पर आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ आ गया है, पांच दिन पूर्व फंदे पर मिले शव के मामले में मृतका के परिजनों ने लड़के के परिवार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बिना शव फंदे से उतारा गया और बाद में नाबालिग का शव परिजनों के बजाय तथाकथित ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया, जिससे वे अंतिम संस्कार तक नहीं कर सके। ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले की शुरुआत 2025 में हुई थी, जब दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का अपनी ही कक्षा के एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया, दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन उम्र कम होने के कारण लड़की के परिजनों ने इसे अनुमति नहीं दी। इसके बाद लड़की अपनी मर्जी से लड़के के घर जाकर रहने लगी, परिजनों ने जब उसे वापस लाने की कोशिश की, तो उसने आत्महत्या की धमकी दे दी, परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ समय बाद समझदारी दिखाते हुए घर लौट आएगी, इसलिए उन्होंने कोई कानूनी कदम नहीं उठाया। लगभग आठ महीने तक लड़के के घर रहने के दौरान लड़की परिजनों के फोन संपर्क में थी, लेकिन घटना के सुबह मृतिका रोते हुए अपनी मां को फोन किया और बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, उसने गुहार लगाई कि उसे वहां से आकर ले जाएं, इसके तुरंत बाद कॉल कट गया और फोन स्विच ऑफ आने लगा, परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्हें लड़की द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली, परिजनों का आरोप है कि पुलिस पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतारकर बेडरूम में रख दिया गया था, जो पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी कटघरे में है, परिजनों का गंभीर आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने के बजाय तथाकथित ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया गया, जिससे उनसे अंतिम संस्कार का अधिकार भी छिन गया, इसके अलावा मर्ग इंटीमेशन में मृतका की उम्र 17 वर्ष लिखी गई है, जबकि स्कूल और जन्म प्रमाण पत्रों के अनुसार उसकी उम्र महज साढ़े 15 वर्ष है, परिजनों ने सवाल उठाया है कि जब दोनों नाबालिग थे, तो पुलिस ने तथाकथित पति और ससुराल पक्ष को कानूनी मान्यता कैसे दे दी? इन्हीं सवालों के साथ ग्रामीणों ने एसपी सूरजपुर से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, हालांकि नाबालिग की मौत और पुलिसिया कार्रवाई में हुई चूक को लेकर उठे सवालों ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है, अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।0
0
Report
पत्थलगांव नगरपालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई प्रभावित
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर | पत्थलगांव नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नगर पालिका के करीब 32 प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से ईपीएफ की राशि नहीं मिल रही है, वहीं वेतन भुगतान में भी देरी की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों ने सुपरवाइजर बदलने और उन्हें नियमित करने की मांग भी रखी है। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका में मंगलवार को उस वक्त स्थिति बदल गई, जब नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर दिया। हड़ताल में सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनके ईपीएफ की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही वेतन भुगतान में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर भी कर्मचारी लंबे समय से परेशान हैं। कर्मचारियों ने संबंधित सुपरवाइजर को बदलने और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी की है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं इस मामले में नगर पालिका सीएमओ जावेद खान ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर विचार किया जा रहा है साथ ही 2019-20 के EPF की राशि उन्हें नहीं मिली है इसपर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा。0
0
Report
Advertisement
करमा पर्व का रंगारंग आगाज: रांची में विश्वविद्यालय और अखड़ों में उत्सव का माहौल
Ranchi, Jharkhand:रांची में प्रकृति, आस्था और भाई-बहन के प्रेम का पर्व करमा पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा अखड़ा में करम डाल लाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा कर पर्व की शुरुआत की। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. सरोज शर्मा, कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुईं।0
0
Report
हिंदी खबर: ताजा खबर स्पष्ट नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
केजीएमयू नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं का जारी प्रदर्शन, दिव्यांशी यादव मौत के बाद आक्रोश
Lucknow, Uttar Pradesh:केजीएमयू मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में आज दूसरे दिन भी लगातार छात्र-छात्राओं का प्रोटेस्ट जारी है छात्रा दिव्यांशी यादव की बीमारी के चलते मौत के बाद स्टूडेंट में जबरदस्त आक्रोश है कॉलेज के प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की लगातार मांग हो रही है इसी के साथ उनके अटेंडेंस छुट्टियां और मेडिकल लीव के प्रावधान में बदलाव की भी मांग जारी है उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक किसी तरीके से प्रोटेस्ट जारी रहेगा। अगर दिव्यांशी को समय पर मेडिकल लीव मिल गई होती तो वह बच जाती प्रशासन की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है।0
0
Report
Advertisement
