Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर एक शख्स का मिला शव

Jun 06, 2024 13:04:29
Jhansi, Uttar Pradesh

पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा के पास से गुजर रही कानपुर रेल लाइन पर एक शख्स का शव पड़ा मिला, जिसका नाम पता अज्ञात है। रेलवे लाइन के गेट पर काम करने वाले कर्मचारी ने सूचना अपने अधिकारी और पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन कोई मृतक की पहचान नहीं कर सका। वहीं आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर इस शख्स की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 16, 2026 02:50:36
Azamgarh, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। ब्रेजा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बलरामपुर पुलिस चौकी घायल युवक को अस्पताल भेजवाये। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कप्तानगंज क्षेत्र के निवासी अभिषेक गुप्ता देर रात ब्रेजा कार से घर जा रहे थे; उसी समय इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से टक्कर हो गई, कार का बायाँ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर ट्राली से अलग हो गया। एयरबैग खुलने से युवक की जान बची, जबकि वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती किया गया है।
175
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:35
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाली महिला सुरक्षा सखियों का सम्मान किया गया। करीब 20 सुरक्षा सखियों को दुपट्टा पहनाकर, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन नीमकाथाना जीआरपी थाने में किया गया, थानाधिकारी श्रीचंद जाखड़ की अध्यक्षता में। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याधर शर्मा रहे। कार्यक्रम का आयोजन रींगस की पवन गैस एजेंसी के तत्वावधान में और शेखावाटी पत्रकार संस्थान की प्रेरणा से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला सुरक्षा सखियां रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की मदद करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वे बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने-उतारने में सहायता करती हैं और यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करती हैं। समाज सेवा की भावना से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है।
241
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:04
126
comment0
Report
Advertisement
Back to top