284003
झांसी में पुलिया नंबर 9 में सरकार अपिया हुजूर का 10वां उर्से मुकद्दस संपन्न
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मदरसा अल जमियातुल रज्जाकिया सोसायटी अस्ताना-ए-सरकार बांसा व अपिया हजूर महाराज सिंह नगर पुलिया नंबर 9 में सरकार अपिया हुजूर का दसवां उर्से मुकद्दस संपन्न हुआ। इस दौरान अपिया हुजूर की जीवन पर प्रकाश डाला गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। नमाज, कुरान खानी और वालियों की महफिल का भी आयोजन किया गया। उलेमाओं ने अल्लाह और उसके प्यारे रसूल पर विश्वास रखने और हकीकत से कभी निराश नहीं होने का संदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा गुरुրման कमेटी मीरी पीरी कॉलेज-हॉस्पिटल का प्रबंधन संभालेगी
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र-शाहाबाद मीरी पीरी कॉलेज को लेकर आया फैसला, हरियाणा कमेटी में पक्ष में आया फैसला अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संभालेगी मीरी फ्री कॉलेज और हॉस्पिटल का प्रबंधन। हरियाणा कमेटी के प्रधान जगदीश झिंडा जिंदा पहुंचे मीरी पीरी कॉलेज कॉलेज मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल को लेकर कोर्ट ने आज मीरी पीरी ट्रस्ट द्वारा डाली गई याचिका को कोर्ट में रद्द कर दिया है ऐसे में अब जल कॉलेज का प्रबंध हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संभालेगी। फैसले आते ही HSGMC के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा मीरी पीरी कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने मैनेजमेंट से मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद जगदीश सिंह झिंडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुरानी कमेटी की कमी की वजह से यह प्रबंधन 4 साल देरी से हरियाणा कमेटी के पास आया है उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर विश्वास था और कानूनी तरीके से अब वह हॉस्पिटल का प्रबंधन लेंगे पिछले दिनों मैनेजमेंट के बीच हुई कहा कि कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करना चाहते थे लेकिन हरियाणा की संगत में उनके साथ नहीं दिया उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही हमें यह प्रबंधन लेना चाहिए था उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट या स्टाफ में किसी प्रकार का कोई बदलाव करने की योजना नहीं है लेकिन जल्द स्टाफ के साथ मीटिंग कर अगर कोई बदलाव करने की जरूरत होती है तो बदलाव भी किया जाएगा। उन्होंने कहा हॉस्पिटल पर 100 करोड़ का लोन है जिसे अब हरियाणा कमेटी की तरफ से भुगतान किया जाएगा, उन्होंने कहा जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कॉलेज जल्द शुरू करने पर बात होगी।0
0
Report
मोदी की अपील के असर: जस्टिस बंसल ने साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचकर संदेश दिया
Jabalpur, Madhya Pradesh:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचाने की अपील का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जस्टिस डीडी बंसल लग्जरी कर छोड़कर साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे उनका वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। बताया जाता है कि जस्टिस डीडी बंसल करीब 3 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर सिविल लाइन से हाई कोर्ट पहुंचे। इस दौरान रास्तेभर लोगों की नजर उन पर रही। हाई कोर्ट पर पहुंचने पर भी कर्मचारी और लोगों ने उन्हें उत्सुकता से देखा। जस्टिस बंसल ने बताया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से प्रेरित होकर भी साइकिल चला रहे हैं। इस दौरान हाई कोर्ट के कई कर्मचारियों ने भी बैग और टिफिन लेकर साइकिल से आने-जाने की पहल की। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से फ्यूल की खपत कम करने की अपील की थी ताकि ऊर्जा की बचत हो सके और विदेशी मुद्रा पर पढ़ने वाला दबाव कम किया जा सके। जस्टिस डी डी बंसल ने कहा कि हाई कोर्ट जज होकर साइकिल से नहीं जा सकते ऐसा सोचना गलत है; जहां तक संभव हो सबको साइकिल चलाकर तेल की बचत करनी चाहिए.0
0
Report
आजमगढ़ में जमीन घोटाले समेत फरार अभियुक्ता के घर पर उद्घोषणा, नोटिस चस्पा
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh. फरार अभियुक्ता के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर उद्घोषणा, घर पर डुगडुगी बजाकर चस्पा किया नोटिस, जमीन के नाम पर 33.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता पर पुलिस की कार्रवाई। जनपद आजमगढ़ की शहर कोतवाली पुलिस ने जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही अभियुक्ता के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पंजीकृत मुकदमा सं. 92/26 से संबंधित वांछित अभियुक्ता निलम, निवासिनी कोडर अजमतपुर शहर कोतवाली की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये। जहां अभियुक्ता के घर एवं संभावित ठिकानों पर बार-बार दबिश के बावजूद गिरफ्तार नहीं हो पायी। अभियुक्ता निलम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया है। इस मामले में जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता निलम पत्नी विनोद कुमार निवासी कोडर अजमतपुर, शहर कोतवाली पर मुकदमें में सहअभियुक्त कृष्णचन्द राय निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह आजमगढ़ जिनका हाल पता मोहल्ला बदरका थाना शहर कोतवाली व अन्य द्वारा मिलकर पीड़ित रूद्रान्श राय निवासी ग्राम मधुबन, पोस्ट कन्धरापुर, आजमगढ़ को जमीन बेचने हेतु फर्जी दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी करके 33,30,000 रूपये लिये गये। जिसके सम्बन्ध में 8 मार्च 26 को मुकदमा सं. 92/26 धारा धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 352, 351(3), 111(7) बीएनएस पंजीकृत है। जहां आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व फरार अभियुक्ता के घर मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाई गई तथा गवाहों के हस्ताक्षर कराये। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-नगर, आजमगढ़0
0
Report
Advertisement
शहाईवे के किनारे सड़क में हुए बड़े गड्ढे में भरे पानी दुर्घटना की आशंका
Shahabad, Uttar Pradesh:गिलजई मोहल्ले में हाईवे पर सड़क के किनारे पाइप लीकेज होने की वजह से कर्मचारियों ने एक बड़ा गड्ढा खोदकर डाल दिया जिसमें पानी भर गया है। इस स्थान से लोगों का बड़ी संख्या में आना-जाना है। हाईवे के ठीक किनारे यह गड्ढा कर्मचारियों द्वारा बनाया गया और बनाकर छोड़ दिया गया। पिछले दो दिनों से यह गड्ढा ऐसे ही पड़ा है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे स्कूटी विक्रेता राजू खां ने बताया दो दिन से गड्ढे में पानी भरा हुआ है । बड़ा गड्ढे होने की वजह से लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं लेकिन जल निगम या नगर पालिका द्वारा इस गड्ढे को भरवाने की जहमत नहीं उठाई गई और न ही लीकेज पाइप को दुरुस्त कराया जा रहा है।0
0
Report
NEET 2026 रद्द: पेपर लीक और भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार। यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।0
0
Report
NEET 2026 रद्द: लाखों छात्रों के सपने बदले, सरकार पर पेपर लीक का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार。 यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है۔0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा में बिजली-Paani की मांग पर बीजेपी घेराव, तत्काल समाधान नहीं तो आंदोलन तेज
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान धनबाद के भाजपा विधायक Raj Sinha विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और समाहरणालय गेट पर खाली घड़े फोड़कर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने "हेमंत सोरेन हाय-हाय" के नारे लगाते हुए सरकार पर जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मौके पर विधायक Raj Sinha ने कहा कि Hemant Soren सरकार लोगों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज करेगी। बाइट – Raj Sinha, भाजपा विधायक, धनबाद “जामताड़ा सहित पूरे राज्य में बिजली और पानी की स्थिति बदहाल है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं और बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हेमंत सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में विफल रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी。”0
0
Report
धनबाद में 13 हजार जन्म प्रमाणपत्र गायब: डेटा चोरी से जनता परेशान
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के क्षेत्रीय कार्यालय से सरकारी डेटा की चोरी हुई है जिससे हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है। जानकारी के अनुसार साल 2019 से पहले जारी किए गए लगभग 13 हजार जन्म प्रमाणपत्रों का पूरा डेटा सरकारी रिकॉर्ड से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया है। प्रशासन की इस भारी चूक का सीधा असर अब आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी और बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। आलम यह है कि स्कूल में दाखिला दिलाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ लेना हो, लोग जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम मुख्यालय से लेकर झरिया अंचल कार्यालय के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। इस पूरे मामले की जड़ें साल 2019 तक जाती हैं। बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल 2019 को पहली बार इस बात का खुलासा हुआ था कि झरिया अंचल के राज ग्राउंड स्थित पुराने कार्यालय से जन्म और मृत्यु से संबंधित अति महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हैं। उस समय के तत्कालीन प्रोग्राम ऑफिसर ने इस बड़ी गड़बड़ी को देखते हुए झरिया थाने में बाकायदा प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में विभाग के ही दो कर्मियों की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस केस होने और इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी आज तक उन फाइलों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। हैरानी इस बात पर भी होती है कि प्रशासन ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस विभागीय जांच या कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की है। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि जब कोई पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या लेकर दफ्तर पहुंचता है, तो वहां तैनात कर्मचारी सीधे तौर पर पल्ला झाड़ लेते हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है कि पुराना कोई भी रिकॉर्ड अब उनके पास मौजूद नहीं है, इसलिए पुराने प्रमाणपत्र में सुधार करना या उसे डिजिटल पोर्टल पर चढ़ाना मुमकिन नहीं है। अधिकारियों द्वारा लोगों को यह अजीबोगरीब सलाह दी जा रही है कि वे अपने पुराने रिकॉर्ड्स को भूल जाएं और घर में जन्म दिखाकर नए सिरे से आवेदन करें। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एक नया प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्हें दो से तीन महीनों तक दफ्तरों की धूल फांकनी पड़ती है और इस बीच सुविधा शुल्क के नाम पर पैसों की मांग भी की जाती है। धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त ने बताया कि 2019 का मामला है 13 हजार दस्तावेज गायब हुआ है, सबसे पहले डेटा को खोजने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए समिति का गठन किया जा रहा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
सासाराम में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। जहां करबंदिया थाना के सीता बिगहा में आपसी रंजीत में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में पांच लोगों से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है की पुरानी रंजिश में ये मारपीट हुई है। मारपीट में घायल सरोज कुमार ने बताया कि उसके घर में आज शादी थी। पुरानी विवाद में मारपीट हो गई।0
0
Report
Advertisement
नीट पेपर लीक के बाद 2026 परीक्षा रद्द, छात्रों में भारी नाराज़गी
Ratlam, Madhya Pradesh:नीट परीक्षा 2026 को निरस्त किए जाने की खबर सामने आते ही लाखों छात्रों को बड़ा झटका लगा है। जिन विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा दी थी, वे सबसे ज्यादा निराश और हताश नजर आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मेहनत और समय दोनों पर पानी फिर गया है。 वहीं इस पूरे मामले ने परीक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सख्त चेकिंग और निगरानी की गई थी, तो आखिर पेपर लीक कैसे हो गया? यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मानी जा रही है。 पेपर लीक का खामियाजा अब उन ईमानदार और मेहनती छात्रों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्होंने पूरी लगन से परीक्षा दी थी। अब सभी की नजरें नई परीक्षा तारीख और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों。0
0
Report
नीट परीक्षा रद्द: छात्रों-परिवारों की परेशानी और व्यवस्था पर सवाल
Patna, Bihar:पटना … नीट की परीक्षा रद्द हो जाने पर इसमें शामिल हुए छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी परेशान है.. उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है और अब मानसिक परेशानी से वे गुजर रहे हैं, गोल इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है और छात्र भी परेशान हाल हैं0
0
Report
नौगांव पुलिस ने 10 हजार इनामी बदमाश राजा पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नौगांव थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजा पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है और हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था। 13 मई 2025 को थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित मानपुरा के पास सनसनीखेज वारदात हुई थी। नौगांव शासकीय बापू महाविद्यालय में परीक्षा देकर टैक्सी से गांव लौट रही छात्रा को अज्ञात फोर व्हीलर में सवार पांच बदमाशों ने रोका। आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और छात्रा का अपहरण कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी पंकज यादव, संजू यादव, राजाराम यादव और संदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी राजा पंडित लगातार फरार चल रहा था। “आरोपी राजा पंडित कुख्यात अपराधी है। एक साल से फरार था। लोकेशन बदलता रहता था और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। इससे तलाश में काफी दिक्कत आ रही थी। एसपी द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित था।” साइबर सेल की मदद और लगातार निगरानी के बाद नौगांव पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजा पंडित के खिलाफ ललितपुर सहित अन्य जिलों में हत्या, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था。0
0
Report
Advertisement
नीट रद्द: योगी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले परीक्षा जल्द होगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय नीट परीक्षा रद्द होने पर योगी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि परिक्षा रद्द करना छात्रों के हित में है जनता के हित में है पेपर लीक हुआ था ! जल्द दुबारा होगी परीक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
बीकानेर में हथियार तस्कर गिरफ्तार: 2 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस बरामद
Bikaner, Rajasthan:मध्यप्रदेश का हथियार तस्कर बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में, DST और बीछवाल थाना पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, श्रवण सोडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर शिवा गिरफ्तार, 2 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद, जेल से बाहर आते ही फिर शुरू कर दी अवैध तस्करी, बीकानेर पुलिस अब पूरे हथियार नेटवर्क को खंगालने में जुटी बीकानेर पुलिस को संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में DST और बीछवाल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निवासी एक बड़े हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शिवा, मध्यप्रदेश के बैतूल का रहने वाला है और श्रवण सोडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर बताया जा रहा है आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हाल ही में अवैध पिस्टल तस्करी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था लेकिन बाहर आते ही उसने फिर से हथियार सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय कर दिया बताया जा रहा है कि सितंबर 2025 में खाजूवाला क्षेत्र में सामने आए पिस्टल तस्करी मामले में भी आरोपी जेल जा चुका था बीकानेर पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार नेटवर्क के तार खंगालने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी का कनेक्शन प्रदेश और बाहरी राज्यों के अपराधियों से भी जुड़ा हो सकता है। इस पूरे ऑपरेशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, वृताधिकारी सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया, DST प्रभारी विश्वजीत सिंह, बीछवाल थानाधिकारी गौरव सारस्वत सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही वहीं साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव के तकनीकी इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई संभव हो सकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध और नए कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
NEET UG 2026 रद्द: छात्रों के सपने टूटे, माता-पिता चिंतित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद परीक्षा देने वाले छात्रों ने कहा NEET UG परीक्षा रद्द करने की जानकारी मिलते ही हम मानसिक रूप से अब परेशान है क्योंकि हमने बहुत मेहनत कर के परीक्षा दी हमें अच्छे कॉलेज मिलते लेकिन हमारे सपने टूट गए। लाखों रुपए कोचिंग की फीस जामा की थी फिर से करना होगा माता पिता भी परेशान है जहां पेपर लीक हुआ वहां पेपर फिर से होते लेकिन पूरी परीक्षा रद्द नहीं करनी चाहिए थी।0
0
Report
Advertisement
