icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow6 Sept 2024, 12:26 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरायखास डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी छात्रों से रूबरू हुए डीएम, स्मार्ट क्लास की शैक्षिक गुणवत्ता

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollowJust now
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। नौनिहालों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम सरायखास स्थित कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक संवेदनशील प्रशासनिक पहल करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर फर्श पर बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और पोषण आहार की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। सरायखास केंद्र पर बच्चों को कढ़ी-चावल तथा इडली-सांभर परोसा जा रहा था। डीएम ने भोजन के स्वाद और पौष्टिकता को जांचा और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उल्लेखनीय है कि विकासखंड के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जोमैटो फीडिंग इंडिया के सहयोग से बच्चों को गर्म व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि जो बच्चे किसी कारणवश केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए गांव में ही निश्चित स्थल तय कर भोजन पहुंचाया जाए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए स्वच्छ पैकिंग में पौष्टिक आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके उपरांत डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था देखी और छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता जांची। उन्होंने ग्राम में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद कर उन्हें लक्ष्य के प्रति निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
0
0
Report

रेहरा बाजार और सादुल्लानगर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आधी सड़क बनकर तैयार

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow2m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों में सड़क ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड रेहरा बाजार पहुंचकर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि नाबार्ड-31 योजना के तहत 2994.90 लाख (लगभग 29.94 करोड़) रुपये की स्वीकृत लागत से 15.87 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जा रही है। 19 मार्च 2026 से शुरू हुए इस कार्य की अब तक 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूरी हो चुकी है। परियोजना को 18 जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। जीएसबी व डब्ल्यूएमएम का कार्य 15.50 किमी और आबादी क्षेत्र में 2 किमी सीसी रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर देते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेहरा बाजार तिराहे पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद कर सड़क निर्माण से जुड़े सुझाव प्राप्त किए और अधिकारियों को व्यावहारिक समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बेहतर सड़क से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।
0
0
Report

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर बलरामपुर पुलिस मुस्तैद, फायर कर्मियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow4m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। आगामी दीपावली पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बलरामपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने अग्निशमन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों पर दमकल वाहन तथा बचाव उपकरण हर समय पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं। पानी के टैंकरों तथा अन्य तकनीकी संसाधनों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सूचना मिलने पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी कर्मियों को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहने और घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। इसके अलावा पटाखा बिक्री स्थलों, प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में अग्निशमन विभाग की विशेष निगरानी रहेगी। एसपी ने कहा कि अग्निशमन कर्मी आम नागरिकों और व्यापारियों को भी आग से बचाव के सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करें। सुरक्षा के दृष्टिगत आपसी समन्वय और तत्परता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने की हिदायत दी गई है, ताकि जिले में पर्व का उल्लास किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावित न हो।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में आसमा खातून की मौत, पिता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow5m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:पचपेड़वा (बलरामपुर)। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरखड़ी में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के भीतर दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ​मृतका की पहचान आसमा खातून (40) पत्नी मोहम्मद अकरम उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतका का पति बीते 4 जून को आजीविका के लिए सऊदी अरब गया हुआ है, जहां वह मजदूरी करता है। आसमा अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ गांव में रह रही थी, जबकि उसकी बेटी का विवाह करीब चार महीने पहले ही हुआ था। बुधवार सुबह घर के अंदर दुपट्टे से बंधे फंदे पर उसका शव लटकता देखकर लोगों ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय थाने को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। ​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य साजिद खान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं मृतका के पिता आफत अली निवासी रमईपुर, थाना गैसड़ी ने पचपेड़वा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी की मौत की वजह स्पष्ट करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर थाना प्रभारी पचपेड़वा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

विदेश से लौटे पति के विवाद से तंग आकर असगरी बेगम ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow7m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम बनगवां में बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते 61 वर्षीय एक महिला ने घर के ऊपरी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के बेटे ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें मां की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ​ग्राम बनगवां में सरकारी अस्पताल के पास रहने वाली असगरी बेगम (61) का शव घर के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र नूरुद्दीन ने आरोप लगाया कि उसके पिता कमरुद्दीन उर्फ जोथू करीब नौ महीने पहले विदेश से लौटे थे और उनका किसी अन्य महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि कमरुद्दीन ई-रिक्शा चलाकर होने वाली कमाई दूसरी महिला पर खर्च करते थे और पत्नी की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी करते थे। ​नूरुद्दीन के अनुसार माता-पिता के बीच होने वाले विवादों के वीडियो भी उसके पास हैं। उसने पूर्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ। मृतका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा निजामुद्दीन गांव में मजदूरी करता है, दूसरा बेटा लाला मुंबई में है और नूरुद्दीन घर पर फोटोकॉपी की दुकान चलाता है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
0
0
Report

कानून के शिकंजे में आया शातिर नकबजन, दिल्ली से दबोचकर न्यायालय में पेश

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow9m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जनपद में चोरी, नकबजनी और धोखाधड़ी की संगीन वारदातों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय बदमाश को तुलसीपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने शातिर अपराधी को दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के बाहर से घेराबंदी कर दबोचा और ट्रांजिट रिमांड पर बलरामपुर लेकर आई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामू उर्फ राजेश कश्यप उर्फ राजेश राजभर निवासी काशीराम कालोनी, ब्लॉक नंबर 28, थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी व जालसाजी के करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह 18 नवंबर 2024 को प्राथमिक विद्यालय नचौरा से सोलर पैनल बैटरियां चुराने के अलावा ग्राम बिलोहा और शीतलापुर में नकदी, जेवर व मोबाइल चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। जुलाई 2025 में पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े सदस्यों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, आठ मोबाइल फोन और जेवरात बरामद किए थे, जिसके बाद से मुख्य आरोपी रामू लगातार ठिकाने बदलकर फरार था। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना और सर्विलांस की मदद से तुलसीपुर पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर उसे साकेत कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से दो दिन का ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उसे बलरामपुर लाई, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

प्रशासन मिलावटखोरों पर कसे नकेल, छोटे दुकानदारों को परेशान करने के बजाय मिले सुधार की चेतावनी: युगल

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow10m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। दीपावली और भैया दूज के पावन पर्व से ठीक पहले जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बड़े पैमाने पर होने वाली बिक्री को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला से मुलाकात कर एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत मिलावटखोरों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि त्योहारी मांग को भुनाने के लिए कानपुर, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों से भारी मात्रा में नकली खोया, सिंथेटिक पनीर और तैयार मिठाइयां मंगाई जाती हैं। इसके अलावा बाजार में बिक रहे मिलावटी सरसों तेल, रिफाइंड, घी और पिसे मसालों के सेवन से आम जनता हार्ट अटैक, लिवर, किडनी फेल्योर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रही है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि मिठाइयों के डिब्बों पर निर्माण तिथि, उपभोग की अंतिम तिथि (एक्सपायरी डेट), संघटक तत्व और मूल्य स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान ने कहा कि बाजारों में खुले में बेचे जा रहे समोसा, पकौड़ी और फास्ट फूड पर धूल व बैक्टीरिया से बचाव के लिए पारदर्शी शीशे या ढक्कन लगाना अनिवार्य किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि छापेमारी के नाम पर छोटे व गरीब पटरी दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए, बल्कि पहले उन्हें गुणवत्ता सुधार की चेतावनी दी जाए। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
0
0
Report

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और रिंग रोड पर छिनैती करने वाला गिरोह बेनकाब, न्यायालय भेजे गए अभियुक्त

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow12m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जिले में राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि बीते दो नवंबर को डिहवा बैजपुर निवासी धर्मराज आर्या ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 21 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका तथा बृजेंद्र कुमार चौधरी का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर लूट लिया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु उर्फ लकी व राजेन्द्र उर्फ निदू निवासीगण जोरावरपुर रमनगरा तथा अनिल कुमार निवासी ग्राम कोटिया थाना श्रीदत्तगंज के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने 21 अक्टूबर को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास ई-रिक्शा चालक से और रिंग रोड पर पैदल जा रहे राहगीर से मोबाइल छीनने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल फोन तथा चोरी व छिनैती में प्रयुक्त यूपी47एएफ9641 नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

चीख-पुकार के बीच धू-धू कर जला मकान, प्रशासन से तत्काल मुआवजे की गुहार

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow14m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। विकासखंड हरैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकुइया के मजरा बल्दीडीह में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से भड़की भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख के ढेर में तब्दील कर दी। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक मकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक मकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार और आग देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप, बाल्टियों से पानी और मिट्टी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, दाल, चावल, कपड़े, बर्तन और वर्षों की मेहनत से जुटाए गए जेवरात पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित मैकू और बड़का ने रोते हुए बताया कि उनके पास सिर छिपाने के लिए यही एक मात्र आशियाना था, जो आग की भेंट चढ़ गया। अब उनके पास न तो खाने के लिए अन्न बचा है और न ही पहनने के लिए कपड़े। वे पाई-पाई के मोहताज हो चुके हैं। मामले को लेकर ग्राम प्रधान मेहीलाल चौहान ने बताया कि अग्निकांड की सूचना उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित दैवीय आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
0
0
Report

शिवपुरी में बाइक हटाने पर पिता-पुत्र की मारपीट, सीसीटीवी सामने

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में मामूली विवाद पर मारपीट घर के सामने से बाइक हटाने कहने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज सीसीटीवी विडियो भी आया सामने शिवपुरी: शहर के द्वारिका पुरी कॉलोनी में घर के सामने से मोटरसाइकिल हटाने को कहने पर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार राहुल नामदेव और उसके पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव ने मिलकर एक व्यक्ति और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी पवन प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रिचा शर्मा दिनांक 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे वे अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके घर के दरवाज के पास राहुल नामदेव की मोटरसाइकिल खड़ी थी। पवन प्रकाश शर्मा ने जब राहुल नामदेव से अपनी गाड़ी निकालने के लिए मोटरसाइकिल हटाने को कहा, तो राहुल आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर राहुल अपने पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव को वहां बुला लाया और दोनों मिलकर पवन प्रकाश शर्मा को गालियां देने लगे जब उन्होने गालियां देने से मना किया, तो दोनों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। जिसका सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी रिचा शर्मा को भी राहुल नामदेव द्वारा थप्पड़ मार दिया। पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी विडियो के आधार फिजिकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता पुत्र पर मामला दर्ज कर किया है
0
0
Report
Advertisement

सरई थाना घेराव: श्रमिकों ने थाना प्रभारी हटाने और पुलिस पर कार्रवाई की मांग

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के सरई थाने का घेराव, थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन... 66 श्रमिकों के समर्थन में उतरे लोग, पुलिस की कथित मारपीट को लेकर जताया विरोध... प्रदर्शनकारियों ने कथित लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई... भाजपा के मंडल अध्यक्ष KD वैश्य और रामधनी यादव की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग... सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग, श्रमिकों ने नियमित ड्यूटी और मजदूरी भुगतान का उठाया मुद्दा... प्रदर्शनकारियों का आरोप– राजनीतिक दबाव में पुलिस ने किया बल प्रयोग, जांच की मांग तेज...
0
0
Report

बिसवां में उच्च स्वास्थ्य केंद्र और अच्छा फिल्म थियेटर बनाएगे : गुरमीत सिंह जाली उर्फ शेरा

Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के अंतिम चरण में सांडा सकरन क्षेत्र पहुंचे फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी सहयोगी और मित्र गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा ने कहा कि बिसवां में उच्च स्वास्थ्य केंद्र और अच्छे फिल्म थिएटर की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अरिंजय चौधरी का साथ देने की युवाओं से अपील भी की। शेरा को देखने और सुनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि अरिंजय चौधरी बिसवां में मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना का प्रयास करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, अभिवीर चौधरी, फिल्म निर्माता निशांत कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
0
0
Report

दिल्ली राजघाट में माता-पिता पर पुलिस हिरासत के आरोप, अस्पताल तक पहुँचाने का मामला

New Delhi, Delhi:दिल्ली के राजघाट पर उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब अंकित भंडारी के माता-पिता प्रार्थना करने पहुंचे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाते हुए हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित भंडारी के माता-पिता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन खींचकर राजघाट से हटाया और हिरासत में लेने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाती रही। रास्ते में कई अस्पताल होने के बावजूद पुलिस उन्हें कई किलोमीटर दूर बुराड़ी अस्पताल लेकर पहुंची। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर महिला एक्टिविस्ट योगिता भी अंकित भंडारी के माता-पिता के समर्थन में पहुंचीं। वहीं बुराड़ी अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय विधायक संजीव झा ने परिवार की मदद की। विधायक संजीव झा के साथ अंकित भंडारी के माता-पिता अस्पताल से बाहर निकले। इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और पीड़ित परिवार के साथ किए गए कथित व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top