284301
ग्राम लठेसरा के सरकारी स्कूल में देर से आते हैं शिक्षक, बच्चे इंतजार में
Tahrauli, Uttar Pradesh:टहरौली तहसील के ग्राम लठेसरा के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के देरी से आने की समस्या बनी हुई है। रोजाना सुबह 11 या 12 बजे तक शिक्षक स्कूल पहुंचते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। स्कूल खुलने के बाद भी बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहते हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रजापति छात्रावास के पुनरुद्धार हेतु विकास समिति गठित, लाइब्रेरी भी प्रस्तावित
Karauli, Rajasthan:प्रजापति छात्रावास के पुनरुद्धार के लिए विकास समिति का गठन, लाइब्रेरी स्थापना का भी निर्णय, जिला करौली बैठक में छात्रावास विकास समिति का गठन किया गया तथा भवन में लाइब्रेरी स्थापित करने सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता दुर्गालाल प्रजापति ने की, जबकि संचालन संयोजक छीतरलाल प्रजापति ने किया। संस्थान के सचिव गंगाराम प्रजापति ने बताया कि छात्रावास भवन के पुनरुद्धार एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए सर्वसम्मति से छात्रावास विकास समिति का गठन किया गया। समिति में माधुलाल प्रजापति को अध्यक्ष, रमेश प्रजापत (महू) को उपाध्यक्ष, रिंकू प्रजापत को सचिव, राजू प्रजापत को प्रचार मंत्री, दुर्गालाल प्रजापति को निर्माण सलाहकार तथा मलुआराम और रामसिंह को सदस्य बनाया गया। बैठक में समिति को आगामी दो सप्ताह के भीतर छात्रावास में पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विद्युत फिटिंग और छत की मरम्मत से संबंधित कार्यों का विस्तृत स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। संस्थान के संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार ने कहा कि समाज संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने छात्रावास भवन की उपयोगिता बढ़ाने तथा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भवन में लाइब्रेरी स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। संस्थान की अगली बैठक 7 जून को प्रजापति छात्रावास, करौली में आयोजित की जाएगी。 बैठक में पप्पू उर्फ गणेश हलवाई, मोतीलाल मास्टर, दामोदर, हेमराज हलवाई सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।0
0
Report
मलिहाबाद के कसमण्डी में किला विवाद: हिन्दू महासभा के कर्मी सुंदरकांड पढ़ने से रोके गए
Noida, Uttar Pradesh:मलिहाबाद के कस्मण्डी में किला विवाद मामले में आज हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता सुंदरकांड पढ़ने के लिए पहुंचे, जहाँ पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सुंदरकांड पढ़ते हुए मकबरे से थोड़ी दूरी पर स्थिति रही।0
0
Report
शाहपुरा अस्पताल में चोरी: मरीज की जेब से 25 हजार गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल
Jaipur, Rajasthan:जिला - JAIPUR विधानसभा - शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण उपजिला अस्पताल में नहीं थम रहीं चोरियां, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल !, डॉक्टर के चेम्बर में लगी लाइन से जेब साफ, मरीज के परिजन की जेब से 25 हजार पार, पीड़ित किशनलाल सैनी है शाहपुरा निवासी, पत्नी को अस्पताल में दिखाने आया था पीड़ित, शाहपुरा स्थित राजकीय उपजिला अस्पताल का है मामला。 शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित राजकीय उपजिला अस्पताल में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को अस्पताल में इलाज कराने आए एक व्यक्ति की जेब से 25 हजार रुपये पार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मरीजों व उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी किशनलाल सैनी अपनी पत्नी को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल लेकर आए थे। इसी दौरान डॉक्टर के चेम्बर के बाहर लगी कतार में खड़े समय किसी अज्ञात बदमाश ने उनकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद जब पीड़ित को रुपए गायब होने का पता चला तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस संदिग्ध लोगों की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि शाहपुरा के इस उपजिला अस्पताल में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने की मांग की है。 बाईट- 1- किशनलाल सैनी, पीड़ित0
0
Report
Advertisement
उज्जैन महाकाल मंदिर: मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उत्तर प्रदेश सरकार के होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत एवं सत्कार किया गया。 दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि पहले की तुलना में अब मंदिर की व्यवस्थाएं काफी बेहतर हुई होंगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा से यहां आने वाले भक्तों को सहज और व्यवस्थित दर्शन मिल रहे हैं। उन्होंने मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों और सेवकों की भी सराहना की। मंत्री प्रजापति ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिसके लिए पूरी टीम साधुवाद की पात्र है। राज्यमंत्री ने देशभर के श्रद्धालुओं से उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करने का आग्रह भी किया।0
0
Report
बकरीद सुरक्षा के लिए चतरा पुलिस ने मॉक ड्रिल से तैयार दिखाया तगड़ा अभ्यास
Ansar Nagar, Jharkhand:बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी चतरा : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में न्यू पुलिस लाइन परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति, उपद्रव या अफवाह फैलाने की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह मॉक ड्रिल उपायुक्त रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह और एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। उपद्रवियों से निपटने के लिए वाटर कैनन, आँसू गैस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य दंगा नियंत्रण सामग्रियों का प्रयोग कर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देशन दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत सदर थाना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाइट 1: सुनील सिंह, डीएसपी मुख्यालय चतरा बाइट 2 :सन्नी वर्धन, एसडीपीओ चतरा।0
0
Report
फर्रुखाबाद में लैंड जिहाद के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने सरकार पर दबाव डाला
Farrukhabad, Uttar Pradesh:लैंड जिहाद के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने भरी हुंकार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया फर्रুখाबाद : फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक निशांत गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लैंड जिहाद के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौपा, दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी भूमि अतिक्रमण से संबंधित विधर्मी भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण के माध्यम से प्रदेश भर में डेमोग्राफी परिवर्तन की गंभीर समस्या के समाधान हेतु भूमि अतिक्रमण पर पूरे प्रदेश स्तर पर भूमाफिया दमन करने और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक प्रावधान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला सहसंयोजक एके तिवारी, धर्मेंद्र पाल, जिला कार्यकारणी सदस्य मोदी दीक्षित, नगर संयोजक धर्मेंद्र वर्मा, सह-संयोजक शिवांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
नोएडा में शिक्षक की संदिग्ध आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए किया भेजा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में नहीं थम रहा आत्महत्याओं का सिलसिला। देर रात बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ मिला टीचर का शव। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेजा। मूल रूप से सोनू के रूप में हुई मृतक युवक की पहचान। आत्महत्या का कारण अभी तक नहीं चल सका पता। निजि स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत था युवक। शव का पंचनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस। नोएडा के फेस -3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रमिक कुंज की घटना।0
0
Report
दिल्ली के बारामूला फेस 3 फ्लाईओवर 30 जून तक शुरू, 1600 करोड़ लागत से नई सुविधाओं के साथ
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बारामूला फेस 3 प्रोजेक्ट के 30 जून से शुरुआत होने वाली है। पिछले कई सालों से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था किन्हीं केसों के चलते, पर अब इसकी शुरुआत हो जाएगी। आज सुबह कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा जायजे लेने यहां पर पहुंचे कि काम की रफ्तार क्या है और कितना काम बचा है। उन्होंने बताया कि इसका कुल खर्च 1600 करोड़ है और कई नई सुविधाएं इस फ्लाईओवर में होंगी जो अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। बातचीत के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट शुरू से ही स्थानीय लोगों ने सरकार से उम्मीद की थी कि इसे समय पर पूरा किया जाएगा। हमने विभाग के साथ हर हफ्ते फॉलोअप किया है और इसे स्टेट ऑफ द आर्ट बनाने का लक्ष्य रखा है। फ्लाईओवर के नीचे से Yamuna नदी जा रही है और प्रत्येक पिलर के बीच लगभग 125 मीटर का गैप रखा गया है ताकि बारिश के समय पानी के दिक्कत न आए। पहले बने फ्लाईओवरों के बीच गैप कम था, जबकि इस फ्लाईओवर पर पूरी लाइन बनाई गई है और साइकल ट्रैक की भी सुविधा है। पुरी पूर्वी दिल्ली और बाकी दिल्ली की कनेक्टिविटी के लिए नोएडा और यूपी से दिल्ली तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। अक्षरधाम फ्लाईओवर और डीएनडी पर लोड अब अन्य फ्लाईओवर से वितरित होगा। आश्रम- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से कनेक्टivity बढ़ेगी और लाखों गाड़ियाँ यहाँ से आसानी से जा पाएंगी। 30 जून तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। हमारा कमिटमेंट और फॉलो अप था; जैसे ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का समय मिलेगा, इसका इनॉग्रेशन किया जाएगा।0
0
Report
रामभद्राचार्य ने चरणदास महंत को खुली चुनौती दी; जगतगुरु बनने के लिए भाष्य अनिवार्य
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक Jagatguru Ramabhadraacharya ने Charm das Mahant को खुली चुनौती दी। Ramkatha में Vyasa gaddi से दी चुनौती। मैं सब कुछ सुनने को तैयार हूं पर कोई मेरे जगतगुरुत्व को चैलेंज करेगा तो वह स्वीकार्य नहीं है। मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर ले प्रिय निंदक महंत। जगतगुरु के लिए तीन ग्रंथो को भाष्य में लिखना अनिवार्य है, सभी अखाड़े इसका समर्थन करते हैं। कुंभ में सबसे पहले जिसका स्थान होता है वही तो जगतगुरु होता है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कहा था मैं इनको जगतगुरु नहीं मानता। वो भाजपा के प्रचारक है और सिर्फ भाजपा का प्रचार करने आये है। ऐसे लोगो को मैं न जगतगुरु मानता न गांव का गुरु मानता। मैं उनसे आशीर्वाद लेने नहीं जाऊंगा। रामकथा में चिरमिरी आये हैं स्वामी रामभद्राचार्य। बाइट - चरण दास महंत छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
Advertisement
निवाड़ी में नौतपा ने गर्मी का कहर बढ़ाया, पारा 46 डिग्री से पार
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, पड रही प्रचंड गर्मी से आम आदमी का जीना हुआ दुश्वार, नौतपा के दूसरे दिन भी निवाड़ी जिले में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और अधिकांश इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दे रहा है, हालात ऐसे हैं की केवल जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को गमछे और कपड़ों से पूरी तरह ढककर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, घर से बाहर निकलने वाले लोग तेज गर्मी से राहत पाने और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है।0
0
Report
बजाग के विभागीय कार्यालय पर किराये बकाये का ताला, भवन में दस्तावेज अटके
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले की बजाग तहसील में जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निजी मकान में संचालित हो रहे विभागीय कार्यालय का पिछले एक साल से किराया नहीं चुकाया गया, जिससे नाराज़ मकान मालिक ने दफ्तर पर ताला जड़ दिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 से इस भवन में जल संसाधन विभाग का अनुविभागीय कार्यालय संचालित हो रहा था। करीब एक महीने पहले कार्यालय को तहसील भवन में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन किराया बकाया होने के कारण मकान मालिक ने पुराने कार्यालय में ताला लगा दिया। खास बात यह है कि भवन के अंदर विभाग के जरूरी दस्तावेज और सरकारी सामान अब भी रखा हुआ है इधर नए कार्यालय में भी व्यवस्थाओं का अभाव है, जहां पंखा तक खराब पड़ा है और एसडीओ के अलावा कोई स्टाफ मौजूद नहीं है。0
0
Report
झारखंड में आदिवासी जल-जंगल-जमीन पर बीजेपी के दावे को लेकर सियासत तेज
Ranchi, Jharkhand:सरना सनातन एक है के बयान पर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की का पलटवार बाबूलाल के फरमान से नहीं चलेगा देश आरएसएस के एजेंडा के तहत बाबूलाल दे रहे हैं ऐसा बयान डीलिस्टिंग के बहाने आरएसएस के निशाने पर हैं आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन अडानी को दे दिया है जंगलों और माइनिंग का अधिकार पूर्वी भारत में सिर्फ झारखंड ऐसा है जहां आदिवासी मुख्यमंत्री धर्मनिरपेक्ष सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं इस राज्य और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को कमजोर करना चाहती है भारतीय जनता पार्टी इसी के तहत झारखंड में एक बार फिर प्रयोग की कोशिश कर रही है बीजेपी0
0
Report
Advertisement
स्काउट गाइड ने गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत करौली में रैलियां निकालीं
Karauli, Rajasthan:स्काउट गाइड ने बंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जगह जगह निकाली रैली, करौली । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में बंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत करौली शहर में जगह-जगह रैलियां निकाल आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया ।0
0
Report
करौली जेल में औचक निरीक्षण: 180 बंदी, अधिकार व विधिक सहायता समझाई
Karauli, Rajasthan:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया कारागृह का औचक निरीक्षण, करौली । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश करौली प्रताप सिंह मीणा द्वारा जिला कारागृह करौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में 180 बंदी निरूद्ध मिले। निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली जाकर बंदियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एलएडीसी की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की गई।0
0
Report
गंगा दशहरा: रामघाट समेत घाटों पर भक्तों की उमड़ी भीड़, डूबकी से मांगी शुभकामनाएं
Chapra, Bihar:गंगा दशहरा पर मांझी के रामघाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट सहित आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं मांगी। घाटों पर हर-हर गंगे और गंगा मैया की जय के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का चला सिलसिला गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जल अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। पुरोहितों के मार्गदर्शन में विशेष पूजन कराया गया तथा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद लोगों को दान देकर पुण्य अर्जित किया। महिलाओं, बुजurgों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में परिवार घाटों पर पहुंचे। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए। गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व पंडित रंजन शर्मा ने बताया कि सनातन परंपरा में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। पुराणों में इस दिन गंगा स्नान, जप, तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धापूर्वक स्नान और पूजन करने से व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।0
0
Report
Advertisement
