Jhansi
झांसी में मेडिकल कॉलेज के छात्रों को दिया गया टैबलेट
Jhansi, Uttar Pradesh:महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत एम.बी.बी.एस. और पैरामेडिकल छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झाँसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर के साथ द्वीप प्रज्वलन कर टैबलेट वितरण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र के सफाई कर्मचारियों पक्का करने और ठेका खत्म करने मांग पर गतिरोध
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- सफाई कर्मचारी यूनियन और प्रदेश सरकार के बीच शनिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। पहले 2 घण्टे के बाद दोबारा करीब आधे घंटे चली बातचीत के बाद यूनियन के पदाधिकारी बाहर आए और राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने साफ कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं होता, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। अब यूनियन मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी और उनके सामने अपनी मांगें रखेगी। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि बैठक में यूनियन ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा, लेकिन सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगें हैं। इनमें सफाई कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना और समय पर सैलरी देना शामिल है। 6-6 महीने तक नहीं मिलती सैलरी नरेश शास्त्री ने कहा कि ठेका प्रथा के कारण सफाई कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को छह-छह महीने तक सैलरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सरकार को इस व्यवस्था को खत्म कर सफाई कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रुप सी और डी की भर्तियों में भी सफाई कर्मचारियों के साथ जातिगत भेदभाव किया जा रहा है। सरकार ने चुनाव के दौरान सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का संकल्प लिया था, लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई है। शास्त्री ने कहा कि सरकार जब तक कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और उनके सामने पूरी स्थिति रखी जाएगी। मंत्री बोले- 14 में से 13 मांगों पर बनी सहमति बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ बातचीत हुई है। पहले दौर की बातचीत में यूनियन की 14 मांगों में से 13 मांगों पर सहमति बन गई थी। हालांकि कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर मामला अटक गया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री फिलहाल बाहर हैं। उनके वापस आने के बाद इस मामले में आगे बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के साथ-साथ कानूनी अड़चनें भी हैं। सरकार कानूनी पहलुओं को देखते हुए ही आगे का निर्णय लेगी। कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकार बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालना चाहती है। उन्होंने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री के वापस आने के बाद यूनियन के साथ दोबारा बातचीत हो सकती है। पत्रकार से मारपीट के मामले में SP से करेंगे बात बैठक के दौरान कुरुक्षेत्र के एक पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा हाथापाई और मारपीट के मामले पर भी मंत्री से सवाल किया गया। कृष्ण बेदी ने कहा कि इस मामले में वह पुलिस अधीक्षक से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर पत्रकार के साथ इस तरह की हरकत की है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। अब मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बातचीत पर सबकी नजर है। सरकार और कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा गतिरोध सफाई कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर बना हुआ है।0
0
Report
हांसी में 12 शिकायतों पर सुनवाई: शिक्षा मंत्री ढांडा ने दिए कड़े निर्देश
Hansi, Haryana:हांसी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायतें सुनीं। बैठक में कुल 12 शिकायतें सामने आईं। मंत्री ने बताया कि इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि दो शिकायतों को अगली बैठक तक पेंडिंग रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को दोनों मामलों में जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी की लगाई फटकार कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग के एक अधिकारी की कार्यprणाली पर भी मंत्री नाराज नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जींद में अभय चौटाला के द्वारा सीएम नायब सैनी नहीं मनोहर लाल के बयान पर पलटवार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर अभय चौटाला के बयान पर महिपाल ढांडा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी को पंजाब की जनता का समर्थन और प्रेम मिल रहा है। चुनावी दौर में भाजपा के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं का पंजाब जाना राजनीतिक अधिकार है। महिपाल ढांडा ने इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोकप्रियता से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बयानबाजी के अलावा विपक्ष के पास अब कुछ नहीं बचा है और लोगों के बीच उनकी स्वीकार्यता नहीं है। अभय चौटाला को बड़ी मिर्ची लगी हुई है। मुंह फाड़कर किसी के बारे में कुछ भी बोल देता है। सरकारी स्कूलों में मीडिया कवरेज को लेकर मंत्री ने कहा कि स्कूल गांव की महत्वपूर्ण संस्था हैं और वहां सुरक्षा की जिम्मेदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जाने वाले लोगों को स्थानीय सरपंच, एसएमसी सदस्यों और गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ समन्वय बनाकर जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि सरकार मीडिया को रोकने के पक्ष में नहीं है, लेकिन किसी भी स्कूल में बिना जिम्मेदार लोगों की जानकारी के कोई व्यक्ति प्रवेश करता है और वहां कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की कमियों को उजागर करने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास होने चाहिए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर कहा कि शिक्षा मंत्री बनने के बाद से ही वह इस मुद्दे पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए ट्रांसफर पॉलिसी तैयार की गई थी और सरकार की कोशिश थी कि शिक्षकों को उनकी पसंद के स्टेशन मिल सकें, लेकिन मामला न्यायालय में जाने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई। मंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को न्यायालय भेजा है और अब कोर्ट के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक न्यायालय में मामला विचाराधीन है, तब तक वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। राहुल गांधी के FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर दिए गए धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी पुलिसकर्मियों या मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट करने अथवा राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए。0
0
Report
सिरसा में नशे के खिलाफ पैदल यात्रा से जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश
Sirsa, Haryana:सिरसा में नशे के खिलाफ जागरूकता और इसके खात्मे को लेकर एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर अम्बेडकर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सिरसा पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया।इस दौरान लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। यात्रा में डेरा बाबा भुम्मन शाह के गद्दीनशीन महंत ब्रह्मदास और करणी सेना से जुड़े भवानी सिंह ने भी शिरकत की और लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।यात्रा के दौरान युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।वी ओ -सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस के साथ समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।बाइट -दीपक सहारण,एस पी सिरसा0
0
Report
Advertisement
बागपत में चीनी जमाखोरी रोकथाम: 750 बोरे स्टॉक मिला
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में चीनी की जमाखोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम और सीओ बागपत के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने व्यापारियों के गोदाम और दुकानों पर पहुंचकर चीनी के स्टॉक की जाँच की। चेकिंग के दौरान एक करीब 4 हजार कुंतल क्षमता वाले गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहाँ 750 बोरे चीनी का स्टॉक मिला। प्रशासन ने संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी करते हुए अगले सात दिनों के भीतर स्टॉक का विवरण सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि सरकार ने Essential Commodities Act के तहत आवश्यक वस्तुओं के भंडारण और स्टॉक की निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जरूरत और निर्धारित स्टॉक से अधिक मात्रा में आवश्यक वस्तुओं का भंडारण नहीं किया जा सकता। एसडीएम के मुताबिक इसी व्यवस्था के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया है। प्रशासन ने अब तक दो स्टॉक की जांच की है, जिनमें से एक व्यापारी को स्टॉक की जानकारी सरकारी साइट पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया कि जमाखोरी या निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार तक पूर्ण ट्रैफिक बंद, डाइवर्जन लागू
Moradabad, Uttar Pradesh:आज दोपहर 3 बजे से सोमवार 12 बजे तक मुरादाबाद दिल्ली नेशनल हाईवे और मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर नहीं चलेंगे छोटे बड़े वाहन, सावन के आखिरी सोमवार को देखकर मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस का बड़ा कदम, आज दोपहर 3 बजे से मुरादाबाद से होकर गुजरने वाले हाईवे हुए जीरो ट्रैफिक ज़ोन, भारी संख्या में कावड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट से कावड़ लेकर पहुंच रहे, सोमवार तक जीरो ट्रैफिक ज़ोन रहेंगे सभी रूट, हाईवे पर फोर्स के साथ उतरे एसपी ट्रैफिक Subhash Chandra Gangwar कावड़ियों के जान रहे हाल। बड़ी संख्या में कावड़ियों के आने को देख मुरादाबाद दिल्ली रोड पूरी तरह किया बंद, मुरादाबाद से दिल्ली को जाना वाला नेशनल हाईवे 9 और मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर सोमवार तक लागू हुआ डाइवर्जन, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने लोगो से की जरूरत पड़ने पर ही घर से गाड़ी लेकर निकलने की अपील ताकि ना हो कोई असुविधा।0
0
Report
चंदौली के शहाबगंज के कुएं में समरसेबल उतरते चार लोगों पर जहरीली गैस कहर
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - चंदौली... - शहाबगंज में कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आए - हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना, एक की हालत गंभीर - मृतकों में जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली शामिल - समशेर को गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल - किड़हिरा गांव में हादसे के बाद मचा हड़कंप - पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चारों को कुएं से बाहर निकाला गया - कुएं के अंदर जहरीली गैस से हादसा होने की आशंका - तीन मौतों की सूचना से गांव में पसरा मातम - पुलिस मामले की जांच में जुटी.0
0
Report
Advertisement
संभल के एसपी कृष्ण विश्नोई की शानदार विदाई, भावुक लम्हे
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में योगी के सिंघम एसपी कृष्ण विश्नोई की संभल से शानदार विदाई। विदाई समारोह में भावुक हुए एसपी कृष्ण विश्नोई... आँखों से आंसू। एसपी कृष्ण विश्नोई को भावुक देख डीएम अंकित खंडेलवाल भी भावुक हो गए, आंसू पोंछते नजर डीएम। विदाई समारोह में एसपी कृष्ण विश्नोई ने संभल हिंसा का जिक्र कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने के लिए पुलिस विभाग के लोगों का आभार जताया। अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा 284 से अधिक पिटीशन हाईकोर्ट से निस्तारण कराया; सुप्रीम कोर्ट से भी कई पिटिशन निस्तारित की गईं। डीएम अंकित खड़ेलवाल ने कार को धक्का लगाकर एसपी कृष्ण विश्नोई को विदाई।0
0
Report
गांव में गणित-विज्ञान शिक्षक नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने स्कूल के द्वार पर ताला
Alwar, Rajasthan:गणित-विज्ञान शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूल के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला अलवर। रैणी उपखंड क्षेत्र के डगडगा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। पिछले करीब पांच माह से दोनों महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खास तौर पर गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक लंबे समय से नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं के परिणाम पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सोमवार तक गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में दोनों विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में पांच माह से गणित और विज्ञान के शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु कराने की मांग की है।0
0
Report
किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस में बोर्ड बनाने की उम्मीदों से सियासी हाईवोल्टेज
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ विधायक और कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने नगर निकाय चुनाव में किशनगढ़ नगर परिषद के भाजपा कई पूर्व वर्तमान पार्षदों के कांग्रेस के संपर्क में होने के दावों के बाद सियासी पारा अचानक चढ़ गया जिसके बाद तमाम तरह की अटकले एक बार फिर से शुरू हो गई है विधायक विकास चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के कई पूर्व वर्तमान पार्षदों से संपर्क में है कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों पर कांग्रेस दाव खेल सकती है साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार किशनगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा शनिवार सुबह से ही विधायक आवास पर टिकट दावेदारों की भीड़ लगी रही दावेदार अपने साथ समर्थकों की भीड़ भी लेकर आए किशनगढ़ के 60 वार्डो में दूसरे चरण 11 सितम्बर को मतदान होना है उससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की ओर से बहुमत मिलने का दावा किया गया गौरतलब है कि पिछले लम्बे अरसे से कांग्रेस नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाने में नाकाम रही है लेकिन मौजूदा हालात में दावेदारों की दावेदारी को देख कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह नज़र आ रहा है लेकिन देखने वाली बात यह है कि यह उत्साह परिणाम में तब्दील होता है या नहीं बड़ा सवाल है0
0
Report
Advertisement
अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस ले जाने वाली स्कॉर्पियो जब्त
Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़, अरनोद थाना क्षेत्र के पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के परिवहन में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई। 22 अगस्त को रतलाम रोड पर माताजी का सिंहपुरिया स्थित घोड़ा घट्टा तिराहे पर नाकाबंदी की गई। देवल्दी की तरफ से एक काली स्कॉर्पियो आती दिखी। चालक मोसिन खान पुत्र शादुला खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी डोराना, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। हथियार और कारतूस के परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई। मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। आगे अनुसंधान जारी है।0
0
Report
एटा बस हादसे में 5 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में स्कूल बस की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम छात्रा की हुई दर्दनाक मौत, स्कूल से घर लौटते समय बस से उतरने के दौरान हुआ हादसा, बस के टायर के नीचे दबने से मासूम छात्रा ने मौके पर तोड़ा दम, छात्रा की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला गलुआ गांव की पूरी घटना。0
0
Report
जालौन में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाई, परिवार में शोक
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, 33 बर्षीय गिरजेंद्र कुमार ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी बाईपास का मामला.0
0
Report
Advertisement
फायर यूनिट ने गैरसैंण में बेजुबान गाय को तेज बहाव से सुरक्षित बचाया
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के गैरसैंण में फायर सर्विस की टीम ने इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए एक बेजुबान को चट्टान से रेस्क्यू कर बचाया । गैरसैंण के आगरचट्टी के पास उफनती नदी के बीच चट्टान पर फंसी एक बेज़ुबान गाय की जान बचाने के लिए जवानों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। बीओ 1 / चमोली जिले के गैरसैंण के आगरचट्टी के पास उफनती नदी और उसके बीचों-बीच एक बेज़ुबान के फंसे होने की सूचना मिलते ही गैरसैंण फायर यूनिट की टीम बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंची। हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे—नीचे नदी का तेज बहाव और बीच में एक संकरी चट्टान पर लाचार खड़ी गाय, जो खुद बाहर निकलने में पूरी तरह असमर्थ थी। फायर सर्विस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। रस्सी और रेस्क्यू उपकरणों के सहारे जवानों ने उफनती नदी के बीचों-बीच उतरने का जोखिम उठाया। इस कठिन काम में स्थानीय लोगों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर टीम का साथ दिया। सटीक रणनीति और जवानों के ज़बरदस्त टीमवर्क के बदौलत गाय को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जवानों की इस तत्परता और जांबाज़ी की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है।0
0
Report
जालौन में करंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, 28 वर्षीय विजय सिंह की करंट लगने से मौके पर हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, युवक की करंट से हुई अचानक मौत से परिवार में मचा कोहराम, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के सजदा गांव का मामला।0
0
Report
बुलंदशहर में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की तीखी छापेमारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: मिलावटखोरी की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी। खुर्जा के गांव डाबर में स्थित डेयरी से पनीर, दूध और घी के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला। पूर्व में भी श्रीराम डेयरी के नमूने जांच में पाए गए फेल। शासनादेश पर आगामी त्यौहार के मद्देनज़र प्रशासन जगह जगह कर रहा छापेमারি। खाद्य विभाग की सतर्कता से मिलावटखोरों में मचा हड़कंप। खुर्जा क्षेत्र के गांव डाबर में स्थित श्रीराम डेयरी मिल्क प्रोडक्ट पर की छापामार कार्यवाही।0
0
Report
Advertisement
