स्वच्छता पखवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर रीसाइक्लिंग के लिए जागरूकता अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के तहत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और स्टॉल पर काम करने वालों के लिए रीसाइक्लिंग उत्पादों की बिक्री के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि स्टेशन पर बेची जाने वाली सामग्री में प्लास्टिक बोतलें, कप, थैलियां, पैकेजिंग, अखबार, कागज की थैलियां, एल्यूमीनियम कैन और जैविक कचरा शामिल होता है, जिन्हें रीसाइक्लिंग के जरिए सही तरीके से निपटाया जा सकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
