284002
विद्यावती नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सेमिनार का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के जिला चिकित्सालय में नर्सिंग छात्रों ने हेपेटाइटिस बी के बारे में जागरूकता कैंप लगाया। विद्यापति नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्रों ने अपनी टोली के साथ इस कैंप में हिस्सा लिया। सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में एक छोटी सी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य हेपेटाइटिस बी के बारे में जानकारी फैलाना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरायमीता में सजा माता का अनूठा दरबार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Kanpur, Uttar Pradesh:औद्योगिक क्षेत्र पनकी के सरायमीता स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण में जय बजरंग कमेटी के तत्वावधान में 17वें वार्षिक 'माँ भगवती विशाल जागरण एवं भव्य श्रृंगार' का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल के कार्यक्रम स्थल पर आगमन पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर, फूल-मालाएं पहनाकर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार व भव्य स्वागत किया। समिति सदस्यों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्वागत उपरांत सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने माँ भगवती के दिव्य स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। उन्होंने पूजन थाल सजाकर विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता रानी की पावन आरती उतारी और दरबार में शीश झुकाकर हाजिरी लगाई। उन्होंने आदिशक्ति से कानपुर महानगर सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समृद्धि की मंगल कामना की। जागरण में शिव म्यूजिकल जागरण ग्रुप के सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों और भेंटों की प्रस्तुति देकर समूचे वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान मंच पर सजी देवी-देवताओं की अलौकिक व मनमोहक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात भर श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और ताली बजाते रहे। 'जय माता दी' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से समूचा पनकी क्षेत्र गुंजायमान रहा और वातावरण पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। धार्मिक उत्सव के सफल संचालन में जय बजरंग कमेटी के प्रमुख सदस्य जयनारायण यादव, रूपेश, पुनीत शुक्ला सहित व्यवस्थापक मंडल के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु भक्तजन देर रात तक उपस्थित रहे। अंत में महाआरती के उपरांत उपस्थित सभी भक्तों को हलवा-चने का पावन भोग व प्रसाद वितरित किया गया।0
0
Report
ललितपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन जागृति" के तहत काउंसलिंग कर टूटते 02 परिवार का कराया गया पुनर्मिलन
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल "ऑपरेशन जागृति" के अंतर्गत पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों एवं टूटते परिवारों के मामलों का काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किए जाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त पति-पत्नी संबंधी विवादों के प्रकरणों में आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को गठित टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर में परामर्श एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन जागृति टीम के सदस्यों द्वारा आपसी मतभेदों से प्रभावित परिवारों की काउंसलिंग एवं समझाइश की गई। सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति के आधार पर 02परिवार में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके उपरांत सभी परिवार खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में पुनः आई मिठास एवं विश्वास का संदेश दिया। वहीं 04अन्य प्रकरणों में सुनवाई हेतु अग्रिम तिथि नियत की गई। "ऑपरेशन जागृति" का उद्देश्य पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरते रिश्तों को पुनः जोड़ना, परिवारों में आपसी विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना तथा उनके जीवन में नई आशा, खुशहाली एवं सकारात्मकता का संचार करना है।0
0
Report
गोविन्द सागर बांध की बायीं नहर बनी गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर शहर के बीचोंबीच से निकली गोविन्द सागर बांध की बायीं नहर में व्याप्त गंदगी और उससे फैलने वाली संक्रामक बीमारियों के खतरे को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने नहर को पाइपलाइन के रूप में कवर कर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में आज स्थानीय कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय प्रमुख टीटू कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नहर की बदहाल स्थिति, सीवर और गंदे पानी का नहर में छोड़ा जाना, गंदगी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा नहर में गिरकर लोगों के चोटिल होने और जान गंवाने की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड विकास सेना के केंद्रीय प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि शहर के बीच से गुजरने वाली गोविन्द सागर बांध की बायीं नहर ने गंदे नाले का स्वरूप ले लिया है। उक्त नहर के किनारे के घरों का सीवर और गंदा पानी नहर में छोड़ा जा रहा है जिससे नहर में फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा नहर खुली होने के कारण इसमें गिरकर अनेक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह स्थिति शहरवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य, दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नहर की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए शहर के बीच से गुजरने वाले हिस्से में पाइपलाइन बिछाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे जहां गंदगी और मच्छरों से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, वहीं शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। टीटू कपूर ने सिंचाई विभाग से इस दिशा में तत्काल पहल करने की मांग करते हुए कहा कि चूंकि यह नहर सुम्मेरा तालाब के बगल से निकली है तथा इसे एक कार्ययोजना के अन्तर्गत सुम्मेरा तालाब से जोड़कर सुम्मेरा तालाब को भी साफ रखा जा सकता है ।बुंदेलखंड विकास सेना समय-समय पर इस जनसमस्या को उठाती रही है। उन्होंने सांसद, विधायक और जिलाधिकारी से भी मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के बीचोंबीच नहर की वर्तमान स्थिति स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। संबंधित विभागों को जनहित में इसका शीघ्र समाधान करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सड़क पर बांस के डंडे से युवक ने कई लोगों को पीटा, महिला की मौत
Mau, Uttar Pradesh:सड़क पर पड़े बांस के डंडे से एक युवक ने कई लोगो को जमकर पीटा एक महिला की हुई मौत जबकि तीन लोग हुए घायल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम मामले की जांच में जुटी पुलिस राम अवतार सोनकर के द्वारा कथित रूप मुहल्ले के कई लोगो को पीटा गुलाबी देवी नाम की महिला की हुई मौत पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है आरोपी सुबह भोर में सड़क पर पड़े बांस से लोगो को पीटा घायलो का चल रहा है इलाज मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर फोर्स तैनात घोसी थाना क्षेत्र के कस्बा खास का मामला0
0
Report
युववाओ को संबोधित करते डॉ0 हिमांशु त्रिवेदी निर्देशक स्कूल आफ एग्रीकल्चर छत्रपति शिवाजी महाराज
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित युवा जागरण शिविर में युववाओ को संबोधित करते डॉ0 हिमांशु त्रिवेदी निर्देशक स्कूल आफ एग्रीकल्चर छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में कार्यरत समय दानी कार्यकर्ता शांतिकुंज हरिद्वार0
0
Report
PET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए ई-रिक्शा चालकों ने शुरू की फ्री सेवा,अभ्यर्थियों में खुशी
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - PET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए ई-रिक्शा चालकों ने शुरू की फ्री सेवा, परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को निःशुल्क पहुंचा रहे ई-रिक्शा चालक, PET की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ई रिक्शा चालकों की पहल से मिल रही बड़ी राहत, ई-रिक्शा चालकों की पहल से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर, किराए की चिंता छोड़ अब आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच रहे अभ्यर्थी, हमीरपुर में ई-रिक्शा चालकों की पहल बनी चर्चा का विषय।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में पिता के जन्मदिन पर व्यापारी ने की 101 बहनों की शादी, खुद भाई बनकर किया कन्यादान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक व्यापारी में अपने स्वर्गीय पिता के जन्मदिन को कुछ इस अंदाज में मनाया कि वो यादगार बनकर रह गया। यहां व्यापारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तर्ज पर अपने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 101 करीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। खास बात यह रही की सभी 101 बेटियों को भरपूर उपहार दिया गया और एक भाई की तरह अपने हाथों से सभी का कन्यादान भी किया। व्यापारी द्वारा 101 गरीब कन्याओं की धूमधाम से शादी करवाने को लेकर लोगों ने व्यापारी विनय अग्रवाल की खूब सराहना की है। शहर के प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी विनय अग्रवाल के स्वर्गीय पिता अशोक अग्रवाल का आज जन्मदिन था। इस दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने 101 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करने का फैसला लिया। खिरनी बाग रामलीला मैदान को बेहतरीन ढंग से सजाया गया। 101 मंडप बनाए गए। दहेज के रूप में मिलने वाले सभी उपहार दिए गए। इसके अलावा लजीज खाने का भी इंतजाम किया गया। कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए जिले के तमाम जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। व्यापारी और समाजसेवी विनय अग्रवाल ने भाई बनकर अपने हाथों से सभी कन्याओं का कन्यादान भी किया। उनका कहना है कि उनकी कोई बहन नहीं है, ऐसे में उन्होंने अपनी 101 बहनों की शादी करके अपने पिताजी के जन्मदिन को बेहद यादगार बनाया है। वही कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों ने और बेटियों के परिवार वालों ने व्यापारी और समाजसेवी विनय अग्रवाल की जमकर सराहना की।0
0
Report
खाटूश्याम जी में मुख्यमंत्री की मन की बात, 4 जल समझौतों की सौगात
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्याम जी में सुना मन की बात कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद मुख्यमंत्री ने कहा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को 4 महत्वपूर्ण जल समझौतों की मिली सौगात राज्य सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाया, युवाओं को दिया रोजगार सीकर जिले के समग्र विकास के लिए लगभग 7 हजार करोड़ के विकास कार्यों को दी गति शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को सहेज रही सरकार हरियाणा चुनावों में कांग्रेस ने कही थी यमुना जल समझौता रद्द करने की बात, प्रदेश के कांग्रेस नेता भी थे इसमें शामिल बाबा श्याम की कृपा से हंसियावास में बन रहा 800 करोड़ रुपये की लागत का रिजर्वायर0
0
Report
वाराणसी: पीएम मोदी ने वाराणसी में अरविंद की गारमेंट फैक्टरी का किया उद्घाटन, 1000 को मिलेगा रोजगार
Varanasi, Uttar Pradesh:150 करोड़ के निवेश से बनी यूपी में कंपनी की पहली यूनिट, महिलाओं की होगी बड़ी भागीदारी, 250 करोड़ राजस्व की उम्मीद मयंक कश्यप/वाराणसी, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी के मिर्जामुराद (खोचवां) में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कंपनी के चेयरमैन संजय लालभाई मौजूद रहे। खास बातें एक नजर में: • निवेश: 150 करोड़ रुपये, 5.5 एकड़ में 65,000 वर्ग फुट में निर्माण • रोजगार: 1000 से अधिक, जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं की • प्रोडक्ट: टी-शर्ट, शॉर्ट्स, लोअर जैसे निटवियर • तकनीक: ऑटोमेटेड सिलाई, वर्टिकल इंटीग्रेशन (कपड़े से तैयार परिधान तक) • राजस्व क्षमता: 250 करोड़ रुपये अरविंद लिमिटेड के चेयरमैन संजय लालभाई ने कहा, "पीएम के हाथों उद्घाटन गौरव की बात है। लालभाई समूह की यात्रा 1897 में शुरू हुई थी। ये निवेश नारी शक्ति को बढ़ावा देगा।" वाइस चेयरमैन पुनीत लालभाई ने कहा कि भारत वैश्विक परिधान विनिर्माण केंद्र बनने की ओर है, और FTA के बाद यूरोप-ब्रिटेन के बाजारों में नए मौके मिलेंगे। कुलिन लालभाई ने कहा यूपी तेजी से विनिर्माण हब बन रहा है। कंपनी ने श्रमिकों के लिए हॉस्टल भी बनाया है और सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में प्राकृतिक और योगिक खेती की नई पहचान, एमओयू के साथ प्रशिक्षण विस्तार
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर。 राजस्थान में प्राकृतिक और योगिक खेती को मिलेगी नई पहचान。 कृषि विभाग और ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू。 आबूरोड के शांतिवन में ग्लोबल समिट के दौरान हुआ समझौता。 प्रदेशभर में किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा。 मिट्टी की उर्वरता, जल संरक्षण और पर्यावरण पर रहेगा फोकस。 कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों को राजयोग, तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण。 आबूरोड का तपोवन बनेगा योगिक प्राकृतिक खेती उत्कृष्टता केंद्र。 तीन साल तक लागू रहेगा समझौता, संयुक्त कार्ययोजना बनेगी。 कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर。0
0
Report
आजमगढ़ में पीईटी परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन अलर्ट, निरीक्षण जारी
Azamgarh, Uttar Pradesh:पीईटी परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 25 व 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर 2026 को दो पॉलियों में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक व अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक जनपद आज़मगढ़ में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हो रहीं हैं। जहां सभी केन्द्रों पर स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में 30 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही इस पीईटी परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है। आज परीक्षा में कुल 13344 परीक्षार्थी शामिल होने थे जिसमें 9708 उपस्थित हुए और 3636 अनुपस्थित पाये गये। आजमगढ़ जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व एसएसपी डॉ.अनिल कुमार ने पीईईटी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जहां प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। वहीं परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट/कॉपीयर की दुकानें बंद रहीं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे जनपदों से आये परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है तथा ठहरने से लेकर भीड़ प्रबंधन तक की व्यवस्थाएं की गईं हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के एक दिन पहले आने पर रहने, खाने, आने-जाने, मेडिकल, परीक्षा केंद्र की दूरी व अन्य सभी आधारभूत सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा टैक्सी व प्राइवेट बस एसोसिएशन से संवाद कर उनको निर्देशित किया गया कि परीक्षार्थियों को सुरक्षित यात्रा के साथ निर्धारित किराया ही लिया जाये। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षार्थियों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ ही दिया जाये। उन्होंने बताया कि कई परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण किया गया जहां शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा की नकल करते हुए कोई भी पकड़े जाते हैं या संगठित लोग उसमें सम्मिलित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्जकर सख्त कार्रवाई की जायेगी。0
0
Report
नीरा यादव का प्रेस कांफ्रेंस: झारखंड में बीजेपी का स्पष्ट रुख राजनीतिक प्रस्तावों पर
Ranchi, Jharkhand:रांची कार्यसमिति की बैठक को लेकर विधायक नीरा यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा दो दिवसीय कार्यसमिति का आज समापन हो रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला। पीएम के 25 वर्ष के कार्यकाल के स्वर्णिम अध्याय को राजनीतिक प्रस्ताव में लाया गया कि किस तरह जन कल्याणकारी काम किया है। पीएम ने राष्ट्र सर्वोपरि भावना को धरना में रख कर कई कठोर निर्णय लेने का काम किया। वरना देश के सैनिकों का सिर काट कर ले जाया जा रहा था और पूर्व की कांग्रेस सरकार देखती रहती थी। झारखंड सहित कई राज्य आदिवासी बहुल है, बात आदिवासी की होती है पर सिर्फ आदिवासियों का इन्होंने शोषण किया। केंद्र की मोदी सरकार ने कई कार्य किए। बीजेपी सिर्फ ये नहीं कहती दलित , वंचित शोषित पीड़ित की सेवा करती है ,बल्कि करके दिखाया। आज राजनीतिक प्रस्ताव दो पारित हुए, राज्य के अमर बलिदानियों की पावन धरती जो इस जेएमएम, कांग्रेस ,राजद की सरकार के कार्यकाल से कलंकित हो रही, बीजेपी ने निर्णय लिया ... हमने बनाया है इसे संवारने का काम बीजेपी करेगी। राज्य की महतबंधन सरकार ने राज्य को कलंकित किया है। पिछले 40 दिनों से राज्य में कैबिनेट की बैठक नहीं हुई ,निर्णय क्या लेंगें।।आज यहां नौकरी नहीं युवाओं के सपनों को बेचा जा रहा है। एसआईआर का विरोध इस लिए कर रहे हैं ताकि घुसपैठियों को जगह मिले। डेमोग्राफी चेंज पूरे झारखंड में हो रही उसको लेकर हम एक नीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम स्वीकारते हैं हम कमजोर हैं इस लिए सरकार नहीं बना पाए हैं, हम सरकार गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे。 बाइट ... नीरा यादव, विधायक, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
अब्बास अंसारी ने शक्ति सिंह को अपना भाई व परिवार से बताई करीबी के बयान पर शक्ति सिंह का पलटवार
Mau, Uttar Pradesh:अब्बास अंसारी ने शक्ति सिंह को अपना भाई व परिवार से बताई करीबी के बयान पर शक्ति सिंह का पलटवार 2005 में हुए दंगो का किया जिक्र मऊ की जनता से की अपील जहाँ कही भी हो आकर करे वोट समय आ गया जब बुराई का अंत हो अच्छ मऊ की सर जमीन से मुख्तार व अब्बास का होगा खात्मा अब्बास अंसारी के बुराई पर अच्छाई की जीत वाले बयान पर शक्ति सिंह का पलटवार होली तक हो जाएगी अंसारी परिवार की पुर्ण आहुति मऊ की जमीन से अंसारी परिवार का खात्मा सुनिश्चित भारतीय युवा मोर्चा भाजयुमो के कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने दिया बयान0
0
Report
MP में बैन के बाद भी ऑनलाइन आँख फोड़ने वाली गन बिकती रही
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में बैन लेकिन ऑनलाइन धड़ल्ले से बिक रहा आँख फोड़ने का सामान! Pvc monkey repeller gun के नाम से बिक रही कार्बाइड गन ऑनलाइन साइट का दिवाली से पहले डिलीवरी का दावा 1000 से 1500 रुपए तक में बची जा रही गन 3 किश्तों से भी पेमेंट करने का मिल रहा ऑप्शन मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये थे कार्बाइड गन मार्केट में न आ पाए पिछले साल 3 बच्चों की आँखें हुई थी खराब zee media पर देखिए ऑनलाइन किस तरीके से बेची जा रही पिछले साल सैकड़ो बच्चे हुए थे इसका शिकार0
0
Report
मोदी की मन की बात के साथ बीजेपी ने बदलावों का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma एंकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सुना गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद संजय भाटिया ने देश में हुए बदलावों, कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर बयान दिया。 कार्यक्रम के बाद बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात करते हैं। पहले हथियारों के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब भारत कई देशों को हथियार बेच रहा है। देश में बहुत बदलाव हुए हैं। 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर संजय भाटिया ने कहा कि वोट चोरी से बड़ा कोई झूठ नहीं हो सकता। कांग्रेस अपना झूठ बेचने की कोशिश कर रही है। जिस जगह कांग्रेस जीतती है, वहाँ उसे वोट चोरी याद नहीं आती। वहीं, फारूक अब्दुल्ला की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए बयान पर संजय भाटिया ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था और धारा 370 लगाई थी। अब धारा 370 हटने से वहां बदलाव हुआ है। लाल चौक पर अब नवरात्र में कार्यक्रम हुआ, जबकि पहले वहां तिरंगा भी नहीं लहराया जा सकता था। संजय भाटिया ने कांग्रेस पर देश की तरक्की का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बदलाव का विरोध किया है। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लग गया है। विपक्ष देश को कमजोर करने की बात करता है। बाइट बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया0
0
Report
Advertisement
