icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow21 Nov 2024, 03:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-फिरोजाबाद में छात्रा के शव की कब्र खोदकर फिर दफन

Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी दफ़नाने के बाद छात्रा की क़ब्र खोदकर बाहर निकाला शव फिरोजाबाद तक छात्रा के शव लेकर पहुंचे परिजन शव को क़ब्र से निकालकर फिरोजाबाद लेकर पहुंचने की सूचना पर प्रशासिन में मचा हड़कम्प फिरोजाबाद और मैनपुरी ने सक्रियता दिखा परिजनों से शव कब्जे में लिया दोनों जिलों की फ़ोर्स की मौजूदगी में دوबारा दफनाया गया छात्रा का शव ফिरোজाबाद स्थित नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहीं छात्रा की हुई थीं संदिग्ध मौत ट्रेन से कटकर मौत की सूचना के बाद परिजनों से स्कूल प्रशासन पर लगाया था हत्या का आरोप पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दर्ज किया था मुकद्दमा मैनपुरी के थाना ओंछा क्षेत्र के ग्राम मदन में दफनाया गया छात्रा का शव
0
0
Report

रावतभाटा में श्रीमद्भागवत कथा: जन्मोत्सव धूमधाम, कृष्ण जन्म झांकी आकर्षक

Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में मानव मंदिर सुंदरकांड कमेटी की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वामन अवतार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। 21 वर्षीय युवा कथावाचक पंडित सिद्धार्थ शुक्ला ने अजामिल, कर्माबाई, भक्त प्रहलाद और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया। कथा में महामंडलेश्वर नंदकिशोर दास महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं रावतभाटा की नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूया नगर का भी स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

बांसवाड़ा के सूरजकुंड में पैंथर हमला, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा\nविधानसभा- बांसवाड़ा\nलोकेशन - बांसवाड़ा\nएंकर - बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड गांव में पैंथर के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान महिला घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कस्तूरी पत्नी नाथिया डामोर के चेहरे पर पैंथर ने पंजे मारकर गंभीर जख्म कर दिए। अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया। चेहरे पर गहरे घाव होने के कारण 50 से अधिक टांके लगाने पड़े। उपचार के बाद महिला को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया गया। घटना के बाद गांव में पैंथर की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।\n
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ - युवक ने गढ़ गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान,वीडियो वायरल।

RKRavi KumarFollow8m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़- जनपद के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गढ़ गंगा पुल पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अमरोहा जिले के एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कलह से परेशान था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक पुल की ऊंची रेलिंग पर बैठा रहा, जिसके बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए नाव से उसका रेस्क्यू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की काउंसलिंग कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सगा चाचा बताकर ठगने का मामला कौशांबी में दर्ज

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सगा चाचा बताकर ठगी का आरोप, कौशांबी में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अपना सगा चाचा बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फतेहपुर की रहने वाली एक महिला ने नौकरी, पेंशन और आवास योजना में लाभ दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से नकदी और ऑनलाइन रुपये वसूले। पीड़िता की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मंजू देवी नाम की महिला ने डिप्टी सीएम से रिश्तेदारी का रौब दिखाकर उमा देवी, उनके पति, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले करीब 50 हजार और 30 हजार रुपये समेत कई बार नकद और ऑनलाइन भुगतान कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

महाराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mahuwa, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महाराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार स्टोरी फीड स्लग-0111zup_mghj_wine_taskar_r स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। नौतनवा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल से सटे बैरियहवा पुल के पास बीती रात करीब 3 बजे के करीब चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से 648 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब को नौ बैग में भरकर कार के जरिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे से एक गोरखा रेजिमेंट का जवान बताया जा रहा है । बरामद शराब की खेप को लेकर पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वीओ-: नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी एक क्रेटा कार के जरिए अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने नौतनवा थाना क्षेत्र में बैरियहवा पुल के पास घेराबंदी कर UP23AW6249 नंबर की क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से नीले रंग के नौ अदद बैग बरामद हुए, जिनमें ओल्ड मंक रम की कुल 648 बोतलें मिलीं।पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, दिल्ली और नेपाल से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीटीसी ऑन अवैध शराब बरामद वी/ओ- भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की यह संयुक्त कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी? पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

रावतभाटा में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: वर्षों से बने अतिक्रमण ध्वस्त

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पालिका की टीम ने पिचरोल क्षेत्र में वर्षों पुराने अतिक्रमण को ध्वस्त किया। वहीं एनटीसी चौराहे पर गुजर बस्ती रोड पर रखी गुमटी को भी हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक स्थानों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण प्रभारी नरपत सिंह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जहां भी अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

डूंगरपुर दौरे पर मदन राठौड़ ने शोक परिवारों से मुलाकात; पंचायती राज चुनाव में भारी जीत का दावा

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। जयपुर-असारवा ट्रेन से सुबह डूंगरपुर स्टेशन पहुंचने पर सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने दौरे की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ डूंगरपुर शहर स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष करुण ननोमा के निवास स्थान पर पहुंचे। वहाँ उन्होंने उपाध्यक्ष के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। इसके पश्चात, मदन राठौड़ ग्राम बरबोदनिया पहुंचे, जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव शैलेश शर्मा की माताजी के निधन पर उनके निवास पर जाकर अपनी भावभीनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता की सराहना दौरे के बीच, प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छता के राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसेडर के. के. गुप्ता के साथ डूंगरपुर शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने शहर में बनाए गए स्वच्छता मॉडल और सौंदर्यीकरण के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। पंचायती राज चुनाव में भारी बहुमत से जीत का दावा मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों और जीत पर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। जिस प्रकार पिछले निकाय चुनावों में पार्टी ने दो-तिहाई से भी अधिक बहुमत हासिल किया था, ठीक उसी तरह आगामी पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा उससे अधिक प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और जिला प्रमुख तथा प्रधान पद पर पार्टी के प्रत्याशी विजयी होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top