284003
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 68 यात्रियों से जुर्माना वसूला
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में 9 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन और ट्रेनों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अभियान के अंतर्गत 68 यात्रियों से 38,790 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
EOU ने बिहार शिक्षा सेवा अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला दर्ज किया
Patna, Bihar:EOU ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सत्यापन के दौरान अजय कुमार सिंह के पास उनकी ज्ञात आय से करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये अधिक की संपत्ति होने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। यह उनकी ज्ञात आय से लगभग 90.04 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-19/26 दर्ज किया गया है। विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद EOU की अलग-अलग टीमों ने 20 अगस्त को अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित चन्द्रतारा भवन, बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, मिठापुर स्थित कार्यालय कक्ष और बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित पैतृक मकान शामिल हैं। बेगूसराय स्थित पैतृक मकान से 15 लाख 50 हजार रुपये नकद, करीब 9 लाख 50 हजार रुपये की ज्वेलरी, पिता के नाम की 11 डीड, SBI की पासबुक और आभूषण खरीद से जुड़ी 5.50 लाख रुपये की रसीदें बरामद हुई हैं। वहां दो JCB, दो ट्रैक्टर, बोलेरो और बड़ा DG सेट भी मिला है, जिनके स्वामित्व की जांच की जा रही है। वहीं पटना स्थित आवास से 10 लाख 38 हजार रुपये नकद और करीब 41.81 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी मिली है। नोएडा सेक्टर-142 में फ्लैट बुकिंग के दस्तावेज मिले हैं, जिसमें 60 लाख रुपये से अधिक भुगतान किए जाने की जानकारी है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के आठ खातों में करीब 18.50 लाख रुपये जमा होने, बीमा पॉलिसियों, म्यूचुअल फंड निवेश और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। EOU के अनुसार अजय कुमार सिंह ने वर्ष 2005 में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के पद पर बिहार शिक्षा सेवा में योगदान दिया था। तलाशी में मिले दस्तावेजों की जांच जारी है और आय से अधिक संपत्ति की राशि बढ़ने की संभावना जताई गई है। उनके विरुद्ध कर्तव्य में विचलन की जानकारी शिक्षा विभाग को भी दी जा रही है।0
0
Report
हमीरपुर में शिक्षकों ने भ्रष्टाचार के आरोप पर प्रदर्शन किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-शिक्षकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन, बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, विभाग में तैनात बाबू पर रिश्वतखोरी का लगाया आरोप, रिश्वत न देने पर शिक्षकों का इंक्रीमेंट काटने का भी आरोप, शिक्षकों ने बीएसए से मिलकर रिश्वतखोरी की शिकायत, शिक्षकों ने बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग, आरोपी बाबू ने आरोपों को नकारा, बीएसए ने मामले की जाँच की कही बात, जिला मुख्यालय के बीएसए कार्यालय का मामला。0
0
Report
गंगरार में ऑपरेशन त्रिनेत्र: 132.63 किलोग्राम अफीम जब्त
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखण्ड क्षेत्र में साड़ास थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 132 किलो 630 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मय कार जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान दो तस्कर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों में भाग निकले। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। वहीं कार की एस्कोटिंग कर रहे बंटी बंजारा को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एस्कोटिंग में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शहजाद भट्टी के नेटवर्क के खिलाफ 12 मामलों में 52 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट।0
0
Report
पाकिस्तानी गैंगस्टर के नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस ने 12 मुकदमे, 52 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW -- पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिकलाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किये जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट。0
0
Report
स्कूली छात्राओं ने राखी भेजकर जवानों को स्नेह का संदेश दिया
Kasganj, Uttar Pradesh:स्कूली छात्राओं ने हाथ से तैयार की राखी, डाक से जवानों को भेजा स्नेह का संदेश कासगंज कासगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कासगंज की तहसील पटियाली क्षेत्र के गांव नगला गणेश स्थित कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए अनोखी पहल की। छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर राखियां तैयार कर उन्हें डाक के माध्यम से देश की सरहदों पर तैनात जवानों के लिए भेजा। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। छात्राओं ने कहा कि उनके द्वारा बनाई गई राखियां भले ही छोटी-सी भेंट हैं, लेकिन इनमें देश के वीर जवानों के प्रति अपार स्नेह और सम्मान समाहित है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंकित द्विवेदी ने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में देशप्रेम की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। विद्यालय के बच्चों द्वारा देश की रक्षा में तैनात जवानों को राखी भेजना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय कैबिनेट ने लद्दाख बेंच की स्थापना को मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय सरकार का बड़ा फैसला जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच लद्दाख में भी स्थापित की जाएगी केंद्रीय कैबिनेट ने लद्दाख बेंच का किया अप्रूवल गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी0
0
Report
सीवान के मैरवा मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन साइट पर वेतन के अभाव से मजदूर हंगामा
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने चार महीने से मजदूरी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा खाने-पीने के लिए मिलने वाली राशि भी समय से नहीं दी जा रही है। इससे नाराज मजदूरों ने निर्माण कार्य बाधित कर दिया। मजदूरों ने निर्माण एजेंसी और कार्यरत पदाधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई महीनों से अपने घर-परिवार से दूर रहकर काम कर रहे हैं। लेकिन समय पर मजदूरी नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मैरवा मेडिकल कॉलेज में मोतिहारी, पूर्णिया समेत Bihar के कई जिलों के मजदूर काम कर रहे हैं। कई मजदूर अपने छोटे बच्चों, पत्नी और बीमार माता-पिता को घर पर छोड़कर रोजी-रोटी के लिए यहां आए हैं। मजदूरों का कहना है कि घर पर परिजनों की तबीयत खराब होने और अन्य जरूरी खर्चों के बावजूद उन्हें अपनी ही मेहनत की मजदूरी के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। आरोप है कि कंपनी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजदूरों ने कॉलेज परिसर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिसर में लगा मोटर महीनों से खराब है। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। शौचालयों की स्थिति भी जर्जर है। पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं के अभाव में मजदूरों को रहने और सोने में काफी परेशानी हो रही है। मजदूरों ने बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान कराने, खाने की राशि समय पर देने तथा पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में VB-जी राम जी योजना के लिए मजदूरों का प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) वीबी-जी राम जी योजना में काम की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के डबली कलां में वीबी-जी राम जी योजना के तहत काम शुरू करवाने और बकाया भुगतान जारी करने की मांग को लेकर मजदूरों एवं महिलाओं ने किसान नेता मनीष बुरड़क के नेतृत्व में पंचायत घर पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूर प्रतिनिधियों से वार्ता की। सहमति बनी कि मौजूद मजदूरों को आगामी सोमवार से काम उपलब्ध करवाया जाएगा, जबकि अन्य मजदूरों के कार्य एक सप्ताह में स्वीकृत करवाए जाएंगे। बकाया भुगतान भी जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया। मांगें पूरी नहीं होने पर विकास अधिकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई। विजुअल बाइट :- मनीष बुरड़क, किसान नेता0
0
Report
Advertisement
विदिशा के बीजामंडल में नमाज वीडियो वायरल, हिन्दू समाज भड़का; शुद्धि आंदोलन की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:बीजामंडल को लेकर फिर बवाल, बीजामंडल के अंदर नमाज का वीडियो वायरल, सकल हिन्दू समाज भड़का बोला बीजामंडल को अशुद्ध किया है नमाज से हम शुद्धि आंदोलन करेंगे विदिशा के बीजा मंडल को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है... बीजा मंडल के अंदर युवक के नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सकल हिंदू समाज भड़का... याचिकाकर्ता शुभम वर्मा ने कहा कि बीजामंडल के अंदर घुसकर एक युवक नमाज पढ़ रहा है... यह हमारे मंदिर बीजामंडल को अशुद्ध किया गया है... सकल हिंदू समाज शुद्धि आंदोलन चलाएगा... जो बीजामंडल हमें सिर्फ नाग पंचमी के दिन... एक दिन पूजन के लिए मिलता है... वहां पर ASI के चार गार्ड सुरक्षा के बीच मुस्लिम युवक कैसे घुस गया और उसे नमाज पढ़ने दी यह बड़ा षड्यंत्र है0
0
Report
दिघी पोर्ट विस्तार पर मछुआरों का विरोध; सुनील तटकरे ने आड़ानी पोर्ट पक्ष में पहल
Chendhare, Maharashtra:दिघी पोर्ट विस्तार पर मछुआरों का विरोध; सुनील तटकरे ने आड़ानी पोर्ट पक्ष में पहल0
0
Report
न्यायालय ने परीक्षाएं रद्द करने पर रोक लगा दी; जवाब 15 दिनों में दायर होंगे
Noida, Uttar Pradesh:हमने एक इंटरवेंशन एप्लीकेशन (हस्तक्षेप याचिका) दायर की थी। जो रिट याचिका दायर की गई थी, उसमें सरकार द्वारा परीक्षाएं रद्द किए जाने को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रिकॉर्ड में कहीं भी यह नहीं बताया गया है कि उनकी क्या गलती है... सरकार को 15 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करना है। कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, उन्हें एक हलफनामा जमा करना होगा, जिसमें यह कहा गया हो कि यदि वे किसी भी तरह से इसमें शामिल पाए जाते हैं, तो उन पर इसका असर होगा और वे आदेश को मानने के लिए बाध्य होंगे। 11वीं से 13वीं JPSC और फ़ूड सेफ़्टी ऑफ़िसर से जुड़े मामले कोर्ट के सामने थे। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया कि आदेश गलत है। कोर्ट ने फ़िलहाल इस आदेश पर रोक लगा दी है।0
0
Report
Advertisement
अजमेर जेल में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा; 50 लाख लेनदेन, 15 कैदी शामिल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर जेल में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा; 50 लाख लेनदेन, 15 कैदी शामिल। मामला जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है; जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया है; जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मोबाइल यूपीआई से जुड़े खाते की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस बारां में 50% टिकट युवाओं को देगी; पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारी
Baran, Rajasthan:50 प्रतिशत टिकिट युवाओं को देगी कांग्रेस बारां में आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कॉग्रेस द्वारा पंचायत टास्क फ़ोर्स अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा की कांग्रेस हमेशा से युवाओं को राजनीती में लाने के पक्ष में रही है और हमेशा चुनावों में युवाओं को मौका दिया है, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा की इस बार भी निकाय व पंचायती राज चुनाव में युवाओं को 50 प्रतिशत टिकिट दिए जायेंगे ताकि युवा राजनीती में आगे आकर देश का भविष्य सुनिश्चित करेंगे। युवा कांग्रेस के पंचायत टास्क फ़ोर्स अभियान के बारां प्रभारी विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा ने कहा की राहुल गाँधी जी की सोच के अनुरूप युवा कांग्रेस ने इस अभियान को लॉन्च किया है इस में उन युवाओं को तालाशा जायेगा जो कांग्रेस की विचार धारा में विश्वास रखते है और धरातल पर आम जनता की सेवा करना चाहते है उनको चुनाव लड़ाया जायेगा और राजनीती में मजबूत स्थान दिया जायेगा। पूर्व छात्र संघ हिमांशु धाकड़ ने कहा की ज्यादा से ज्यादा युवा इस अभियान से जुड़े और ऑनलाइन अपना परिचय संगठन द्वारा लॉन्च किये गए ऐप पर भरे और स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।0
0
Report
बावड़ी में डूबते पदयात्री को बचाते हुए सिपाही मुकेश कुमार की बहादुरी
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पदयात्री को बावड़ी में डूबते देख सिपाही मुकेश कुमार ने बावड़ी में लगाई छलांग। सीताराम जी के मंदिर के पास बनी बावड़ी में नहाते समय पदयात्री दिव्यांश का पैर फिसला और गहरे पानी में डूबने लगा। पदयात्रियों में मची चीख पुकार, सिपाही मुकेश कुमार ने पदयात्री को बचाने के लिए बावड़ी में लगाई छलांग। डूबते हुए युवक की बचाई जान, पदयात्रियों ने सिपाही की बहादुरी पर जताई खुशी। दिव्यांश कुमार अपने परिवार के साथ डिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा में जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
