Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी मंडल में मवेशियों के रेलवे ट्रैक पर आने की घटनाओं को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक

Nov 20, 2024 02:23:39
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन के नेतृत्व में रेलवे ने मवेशियों के ट्रैक पर आने और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सभी रेलवे समपार फाटकों पर संरक्षित ट्रेन संचालन के महत्व को समझाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। ललितपुर - धौरा सेक्शन के ग्रामीण क्षेत्रों में यह नाटक मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 20, 2026 11:46:04
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर गाजियाबाद में 6 संदिग्ध जासूसों की गिरफ्तारी का मामला, एसपी सीकर प्रवीण नायक नूनावत ने की प्रेस वार्ता यूपी पुलिस से एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बातचीत के बाद दी जानकारी बोले खाटू श्याम जी मंदिर से आरोपियों से नहीं मिली कोई जानकारी एसआईटी टीम ने खाटूश्याम मंदिर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं की हम से शेयर जो न्यूज चल रही है वेरिफाइड नहीं है, सीकर जिले में गाजियाबाद से 6 संदिग्ध जासूसों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही खबरों के मामले में सीकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में गाजियाबाद पुलिस से बातचीत के बाद जो जानकारी मिली है, उसमें खाटू श्याम जी मंदिर का कोई संबंध सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी टीम ने भी खाटूश्यामजी मंदिर से जुड़ी कोई इस तरह की फोटो खींचने की जानकारी साझा नहीं की है और जो खबरें चल रही हैं, वे सत्यापित नहीं हैं। एसपी ने बताया कि एसआईटी टीम ने बताया कि आरोपी कभी खाटूश्यामजी आए हों और फोटो खींच कर लेकर चले गए हों इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि खाटूश्यामजी में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है। हाल ही में एटीएस टीम द्वारा मॉक ड्रिल भी की गई है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास जारी हैं.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 20, 2026 11:45:26
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में डूंगरपुर एसीबी की टीम ने सीमलवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माण्डली के ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी से घर का पट्टा जारी करने के बदले रिश्वत की डिमांड की थी। डूंगरपुर एसीबी के उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने और उसके भाई ने अपने घरों के पट्टे बनवाने के लिए ग्राम पंचायत माण्डली में आवेदन किया था। ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका ने दोनों घरों के पट्टे जारी करने के बदले 8,000 रुपये की मांग की थी। परिवादी ने पहले ही आरोपी को 4,000 रुपये दे दिए थे, जिसके बदले आरोपी ने उसे एक घर का पट्टा थमा दिया। आरोपी वीडीओ दूसरे भाई का पट्टा देने के लिए शेष 4,000 रुपये की अतिरिक्त मांग पर अड़ा हुआ था। शिकायत मिलने के बाद 18 मार्च 2026 को एसीबी ने मांग का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में और पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। जैसे ही परिवादी ने आरोपी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपये की रिश्वत सौंपी, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 11:43:25
208
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 20, 2026 11:41:21
Kannauj, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना तिर्वा का बहसार गांव है। जहां पर 19 तारीख को इसरार खां ने अपने नवालिग 10 वर्षीय पोते के गले व त्वचा पर कटे के निशान के आधार पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया प्रापर उचित धाराओं में, फिर बच्चे का इलाज कानपुर में चल रहा था, वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई जिससे उसके मुकदमें को हत्या में तरमीम करते हुए जो अभियुक्त उसमंे पंजीकृत है वह भी किशोर है, जो पुलिस गिरफ्त में आ चुका है और हम लोग प्रापर इसमंे गहराई से छानबीन कर रहे है और शीघ्र कड़ी कार्यवाही करेंगे। बाइट - अजय कुमार - अपर पुलिस अधीक्षक, कन्नौज
153
comment0
Report
Mar 20, 2026 11:39:50
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस-5.0 का दूसरा चरण शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य, सुरक्षा सम्बंधी उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों और संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा, एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गो आदि पर चेकिंग की जा रही है और बेवजह घूमने वाले मनचलो को कड़ी चेतावनी दी जा रही है। महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए जा रहे हैं।
211
comment0
Report
Mar 20, 2026 11:39:41
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से आरम्भ होने जा रही है। इसी उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बरेली-बदायूं द्वारा 31 मार्च को जिला बदायूं में भंडारा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी उपजा प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रधान संजय पाराशरी ने दी। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बदायूं के अल्फा सराय शिवनगरी में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं बाबा का रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब में प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा, विजय सिंह, अरविंद कुमार, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र अटल, दीपक शर्मा, कुमार विनय, शुभम ठाकुर, सुयोग्य ठाकुर, राहुल गुप्ता, राजेश सक्सेना, किशोर कुमार और शशांक ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
232
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 11:39:27
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गणगौर की शोभायात्रा निकल जाएगी। इस शोभायात्रा की शाही सवारी के गवाह बनने के लिए देसी विदेशी पर्यटक भी शामिल होंगे। गणगौर की शाही शोभा यात्रा को आकर्षित बनाने के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि गणगौर का एक पारंपरिक शाही सवारी सिटी पैलेस के जनानी-ड्योढ़ी से शुरू होता है, जो त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार से होकर जाती है। गणगौर की शोभायात्रा दो दिन तालकटोरा में एकत्रित होती है। शाही सवारी का नेतृत्व ऊंटों, पुरानी पालकियों, रथों, बैलगाड़ियों और प्रदर्शन करने वाले लोक कलाकारों की रंगीन तमाशा द्वारा किया जाता है। गणगौर माता की शाही सवारी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शामिल होना प्रस्तावित है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी समेत मंत्री और विधायक भी गणगौर महोत्सव की शाही सवारी में शामिल होंगे।
168
comment0
Report
Mar 20, 2026 11:39:01
69
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 20, 2026 11:38:59
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) कंदाफल गांव में नजर आया 5 फीट लंबे मगरमच्छ, ग्रामीण युवाओं ने मगरमच्छ को पकड़कर कालीसिंध नदी में छोड़ा, एंकर- देवली मांझी थाना क्षेत्र के कंदाफल गांव में बीती रात को एक मगरमच्छ देखा गया। यह मगरमच्छ गांव के दुर्गालाल नागर के खेत में नजर आया। जिसके बाद ग्रामीण युवक मौके पर जमा हो गए। मगरमच्छ की लंबाई 4 से 5 फीट बताई गई। मगरमच्छ आने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी गई। कनवास एसडीएम बाबूलाल मीणा को सूचना मिलने पर उन्होंने रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।पकड़े गए मगरमच्छ को बाद में नजदीकी कालीसिंध नदी में छोड़ दिया गया।
228
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 20, 2026 11:38:27
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर क़ानून व्यवस्था को बेहतर बताया और किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओ को बेहतर व्यवस्था की बात की* उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के हाॅल में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रर्दशनी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम के तहत बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलों अभियान एवं मिड-डे मिल योजना के तहत कठपुतली की प्रस्तुति भी देखी तथा सराहना की। उन्होनें कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश, भारत का ग्रोथ इंजन के रूप में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 09 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार दिनांक 18 से 26 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मना रही हैं। उन्होनें कहा कि इन वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में कोई सांप्रदायिक दंगा या जातिगत संघर्ष नहीं हुआ। वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में लगभग 90 प्रतिशत, लूट में 85 प्रतिशत, हत्या में 47 प्रतिशत, बलवा में 70 प्रतिशत तथा फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में 62 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है। 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1.06 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। 39,885 बीसी सखियों के माध्यम से 42,711 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित हुई और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5.20 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ने प्रदेश को वैश्विक धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है। वाराणसी में देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल स्थापित किया गया है, जिससे जल, थल और रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है। रजनी तिवारी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं और लगभग 60 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उत्तर प्रदेश 96 लाख से अधिक इकाइयों के साथ देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब बन चुका है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 197 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रदेश में वर्तमान में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं, जिनमें 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं। 8 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य चल
221
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 20, 2026 11:38:26
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर गांव में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया। विवाद के कारण खेत में प्रशासन द्वारा फसल काटने के आदेश के विरोध में दो ग्रामीणों ने पानी की ओवरहेड टंकी पर चढ़कर तनाव पैदा किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता शुरू की। उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी, तहसीलदार हर्षिता मिढ्ढा, डीएसपी मदनलाल और थानाधिकारी प्रियंका समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी वार्ता में शामिल रहे। प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुसार आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद दोनों ग्रामीण टंकी से नीचे उतर आए। मौके पर भीड़ भी काफी थी। सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के लिए समेज़ा कोठी थाना प्रभारी कृष्णालाल, मुकलावा थाना प्रभारी बाबूलाल मौके पर मौजूद रहे। बाइट 1: सुभाष चौधरी, उपखंड अधिकारी, रायसिंहनगर। बाइट: सुनील नायक, भीम आर्मी पदाधिकारी।
244
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 20, 2026 11:38:13
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार ने एक बार फिर जिंदगी छीन ली। अनपरा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 10वीं के एक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र सीएचएस का फॉर्म भरकर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी धन निरंकारी गेट के समीप यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही छात्र ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के धन निरंकारी गेट के पास की हैं, जहां सड़क पर बिखरे वाहन और लोगों की भीड़ इस भीषण हादसे की गवाही दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 10वीं का छात्र बताया जा रहा है, जो सीएचएस का फॉर्म भरकर घर वापस लौट रहा था। वहीं हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
163
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 11:37:45
Noida, Uttar Pradesh:ब्राह्मण समुदाय को टारगेट करने वाली भड़काऊ बयानबाज़ी को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप अपनी बात उचित फोरम के सामने रखें। याचिकाकर्ता का कहना था कि सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरती बयानबाज़ी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। जस्टिस नागरत्ना ने सलाह दी कि हेट स्पीच से प्रभावित न हों, उसे अनदेखा करें। यदि आप प्रतिक्रिया देंगे, तो बदले में और प्रतिक्रिया आएंगी। बेहतर होगा कि स्कूल और कॉलेज जाकर भाईचारे का संदेश दें। यह सिर्फ एक समुदाय की बात नहीं है, हेट स्पीच तो किसी के खिलाफ भी नहीं होनी चाहिए। अगर समाज मे भाईचारा बढ़ेगा तो नफरत ख़ुद ब ख़ुद खत्म हो जाएंगी। आप अपनी बात उचित फोरम के सामने रख सकते है。
227
comment0
Report
Advertisement
Back to top