icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टोंक नगर परिषद में सभापति पद के लिए मयंक गोयल के नामांकन से सियासी हलचल तेज

Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से मयंक गोयल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही zee rajsthan ’ की उस खबर पर भी मुहर लग गई, जिसमें सबसे पहले मयंक गोयल का नाम कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए सामने आने की खबर चलाई गई थी। मयंक गोयल के नामांकन के दौरान कांग्रेस के दो प्रस्तावक मौजूद रहे, वहीं टोंक कांग्रेस सहप्रभारी सुमित गर्ग भी मौजूद रहे। सुमित गर्ग ने दावा किया कि सचिन पायलट ने मयंक गोयल के नाम की घोषणा की है और कांग्रेस के सभी पार्षदों की सहमति से यह फैसला लिया गया है। यानी कांग्रेस खेमे ने मयंक गोयल को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है और अब सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद के संख्या बल की बात करें तो कांग्रेस के 32 निर्वाचित पार्षদ हैं, जबकि कांग्रेस खेमे की ओर से 5 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का भी दावा किया गया है। हालांकि इन पांचों निर्दलीयों के समर्थन की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है....मयंक गोयल का नामांकन… कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी… और 5 निर्दलीयों के समर्थन का दावा—इन सबके बीच टोंक नगर परिषद में सभापति की कुर्सी का सियासी गणित अब और दिलचस्प हो गया है.... सबसे पहले मयंक गोयल का नाम सामने आने की खबर दिखाई थी और अब नामांकन के साथ कांग्रेस की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है....
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में मेयर नामांकन के बाद सियासी हलचल तेज

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर मेयर प्रत्याशी अनिल कल्ला के नामांकन के बाद पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला की जी मीडिया से खास बातचीत बीडी कल्ला बोले-अनिल कल्ला के नाम पर पार्टी ने भरोसा जताया है, अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश होगी बोले-शहर की सफाई व्यवस्था और मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर रहेगा फोकस कांग्रेस के एक अन्य विजयी पार्षद के अलग नामांकन को लेकर बोले-पार्टी का प्रदेश नेतृत्व पूरे मामले को देख रहा है मेयर चुनाव में बीजेपी की चुनौती को लेकर बोले-कांग्रेस के पक्ष में समीकरण हैं, सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश होगी 42 पार्षद जीतकर आए हैं, मेयर चुनाव में इससे ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद अनिल कल्ला के नामांकन के बाद अब कांग्रेस मेयर चुनाव में समर्थन जुटाने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी
0
0
Report

हरियालो राजस्थान अभियान: 10 करोड़ पौधों से बना नया रिकॉर्ड

Jaipur, Rajasthan:हरियालो राजस्थान अभियान में 10 करोड़ से अधिक पौधारोपण, बना नया रिकॉर्ड जयपुर- राजस्थान में हरियालो राजस्थान—वृक्षारोपण महाभियान के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। विभागीय पोर्टल के अनुसार 15 सितम्बर तक प्रदेश में कुल 10,10,66,212 पौधों का रोपण दर्ज किया गया है। अभियान के तहत 32,11,856 व्यक्तिगत और 9,78,54,356 ब्लॉक रोपण के पौधे शामिल हैं। वहीं, 15 सितम्बर को एक ही दिन में 5,50,841 पौधे लगाए गए। प्रदेशभर में पौधारोपण गतिविधियां 1,63,848 साइट्स पर दर्ज की गई हैं。 मियावाकी और फल वाटिकाओं पर भी जोर अभियान में अलग-अलग पद्धतियों से हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ब्लॉक रोपण के तहत 8,89,38,398 पौधे, मियावाकी पद्धति से 65,95,925 पौधे और फल वाटिकाओं में 23,20,033 पौधे लगाए गए हैं。 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियान में सहभागिता के लिए प्रदेश के विभिन्न विभागों और आमजन को शुभकामनाएं दी हैं। अभियान में विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय समुदायों और विभिन्न विभागों की भागीदारी रही है। राज्य सरकार के अनुसार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित है। सरकार का कहना है कि सामूहिक सहभागिता से प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को गति मिल रही है। वन विभाग ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी फोटो हरियालो राजस्थान ऐप/पोर्टल पर अपलोड करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। विभाग के अनुसार भारत सरकार के मेरी लाइफ पोर्टल पर पौधारोपण की फोटो अपलोड करने के मामले में राजस्थान दूसरे स्थान पर है।
0
0
Report

बलरामपुर: नए एसपी के निर्देशन में 151 मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे नवागत एसपी ने जिले के लोगों को दी बड़ी सौगात, गुम हुए 151 मोबाइल लौटाकर चेहरों पर लाई मुस्कान बलरामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटे लोगों को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब बलरामपुर पुलिस ने उनके मोबाइल खोजकर वापस सौंप दिए। साइबर सेल/सीईआईआर टीम ने अभियान चलाकर 151 एंड्रॉयड स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। एएसपी विशाल पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर अपराध अभय प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और थाना स्तर पर गठित सीईआईआर टीम ने तकनीकी मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की। टीम ने भारत सरकार के संचार सारथी पोर्टल का उपयोग कर गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस किया। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के बाद अलग-अलग स्थानों से 151 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल मिलते ही चेहरे पर आई खुशी किसी का मोबाइल काम के लिए जरूरी था तो किसी के लिए उसमें जरूरी संपर्क और यादें सुरक्षित थीं। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। लोगों کا कहना تھا कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गुम हुआ मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस के प्रयास से उनका फोन वापस मिल गया। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कहा कि गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराने और संचार सारथी पोर्टल के माध्यम से भी सूचना देने की अपील की। पुलिस की इस पहल से न केवल लोगों को उनका कीमती सामान वापस मिला, बल्कि पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ।
0
0
Report
Advertisement

झांसी में बड़ा हादसा टला: नंदनपुरा के पास बिजली के खंभे से टकराई CLM इंटरनेशनल स्कूल की वैन,

Adil AhmadAdil AhmadFollow2m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। नंदनपुरा चौराहे के पास CLM इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के अंदर बैठे मासूम बच्चे बुरी तरह घबरा गए और रोने लगे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कानों में ईयरफोन (लीड) लगाकर गाने सुन रहा था, जिसके कारण उसका ध्यान भटक गया और यह हादसा हुआ। हालांकि, ड्राइवर के ईयरफोन लगाने के इस दावे की अभी तक पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। लेकिन इस लापरवाही ने एक बार फिर स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की मनमानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर उन्नाव में विरोध प्रदर्शन मजिस्ट्रेट को सोपा ज्ञापन

Unnao, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में आजाद समाज पार्टी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्नाव नगर मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को सौंपा। गोंडा एव अयोध्या में हुई हत्याओ, बाराबंकी जिले मे सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले को लेकर आकर्षित कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में उन्नाव एसपी ऑफिस 84 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया और सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर बाराबंकी पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस कर्मियों, एव एल आई यु पर आरोप लगाते हुए अराजक तत्वों पर जाँच कर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है आज उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में ज्ञापन दिया गया है यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर देंगे जहां कहीं पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होगा वहां पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोंडा में विनोद सैनी एवं रमेश कोरी तथा जनपद अयोध्या में राम लखन मौर्य की हत्या के बाद पीरियड परिवारों से मिलने जा रहे आजाद पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर 13 सितंबर को बाराबंकी रामनगर क्षेत्र बुढ़वल में रोकने के बाद काफी एक बार पत्र और हिंसा हमले की शिकायत की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्यसभा सांसद की सुरक्षा को देखते हुए उनका तत्काल ट्रेड असेसमेंट कराया जाए तथा आवश्यक अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं दौर में पर्याप्त सुरक्षा एस्कॉर्ट एवं रूट सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला संबंधित प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों को नियम अनुसार न्याय प्रदान किया जाए। जनपद सहारनपुर कलेक्टर परिषद में स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य इस्लामी धर्म स्थलों के विरुद्ध राजनीतिक देश के चलते सरकार द्वारा वह बात कर की जान कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की जाए कार्रवाई कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाए तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव की संभावना को समाप्त किया
0
0
Report

बरेली में अलग-अलग जगहों पर सांप के डसने से चार लोगों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चारों का इलाज चल रहा है।थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव रामनगर गोटिया निवासी 36 वर्षीय अतुल पुत्र ओमप्रकाश घर में पानी की मोटर के नीचे बैठे सांप को बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं, थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गांव बिरिया नारायणपुर निवासी 60 वर्षीय भगवान देई पत्नी जीवाराम दूध की डेयरी में कंडे निकाल रही थीं। इसी दौरान वहां बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी 35 वर्षीय सत्यवती पत्नी लक्ष्मी प्रसाद सुबह घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वहां बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।इसी तरह थाना भुता क्षेत्र के गांव पो नगला निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र भीमसेन सुबह खेत में धान की फसल देखने जा रहा था। रास्ते में मेड़ के पास बैठे सांप ने उसके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चारों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में ऑटो चालक की लापरवाही: 20 से अधिक सवारियों के साथ वायरल वीडियो

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे ऑटो चालक, ओवरलोड ऑटो में 20 से अधिक बैठाई सवारियां और स्कूली बच्चे, ऑटो में कई स्कूली छात्र लटके तो कई ऑटो की छत पर बैठे आ रहे नजर, डग्गामार ऑटो में भेड़-बकरियों की तरह भरी सवारियों और स्कूली छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में सवारियों और छात्रों की जान से खुलेआम किया जा रहा खिलवाड़, वीडियो में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां, ऑटो चालक की लापरवाही से जानलेवा सफर कभी भी बन सकता हादसे का कारण, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला。
0
0
Report

बगहा गोलीकांड: ग्रामीणों ने निष्पक्ष जाँच की मांग की

Bagaha, Bihar:भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिक्का में उप मुखिया अशोक दास और वार्ड सदस्य पति राधेश्याम राम को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद बिगड़ते हालात में पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। मौके पर मौजूद मुखिया पति मुन्ना दास के घर कुछ लोगों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे सुरक्षा की मांग उठी। आरोप है कि पुलिस ने सुरक्षा देते हुए हीं माहौल शांत करने के लिए मुन्ना दास और संदीप यादव को आरोपी बना कर जेल भेज दिया। ग्रामीण और मुखिया निष्पक्ष जाँच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पटना से पहुंचे बीजेपी नेता श्रवण दास ने भी भैरोगंज थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए और गोली चलाने की वजह से छवि धूमिल करने की बात कही है, जबकि घटनास्थल से दूर अपने घर पर मौजूद होने का दावा कर रहे आरोपी बने मुन्ना दास और संदीप यादव के बेकसूर होने के प्रमाण वीडियोों के आधार पर दिखाने की बात कही है। अब पुलिस CCTV फुटेज और आरोपी की CD-R खंगाल कर आगे की जांच के परिणाम का इंतजार है। घटना के तेरहवें दिन मुखिया के परिवार का plight जारी है क्योंकि बेटा जेल जाने के बाद वृद्ध माँ और पत्नी-बच्चों की न्याय की गुहार बनती जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top