284003
झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रैन पर किया गया पथराव
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी से प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर हरपालपुर के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया, और साथ ही उन लोगों ने ट्रैन की खिड़की भी तोड़ी, और लोगों में दहशत फैल गई, इस घटना के बाद भी पुलिस मौके पर मौजूद नहीं रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गिरिराज सिंह EVM-SIR पर स्पेशल सेशन मांगते: देश संविधान से चलेगा
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा EVM और SIR पर विशेष सत्र विपक्ष कॉल करें बुलाने के लिए सदन में बहस हो, हम भी बहस के लिए तैयार हैं यह देश संविधान और कानून से चलेगा, आतंक से नहीं चुनौती है... एसआईआर पर, ईवीएम पर, चुनाव पर... तुम स्पेशल सेशन कॉल करो, हम भी तैयार हैं। बहस करो। और यह देश संविधान से चलेगा, आतंक से नहीं चलेगा। यह देश कानून से चलेगा बाबा साहेब अंबेडकर के। राहुल गांधी की जागीर नहीं है, जो कहेंगे मोदी को जेल भेजेंगे। जेल और बेल पर तो... राहुल गांधी बेल पर तो तुम हो, दूसरों को0
0
Report
अलीगढ़ में मकान ध्वस्त, पुलिस कार्रवाई ना; महिला आत्मदाह की चेतावनी जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में मकान पर बुलडोजर चलाने और पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप, महिला ने दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी, पीड़ित महिला ने एसएसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, मकान कब्जाने और दो मंजिला मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है, महिला ओम कुमारी का आरोप है कि भाजपा नेता जितेंद्र राज सिंह और प्रवीण राज सिंह समेत कई लोगों ने जेसीबी से उसका मकान ध्वस्त करा दिया और घर में रखे पांच लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व जरूरी दस्तावेज भी गायब कर दिए, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के दोनों बेटे जितेंद्र राज सिंह,प्रवीन राज सिंह पर महिला ने लगाया है आरोप, महिला का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में मकान पर बुलडोजर चलने की घटना कैद है, इसके बावजूद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया, पुलिस से न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए महिला ने 5 नवंबर को सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है, महिला ने इसके लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है0
0
Report
गौ माता के लिए सरपंचों ने लाखों की घोषणा, पांच साल की चारे-पानी व्यवस्था
Jodhpur, Rajasthan:सरपंच का कार्यभार संभालते से पहले गौ माताओं के लिए लाखों की घोषणा, बिराणी सरपंच मालाराम विश्नोई और 11 लाख गौ माता और एक लाख कबुतर के लिए दिया नकद दान वही सेवकी सरपंच ठेकेदार ओमप्रकाश चौधरी ने गाँव की सभी गायों के लिए पूरे पांच साल चारे-पानी की व्यवस्था करने की घोषणा, गायों की सार संभाल करने के लिए गौ सेवक का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली गई, अकाल में लाखों की घोषणाओं पर ग्रामीणों ने आभार जताया, देवरीधाम उत्तराधिकारी ने सरपंचों से प्रेरणा लेकर सभी सरपंचों को गौ माता के लिए आगे आने की अपील0
0
Report
Advertisement
2027 में यूपी में सनातन राज के साथ बीजेपी तीसरी बार सत्ता में लौटेगी
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का बड़ा बयान, सनातन और संतो का अपमान करने वाले सत्ता में नहीं आएंगे, यूपी की जनता अब सपा का तांडव नृत्य नहीं देखना चाहती है, देश और प्रदेश की जनता ने संतो और सनातन को स्वीकार किया है, अश्वनी चौबे ने कहा यूपी में तीसरी बार 2027 में बीजेपी सरकार बनेगी, योगी सरकार में अराजकता और गुंडा राज का खात्मा हुआ है।0
0
Report
यूपी में दीपावली सुरक्षा: तीन मीटर दूरी और पानी की बाल्टी अनिवार्य
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ दीपावली पर पटाखों को लेकर यूपी पुलिस की एडवाइजरी जारी, अग्निशमन विभाग ने बताए सुरक्षा के नियम मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने की अपील पटाखों की दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी अनिवार्य एक स्थान पर 50 से अधिक पटाखों की दुकानें न लगाई जाएं दुकानों के ऊपर से बिजली के तार नहीं गुजरने चाहिए लाइसেন্সधारी दुकानदार की मौके पर मौजूदगी जरूरी पटाखों की दुकान पर पानी की बाल्टी रखना अनिवार्य पटाखे जलाते समय भी पास में पानी की बाल्टी जरूर रखें फुलझड़ी जलाने के बाद उसे पानी में डालें पटाखे जलाते समय सूती कपड़े पहनें और बिजली के तारों से दूर रहें छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि दीपावली का त्योहार सावधानी और सुरक्षा के साथ मनाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।0
0
Report
बलरामपुर मंडी में फैली अव्यवस्था पर गरजी प्रशासनिक मशीनरी, सफाई के सख्त आदेश
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: कृषि उत्पादन मंडी समिति में पसरी अव्यवस्था और गंदगी को देखकर प्रशासन का पारा चढ़ गया। मंगलवार को मंडी समिति परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला ने चारों तरफ फैले कचरे, जलभराव और गंदगी के अंबार को देखकर भारी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान परिसर में नालियां बजबजाती मिलीं और सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटकता देख प्रशासनिक अधिकारी दंग रह गए। परिसर की बदहाली पर एडीएम ने मौके पर मौजूद मंडी इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि व्यापारियों और किसानों के आवागमन वाले इस महत्वपूर्ण केंद्र पर ऐसी दुर्दशा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम ने मंडी प्रशासन को निर्देश दिया कि पूरे परिसर में तत्काल सघन सफाई अभियान चलाकर कूड़े के ढेरों को हटाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को अविलंब खुलवाकर नियमित रूप से साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और तय मानकों के अनुरूप स्वच्छता नहीं दिखी तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक रुख को देखते हुए मंडी कर्मियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पंचायत राज चुनाव शांतिपूर्ण; अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने चित्तौड़गढ़ एवं भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने औछड़ी गांव में बूथ संख्या 103 से 106 तक, देवरी के आदर्श मतदान केंद्र तथा धीरजी का खेड़ा स्थित बूथ संख्या 96 का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 5 नवंबर को होने वाले सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर बिजली और जनरेटर की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए。0
0
Report
फलोदी में यातायात व्यवस्था सख्त, प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त फलोदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार बिश्नोई ने फलोदी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने को लेकर बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को दी चेतावनी।0
0
Report
पिस्टल दिखाकर रेंजर ने अवैध खनन माफिया के ट्रक को जप्त किया
Vidisha, Madhya Pradesh:पिस्टल दिखाकर रेंजर ने अवैध खनन माफिया के ट्रक को जप्त किया। गंजबासौदा क्षेत्र के उदयपुर की घटना के बाद वन विभाग के रेंजर्स सजग दिखे। देवास जिले के खातेगांव में अवैध परिवहन करते पत्थर से भरे ट्रक को जप्त किया गया। ट्रक चालक शाहिद खान ने भागने का प्रयास किया, पर रेंजर अनिल कुमार ने पिस्टल निकाली और ट्रक का पीछा किया। यह पूरी घटना राहगीर द्वारा वीडियो में रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
विशुनीपुर में एडीएम ने कराई धान की क्रॉप कटिंग, परखी उत्पादन क्षमता और फसल की गुणवत्ता
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: धान की फसल के वास्तविक उत्पादन और उसकी गुणवत्ता का सटीक आकलन लगाने के लिए प्रशासनिक अमला सीधे किसानों के खेतों में उतरा। बलरामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम विशुनीपुर में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग करवाई। निरीक्षण के दौरान तय मानकों के अनुसार खेत में चिन्हित रकबे से धान की कटाई कराकर उत्पादन क्षमता और दानों की गुणवत्ता की गहनता से पड़ताल की गई। क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही अपर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विगत दिनों क्षेत्र में आए तेज आंधी-पानी और बेमौसम बारिश के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान की जमीनी हकीकत परखी और किसानों की समस्याएं सुनीं। बातचीत के दौरान किसानों ने मौसम की मार से फसल गिरने और पैदावार प्रभावित होने की बात कही, जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने उनका दर्द समझते हुए स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संकलित किया जाए, ताकि शासन स्तर पर औसत उपज के सही आंकड़े दर्ज हो सकें और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत व बीमा का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर समस्या के प्रति गंभीर है और नुकसान का नियमानुसार आंकलन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
फलोदी शेरानाडा जमीन पर भवन निर्माण रोक के लिए ज्ञापन सौंपा गया
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी शहर के शेरानाडा जमीन पर किसी को भी भवन निर्माण की अनुमति नहीं देने की मांग को लेकर रावणा राजपूत समाज फलोदी ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।0
0
Report
खंडार क्षेत्र में 11.91% मतदान, महिलाओं की भारी भीड़ के बीच व्यवस्थाओं पर सवाल
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल。 ख़बर/हैडलाइन-खंडार क्षेत्र सुबह 10 बजे तक 11.91% मतदान, कहीं व्यवस्थाओं में दिखी लापरवाही तो कहीं महिला मतदाताओं की उमड़ी भीड़; SIR में नाम कटने से वोट नहीं डाल सकी महिला। एंकर- सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। हालांकि सुबह मतदान शुरू होने के दौरान कुछ केंद्रों पर व्यवस्थाओं में लापरवाही देखने को मिली। मतदान केंद्रों पर सुबह कर्मचारियों के चाय-नाश्ता करने के दौरान व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। निरीक्षण के लिए पहुंचे बीडीओ दीपचंद नागर ने स्थिति देखकर कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए और मतदान व्यवस्था सुचारू रखने की हिदायत दी。 इधर, छाण मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए पहुंचीं, लेकिन इस दौरान महिला कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। महिला मतदाताओं की भीड़ के बीच व्यवस्था संभालने की बजाय महिला कर्मचारी बैठी नजर आईं。 वहीं, अल्लापुर मतदान केंद्र पर एक महिला मतदाता को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। महिला वोट डालने पहुंची थी, लेकिन SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से उसका नाम कट जाने के कारण वह मतदान नहीं कर सकी।उपखण्ड क्षेत्र की उपतहसील बहरावंडा कलां, बालेर, रोडावद, कोसरा, मई, पाली,दौलतपुरा आदि गांवों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है。0
0
Report
Advertisement
सिम्स अस्पताल में रिश्तेदार बनकर धोखाधड़ी, मरीज के परिजनों से 10 हजार रुपये निकाले
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में मरीज के परिजनों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शातिर युवक रिश्तेदार बनकर पहुंचा और ब्लड की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाकर पहले 1200 रुपए वसूल लिए। इसके बाद बातचीत करने के बहाने मरीज के दामाद से मोबाइल लिया और मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद मोबाइल से जुड़े खाते से 10 हजार रुपए निकलने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर-4 निवासी 55 वर्षीय रुखमिन कैवर्त पैर में चोट लगने के कारण सिम्स में भर्ती थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीन यूनिट ब्लड की जरूरत बताई थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और मरीज के पति बहोरन कैवर्त को फूफा कहकर पैर छूते हुए प्रणाम किया। खुद को रिश्तेदार बताकर उसने ब्लड की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया और पहले 500 रुपए, फिर मरीज के दामाद से 700 रुपए ले लिए। इसके बाद किसी से बात करने का बहाना बनाकर मोबाइल मांगा और लेकर फरार हो गया। परिवार ने सिम्स अधीक्षक से शिकायत करने के बाद सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। अस्पताल में इलाज और खून की व्यवस्था के लिए परेशान मरीजों के परिजनों को निशाना बनाने की इस घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पीड़ित परिवार को आरोपी की पहचान और कार्रवाई का इंतजार है... बाईट –पीड़ित0
0
Report
कोटा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: 23 किमी फोरलेन, सफर 45 से 20 मिनट
Kota, Rajasthan:कोटा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक बनेगा 23 किमी लंबा फोरलेन, 1600 करोड़ होंगे खर्च; 45 मिनट का सफर 20 मिनट में होगा पूरा राजस्थान के कोटा शहर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधे जोड़ने की योजना आगे बढ़ गई है। डीसीएम रोड स्थित बॉम्बे योजना के पीछे से कैथून के पास बालापुरा इंटरचेंज तक 23 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रस्तावित सड़क के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए अगली प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अगले साल निर्माण शुरू होने की संभावना है। नया हाईवे बनने से कोटा शहर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है। फिलहाल वाहन चालकों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए कराड़िया और गोपालपुरा इंटरचेंज की ओर करीब 40 किलोमीटर तक जाना पड़ता है। प्रस्तावित सड़क बनने के बाद शहर से एक्सप्रेस-वे तक का सफर करीब 15 से 20 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि अभी इसमें लगभग 45 मिनट लगते हैं। प्रस्तावित फोरलेन डीसीएम रोड पर बॉम्बे योजना के पीछे से शुरू होगा। यहाँ से यह दायीं मुख्य नहर के किनारे श्रीराम नगर क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। इसके बाद नहर पार कर वन भूमि से होते हुए एनएच-27 के पास केडीए की फार्म हाउस योजना के नजदीक इंटरचेंज से जुड़ेगा। आगे डाढ़ देवी रोड को चरण चौकी रोड के पास पार करते हुए यह मोतीपुरा, प्रहलादपुरा, रामनगर, अभयपुरा और भगवानपुरा से गुजरेगा। आखिर में बालापुरा इंटरचेंज पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट होगा। आबादी वाले हिस्सों में हाईवे एलिवेटेड बनाने की योजना है। भामाशाह मंडी से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी को मिलेगा फायदा इस परियोजना से कोटा के व्यापार और माल परिवहन को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। भामाशाह मंडी के विस्तार के बाद प्रस्तावित हाईवे की दूरी मंडी से करीब डेढ़ किलोमीटर रहने का अनुमान है। इससे मंडी से आने-जाने वाले ट्रकों को एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने के लिए बेहतर मार्ग मिल सकेगा। वहीं, शम्भूपुरा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक सड़क संपर्क मजबूत करने में भी यह हाईवे अहम भूमिका निभा सकता है। अलाइनमेंट की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया NHAI के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल के मुताबिक, कोटा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले नए फोरलेन हाईवे के अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है। अब आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद अगले साल निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।0
0
Report
अयोध्या के संतों की कड़ी चेतावनी: बाबर जैसे दुर्जन की भाषा पर कड़ा जवाब
Ayodhya, Uttar Pradesh:रियेक्शन - हुमायूं कबीर के बयान पर अयोध्या के संन्तो ने दी कड़ी चेतावनी कहा चेतावनी देना चाहता हूं...वो सरकार नहीं है...तुम्हारी बाप है...जाओगे तो इतना ठोके जाओगे की 7 पीढ़ी भी याद रहेंगी...तुम्हारे आका क्या सात पीढ़ी भी बाबर जैसे दुराचारी, पापाचारी के नाम की एक ईंट भी नहीं लगने दिया जाएगा...सच्चे सनातनी तुम्हारे जैसे दलाल, मक्कार और आतंकी को इतना जूता मारेंगे कि भारत में नहीं पाकिस्तान के कराची में दिखाई देंगे.0
0
Report
Advertisement
