284003
झांसी में चलती ट्रेन में अवैध शराब का भंडार पकड़ा गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी स्टेशन पर एक चलती ट्रेन में अवैध शराब का बड़ा भंडार पकड़ा गया। टीटीई राजेंद्र सिंह ने अहमदाबाद-छपरा एक्सप्रेस में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में चढ़े और फिर गायब हो गए। जांच में पांच बैग में भरी हुई अवैध शराब मिली, जो वैंडरों द्वारा केबिन में छिपाई गई थी। रेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केतन हत्याकांड: 20 जुलाई को लंबगांव थाना का घेराव, चक्काजाम चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी जिले के लंबगांव में केतन हत्याकांड मामले में नाबालिग लड़की की पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने कहा 11 जुलाई को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर 20 जुलाई को लंबगांव थाने का घेराव और चक्काजाम किया जाएगा, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आज लंबगांव थाने में ज्ञापन दिया।0
0
Report
सूरतगढ़ में SBI आधार पेमेंट सेंटर से 10 हजार लूट, दुकानदार ने बदमाश दबोचे
Sri Ganganagar, Rajasthan:मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक के निकट स्थित एक आधार पेमेंट सेंटर (एईपीएस) पर गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार दिखा कर 10 हजार रुपए लूटने की वारदात से हड़कंप मच गया। हालांकि दुकान संचालक की सूझबूझ व आसपास के लोगों की सतर्कता के चलते दोनों बदमाशों मौके पर ही दबोच लिया। वारदात की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस के हेडकांस्टेबल मूलसिंह शेखावत व कांस्टेबल महेश कुमार मोके पर पहुंचे तो लोगों ने दोनों बदमाशों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दोपहर को हुई वारदात के बाद कुछ देर तक मुख्य बाजार में दहशत का माहौल बना रहा। एएसआई मोहनलाल ने बताया कि एसबीआई बैंक के निकट हुई घटना, पुलिस टीम मौके पर पहुंच दोनों बदमाशों को काबू कर उनके पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार दुकानदार अशोक गहलोत पुत्र नत्थूराम ने इस सबंध में सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने लिखा है कि पुराने बस स्टैंड के पास एसबीआई बैंक के निकट आधार पेमेंट सेंटर संचालित करने के साथ रबर मोहर बनाने का कार्य करता है। दो युवक उसकी दुकान पर आए व आधार के माध्यम से रुपए निकालनें की बात कहकर कुछ देर बाद लौटने की बात कहकर चले गए। दोनों 15 मिनट बाद फिर दुकान पर पहुंचे व अचानक हथियार निकालकर उसे धमकाया। इसके बाद गल्ले में रखे 10 हजार रुपए निकाल लिए। इस दौरान अशोक गहलोत ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर व अन्य लोग मौके पर पहुंच दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान संजीव कुमार पुत्र मांगीलाल निवासी रावला व मंथन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी त्रिवेणी चौक सूरतगढ़ के रूप में की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वारदात के सभी पहलुओं की जांच करते हुए आरोपियों से पूछताछ जारी है.0
0
Report
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर सवारी बिठाने पर प्रशासन ने कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर से सवारी बिठाने पर कार्रवाई। राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने की बस पर कार्रवाई। बस स्टैंड के एग्जिट गेट के बाहर से सवारियां बिठा रही थी प्राइवेट बस। जयपुर से दिल्ली जा रही गोल्ड लाइन नामक बस में बिठाई जा रही थी सवारियां। इस पर मुख्य प्रबंधक राकेश राय पहुंचे एग्जिट गेट पर। बस संचालक के सवारियाँ बिठाने पर करवाया बस का चालान।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावे चोरी के आरोप: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। राजनांदगांव प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता और रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कई गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने की मांग की。 अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। राजनांदगांव प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि यह केवल चोरी नहीं बल्कि डकैती का मामला है। उनका आरोप था कि जब राम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ है तो इस पूरे मामले की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। प्रमोद दुबे ने सवाल उठाया कि यदि सब कुछ सही था तो ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई अनियमितता नहीं हुई है तो फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने में क्या आपत्ति है। उनका कहना था कि देशभर के करोड़ों रामभक्तों ने अपनी आस्था के साथ मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है और यदि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है तो यह उनकी भावनाओं पर चोट है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए。 फिलहाल कांग्रेस के इन आरोपों के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है।0
0
Report
लोहरदगा में महाप्रभु रथयात्रा: भक्तों ने आरती व खुशहाली की कामना के साथ जुलूस
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा शहरी क्षेत्र के दो स्थानों और भंडरा अखिलेश्वर धाम से हरि बोल के साथ जगरन्नाथ महाप्रभु भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे। हजारों भक्त पूरे भक्तिभाव के साथ रथ को खींचने का काम किया। महिलाएं भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रथयात्रा में शामिल हुई। जिस भी घर के सामने से महाप्रभु गुजरे भक्तों ने आरती कर उनका नमन किया और खुशहाली की कामना की।0
0
Report
गोविन्दगढ़ में अवैध बसों के खिलाफ तेज कार्रवाई; 2 स्लीपर बसें सीज
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविन्दगढ़ इलाके में अवैध बसों की सघन चैकिंग पुलिस,परिवहन विभाग के साथ मोबाइल मजिस्ट्रेट भी मौजूद गोविन्दगढ़ SHO विनोद सांखला,इंस्पेक्टर अरविंद सिंह राठौड़ कर रहे कार्रवाई अवैध बसों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा बस बॉडी कोड उल्लंघन करने वाली अवैध बसों पर कार्रवाई 2 स्लीपर बसों को किया सीज, 5 बसों के काटे चालान बस बॉडी कोड 119 के तहत भी हुई कार्रवाई कार्रवाई के बाद बस संचालकों में मचा हड़कंप चौमूं DTO अनूप सहरिया ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी मितौली गढ़ी इब्राहिमपुर व मुरई ताजपुर में यूरिया खाद को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली के गाढ़ी इब्राहिमपुर व मुरई ताजपुर गांव के किसानों को यूरिया खाना न मिलने से किसने की समस्या निरंतर बढ़ रही हैं, इसी प्रकरण को लेकर के किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सहकारी समिति गढ़ी इब्राहिमपुर किसानों के पक्ष में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर क्षेत्रीय किसानों को यूरिया प्राप्त कराया जाने की मांग की।0
0
Report
अहमदाबाद (गुजरात): डिप्टी CM हर्ष संघवी रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कालुपुर दरवाजा पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): DY CM HARSH SANGHVI TAKES STOCK OF RATH YATRA PREPARATIONS AT KALUPUR DARWAJA0
0
Report
खंडवा कोर्ट परिसर में बेटी की अभिरक्षा को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा कोर्ट परिसर में 9 साल की बेटी की अभिरक्षा को लेकर भिड़े दोनो परिवार... चीखती रही बच्ची, वकीलों ने कराया बीच-बचाव... खंडवा जिला न्यायालय परिसर बुधवार शाम जमकर हंगामा हुआ। 9 वर्षीय बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजन आमने-सामने आ गए। मासूम बच्ची को दोनों पक्ष अपनी ओर खींचते रहे, कोई हाथ से तो कोई पैर पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा, इस دوران बच्ची रोती-बिलखती रही। करीब आधे घंटे तक चले विवाद के दौरान न्यायालय परिसर में हंगामे का माहौल बना रहा। मौजूद वकीलों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। हंगामे का यह वीडियो वायरल हो गया। जिला न्यायालय परिसर में बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। घटना बुधवार शाम बताई जा रही है। बुरहानपुर निवासी युवक अपनी 9 वर्षीय बेटी और परिजनों के साथ कोर्ट पहुंचा था। उसकी पत्नी, जो खंडवा की रहने वाली है, वह भी अपने परिजनों के साथ न्यायालय आई थी। इस दौरान 9 वर्षीय बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजन आमने-सामने आ गए। विवाद बड़ा तो वह मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आखिर बेटी पिता के साथ चली गई। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पति पक्ष के वकील ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी बच्ची के लिए सर्च कैस लगाया था। लड़की अपने पिता के साथ मुंबई से खंडवा न्यायालय में आई थी। बच्ची की अभिरक्षा को लेकर न्यायालय के समक्ष कार्यवाही शुरू होती उससे पहले ही लड़की की मां और उसके परिजनों ने लड़की को अपने साथ जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की लेकिन लड़की अपने पिता के साथ जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में झूम झटकी करने लगे।0
0
Report
Advertisement
बीहाली रिज़र्व फॉरेस्ट के नुकसान पर जयन्त मल्ल बरुआ ने समीक्षा, कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:BISWANATH (ASSAM): FOREST MINISTER JAYANTA MALLA BARUAH REVIEWS BEHALI RESERVE FOREST DAMAGE, ORDERS STRICT ACTION AGAINST ENCROACHMENT0
0
Report
मंडला में स्कूली बच्चियों की ऑटो और सवारी ऑटो भिड़ंत, कई घायल
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला में स्कूली बच्चियों से भरी ऑटो और सवारी ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कई बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीओ - मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के मानादेई का है, जहां स्कूली बच्चियों से भरी ऑटो और एक सवारी ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूली बच्चियों वाली ऑटो सड़क पर पलट गई। हादसे में कई बच्चियां घायल हो गईं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में घायल बच्चियों का इलाज जारी है। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों کا पता लगाया जा रहा है। एंकर - फिलहाल सभी घायल बच्चियां जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, रेस्क्यू टीम बचाने में जुटी
Gaya, Bihar:खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी रेस्क्यू टीम गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में खेलते समय तीन वर्षीय मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। करीब 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन, पुलिस और बचाव दल युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल है।जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में तीन वर्षीय बच्चा पीयूष कुमार जो दिनेश मांझी का पुत्र है। घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले पड़े बोरवेल के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और प्रशासन को जानकारी दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मासूम के बोरवेल में गिरने की खबर पूरे इलाके में फैलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गुरपा थाना पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव टीम बोरवेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लगातार प्रयास कर रही है। बच्चे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, ताकि रेस्क्यू के दौरान उसे सांस लेने में कोई परेशानी न हो। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम की हरसंभव मदद कर रहे हैं। सभी की निगाहें इस उम्मीद पर टिकी हैं कि मासूम जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है, ताकि बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। पुलिस भी मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे थे। प्रशासन ने कहा है कि प्राथमिकता बच्चे की सुरक्षित जान बचाना है और इसके लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
125 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा: कोरबा में लाखों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कराया
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के दादरखुर्द में 125 साल पुरानी ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को लाखों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कराया। इसे 'छोटा पुरी' भी कहा जाता है और यह क्षेत्र की सबसे पुरानी परंपराओं में से एक है।0
0
Report
श्योपुर अस्पताल में डॉक्टरों की मारपीट VIDEO वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिला अस्पताल श्योपुर में डॉक्टरों की गुंडागर्दी, इलाज के लिए आए मरीज की जमकर मारपीट; वीडियो वायरल. श्योपुर जिला अस्पताल का वीडियो बताया जा रहा है. इमरजेंसी वार्ड में मारपीट की जा रही है. संबंधित व्यक्ति पर अस्पताल द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई.0
0
Report
दतिया उपचुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई, 3300 लीटर जब्त
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव से पहले अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3300 लीटर कच्ची शराब जब्त संक्षिप्त समाचार: दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम झड़िया कंजर डेरा क्षेत्र से 3300 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने मौके पर 25 ड्रमों में भरे करीब 5000 लीटर महुआ, गुड़ एवं लहान को भी नष्ट कर दिया। जब्त शराब की कीमत लगभग ₹3.30 लाख और नष्ट किए गए लहान की कीमत करीब ₹2.50 लाख बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी वैभव कुमार गुप्ता एवं पुलिस टीम ने की।0
0
Report
Advertisement
