284002
झांसी रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों को हटाने के लिए शुरू की गई स्पेशल टास्क फोर्स
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स अपनी खाने की अवैध स्टॉल लगा कर हर प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति वेंडर अपनी दुकानें लगाकर सड़ा हुआ खाना बेचते है। आपको बता दें कि रेलवे नियमों के अनुसार ऐसा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जिसके चलते सीनियर DCM अमन वर्मा ने बताया कि इस पर रोक लगाने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई गई है और RPF को भी निर्देशित किया गया है कि वे इन अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा में वृद्ध महिला की हत्या-लूट: 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ वाली गली में 24 अक्टूबर की रात वृद्ध महिला की निर्मम हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने हत्या और लूट के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला के घर आता-जाता था और उन्हें अम्मा कहकर बुलाता था। महिला भी उसे अपने बच्चे की तरह मानती थीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने और पीली धातु के आभूषण सहित मोबाइल फोन और 16 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत पुत्र सोनू निवासी मकान नंबर 443 चूना कंकड़ वाली गली थाना कोतवाली मथुरा के रूप में हुई है। उसे 29 अक्टूबर की रात करीब 10:27 बजे चूना कंकड़ वाली गली के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वृद्ध महिला के घर आता-जाता था। नवरात्रि के दौरान वह अपनी बहन के साथ महिला के घर कन्या-लांगुर भोजन करने गया था। इसी दौरान उसकी नजर घर में रखी तिजोरी और जेवरों पर पड़ गई। इसके बाद उसके मन में चोरी करने का लालच पैदा हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात से पहले गूगल पर बेहोशी के इंजेक्शन और तमंचे के बारे में भी जानकारी खोजी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह वृद्ध महिला के घर पहुंचा और दरवाजे की घंटी बजाई। महिला के बाहर आने पर उसने छत पर कपड़ा गिरने का बहाना बनाया। महिला छत की चाबी लेकर उसे ऊपर ले जाने लगीं। इसी दौरान आरोपी ने सीढ़ियों पर पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के पहने हुए जेवर और कमरे में रखे बैग में मौजूद आभूषण लेकर फरार हो गया। घर पहुंचकर उसने कपड़े बदले और सो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 कंगन तीन अंगूठियां दो लॉकेट 27 कान के टॉप्स एक नोज पिन तीन अन्य आभूषण एक मिश्रित धातु की अंगूठी आसमानी रंग का मोटो जी-57 पावर मोबाइल फोन और 16 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस तथा स्वाट टीम शामिल रही।0
0
Report
ओड़िशा में अर्नब चक्रवात से बाढ़ स्थिति सुधरने लगी
ବାତ୍ୟା ଅର୍ଣ୍ଣବ ପ୍ରଭାବ ରେ ରାଜ୍ୟରେ ବନ୍ୟା ପରିସ୍ଥିତି ନେଇ ଓଡ଼ିଶା ସରକାରଙ୍କ ଜଳସମ୍ପଦ ବିଭାଗର ପ୍ରମୁଖ ଯନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ଇଞ୍ଜିନିୟର-ଇନ-ଚିଫ୍ ଦିଲ୍ଲୀପ ରାଉତଙ୍କ ରାନାମାମରା0
0
Report
बूंदी गैंगरेप: पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से नाबालिक सहमी हुई है पीड़िता क्षेत्र में आयोजित एक जगह मेला देखने गई थी, जहां पर आरोपियों ने उसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, पीड़िता को मौके पर ले जाकर मौका स्थल शिकखत करवाई गई, मोके पर पहुंची है FSL टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी घटना सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले की जांच तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक गंगा सहाय शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपों की सत्यता और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
धुबड़ी में पुलिस का बड़ा अभियान: 36 बांग्लादेशी गिरफ्तारी
Guwahati, Assam:धुबड़ी में पुलिस का बड़ा अभियान, 36 बांग्लादेशी गिरफ्तार! धुबड़ी जिले से सटे भारत बांग्लादेश सीमा में पुलिस ने घुसपैठ में अभियान चलाते हुए 36 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम ने धुबड़ी के ब्रह्मपुत्र नदी जोगमाया घाट पर यह कार्रवाई की। बतायाजाता है कि अभियान के दौरान 36 बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा गया है, बांग्लादेशी नागरिक है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों की पहचान और नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये लोग धुबड़ी कैसे पहुंचे और इनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है? जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। पकड़े गए कुछ लोगों से हमने बात किया, उन्होंने बताया कि हम बांग्लादेश से आए हैं चेन्नई जाने के लिए स्वीकार किया0
0
Report
सिमडेगा में 15 वर्षीय बालिका की हत्या, दुष्कर्म और शव नदी में फेंका गया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में 15 वर्षीय बालिका की हत्या, दुष्कर्म और शव नदी में फेंका गया0
0
Report
खबर स्पष्ट नहीं, स्रोत से पुष्टि आवश्यक
Barabanki, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
अकलेरा के बस स्टैंड नाले में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालतावाड़) झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे के बस स्टैंड इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड के पीछे स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर अकलेरा थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को फिलहाल अकलेरा चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवा दिया है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. ऐसे में अकलेरा पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम लग गया।0
0
Report
सीकर के देवास गांव में कहासुनी के बाद युवक की हत्या, आरोपी फरार
Sikar, Rajasthan:आपसी कहासुनी में युवक की हत्या फ़तेहपुर इलाके के देवास गांव में हुई युवक की हत्या एक दर्जी की दुकान पर कहासुनी के दौरान अशोक कुमार ने सुरेंद्र के पेट में कैंची से वार किया। घायल सुरेंद्र को फतेहपुर के राजकीय उपजिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है; आरोपी अशोक कुमार मौके से फरार है। कहासुनी की वजह और घटनाक्रम की भी विस्तृत जांच चल रही है।0
0
Report
छतरपुर दीपावली मेले में दुकान आवंटन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर -छतरपुर नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे 10 दिवसीय पारंपरिक दीपावली मेले में इस साल 50 लाख की आय हुई है, लेकिन मेले में दुकान आवंटन को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। पार्षद प्रतिनिधि ने इंजीनियर पर दुकान के नाम पर 20-25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है, जिस पर इंजीनियर और नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने सफाई दी है।,नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जल विहार ग्राउंड में 10 दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए मेले में झूले के पास 25 फीट, बीच में 20 फीट और दुकानों के अंदर 15 फीट की रोड छोड़ी गई है ताकि फायर ब्रिगेड आसानी से पहुंच सके।,इस साल मेले से करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है। इसमें 45 लाख रुपये की निविदा केवल झूलों से आई है। दुकानों का किराया पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। बाहर की दुकान का किराया जो पहले 450 था अब बढ़ा है और अंदर की 550 वाली दुकान का भी किराया बढ़ा है। साढ़े तीन से चार लाख रुपये दुकानों से आय होगी। पार्किंग से भी आय होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर 10 लाख और अन्य व्यवस्थाओं पर 5 लाख का खर्च आएगा,स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए पुराने दुकानदारों को रसीद और लिस्ट के आधार पर दुकानें दी गई हैं, खाली जगह पर ही नए लोगों को दुकान दी जा रही है। अभी तक किसी पुराने दुकानदार ने शिकायत नहीं की है।,वहीं दूसरी ओर मेले में दुकान दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र साहू ने नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर पर 20-25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।,आरोपों पर इंजीनियर ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी और कहा कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। उसने कहा कि दुकानों का आवंटन उसके द्वारा नहीं किया गया, केवल 26 तारीख को लॉट डाला गया था। रसीद नगर पालिका की तरफ से ही कटती है।,इंजीनियर ने कहा कि अगर किसी दुकानदार से किसी बिचौलिए ने ब्लैकमेलिंग कर पैसा लिया है तो वह सामने आए, नगर पालिका निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषी पर एफआईआर भी कराएगी। साथ ही कहा कि वह काम से भोपाल गया था, फोन नहीं उठा पाया इसलिए पार्षद नाराज हैं। बाइट-1 - माधुरी शर्मा -सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष बाइट-2 -गोकुल प्रजापति- इंजीनियर, नगर पालिका0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह उपचुनाव: जेएमएम-भाजपा के बीच सियासी मुकाबला तेज
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु के असामयिक निधन के बाद खाली हुई इस हाई-प्रोफाइल सीट पर अभी चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान भी नहीं किया है, लेकिन जेएमएम और भाजपा दोनों ही खेमों में अंदरखाने रणनीति तेज हो गई है. ठंड के मौसम के बीच गिरिडीह की राजनीति गर्म हो गई है. सूत्रों की मानें तो जेएमएम इस सीट को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती. दिवंगत विधायक सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत और सहानुभूति लहर को बरकरार रखने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की फायर ब्रांड विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने मोर्चा संभाल लिया है. वे लगातार दिवंगत मंत्री की पत्नी श्वेता शर्मा के साथ खड़ी होकर ढाल बनी हुई हैं. कल्पना सोरेन खुद इलाके में जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का मंत्र दे रही हैं. जेएमएम इसे सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि सुदिव्य सोनू के सम्मान और हेमंत सरकार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है. पार्टी की कोशिश है कि सहानुभूति और सरकार की योजनाओं के दम पर सीट को बरकार रखा जाए. आज नए परिसदन भवन में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की. बैठक में बूथ कमेटी को मजबूत करने, पार्टी के पदाधिकारियों को सक्रिय करने और मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी 5 नवंबर को पारसनाथ मधुबन में आयोजित दो दिवसीय मारंग बुरु महासम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर भी रणनीति बनाई गई, जिसे उपचुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा की नजर में भी प्रतिष्ठा का सवाल, बाबूलाल मरांडी सक्रिय दूसरी तरफ भाजपा ने भी इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता गिरिडीह में डेरा डाले हुए हैं. लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठकों का दौर चल रहा है. भाजपा की रणनीति सरकार की विफलताओं, स्थानीय मुद्दों और केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने की है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गिरिडीह उपचुनाव 2029 से पहले का सेमीफाइनल होगा. जेएमएम जहां सहानुभूति और संगठन के भरोसे मैदान में है, वहीं भाजपा सत्ता विरोधी लहर और अपने कैडर वोट के सहारे जीत का समीकरण बैठा रही है. अब देखना होगा कि जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
जालोर पंचायत चुनाव: आचार संहिता उड़ते देख खुले आम भोज, प्रशासन मौन
Jalore, Rajasthan:जालोर से बड़ी ख़बर जालोर में सरपंच चुनाव के दौरान आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां मतदान केंद्र से महज 300 मीटर की दूरी पर बड़ा टेंट लगातार भोजन की व्यवस्था सरपंच प्रत्याशी के बड़े बड़े बेनर लगाकर टेंट में में हलवा, सब्जी, और रोटी की व्यवस्था जालोर पंचायत समिति के केशवाना ग्राम पंचायत में मुख्य हाईवे पर टेंट लगाकर मतदाताओं के लिए खुलेआम की भोज की व्यवस्था। निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदाताओं को लुभाने के लिए खाना, चाय-पानी या नशीली सामग्री बांटना गंभीर कानूनी अपराध प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम हो रहे इस अवैध आयोजन पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बना हुआ है मूकदर्शक0
0
Report
बकानी में पंचायत चुनाव: 106 वर्षीय बुजुर्ग ने किया वोट, बैलेट पेपर से मतदान
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में आज पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही शुरू हुई मतदाताओं की आवाजाही देखते ही देखते लंबी कतारों में तब्दील हो गई। गांवों की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा। बकानी मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की अनूठी तस्वीर भी देखने को मिली, जब 106 वर्षीय बुजुर्ग कंवरलाल गुर्जर मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनकी उम्र और मतदान के प्रति उत्साह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस बार सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। इसके चलते मतदान प्रक्रिया में समय लग रहा है और कई केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इधर, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। ऑब्जर्वर द्वारा मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी के साथ व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ धाम में बर्फबारी से मौसम हुआ सर्द, तीर्थयात्रियों को दृश्य मिला
Karnaprayag, Uttarakhand:पहाड़ों पर मौसम ने फिर सर्द मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है... केदारनाथ धाम में बारिश और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से नजारा पूरी तरह बदल गया है. अचानक बदले मौसम के बीच तीर्थयात्रियों को बर्फबारी का दीदार करने का मौका मिला है0
0
Report
बंजारी गोपाल मोटर गैरेज में शर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान
Gopalganj, Bihar:नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैरेज में आज शर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया जिससे गैराज में मौजूद कई कार व सभी सामान जलकर खाक हो गया मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन सभी सामान जलकर खाक हो गया गैराज के मालिक गोपाल केडिया ने बताया कि शर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना स्टाप के द्वारा दी गई आग बिकराल था गैराज में खड़ी 5 गाड़ियां व गैराज जलकर खाक हो गया हैं लगभग 25 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से आ गई थी घण्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है गैराज मालिक0
0
Report
दिल्ली महारैली: कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना, मतदाताओं के नाम कटने का आरोप
Ranchi, Jharkhand:1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे। इसी कड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने जामताड़ा से भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल्ली भेजने की बात कही है। वहीं, उन्होंने भाजपा पर संविधान, लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। मंत्री ने मणिपुर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर आदिवासियों, महिलाओं और दलितों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए।इरफान अंसारी ने दावा किया कि देश के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यह महारैली कर रही है। साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए भाजपा को चेतावनी भी दी। बाइट: इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड0
0
Report
Advertisement
