284303
मोठ में संपूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्याओं का निस्तारण
Moth Rural, Uttar Pradesh:आज मोठ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें माननीय विधायक गरौठा, जिला अधिकारी झांसी अविनाश कुमार, और SSP झांसी ने भाग लिया। उन्होंने जन शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का ससमय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। आने वाले शिकायतकर्ताओं की सभी समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजापुर: ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 10-12 करोड़ का ‘हरा सोना’ खाक Massive Fire Guts Tendu
Bijapur, Chhattisgarh:बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग से हजारों बोरी ‘हरा सोना’ यानी तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया, जिससे 10-12 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच जारी है। वन विभाग और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य आधार है, ऐसे में इस घटना से संग्राहक परिवारों पर आर्थिक संकट गहराने की आशंका है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झुग्गी बस्ती में भीषण आग
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 20 झुग्गी झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि झुग्गियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। बाइट — प्रदीप कुमार सीएफओ0
0
Report
मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के अनुबंध कर्मी शराब डिलीवरी के आरोप में गिरफ्तार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:बिहार विश्वविद्यालय में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी शराब का कारोबार करते हुए गिरफ्तार। मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में 20 वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत जफर खान को अवैध रूप से शराब कारोबार करते हुए मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग के टीम ने गिरफ्तार किया। मौके पर 180 ml के पांच टेट्रा पैक शराब बरामद किये गये और वह डिलीवरी के लिए अपने पास ताखे हुए थे। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय परिसर में छापेमारी करके जफर खान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कहा गया कि उनके पास से 180 ml के पांच टेट्रा पैक शराब बरामद हुए हैं जिन्हें डिलीवरी के लिए रखा गया था। आगामी पूछताछ के लिए उसे न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में अपहरण की बड़ी वारदात: 7 घंटे में खुलासा, 5 गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह पुलिस ने अपहरण की एक बड़ी वारदात का 7 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपहृत तसल्लीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. बताया की 24 मई करीब 7:50 बजे संध्या में इकबाल अंसारी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके चचेरे भाई तसल्लीम अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता-कलीम मियां, पाण्डेयडीह, बड़कीटांड, गांडेय का कुछ अपराधियों के द्वारा खण्डोली के पास से मोटरसाइकिल सहित दोपहर करीब 2:00 बजे अपहरण कर लिया गया है और 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की जा रही है. सूचना मिलते ही एसआइटी का गठन किया गया. एआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत तसल्लीम अंसारी को चाईना मोड़- चुंजका जंगल, थाना मुफ्फसिल से सकुशल बरामद कर लिया. घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पता चला कि अपराधियों ने पीड़ित के परिजनों से 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 24,000 रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से फिरौती के रूप में ट्रांसफर करवाया गया था. गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति में घटना में अपनी संलिप्तता के साथ-साथ दो अन्य अपराधी राजा एवं जाफर उर्फ लल्लूआ के भी शामिल होने की बात स्वीकारी है. दोनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में मो. सोहेल पिपराधोड़ा, मो. आदिल अंसारी, चैताडीह, मो. समीर अंसारी, मोहनपुर, अफरीदी शाह, मोहनपुर, इरशाद अंसारी चैताडीह शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हन्टर मोटरसाइकिल JH 11AM 8557, बुलेट मोटरसाइकिल JH 11AR 6667, अपराधियों के पास से Oppo Reno व ViVO Y 28 मोबाइल और अपहृत की मोटरसाइकिल JH 11J 4694 जब्त की गई है. मो. आदिल अंसारी और मो.समीर अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. छापामारी दल में पुनि - श्यामकिशोर महतो, रतन कुमार सिंह, ज्ञान रंजन कुमार, अमन कुमार सिंह और विजय मंडल शामिल थे. बाईट : डॉ. बिमल कुमार, एसपी गिरिडीह0
0
Report
पवरा पहाड़ी पर Mundeshwari मंदिर: विश्व का सबसे पुराना जीवित मंदिर हैरत कर रहा
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिला के पवरा पहाड़ी पर स्थित अष्टकोणीय मुंडेश्वरी मंदिर — विश्व का प्राचीन कार्यशील मंदिर, जहाँ दुर्लभ पञ्चमुखी शिवलिंग तीनों पहरों में अपना रूप बदलता प्रतीत होता है। भभुआ लगभग 14 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम की ओर, 600 फीट ऊँची पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर की देहात-सी पक्की सीढ़ियाँ और पुरातन दीवारें हर आने वाले को इतिहास की गूंज सुनाती हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पहली शताब्दी के आसपास (लगभग 108 ईस्वी या कुछ अनुमानों में 389 ईस्वी) माना जाता है, और यही कारण है कि इसे विश्व का सबसे प्राचीन कार्यशील (जीवित) मंदिर भी कहा जाता है — जहाँ सदियों से लगातार पूजा-अर्चना चलती आ रही है। अनोखी वास्तुकला और पवित्र मूर्ति मुंडेश्वरी मंदिर देश के बहुत कम अष्टकोणीय मंदिरों में से एक है। मंदिर के गर्भगृह में मां मुंडेश्वरी की मूर्ति के साथ-साथ दुर्लभ पञ्चमुखी शिवलिंग विराजमान है। स्थानीय पुजारी और श्रद्धालु बताते हैं कि यह शिवलिंग दिन के तीनों पहरों — सुबह, दोपहर और शाम — के अनुसार अलग-अलग रूप और रंग में प्रकट होता प्रतीत होता है। कई लोगों का मानना है कि सूरज की किरणों के परिवर्तन के साथ शिवलिंग का रंग बदलता है, जो भक्तों के लिए दिव्य चमत्कार जैसा अनुभव होता है। पूजा-प्रणाली और समय मंदिर सुबह 6:00 बजे खुलता है। मंगला आरती 6:30 बजे आरम्भ होती है, जबकि दिन में मध्याह्न में 11:30 से 12:00 तक मतदान आरती होती है। दोपहर 12:00 से 12:30 तक मंदिर बंद रहता है। संध्या आरती शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक होती है, जिसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। यह समय-सारिणी श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित दर्शन-व्यवस्था सुनिश्चित करती है। स्थानीय विवेचनाएँ और लोककथाएँ प्रधान पुजारी उमेश मित्र मिश्रा के अनुसार, मुंडेश्वरी मंदिर शिव परिवार का मंदिर है — यहाँ शंकर जी, माता जी, गणेश जी और नंदी जी की प्रतिमाएँ भी स्थापित हैं, परंतु माता मुंडेश्वरी की भक्ति के कारण यह मंदिर उनके नाम से प्रसिद्ध है। पुजारी बताते हैं कि यहाँ मन्नतें जल्दी पूरी होने का अनुभव भक्तों को अक्सर होता है, इसलिए दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक न्यास परिषद के पवन दुबे मंदिर के प्राचीन इतिहास और लोककथाओं का स्मरण कराते हुए कहते हैं कि 1298-1302 ईस्वी के दौरान अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय मंदिर को तोड़ा गया था, लेकिन स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रात के समय मंदिर अपने आप पुनर्निर्मित हो जाता था। एक और लोककथा बताती है कि मां का नाम 'मुंडेश्वरी' इसलिये पड़ा क्योंकि यहाँ किसी समय मुंड (शिरछ्छेदन) का वध हुआ था — इस घटना से माता का सम्बंधित नाम जुड़ गया। ऐसे मिथक और कथाएँ मंदिर की पौराणिकता को और मजबूत करती हैं। श्रद्धालुओं का अनुभव और पहुंच मुंडेश्वरी मंदिर न केवल बिहार बल्कि देश और विदेश से आने वाले भक्तों का केन्द्र बन चुका है। पहले विशेषकर दक्षिण भारत के लोग कम आते थे, परन्तु आज दक्षिण भारत समेत देश के कोने-कोने से लोग मां और भोलेनाथ के दर्शन को आते हैं। सबसे नज़दीकी रेल मार्ग 'भभुआ रोड' (मोहनिया) है, और नजदीकी हवाई अड्डे पटना या वाराणसी हैं। भभुआ से सड़क मार्ग द्वारा करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय कर पवरा पहाड़ी पर पहुँचा जा सकता है। विशेष ध्यान देने योग्य बातें वास्तुशिल्पीय दृष्टि से अष्टकोणीय आकृति और गर्भगृह में पञ्चमुखी शिवलिंग इसकी विशिष्टता बढ़ाते हैं। शिवलिंग का रंग बदलने का अनुभव स्थानीय श्रद्धालुओं और पुरोहितों द्वारा वर्षों से बताया जाता है; विज्ञान और लोकश्रद्धा के मिलन से यह विषय रोचक चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। मंदिर में नियमित आरती और नियमों का पालन होता है, जिससे दर्शन-व्यवस्था सुव्यवस्थित रहती है। यहाँ पवरा पहाड़ी पर विराजमान मां मुंडेश्वरी न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि वह ऐतिहासिक स्मारक भी है जो सदियों से जीवंत है — अष्टकोणीय बनावट और दुर्लभ पञ्चमुखी शिवलिंग इसे अद्वितीय बनाते हैं; हर सुबह, दोपहर और शाम भक्त वहीं चमत्कार की अनुभति करते हैं।0
0
Report
राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री की बैठक, पेंडिंग दाखिल-खारिज के जल्द निपटारे के निर्देश
Patna, Bihar:राजस्व भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक... मंत्री दिलीप जायसवाल तीन जिलों के अधिकारियों के साथ कर रहे हैं बैठक... वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए चंपारण सहरसा और वैशाली के अंचल अधिकारी... दाखिल ख़ारिज पेंडिंग की स्थिति... क्यों पेंडिंग है कबतक खत्म होंगे... काम को जल्द से निपटाने का दिया निर्देश.. 4 महिना से लंबित आवेदन देख भड़के मंत्री दिलीप जायसवाल... कहा जल्द से इसका निपटारा कीजिए सब लोगों पर हमारी नजर है....0
0
Report
Advertisement
दादरी में कई हैंडपंप, एक खराब, वर्षों से पानी की किल्लत बनी है
Noida, Uttar Pradesh:दादरी में कई हैंडपंप लगे है। सभी ठीक से काम कर रहे है। सिर्फ एक हैंडपंप मिला जो खराब है। लोगो के मुताबिक ये हैंडपम पिछले कई साल से खराब है। घर के बाहर हैंडपंप होने के बाद भी लोगो को पानी नहीं मिल पाता。0
0
Report
गाजियाबाद: मदरसे के मौलाना पर गौमांस के झूठे आरोप, बेकसूर बच्चों का मामला
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कनवानी गांव में रविवार को तथाकथित गौवंश फेंकने के आरोप पर मदरसे के मौलाना ने गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल पर गंभीर आरोप लगाये है। मदरसे के मौलाना सज्जाद अनवर ने आरोप लगाया कि बच्चों पर दबाव बना कर उनसे जबरन गौ मांस का बयान दिलवाया गया। मौलाना के मुताबिक बोर में बंद गौवंश का टुकड़ा नहीं बल्कि बकरे और मुर्गे का खराब हो चुका हिस्सा था। मौलाना के मुताबिक दोनों बच्चों को RSS के लोगो ने रोक कर झूठ बुलवाया। आरोप पर सुनीता दयाल का कहना है कि मौलाना झूठ बोल रहा है। वो अपने क्षेत्र में साफ सफाई کا निरीक्षण करने के हमेशा दौरे पर रहती है। रविवार को भी वो दौरे पर थी। तभी उनको 2 बच्चे साइकिल पर बोरा ले कर जाते हुवे दिखाई दिए। बच्चों ने खुद बताया था कि बोरे में गौमांश है। इस बीच हिंदू संगठन इंदिरापुरम थाने पर पहुंच कर ज्ञापन दिया। हिंदू संगठन के मुताबिक मदरसा अवैध है। मदरसा पर करवाई होनी चाहिए। इस बीच पुलिस ने संदिग्ध मांस के टुकड़े को जाँच के लिए भेज दिया। जांच के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।0
0
Report
Star Health क्लेम पर जम्मू ऑफिस में जानकारी, इंजेक्शन क्लेम लिमिट स्पष्ट
Jammu, Here are the important detailed from the Star Health Insurance document: Policy Details Insurance Company: Star Health And Allied Insurance Company Limited Policy Type: Family Health Optima Insurance Plan Policy Number: 6291111609083610 Policy Holder / Proposer: Gurvinder Singh Policy Term: 1 Year Policy Period: 20-May-2025 to 19-May-2026 Policy Category: Ninth Year Renewal Basic Floater Sum Insured: ₹5,00,000 Recharge Benefit: ₹1,50,000 Family Size Covered: 2 Adults + 1 Child (2A+1C) Premium & Payment Information Total Premium Paid: ₹48,975 Payment Mode: Cheque Cheque Number: 832004 Payment Date: 20-May-2025 Bank: Yes Bank Ltd Collection Receipt No.: 211216/RV/2026/0221980618 GST / Invoice Details Tax Invoice Date: 20-May-2025 Taxable Amount: ₹41,505 CGST (9%): ₹3,735 UTGST (9%): ₹3,735 Total Invoice Value: ₹48,975 Insured Members 1. Gurvinder Singh Age: 59 Relationship: Self Pre-existing Disease: Diabetes Mellitus and its complications 2. Taruna Kapoor Age: 47 Relationship: Spouse Pre-existing Disease: No PED declared 3. Ekat Singh Age: 8 Relationship: Son Pre-existing Disease: No PED declared Nominee Details Nominee Name: Taruna Kapoor Relationship: Spouse Claim Share: 100% Contact & Office Information Issuing Office: Star Health Branch Office Jammu II Office Address: K C Plaza Complex, Jammu Office Phone: 0191-2574157 Important Notes Mentioned Hospitalization should be informed to the company within 24 hours of admission. The document is electronically generated and digitally signed. Policy renewal confirmation requested within 15 days in case of discrepancies. Customers are advised to use network hospitals for quicker claim processing. Income Tax Benefit The premium certificate confirms that the policy premium is eligible for deduction under Section 80D of the Income Tax Act. मेडिकल क्लेम स्टोरी: इसको लेकर ज़ी मीडिया की टीम जम्मू के अखनूर रोड में स्थित स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के जोनल ऑफिस पहुंची, यहाँ कैमरे के सामने किसी ने बात करने से इनकार किया। लेकिन उन्होंने off the record बताया कि क्लेम को लेकर सारी चीजें हमारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में मौजूद नोट में लिखी हुई है। जो पॉलिसी गुरविंदर सिंह ने करवाई है उसके मुताबिक इन्हें आँखों में लगने वाले इंजेक्शन का एक साल का 50 हज़ार तक मिल सकता है। जो ये क्लेम करते हैं। लेकिन उस लिमिट से ज्यादा नहीं मिल सकता। (Attached this document also) कंपनी ने यह भी दावा किया कि पॉलिसी में दी गई शर्तों के अनुसार ही क्लेम का निपटारा किया जाता है और सभी ग्राहकों के लिए नियम एक समान लागू होते हैं। हमने जहां से गुरविंदर सिंह अपना इलाज करवाते हैं और ये इंजेक्शन लगाते हैं (Goel Eye Clinic & Retina Centre) वहाँ भी बात करने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि Dr साहब अभी मौजूद नहीं हैं, वो ऑपरेशन थिएटर में मौजूद हैं। फिलहाल बिजी हैं। Dr Goel से हमने संपर्क करने की कोशिश की उन्हें कॉल किया पर उन्होंने उठाया नहीं। (अगर फिर बात होगी तो बता दिया जाएगा)0
0
Report
Advertisement
SC में NEET UG 2026 पेपर लीक: कोर्ट ने जताया दुख, याचिकाकर्ताओं की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:SC में NEET UG 2026 पेपर लीक: कोर्ट ने जताया दुख, याचिकाकर्ताओं की उम्मीद0
0
Report
PoK में ऑपरेशन सिंदूर के बाद LeT फिर नेटवर्क फैलाने की कोशिश में जुटा
New Delhi, Delhi:PoK में ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) एक बार फिर अपना नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में जुट गया है इसी कड़ी में लश्कर के बड़े नेता हाफिज तल्हा सईद ने हाल ही में PoK के पूर्व प्रधानमंत्री और ऑल जम्मू एंड कश्मीर मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सरदार अतीक अहमद खान से उनके घर पर मुलाकात की सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को कश्मीर मुद्दे और तथाकथित “आजादी की लड़ाई” को लेकर स्थानीय माहौल प्रभावित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा PoK में मदरसों और अपने सहयोगी संगठनों के जरिए भर्ती और गतिविधियां बढ़ाने में लगा हुआ है ये घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लश्कर से जुड़े कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अब यह आतंकी संगठन और उससे जुड़े नेटवर्क फिर से अपनी ताकत बढ़ाने और इलाके में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं, जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में होने वाले आगामी चुनावों पर भी चर्चा हुई0
0
Report
Zee Network ने परिवार को बुलाकर धारावाहिक तुम से तुम तक हिस्सा बना दिया
Mumbai, Maharashtra:भारत देश में करोड़ो लोग टेलीविज़न पर सीरियल देखते है लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि जिस सीरियल को आप तेज़ अपने घर में बैठकर देखते है, आप उसे ख़त या ईमेल लिखिए और उस चैनल नेटवर्क से आपको रेस्पोंस आ जाए और सिर्फ रिस्पांस ही नहीं आये बल्कि चैनल आपको अपने उस सीरियल का एक दिन के लिए हिस्सा भी बनने का मौका दे देl यही चमत्कार हुआ है ज़ी नेटवर्क पर आने वाले सीरियल तुम से तुम तक मेंl दरसल कर्णाटक में रहने वाले 68 साल के SSD VARAKUMAR, उनकी पत्नी PM MANORANJANI जो 60 साल की है, उनकी दोनों बेटियाँ मोनिका और ग्रेस मिलकर इस सीरियल को ज़ी नेटवर्क पर देखते है, वो भी तब से जब से ये सीरियल शुरू हुआ हैl लेकिन इनके जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा इन्हे तब मिला जब इनकी बेटी मोनिका ने अचानक एक दिन बिना कुछ सोचें समझे गूगल से ईमेल आईडी निकाल कर ज़ी नेटवर्क के अधिकारियों को ईमेल लिखा और बताया की जैसे सीरियल के कलाकार अनु और आर्या की शादी होने जा रही है वैसे ही उनके माता पिता की भी 37 वीं शादी की सालगिरह आने वाली है और ये परिवार एक साथ बैठकर ये सीरियल देखता है, और नेटवर्क के साथ इस सीरियल का बहुत बड़ा फैन हैl ये ईमेल करने के बाद मोनिका को ज़्यादा याद नहीं रहा और बात आई गयी हो गयीl लेकिन वो अचानक से एक दिन बेहद अचंभित हो गयी जब उन्होंने अपना मेल बॉक्स खोला जिसमे ज़ी नेटवर्क की तरफ से उन्हें रेस्पोंस में मेल मिला, ये ख़ुशी तब तीन गुनी हो गयी जब उन्हें पता चला की ज़ी नेटवर्क ने पूरे परिवार को मुंबई बुलाया है ताकि इनका परिवार भी इस सीरियल की कहानी का एक हिस्सा बन सकेl मोनिका और ग्रेस को पहले इस बात पर यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने ज़ी नेटवर्क के अधिकारियो से बात करी और उनके मुंबई आने की तारीख पक्की हो गयी तब उन्हें यकीन आयाl वही SSD वारकुमार और उनकी पत्नी मनोरंजनी भी बताती है उन्हें तो बच्चो की बात पर बिलकुल यकीन नहीं था, शुरू शुरू में तो उंहोने भी इसे मज़ाक में ही लिया लेकिन बाद में जब उन्हें यकीन आया तो उनकी ख़ुशी दोगुनी हो गयीl परिवार बताता है की पहले तो ज़ी नेटवर्क जैसे बड़े ग्रुप से रिप्लाई आना और फिर उसके बाद इस परिवार को सीरियल में ही एक अहम रोल दिया जाना, ऐसा ना आजतक सुना और ना देखा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती हैl0
0
Report
Advertisement
हिंगोली के बायपास पर कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर दी, चालक फरार
Hingoli, Maharashtra:हिंगोली शहर के खटकाळी बायपास पर एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। एक तेज कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के तुरंत बाद निर्दयी कार चालक ने मोटरसाइकिल को रोकने के बजाय उसे आधे किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा. इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है. चौकाने वाली बात यह है कि आधे किलोमीटर के बाद चालक मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गया, और हादसे की यह घटना आसपास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है.0
0
Report
भिनाय में संदिग्ध मौत, हत्या या हादसा? जांच तेज, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के भिनाय थाना क्षेत्र में बडगांव के पास संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव मामला ने तूल पकड़ लिया है.. हत्या या हादसे के बीच अटकी जांच के दौरान मृतक की पहचान देवकरण गुर्जर के रूप में हुई है... घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए ... मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है .. भिनाय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई .. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई ओर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए.. फिलहाल प्रशासन ओर ग्रामीणों के बीच वार्ता सफल रही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामला शांत हुआ .. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया0
0
Report
पद्म पुरस्कार 2026: बिहार से तीन और झारखंड से एक दिग्गज सम्मानित
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRESIDENT OF INDIA DROUPADI MURMU PRESENTS PADMA AWARDS 2026 DURING CIVIL INVESTITURE CEREMONY ORGANISED AT RASHTRAPATI BHAVAN. बिहार से 3 और झारखंड से 1 दिग्गज को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. बिहार के पद्म श्री विजेताभरत सिंह भारती: कला (लोक कला) क्षेत्र; विश्व बन्धु: कला (साहित्यिक और शैक्षिक कला) क्षेत्र, (मरणोपरांत); गोपाल जी त्रिवेदी: विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्र; झारखंड के पद्म भूषण विजेताशिबू सोरेन: सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में (मरणोपरांत).0
0
Report
Advertisement
