284003
झांसी में सीपरी पुलिस और स्वाट टीम ने दो शातिर चोर गैंग को पकड़ा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने दो शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार किया। उन्होंने मोबाइल टावर से चोरी और बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 12 अपराधियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 9 चोरी की बाइक, 3 इंजन, 5 मोबाइल, नकदी और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि ये गैंग लंबे समय से मोबाइल टावरों से चोरी कर रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नर्मदापुरम में लिंचिंग दोषियों के परिवार का चौंकाने वाला रिएक्शन
Noida, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में लिंचिंग दोषियों के परिवार वालों का रिएक्शन0
0
Report
लखनऊ PGI क्षेत्र में अखिलेश रावत पर गोली हमला, 40 अज्ञात सहयोगी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र मे अखिलेश रावत नाम के युवक पर गोली चली युवक घायल अवस्था में पहुंचा सिविल अस्पताल पीजीआई थाना क्षेत्र का मामला युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर युवक का आरोप पुरानी रंजिश मानते हुए किया गया हमला युवक का आरोप चाकू और गोली से किया जान से मारने की नीयत से हमला बबलू अम्बेडकर, आदित्य गुज्जर, अभिषेक गुर्जर , यश गौतम ने 30 से 40 अज्ञात महिलाओं के साथ किया हमला युवक का आरोप जब वो अकेला जा रहा था उसी दौरान सरथुवा गांव थाना PGI के अंतर्गत हुआ युवक पर हुआ हमला0
0
Report
पटना कोतवाली में 30 साल से चली जुमे की नमाज रोक प्रशासनिक असर
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना में पिछले 30 सालों से होने वाली जुमे की नमाज इसबार अदा नहीं की जा सकी क्योंकि यहां होने वाले जुमे के नवाज़ के कारण पुलिस के कामकाज पर असर पड़ रहा था। इसकी शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी और मस्जिद कमिट के इमाम की हुई बैठक के बाद पिछले 30 साल से होने वाली जुमे की नवाज़ पर रोक लग गयी है। बताया जा रहा है कि सरकार के सहयोग पोर्टल पर बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले एक शख्स ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि शुक्रवार के दिन कैंपस में नमाज पढ़ी जाती है, जिससे प्रशासनिक काम में भी बाधा उत्पन्न हो रहा है। इस शिकायत के आधार पर एडीशनल SP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने थाने से रिपोर्ट मांगी थी। 2 जून को थाने में थानेदार अजय कुमार, एडिशन SP कृष्ण मुरारी प्रसाद और मस्जिद कमिट के इमाम और अन्य दूसरे लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक के दो दिन बाद 4 जून को थाने ने रिपोर्ट सबमिट की। इसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है。0
0
Report
Advertisement
उद्धव ठाकरे के राम मंदिर चंदा आंदोलन से महाराष्ट्र की राजनीति गरम, नितेश राणे पलटवार
Mumbai, Maharashtra:राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का आंदोलन का ऐलान, नितेश राणे का पलटवार,महाराष्ट्र की सियासत गरमाई अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी ) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए रविवार शाम 4 बजे दादर के हनुमान मंदिर के पास सभी हिंदुओं से एकत्र होने की अपील की है। वहीं, उनके बयान पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने तीखा पलटवार किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता का मूल आधार राम मंदिर आंदोलन और हिंदुत्व रहा है। उन्होंने कहा कि गोधरा कांड और मुंबई पर हुए आतंकी हमलों जैसी घटनाओं के बाद देश के हिंदुओं ने काफी कुछ सोचा और भाजपा ने हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाकर दो सांसदों से देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब “ऑपरेशन राम मंदिर” चलाया जा रहा है और क्या राम मंदिर से कथित तौर पर चुराए गए पैसे का इस्तेमाल दूसरी राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है? उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब हिंदू मंदिर को लूटने वालों को माफ नहीं करेगा। उन्होंने रविवार को दादर स्थित हनुमान मंदिर के पास सभी हिंदुओं से बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) “राम रक्षा आंदोलन” शुरू कर रही है, जिसमें रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उनका कहना था कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे राज्य तथा देशभर में जहां-जहां भगवान राम के मंदिर हैं, वहां इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, जेल गए और अपना खून बहाया, उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि वह मजाक में कह रहे हैं कि वह अमित शाह के साथ अयोध्या जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुआ और यह पूरे देश के लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज भी इस आंदोलन से जुड़ेगा और शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र सहित पूरे देश में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर आंदोलन करेगी। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि यदि किसी ने राम मंदिर के नाम पर भ्रष्टाचार किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि आरोपियों को बाद में किसी राज्य का राज्यपाल बना दिया जाए या मंत्री बना दिया जाए। उधर, उद्धव ठाकरे के आंदोलन के ऐलान पर मंत्री नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे “पाकिस्तान के एजेंट” हैं और उन्हें अब राम मंदिर की याद आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उद्धव ठाकरे ने अजान की “स्पर्धा” कराई थी। राणे ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी जिस तरह की भाषा बोलते हैं, उसी तरह की भाषा उद्धव ठाकरे बोल रहे हैं ताकि अपने “पाकिस्तानी अब्बा” को खुश कर सकें। नितेश ने उद्धव ठाकरे को “उद्धव-उल-हक” बताते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन से उनका कोई संबंध नहीं रहा और उस समय वे केवल कैमरे साफ करते थे。 राम मंदिर चंदा विवाद और उसे लेकर शुरू हुई सियासी बयानबाजी ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है। अब सबकी नजर रविवार को दादर में प्रस्तावित शिवसेना (यूबीटी) के आंदोलन और इस मुद्दे पर आगे होने वाली राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर टिकी है।0
0
Report
बिहार के मठ मंदिरों के आय-व्यय पर न्यास की कठोर रिपोर्टिंग अनिवार
Patna, Bihar:अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बिहार में मठ मंदिरों के आय व्यय और चढ़ावा को लेकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद सतर्क हो गया है। बिहार धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो रणवीर नंदन ने बिहार के सभी पंजीकृत मठों और मंदिरों के लिए बड़ा एक्शन लिया है। धार्मिक न्यास परिषद ने बिहार के करीब 4,500 धार्मिक स्थलों से आय-व्यय का पूरा ब्योरा यथाशीघ्र मांगा है। बिहार धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो रणवीर नंदन ने कहा कि सभी मठ मंदिरों के खातों की अद्यतन लेखा जोखा के साथ ही अब रिपोर्ट त्रैमासिक भेजना होगा। उन्होंने Zee Media से कहा कि सभी पंजीकृत मंदिरों, मठों और धर्मशालाओं को अपनी आय, व्यय, बैंक बैलेंस और जमा राशि की जानकारी अब हर तीन महीने में अनिवार्य रूप से बोर्ड को देनी होगी। धार्मिक न्यास बोर्ड ने सभी मठ मन्दिरों से पिछले साल (अप्रैल 2025 से मई 2026) का वित्तीय विवरण एक महीने के भीतर जमा करने का निर्देश दिया है। धार्मिक न्यास परिषद ने सभी मठ मंदिर को भेजे पत्र में कहा है कि नियमों का पालन न करने या रिपोर्ट न सौंपने पर, परिषद संबंधित संस्थाओं की प्रबंध समितियों को भंग करने तक का बड़ा कदम उठा सकता है। दरअसल, बिहार में अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर, हनुमान मंदिर पटना, सिद्धश्वरी काली मंदिर पटना, सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर, गरीब नाथ मंदिर मुज़फ्फरपुर में चढ़ावा लाखों में आता है। और ऐसे में चढ़ावा की चोरी रोकने के लिए यह फैसला किया गया है।0
0
Report
स्कूल लाइब्रेरी में अलगाववादी नेताओं के महिमामंडन को लेकर जम्मू में विवाद
Jammu, *स्कूल लाइब्रेरी में अलगाववादियों का महिमामंडन? किताब पर जम्मू में विवाद* जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में पहुंची एक किताब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने आरोप लगाया है कि इस किताब में अलगाववादी नेताओं का महिमामंडन किया गया है। संगठन ने किताब पर तत्काल प्रतिबंध, जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम का आरोप है कि "Great Personalities and Legends of J&K (Series-4)" नाम की इस किताब में अलगाववादी नेताओं और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े चेहरों को जम्मू-कश्मीर की महान हस्तियों के रूप में पेश किया गया है। संगठन का दावा है कि यह किताब समग्र शिक्षा योजना के तहत 2025-26 सत्र के लिए खरीदी गई और बाद में सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में वितरित की गई। किताब पर समग्र शिक्षा का लोगो भी लगा हुआ है। जेकेपीएफ का आरोप है कि किताब में मकबूल भट, सैयद अली शाह गिलानी, शब्बीर अहमद शाह, मसरत आलम, मीरवाइज उमर फारूक और मौलवी उमर फारूक जैसे नामों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। संगठन का कहना है कि किताब के एक अध्याय में "शहीद मकबूल भट" शीर्षक के साथ मकबूल भट का महिमामंडन किया गया है, जबकि उनका कहना है कि मकबूल भट हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे और 11 फरवरी 1984 को तिहाड़ जेल में उन्हें फांसी दी गई थी। जेकेपीएफ ने सवाल उठाया है कि आखिर विशेषज्ञ समिति और समग्र शिक्षा से जुड़े अधिकारियों ने इस किताब को मंजूरी कैसे दी। संगठन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, किताब की सभी प्रतियां स्कूलों से जब्त करने और इसके वितरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सरकार या समग्र शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस विवाद पर क्या कदम उठाता है। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने इसे शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या फैसला लेता है।0
0
Report
Advertisement
SC halts CAG audit in Delhi power case, new twist in regulatory assets recovery
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के CAG ऑडिट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण सवाल पर विचार करेगा कि क्या दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) को इन कंपनियों का ऑडिट CAG से कराने का अधिकार है या नहीं, तथा विस्तृत सुनवाई आवश्यक है। अदालत के आदेश तक यह स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली सरकार के लिए यह झटका माना जा रहा है क्योंकि वह चाहती थी कि कंपनियों के खातों की CAG से जांच के बाद ही उपभोक्ताओं से 38,500 करोड़ रुपये की रेगुलेटरी एसेट वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़े। जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और श्री चंद्रशेखर की बेंच ने यह अंतरिम आदेश DERC की अपील पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें APTEL ने अप्रैल के फैसले के अनुसार CAG से ऑडिट कराए जाने को कानून के अनुसार सही नहीं माना था और चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराने को कहा गया था। कोर्ट ने DERC की अपील पर नोटिस जारी करते हुए APTEL के उस आदेश पर रोक लगा दी और दिल्ली सरकार के हालिया CAG ऑडिट के आदेश पर भी रोक लगा दी ताकि सुप्रीम कोर्ट के अगले निर्देश तक स्थिति स्पष्ट हो। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त 2025 को दिल्ली की 38,500 करोड़ रुपये की रेगुलेटरी एसेट को 2031 तक चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का मार्ग स्पष्ट किया था और बतौर भाग यह भी कहा था कि यह पता लगाने के लिए गहन ऑडिट होना चाहिए कि इतनी बड़ी बकाया राशि आखिर जमा कैसे हुई, हालांकि उस फैसले में यह नहीं कहा गया था कि ऑडिट CAG करेगा या अन्य कोई ऑडिटर। 5 मार्च 2026 को दिल्ली के उपराज्यपाल ने CAG से ऑडिट कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसे APTEL ने चुनौती दी। APTEL ने कहा कि कानून के अनुसार DERC CAG को ऑडिट की जिम्मेदारी नहीं दे सकता, इसलिए उसने CAG से ऑडिट कराए जाने के फैसले को रद्द कर दिया और DERC को एक स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराने का आदेश दिया। इस आदेश को DERC ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।0
0
Report
जबलपुर में अपहरण-पीटाई का वीडियो वायरल: बदमाशों के हौसले ताबड़तोड़
Jabalpur, Madhya Pradesh:JABALPUR बदमाशो के हौंसले की बानगी देखिए अपहरण,बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई वीडियो बनाकर किया वायरल,डर के चलते पीड़ित पुलिस के पास तक नही पहुचा - बदमाशो का खौफ देखिए पीड़ित पुलिस के पास न्याय के लिए तक नही पहुच रहा है... - जबलपुर में युवक का अपहरण कर कमरे में जल्लादों की तरह पीटा... - बेल्ट से युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल - होटल के कमरे में युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो आया सामने - वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे पर बेल्ट से लगातार कर रहा है वार - बदमाशो के हौंसले देखिए पिटाई का वीडियो वायरल किया वायरल... - पुलिस ने पीड़ित युवक की तलाश की शुरू... - पिटाई के शिकार युवक ने छोड़ा शहर... - पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का कर रही है दावा - जबलपुर में एक युवक का अपहरण कर बदमाशों ने उसे तालिबानी अंदाज़ में सजा दे दी। बेल्ट नुमा प्लास्टिक की पाइप से युवक की बेरहमी से पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होटल के कमरे में युवक पर दूसरा युवक बेल्ट नुमा प्लास्टिक की पाइप से ताबड़तोड़ वार करता नजर आ रहा है। जबकि पिटने वाला युवक लगातार रहम की भीख मांगता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। फिलहाल पिटने वाला युवक शहर से बाहर है,युवक को किडनैप करके उसे होटल के कमरे में ले जाकर उसे तालिबानी अंदाज में सजा दे दी। होटल के कमरे में मारपीट करने के साथ ही उसे कार में भी बैठाया गया और वहां भी बदमाश अश्लील गालियां देते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक युवक के शहर लौटने के बाद उसके बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी (पिटाई का वीडियो)0
0
Report
मेखलीगंज नगरपालिका में अन्नपूर्णा योजना के पैसे नहीं मिलने पर चेयरमैन पर अंडे फेंके
Jalpaiguri, West Bengal:ব্রেকিং আবার ডিম মেখলিগঞ্জ পৌরসভায়! অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না প Amorয়ার অভিযোগে চেয়ারম্যানকে লক্ষ্য করে ডিম ছুঁড়লেন বিক্ষোভকারীরা। উত্তাল হয়ে উঠল কোচবিহারের মেখলিগঞ্জ পুরসভা। চেয়ারম্যান প্রভাত পাটনী কে ঘেরাও করলেন বিক্ষোভকারী। মেখলিগঞ্জ পৌরসভায় অন্নপূর্ণা ভান্ডারের টাকা না ঢোকায় চেয়ারম্যান প্রভাত পাটনী কে ডিম ছুড়লেন মহিলারা। অবশেষে মেখলিগঞ্জ থানার ওসি মহম্মদ শাহবাজের নেতৃত্বে পুলিশ এসে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনে। রিপোর্ট :- প্রদ্যুত দাস ( জলপাইগুড়ি )0
0
Report
Advertisement
बारिश से राजधानी के अस्पताल में जलभराव, सवाई मान सिंह अस्पताल के इमरजेंसी प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:कल रात आई बारिश ने राजधानी की तस्वीरें बदली, प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में पानी भर गया। पार्किंग से लेकर ट्रोमा, इमरजेंसी, आईसीयू, एक्सरे रूम सभी जगह पानी ही पानी नजर आया। देर रात से मरीज स्टाफ और परिजन सभी परेशान होते रहे। देर रात से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन वह पानी सुबह तक हॉस्पिटल में टपकता रहा। मौके पर एसएमएस प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने पहुंचकर मीटिंग बुलाई, जिसमें PWD के अधिकारी, ट्रॉमा उप-अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी, नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र मांडिया और एडिशनल सुपरिटेंडेंट डॉ आलोक तिवाड़ी मौजुद रहे। जलभराव और लीकेज की स्थिति, बारिश से प्रभावित व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने जैसे विषयों पर समीक्षा की गई। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने कहा—PWD को सौंपा गया पूरा कार्य और डॉक्टर्स लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं; ये पानी भरने जैसी सभी चीजें हम लोग आइडेंटिफाई कर चुके हैं और जल्दी से जल्दी इसमें सुधार करने का प्रयास जारी है। हमारे हॉस्पिटल प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं है, कल रात से ही टीमें काम कर रही है... इलेक्ट्रिसिटी, सिविल, सभी डॉक्टर्स पहुंच गए, सूचना मिलते ही... जल्दी कार्य को पूरा किया जाएगा। बायट— डॉ दीपक माहेशवरी, एसएमएस प्रिंसिपल0
0
Report
गुरुग्राम में चंद्रचुड के घर पर बुलडोजर, DLF में सीलिंग-तोड़फोड़ का काम जारी
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - अभिनेता चंद्रचुड के घर पर चला बुलडोजर DLF में सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान के तहत हुई कार्रवाई DlF 1- 5 में लगातार जारी है सीलिंग अभियान अभिनेता चंद्रचूड़ के घर के बाहर चला टाइगर का पंजा अभिनेता चंद्रचूड़ ने DTP अमित माधोलिया से की मुलाकात अभिनेता ने पूछा मेरे घर के अंदर तो नहीं होगी तोड़फोड़ फिलहाल घर के बाहर बने रैम्प को तोड़ा, अवैध रूप से बना था रैम्प0
0
Report
दलित धरना: लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग, गिरफ्तारी नहीं पर उग्र आंदोलन चेतावनी
Karauli, Rajasthan:दलित समाज के लोगों ने विभिन्न मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। जिला करौली एंकर इंट्रो - दलित समाज के लोगों ने विभिन्न मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कुछ देर के लिए महिलाएं राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बैठ गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। बाद में पुलिस ने समझाइश कर मार्ग खुलवाया। वही ज्ञापन सौंपने जाने के दौरान जिला कलेक्ट्रेट के अंदर कुछ लोगों ने डीएसपी अनुज शुभम से धक्का मुक्की और गाली गलौज भी की । जिला कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में लोगों के घुसने के दौरान गाली गलौच और धक्का-मुक्की की घटना हुई। हालांकि बाद में पुलिसकर्मी और पूर्व विधायक सुरेश मीणा ने मामला शांत कराया। जिले में दलित समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिजंडल ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में दलित समाज के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार प्रशासन को ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समाज में आक्रोश व्याप्त है। प्रतिनिधियों ने हाल ही में दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इनमें अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने सभी लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही एक मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने की भी मांग रखी। धरना-प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं कलेक्ट्रेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बैठ गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद महिलाओं को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिनों के भीतर लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जाटव एवं बैरवा समाज उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
बहराइच दरगाह मामला: तीन सदस्यीय जाँच के बाद वित्तीय गड़बड़ी की आशंका गहरी
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच की दरगाह में बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप, DM ने वक्फ बोर्ड को भेजी उच्च स्तरीय जांच के लिये रिपोर्ट, खबर बहराइच से है, जहाँ सैयद सालार मसूद की दरगाह में भी दरगाह कमेटी में नियुक्ति और बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, वफ्फ बोर्ड द्वारा डीएम को भेजी गयी जांच के मामले के बाद मामला गरमा गया. DM द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच कमेटी द्वारा की गई जाँच के दौरान दरगाह कमेटी पिछले 10 सालों का वित्तीय लेंन देन के दस्तावेज नही दे पाई और नियुक्ति पर सवाल खड़े हुए है, अब इससे आशंका गहरा गई है कि अयोध्या राम मंदिर जैसे बहराइच की सालार मसूद की दरगाह पर चढ़ावे और मेले के लिए दुकानों में आवंटन में भारी गड़बड़ी का शक गहरा गया है. वहीँ सैयद सलार मसूद गाजी की दरगाह के पुराने खादिम ने दरगाह कमेटी पर संगीन आरोप लगाते हुए दरगाह कमेटी पर पिछले 20 सालों से ऑडिट न कराने का आरोप लगाया है, साथ कमेटी के सभी सदस्यों पर मिलकर भारी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया है, आपको बता दे की वफ्फ नंबर 19 बहराइच की सालार मसूद की दरगाह देश के बड़े दरगाहों में एक है, यहाँ एक महीने का मेला लगता है जिसमे देश के अलग अलग कोने से जायरीन आते है, हालांकि पिछले 2 सालों से मेले पर योगी सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, उसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग आते है, मन्नते मागते है पूरी होती है तो भारी भरकम चढ़ावा चढ़ाते है, लेकिन अब इस दरगाह के कार्यशैली पर यहाँ के ही लोगो ने सवाल खड़े किए है, पिछले 20 सालों से दरगाह की ऑडिट न होने की वजह से चढ़ावे में बड़े गबन की आशंका जाहिर हुई है, जिसकी शिकायत हुई थी जांच हुई जिसमें वित्तीय अनिनियामिता का मामला सामने निकल कर आया है, डीएम ने बताया है की तीन सदस्य जांच टीम गठित गई थी जिसने जांच की है जांच के दौरान दरगाह में नियुक्तियों पर सवाल उठे है और दरगाह कमेटी वित्तीय जांच के कागज नही दिखा पाई है, तो बहराइच में भी देश की बड़ी दरगाहों में से एक सालार मसूद की दरगाह पर कमेटी में नियुक्तियां और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है0
0
Report
जयपुर के राष्ट्रीय युवा संसद में युवा मांगे Developed India-2047 का रोडमैप
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, नवाचार और विकसित भारत के विजन पर खुलकर अपनी बात रखी। उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने युवाओं से कहा कि विकसित भारत का रोडमैप उनकी सोच से तय होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बालोतरा दौरे, विकास परियोजनाओं और बारिश के बाद बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। राष्ट्रीय युवा संसद देश की बात युवाओं के साथ के तीसरे संस्करण में प्रदेशभर से आए युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, नवाचार, सुशासन और विकसित भारत-2047 जैसे विषयों पर संसदीय शैली में अपने विचार रखे। उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की होगी। उन्होंने प्रतिभागियों से पूछा कि वे 2047 का भारत कैसा देखना चाहते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा युवाओं की सोच से तय होगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत पर गर्व करने का संदेश देते हुए “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। युवाओं से सप्ताह में कम से कम तीन बार सोशल मीडिया पर भारत की संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी पोस्ट साझा करने का भी आग्रह किया। बहरहाल, युवा प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का अभ्यास करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे और विकसित भारत-2047 के विजन को लेकर सुझाव दिए। उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने सभी प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को नेतृत्व, संवाद और नीति निर्माण की समझ विकसित करने का अवसर देते हैं तथा भविष्य के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नीति निर्माता तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai, Maharashtra: Heavy rain lashes several parts of the city.0
0
Report
Advertisement
