284001
झांसी के कालीबाड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के फूटा चोपड़ा के पास स्थित कालीबाड़ी में संगीत में विशाल श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गणेश पूजन और कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के पूजन अर्चन से हुई इसके बाद मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और तिलक कर कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मल्लावां सीएससी ने खोया अपना दंत चिकित्सक, डॉ. अखिलेश सिंह के निधन पर शोक
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्लावां में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. अखिलेश सिंह का लीवर फेलियर (हेपेटिक फेलियर) के चलते लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सहित सीएचसी मल्लावां में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. अखिलेश सिंह पिछले करीब छह वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में दंत चिकित्सक के पद पर तैनात थे। इस दौरान वह लगातार मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से सीएचसी ने एक अनुभवी चिकित्सक को खो दिया है। डॉ. अखिलेश सिंह के निधन की सूचना पर सीएचसी में तैनात चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में पुलिस-हत्यारो की मुठभेड़: दो हत्यारे घायल, एक गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस व हत्यारो के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ मे 2 हत्यारे विकास और अनिल गोली लगने से हुए घायल घायल हत्यारो का साथी आकाश कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार ईरिक्शा चालक शमीम की ईरिक्शा छीनने के दौरान कर दी थी हत्या पुलिस ने 48 घंटे मे हत्यारो क़ो मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार बदमाशो से 2 तमँचे कारतूस चाकू और लूटी गयी ईरिक्शा बरामद थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली अंडरपास पर हुई मुठभेड़0
0
Report
कोरबा में तेज ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक की मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहन ने एक युवक की जान ले ली। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली डुग्गू फाटक के पास ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 22 वर्षीय अमित सागर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सीतामढ़ी हटरी का निवासी बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और घटनास्थल पर विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रेम साहू एवं कोरबा एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सहमत हुए。 फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। क्षेत्रवासियों ने भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
विशाखापट्टनम- किरंदुल रूट पर ट्रेन में अतिरिक्त कोच और विस्टाडोम सुविधा
Jagdalpur, Chhattisgarh:वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है, विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल में 12 नवंबर से 31 दिसंबर तक एक अतिरिक्त सेकंड क्लास सिटिंग कोच लगाया जाएगा। वहीं, निर्धारित तारीखों पर एसी विस्टाडोम कोच की सुविधा भी मिलेगी, वापसी में ट्रेन नंबर 58502 किरंदुल-विशाखापट्टनम में 13 नवंबर से 1 जनवरी 2027 तक अतिरिक्त सिटिंग कोच और निर्धारित दिनों में विस्टाडोम कोच जोड़ा जाएगा, इससे यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी, बता दें की ठंड की छुट्टियां मनाने एवं नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक विशाखापट्टनम एवं बस्तर के रूट पर सफ़र करते है ऐसे में पयर्टक यात्रियों की पहली डिमांड विस्टाडोम कोच रहता है, यात्री भीड़ को देखते हुए रेल्वे ने उक्त फैसला लिया है ।0
0
Report
सीतामढ़ी के सुरसंड में नेपाली शराब तस्कर गिरफ्तार, 165 लीटर जब्त
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बॉर्डर इलाका सुरसंड में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस ने अमाना गांव के देवी स्थान के पास से भारी मात्रा में नेपाली सोफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने मौके से 165 लीटर नेपाली सोफी शराब के साथ ईरिक्शा जब्त की और शराब ले जा रहे वाहन के चालक को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरसंड थाने क्षेत्र के देवनाथपट्टी गांव निवासी दीनबंधु कुमार के रूप में हुई है। सुरसंड थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लाल किशोर गुप्ता ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर दीनबंधु पूर्व में भी शराब तस्करी के एक मामले में ऑटो के साथ पकड़ा जा चुका है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में जोगणिया माता शक्तिपीठ में दीपोत्सव मनाया गया
Begun, Rajasthan: Begun, Chittorgarh - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के तहत गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां जोगणिया को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया गया। शक्तिपीठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने मां जोगणिया की विधिवत महाआरती की और अन्नकूट प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद गौशाला से लाए गए नंदी महाराज का पूजन कर उन्हें लापसी खिलाई गई। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में भाई ने बहन पर ईंट से हमला, घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर भाई ने बहन के सिर पर ईंट मारकर किया घायल नशे में धुत भाई ने बहन पर ईट से किया हमला ईट लगने से बहन खून से लथपथ परिजनों का आरोप थाने और चौकी जाने के बाद पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई चौकी से टरकाया कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड़ के कला का मामला0
0
Report
पाकुड़ के छठ घाटों पर सफाई और सुविधाओं का बड़ा इंतजाम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है...नगर परिषद शहर के छठ तालाबों के घाटों और प्रखंड प्रशासन ग्रामीण इलाकों के घाटों की सफाई करा रहा है...महिलाओं के लिए घाटों के पास चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे...शहर के करीब एक दर्जन छठ तालाबों के घाटों की दीपावली से पहले सफाई कराई गई थी...फिर आज सुबह से नगर परिषद के सफाईकर्मी फिर घाटों की सफाई में जुटे हैं...दीपावली के बाद नगर प्रशासन और छठ पूजा समितियां मिलकर सफाई करा रही हैं...जिला मुख्यालय के शहर में कालीभषाण पोखर, टिनबंगला पोखर, तातीपारा स्थित छठ पोखर, ठाकुड़बाड़ी मंदिर छठ पोखर, शिव शीतला मंदिर छठ पोखर और सिंधी पाड़ा स्थित छठ पोखर सहित अन्य छठ तालाबों के घाटों की सफाई की जा रही है...घाटों के आसपास तोरण द्वार और पंडाल भी बनाए जा रहे हैं...नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने बताया कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों को परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं...घाटों के पास महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे...नगर परिषद क्षेत्र में छठ पूजा के दो दिनों तक मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है...नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि छठ पोखरों की सफाई दीपावली से पहले कराई गई थी... फिर दीपावली के बाद घाटों की फिर से सफाई शुरू की गई है...उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान शहर में सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा...जिला प्रशासन से मिले सैकड़ों सोलर लाइट शहर और छठ घाटों पर लगाए गए हैं, ताकि व्रतियों को परेशानी न हो...0
0
Report
संभल दंगे के आरोपी भगोड़े शारिक शाटा के मकान की कुर्की का काउंट डाउन .नोटिस चस्पा
Chandausi, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल । संभल दंगे के आरोपी भगोड़े शारिक साठा के मकान की कुर्की की कार्यवाही तेज . पुलिस ने भगोड़े शारिक साठा के मकान पर 16 नवंबर तक कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा किया । पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराई ..16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस मकान की कुर्की कार्यवाही होगी । कोर्ट ने BNS की धारा 84 के तहत कोर्ट में पेशी का नोटिस जारी किया है । 16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट BNS की धारा 85 के तहत मकान की कुर्की का नोटिस जारी करेगा । संभल हिंसा के मामले में आरोपी शारिक साठा के खिलाफ 4 केस के मामलों में जारी किया गया है नोटिस । संभल हिंसा के 4 मामलों के अलावा 50 से अधिक संगीन मामलों के केस भगोड़े शारिक सा ठा के खिलाफ दर्ज है । नखासा थाना इलाके का मामला ।0
0
Report
Advertisement
संभल हिंसा के भगोड़े शारिक साठा के मकान पर कुर्की नोटिस जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल दंगे के आरोपी भगोड़े शारिक साठा के मकान की कुर्की की कार्यवाही तेज। पुलिस ने भगोड़े शारिक साठा के मकान पर 16 नवंबर तक कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शारिक साठा के मकान पर नोटिस चस्पा किये जाने की कार्यवाही की गई। पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराई। 16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस मकान की कुर्की कार्यवाही होगी। कोर्ट ने BNS की धारा 84 के तहत कोर्ट में पेशी का नोटिस जारी किया है। 16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट BNS की धारा 85 के तहत मकान की कुर्की का नोटिस जारी करेगा। संभल हिंसा के मामले में आरोपी शारिक साठा के खिलाफ 4 केस के मामलों में जारी किया गया है नोटिस। संभल हिंसा के 4 मामलों के अलावा 50 से अधिक संगीन मामलों के केस भगोड़े शारिक साठा के खिलाफ दर्ज है। नखासा थाना इलाके का मामला。0
0
Report
निशा भगत प्रकरण में CCI जांच के आदेश पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक की प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:निशा भगत प्रकरण में सीसीआई जांच के आदेश पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भाजपा के संघर्ष और जनभावना की जीत है बाइट ...अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
चिड़ावा में दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं Chidawa, Jhunjhunu दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अग्रवाल समाज चिड़ावा की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिक्षा, खेल और राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। ठेठ मारवाड़ी हास्य कविताओं ने माहौल को खुशनुमा बनाया। प्रश्न मंच में इतिहास, देश की राजनीति, उद्योग जगत, साहित्य, कला और चिड़ावा की हस्तियों से जुड़े सवाल पूछे गए। बुजूर्गों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिड़ावा नगरपालिका उपाध्यक्ष संगीता ललित भगेरिया थीं। अध्यक्षता पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश मोदी, रघुवीरप्रसाद बाछुका, राजकुमार भालोठिया एवं संतोष देवी कुंजबिहारी गुप्ता उपस्थित रहीं। स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का आकर्षण प्रश्न मंच रहा, जिसमें अग्रवाल समाज के इतिहास, देश की राजनीति, उद्योग जगत, साहित्य, कला तथा चिड़ावा की प्रतिष्ठित हस्तियों से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रश्न मंच और प्रतिभाओं के पुरस्कार बोल परिवार की ओर से प्रायोजित किए गए थे। बुजूर्गों ने जवाबों में आगे रहते दिखे। हरिश हिंदुस्तानी ने हास्य कविताओं से माहौल बदला। चिड़ावा नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मुख्य अतिथि संगीता ललित भगेरिया का सम्मान किया गया। उन्हें चुनड़ी ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। निकाय चुनाव-2026 में भागीदारी के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे लोगों का भी सम्मान किया गया।0
0
Report
Advertisement
बारां कृषि उपज मंडी आज रात से खुलेगी, किसानों की रिकॉर्ड आवक की उम्मीद
Baran, Rajasthan:6 दिन के अवकाश के बाद कल से खुलेगी बारां कृषि उपज मंडी, आज रात से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एंट्री बारां दीपावली पर्व के छह दिव deseo अवकाश के बाद बारां की कृषि उपज मंडी गुरुवार, 12 नवंबर से पुन विधिवत रूप से खुलने जा रही है। मंडी प्रशासन और खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की व्यवस्था के अनुसार आज 11 नवंबर रात से ही किसानों को अपनी उपज लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मंडी प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा। गुरुवार सुबह से खुली नीलामी के साथ खरीद-बिक्री का कार्य शुरू हो जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी के अनुसार, दीपावली महोत्सव के चलते मंडी में 6 नवंबर, धनतेरस से 11 नवंबर, भाईदूज तक कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया गया था। लंबा अवकाश होने के कारण आज रात से ही मंडी में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और शहर में जाम से बचने के लिए पुलिस व मंडी प्रशासन ने कोटा रोड, अटरू रोड, झालावाड़ रोड और मांगरोल रोड से आने वाले कृषि वाहनों के लिए बाईपास व निर्धारित प्रवेश द्वारों के माध्यम से अलग-अलग रूट तय किए हैं। आंकड़ों की बात करें तो अवकाश से ठीक पहले मंडी में प्रतिदिन लगभग 1 लाख से 1.25 लाख कट्टों (बोरी) तक कृषि जिंसों की बंपर आवक दर्ज की जा रही थी। वर्तमान में मंडी में मुख्य रूप से सोयाबीन, धान, मक्का, उड़द और सरसों की भारी आवक बनी हुई है। छुट्टियों से पूर्व मंडी में सोयाबीन ₹5,400 से ₹7,001, धान (कॉमन) ₹2,000 से ₹4,791, मक्का ₹2,300 से ₹2,930, उड़द ₹6,500 से ₹8,470 और सरसों ₹4,322 से ₹9,000 प्रति क्विंटल तक बिकी थी। कल मंडी खुलने पर फिर से रिकॉर्ड आवक की उम्मीद है।0
0
Report
बारां पंचायत चुनाव: महिलाएं 50% हिस्सेदारी से मुकाबले में भारी दावेदार
Baran, Rajasthan:बारां में पंचायत राज चुनाव चौथे चरण में महिलाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बारां जिलें गांवों की सरकार बनाने के लिए इस बार आधी आबादी ने भी मजबूत दावेदारी पेश की है. पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बारां जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए कुल 280 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 139 महिलाएं और 141 पुरुष प्रत्याशी हैं, यानी महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 49.60 प्रतिशत है. जिले की 10 पंचायत समितियों में से तीन में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. जिसमें बारां प्रधान का अनारक्षित महिला छीपाबड़ौद में अनुसूचित जाति महिला और केलवाड़ा अनुसूचित जनजाति महिला में महिला प्रधान बनना तय है. चारों समितियों में छीपाबड़ौद सबसे आगे है, जहाँ 91 प्रत्याशियों में 51 महिलाएं और 40 पुरुष हैं. इसके अलावा अटरू की 60 सीटों पर 28, छबड़ा की 78 सीटों पर 36 और बारां की 51 सीटों पर 24 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. अटरू और छबड़ा में प्रधान पद अनारक्षित होने से यहाँ भी महिलाओं के प्रधान बनने के रास्ते खुले हैं.0
0
Report
उदयपुर के झाडोल में NH-58E पर भिड़ंत, एक बाइक चालक की मौत, तीन घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, NH-58E पर खाखड़ में दो बाइकों की आमने- हुई भिड़ंत भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल。 गंभीर घायलों को उपचार के लिए उदयपुर किया रेफर。 मृतक का शव झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया。 सूचना पर पहुंची झाड़ोल थाना पुलिस。 पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
