284001
मानिक चौक के अंदर शोभा यात्रा श्री श्री 1008 श्री कुबेरेशबर महादेव जी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज मानिक चौक के अंदर शोभा यात्रा श्री श्री 1008 श्री कुबेरेशबर महादेव जी की बड़ी धूमधाम से डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सभी श्रद्धालु चौधरीआना से मानिक चौक तक के लिए यात्रा में शामिल रहे और चरण सेवक विनीत कुमार, सुमित कुमार, मनोज की उपस्थित रहे जिसमें सभी नगर वासियों ने स्वागत किया यात्रा भ्रमण करती रही और यह यात्रा एक मंदिर की स्थापना के उपलक्ष में निकाली गई l0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गर्भवती महिला के साथ मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत: परिवार निष्पक्ष जांच की मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई आदित्य कौशिक ने अपने जीजा आशीष कौशिक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। आदित्य के मुताबिक, उनकी बहन सभ्या कौशिक उर्फ शक्कू की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और वह चार महीने की गर्भवती थी। 30 सितंबर को बहन की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। आरोप है कि पति की मारपीट के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू और वेंटिलेटर पर रही। अस्पताल से घर लौटने के बाद अब पीड़िता के भाई ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता के भाई आदित्य कौशिक ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ हुई मारपीट के मामले में हिर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और एफआईआर भी हुई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पति की गिरफ्तारी की गई। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन परिवार का आरोप है कि जांच में अब भी कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आदित्य का कहना है कि अस्पताल से इलाज संबंधी पूरी मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त करने और आरोपी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने की मांग की गई, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने जांच अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता के भाई ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। आदित्य कौशिक के मुताबिक, उन्हें धमकी दी जा रही है कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद उन्हें देख लेगा। इस वजह से पूरा परिवार डरा हुआ है और उन्हें किसी अोनही की आशंका सता रही है। आदित्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने, अस्पताल से मेडिकल दस्तावेज प्राप्त करने, सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी जांच कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि मामले के सभी साक्ष्यों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके.0
0
Report
छेड़खानी से परेशान 22 वर्षीय युवती ने दी जान, पुलिस जांच शुरू
Vidisha, Madhya Pradesh:छेड़खानी से परेशान युवती ने दी जान... Vidisha के sivil लाइन थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। करैयाखेड़ा स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले चार महीनों से युवती को परेशान कर रहा था। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। परिजनों के अनुसार, शिकायत के बाद युवक कुछ समय तक जेल में रहा, लेकिन वापस आने के बाद उसने फिर युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका आरती अहिरवार, पिता रणधीर अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, करैयाखेड़ा क्षेत्र की गोकुलधाध कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के समय आरती अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दूसरे रास्ते से कमरे में पहुंचने पर आरती फंदे पर लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले चार महीने से आरती को छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। परिजनों के अनुसार, युवक जेल से वापस आने के बाद फिर से आरती को परेशान करने लगा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सिकंदरा राव पुलिस ने दिखाई तत्परता, करीब एक तोले की सोने की चेन पाकर पवन कुमार के चेहरे पर लौटी मुस्
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस - सिकंदरा राव पुलिस ने सड़क दुर्घटना के दौरान खोई करीब एक तोले वजन की सोने की चेन को खोजकर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रहीप्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के अगसौली चौकी अंतर्गत डुकरिया बंबा के पास ब्रेजा कार और टेंपो (नंबर UP82BT6391) के बीच सड़क दुर्घटना हो गई थी। सूचना मिलते ही अगसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। दुर्घटना के दौरान कार स्वामी पवन कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी इंदु पैन्घोर, थाना कुम्हेर, जनपद डीग (राजस्थान) का आईफोन मोबाइल और करीब एक तोले की सोने की चेन खो गई थी। पुलिस ने तत्काल प्रयास कर आईफोन मोबाइल बरामद कर पहले ही उनके सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सोने की चेन भी खोज निकाली। बुधवार, 4 नवंबर को पुलिस ने बरामद सोने की चेन उसके वास्तविक स्वामी पवन कुमार को सुपुर्द कर दी। हाथरस पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के साथ-साथ उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।0
0
Report
Advertisement
चीनी मिल के मंच पर भिड़े भाजपा विधायक और बसपा नेता, VIDEO वायरल!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - चीनी मिल अनूपशहर के पेराई सत्र उद्घाटन के दौरान अचानक राजनीतिक माहौल गरमा गया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय शर्मा और जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पति बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर बहस हुई। हाई-प्रोफाइल विवाद ने जिले की राजनीति गर्मा दी है। जानकारी के अनुसार, अनूपशहर चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ का कार्यक्रम था। भाजपा विधायक संजय शर्मा और हाल ही में भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पति मनोज प्रधान में कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच तनातनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में खुलेआम तू तू मै मै और तीखी बहस में बदल गई। वहां मौजूद समर्थकों और अधिकारियों के सामने दोनों नेताओं के बीच का यह टकराव चर्चा का विषय बन गया। दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप घटना के बाद दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं: मनोज प्रधान का पक्ष: बसपा प्रत्याशी मनोज प्रधान ने भाजपा विधायक संजय शर्मा आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। प्रधान का कहना है कि वे कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने पहुंचे थे, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक ने बदसलूकी की। संजय शर्मा का पक्ष: दूसरी ओर, भाजपा विधायक संजय शर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक संजय शर्मा का आरोप है कि मनोज प्रधान ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पार्टी बदलने के बाद से मनोज प्रधान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे हैं और जबरन राजनीति चमका रहे हैं। प्रशासनिक हलचल और राजनीतिक सरगर्मी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सतर्क हो गए। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तुरंत थाने में कोई औपचारिक लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन इस सार्वजनिक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। आगामी चुनावों से पहले भाजपा और बसपा के नेताओं के बीच हुई तू तू मैं मैं राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। REPORT BY SAURABH SHARMA0
0
Report
कार पर अनियंत्रित कंटेनर पलटने से सहारनपुर के एक परिवार की खुशियों पर लगा ग्रहण, चार की मौत।
New Delhi, Delhi:सहारनपुर। देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके (दिल्ली-देहरादून मार्ग) में साईं मंदिर के पास एक अत्यंत भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सहारनपुर से खरीदारी के लिए देहरादून आया कपूर परिवार एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक की चपेट में आ गया। अनियंत्रित कंटेनर सीधे परिवार की आई-20 कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह दबकर चकनाचूर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विश्वेष कपूर (38 वर्ष), उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और चालक नीरज के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि कार में सवार मासूम बच्चा (माहेर) इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गया, जिसे राहत व बचाव टीम ने सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और यातायात सुचारू करवाया। घटना के बाद मृतक परिवार के घर और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।0
0
Report
करम पूजा महोत्सव में CM साय ने 56.66 करोड़ के कार्यों की सौगात दी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर - उरांव समाज द्वारा अयोजित करम पूजा महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, सीएम साय के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी हुईं करम पूजा में शामिल, किनकुरी विधानसभा के बनगांव में आयोजित हैवकरम पूजा कार्यक्रम, करम पूजा के दौरान मांदर की थाप पर जमकर थिरके सीएम विष्णुदेव साय, कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने क्षेत्रवासियों को दिया करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, पमशाला एनीकट योजना, कोकिया व्यपवर्तन योजना, भेलवा एनीकट योजना, बारो एनीकट योजना में कुल 56 करोड़ 66 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, करम पूजा के दौरान क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों करमा नर्तक दलों ने सीएम साय का किया पारंपरिक स्वागत।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी- यातायात माह में चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में यातायात माह के अंतर्गत पुलिस द्वारा रोडवेज परिसर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा मोडिफाइड साइलेंसर के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।0
0
Report
महराजगंज केएमसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2026 बैच का भव्य स्वागत
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज केएमसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2026 बैच का भव्य स्वागत, व्हाइट कोट पहनकर चिकित्सा सेवा का लिया संकल्प सारेगामापा लिटिल चैंप्स की प्रतिभागी प्रतीक्षा श्रीवास्तव की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां, विश्वविद्यालय परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित केएमसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, महराजगंज में एमबीबीएस के तीसरे बैच (2026 बैच) के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में भव्य व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में उत्साह, उमंग और गरिमा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा जगत में उनके नए सफर की शुरुआत कराई गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायन रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' की प्रतिभागी एवं देश की जानी-मानी कलाकार प्रतीक्षा श्रीवास्तव की शानदार संगीतमय प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतीक्षा श्रीवास्तव की मनमोहक संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्थान के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कुमार श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कॉलेज के डीन डॉ. संकल्प द्विवेदी ने व्हाइट कोट सेरेमनी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्हाइट कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता, अनुशासन और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के दौरान निरंतर मेहनत करने और भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके अभिभावकों को बधाई दी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा, मैंने आप सभी से पांच वर्ष उधार लिए हैं। इन पांच वर्षों में आपको उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा देकर और एक बेहतर चिकित्सक बनाकर मैं यह समय ब्याज सहित लौटाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि उनमें समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी एवं सेवा भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केएमसी मेडिकल कॉलेज न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के अग्रणी चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान स्थापित करेगा। इसके बाद कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों का परिचय कराया गया। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की विशेषताओं, उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को जानकारी दी। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक क्षण वह रहा, जब अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा जगत में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और भविष्य के सपनों की चमक साफ दिखाई दी।0
0
Report
दुद्धी में रफ्तार का कहर, तीन वाहनों की भीषण टक्कर में मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र के दुद्धी में तेज रफ्तार बालू लदे टीपर ने सामने से आ रहे आटा लदे मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी इसकी चपेट में आ गई। भीषण हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टीपर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त पूरा हादसा दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में विद्युत सब स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालू लदा तेज रफ्तार टीपर टर्निंग के पास सामने से आ रहे आटा लदे मिनी ट्रक से टकरा गया। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालू लदा टीपर सड़क पर पलट गया और तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मिनी ट्रक चालक की मौत, चार लोग घायल हादसे में मिनी ट्रक चालक राजकुमार निवासी बैढ़न, सिंगरौली की मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रक में सवार ठाकुर प्रसाद केशरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टीपर चालक प्रदीप कुमार और बोलेरो चालक दौलत मौर्य के साथ बोलेरो सवार सोनू अहमद भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। वाहनों में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मिनी ट्रक में फंसे चालक के शव को निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालू लदे वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहे बालू लदे वाहनों के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहन तेज गति से सड़कों पर दौड़ते हैं, लेकिन उनकी रफ्तार और यातायात नियमों के पालन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बालू लदे वाहनों के परमिट और कागजात की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव की है।0
0
Report
Advertisement
युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज की गई
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली के एक गांव निवासी मंद बुद्धि युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले भाई के अनुसार उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार है जिसका इलाज शाहजहांपुर और कानपुर से चल रहा है। 3 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे उसकी बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसने अपनी बहन को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बुधवार को शाम 6:00 बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
रिपेरिंग के समय आग लगने से चालक झुलसा, हरियाली बाजार के निकट की घटना
Shahabad, Uttar Pradesh:हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर हरियाली के निकट खराब कन्टेनर सही करवाते समय बुधवार को शाम 5:00 बजे आग लगने से चालक बुरी तरह झूलस गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। हादसे का शिकार गाजीपुर अहेमी के रहने वाले वाहन चालक रामनिवास के मुताबिक शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित हरियाली के पास उनका कंटेनर खराब हो गया था जिसे सही कराने के लिए वो मिस्त्री लेकर आए। पंप चलाते समय अचानक उनके शरीर पर पेट्रोल गिर जाने से आग लग गई जिससे उनके हाथ चेहरा और शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह झुलस गए। मिस्त्री की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी लाए जाने के बाद चिकित्सक द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
मोहन यादव के निर्णय से आंदोलन में विराम, कलेक्टर ने संवाद से हल निकाला
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में निर्माणाधीन केन बेतवा लिंक परियोजना, मझगायें और रूंज डैम सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत मुआवजा वितरण और परियोजनाओं के निर्माण में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार के विरोध में 51 दिनों के संघर्ष के बाद 15 दिनों के लिए आंदोलन स्थगित किया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पन्ना कलेक्टर और एसपी बदल दिए. नए कलेक्टर हर्ष सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही आंदोलन स्थल पर पहुंचकर प्रभावितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया. आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि कलेक्टर ने संवेदनात्मक रूप से ग्रामीणों से बात की है, जिससे आदिवासियों और ग्रामीणों की समस्याओं के हल की उम्मीद बढ़ी है. वाइस ओवर बताता है कि पहले अधिकारी कार्यालयों में बैठकर निराकरण की बात कर रहे थे, अब सभी अधिकारी गांव में जाकर समस्याएं सुन रहे हैं. आगामी दो महीना में पूरा मुआवजा वितरण और 129 अतिरिक्त पाए गए पात्र लोगों की सूची की जांच की जाएगी, पात्र पाए गए लोगों को मुआवजा दिया जाएगा, बातचीत के रास्ते खुले हैं.0
0
Report
Advertisement
कलिपूजा से पहले दत्तपुकुर पुलिस ने प्रतिबंधित और अवैध पटाखों पर कड़ा शिकंजा
Kolkata, West Bengal:কালীপুজোর আগে নিষিদ্ধ শব্দবাজি ও বেআইনি বাজির কারবার রুখতে তৎপর দত্তপুকুর থানার পুলিশ। উৎসবের মরশুমে সাধারণ মানুষের নিরাপত্তা সুনিশ্চিত করতে দত্তপুকুর এলাকার বিভিন্ন বাজি কারখানায় তল্লাশি অভিযান চালানো হচ্ছে। অভিযানে নিষিদ্ধ শব্দবাজি-সহ বেআইনি বাজি বাজেয়াপ্ত করছে পুলিশ。 কালীপুজো ও দীপাবলিতে বাজি ফাটানোকে কেন্দ্র করে শব্দদূষণ এবং দুর্ঘটনার আশঙ্কা থাকে। বিশেষ করে নিষিদ্ধ শব্দবাজির ব্যবহার পরিবেশের পাশাপাশি সাধারণ মানুষের স্বাস্থ্য্যের পক্ষেও ক্ষতিকর। সেই কারণে উৎসবের আগে থেকেই নিষিদ্ধ বাজির মজুত ও কারবারের বিরুদ্ধে নজরদারি বাড়াচ্ছে পুলিশ。 উল্লেখ্য, উত্তর ২৪ পরগনার দত্তপুকরের নীলগঞ্জ এলাকার অতীতেও বেআইনি বাজির কারবারের বিরুদ্ধে একাধিক অভিযান চালিয়েছে পুলিশ। নীলগঞ্জ এলাকায় অভিযান চালিয়ে প্রায় ৩০০০ কেজি নিষিদ্ধ শব্দবাজি এবং ২০০ কেজি বারুদ উদ্ধারের খবর প্রকাশ্যে এসেছিল। ওই ঘটনায় তিনটি কারখানা সিল করার কথাও জানানো হয়েছিল。 কালীপুজোর মুখে ফের নিষিদ্ধ বাজির বিরুদ্ধে পুলিশের এই তৎপরতা যথেষ্ট তাৎপর্যপূর্ণ। উৎসবের আনন্দ যাতে কোনওভাবেই দুর্ঘটনা বা শব্দদূষণের কারণ না হয়ে ওঠে, সে জন্য নিষিদ্ধ বাজির কারবারে লাগাম টানাই এখন পুলিশের কাছে বড় চ্যালেঞ্জ। আগামী দিনে এই নজরদারি ও তল্লাশি অভিযান অব্যাহত থাকে কি না, সেদিকেই নজর থাকবে।0
0
Report
आउटसोर्स कर्मचारी ने 60,000 रुपये रिश्वत मांगकर शिक्षा विभाग में घोटाला दिखाया
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: शिक्षा विभाग का आउटसोर्स कर्मचारी 60,000 की रिश्वत मांगते कैमरे में कैद, कलेक्टर के सामने पेश हुआ वीडियो, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल की 9वीं-10वीं मान्यता के एवज में मांगे थे 1 लाख रुपये. जनसुनवाई में पहुंचा मामला, कलेक्टर ने दिए सख्त जांच के आदेश, जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, आउटसोर्स कर्मचारी को थमा रखा था मान्यता शाखा का चार्ज. जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शिक्षा विभाग का एक आउटसोर्स कर्मचारी स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के नाम पर धड़ल्ले से रिश्वत मांग रहा था. पीड़ित स्कूल संचालक से 1 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसका 60,000 रुपये की रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित ने मंगलवार को जिला जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष रिश्वतखोरी का यह वीडियो और सबूत पेश किए, जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. दो साल से चक्कर काट रहा था स्कूल संचालक. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलीराजपुर एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के संचालक पिछले दो सालों से अपने विद्यालय की 9वीं और 10वीं कक्षा की मान्यता के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे थे. आरोप है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार फाइल लटकाकर उन्हें परेशान किया जा रहा था. इसी का फायदा उठाते हुए विभाग में पदस्थ एक आउटसोर्स कर्मचारी ने मान्यता दिलवाने की एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की. कलेक्टर के सामने रखा गया वीडियो सबूत. परेशान होकर स्कूल संचालक ने रिश्वतखोर कर्मचारी की करतूत को कैमरे में कैद कर लिया. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि कैसे आउटसोर्स कर्मचारी धड़ल्ले से 60,000 रुपये की मांग कर रहा है. पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान यह वीडियो सीधे जिला कलेक्टर को सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई और पूरी आपबीती सुनाई. मामले की गंभीरता को भांपते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. डीईओ की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल. इस पूरे मामले ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बड़ा सवाल यह है कि जब शासन के नियमानुसार सरकारी एवं गोपनीय कार्य आउटसोर्स कर्मचारियों से नहीं कराए जा सकते, तो आखिर किस परिस्थिति और सांठगांठ के चलते जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक आउटसोर्स कर्मचारी को बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली 'स्कूल मान्यता शाखा' का महत्वपूर्ण चार्ज सौंपा गया था? फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद कई अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.0
0
Report
खंडवा पदयात्रा: लोकतंत्र बचाओ के नारों के साथ भाजपा ने दी कांग्रेस पर तीखी नजर
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में बुधवार को भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ पदयात्रा निकाली। पुरानी अनाज मंडी से शुरू हुई यह यात्रा बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र पाखंडवाद का है। आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों और पाकिस्तान के लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल थे, जिन्हें हटाने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को दर्द परेशानी हो रही है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बैल को लाल कपड़ा दिखाने पर जैसे वह भड़कता है, वैसे ही राहुल बाबा मोदीजी का नाम सुनते ही भड़क जाते हैं। उन्हें दिन-रात मोदी ही दिखाई देते हैं और रात में उठकर भी मोदी-मोदी चिल्लाते हैं। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र विरोधी और अराजकतावादी शक्तियों के षड्यंत्रों को रोकना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण करना है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
