बुंदेलखंड केशरी दंगल, झांसी रेलवे वर्कशॉप दंगल में शिवम यादव विजेता बने
Jhansi, Uttar Pradesh:जिला कुश्ती संघ झांसी के तत्वावधान में मनमोहन गेड़ा की अध्यक्षता में बुंदेलखंड केशरी खिताब के लिए कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। आज की कुश्ती के मुख्य अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, एम एल सी श्रीमति रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम रहे एवं विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सिंह यादव, रोहित पाण्डेय, सुशील गुप्ता क्रेशर, देवेन्द्र गुप्ता 'क्रेशर' रहे प्रारम्भ में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहक गेड़ा ने सभी अतिथियों उस्ताद खलीफाओं पहलवानो का स्वागत किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में सांसदों की बस रोकी: पुलिस ने जंतर-मंतर जाने से किया इंकार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | INDIA ब्लॉक के सांसदों के अनुसार पुलिस ने उनकी बस रोक दी है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "पुलिस वाले जिस तरह से बदतमीजी पर उतारू हैं... राहुल जी उतरकर बैठ गए हैं। अब यहीं धरना शुरू हो जाएगा।"शामली: देव अस्पताल संचालक का बेटा आर्यन गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ पकड़ा
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित/शामली : शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल में महिला मरीज को देखने आई महिलाओं और उनके परिवार के लोगों के साथ अस्पताल संचालक के बेटे ने की मारपीट की और कई राउंड गोलियां भी चलाई।वहीं पीड़ित मौके से अपनी जान बचाकर भागे, पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने आरोपी की बिजनौर के बॉर्डर से गिरफ्तारी की। पकड़े गए आरोपी अस्पताल संचालक का बेटा है जिस पर पहले भी पुलिस पर हत्या के प्रयास के लिए गाड़ी चढ़ाने व 307 के अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया वहीं आरोपी की गाड़ी पर विधायक का टिगर भी लगा हुआ है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल का है। जहां कल देर रात एक महिला डिलीवरी के दौरान भर्ती कराई गई थी । थानां भवन थानां क्षेत्र के गाव सोंटा के रहने वाले शोएब की पत्नी मुस्कान को देखने के लिए जब उसके देवर और उसके भाई गांव से आए।तो उनके साथ अस्पताल संचालक अर्जुन नरदेव के बेटे आर्यन ने उनके साथ मारपीट की महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए शोएब पर पिस्टल तान दी। और जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाई।जिसमें पीड़ित लोगो ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई,और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन जब तक वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला करते हैं उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलाई।जिसमें एक गोली गाड़ी के फ्रंट सीशे से पर लगी है। उक्त अस्पताल संचालक का बेटा पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।जिसमें 2 कांस्टेबल पर जानबूझकर गाड़ी चढ़कर हत्या करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत है। वही पीड़ित कांस्टेबल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर पुलिस अधिकारी को अपनी आपबीती बताएं। वही एसपी शामली एनपी सिंह का कहना है कि अस्पताल संचालक के बेटे को अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल रखने और मरीज के परिवार पर जानने वाला करते हुए कई राउंड गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।वहीं पुलिस अब अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बिजनौर के समर राणा सिक्योरिटी है जिस पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है।
बाइट ... एनपी सिंह एसपी शामली
