झांसी में आधार कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए शिक्षा मित्र गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर के ग्राम बुखारा में आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने के नाम पर तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक शिक्षा मित्र मनीष तिवारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। टीम को सूचना मिली थी कि मनीष तिवारी आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। सूचना के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़कर मऊरानीपुर थाना ले जाया गया जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
