वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने थाना कोतवाली का किया औचक निरीक्षण
Jhansi, Uttar Pradesh:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों, विशेषकर ईद मिलादुन्नबी, को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी सुधा सिंह ने थाना परिसर, जांच प्रक्रिया, रखरखाव, और कैंटीन की स्थिति को बारीकी से देखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस कदम का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में कंजक पूजन से बालिकाओं का सम्मान और सशक्तिकरण
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) सशक्त नारी संस्थान ने कंजक पूजन कर बालिकाओं का सम्मान किया हनुमानगढ़ में नवरात्रि के मौके पर सशक्त नारी संस्थान ने खुंजा स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कंजक पूजन कार्यक्रम किया। संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 121 छोटी बालिकाओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा की गई। उनके चरण धोए गए, चुनरी ओढ़ाई गई और हाथों में मेहंदी लगाई गई। इसके बाद उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भी दिए गए। मित्ताली अग्रवाल ने बताया कि कंजक पूजन धार्मिक आस्था के साथ बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।अलीगढ़ में 1 नवंबर को सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 1 नवंबर को लगेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 1 नवंबर को विशाल मेगा सेमिनार का होगा आयोजन, मेगा सेमिनार में सभी वर्गों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से किया जाएगा लाभान्वित, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस को मिलेगा भरपूर लाभ, एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की होगी पहल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने दी कार्यक्रम की जानकारी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे शामिलमहराजगंज: मुस्लिम समाजसेवी ने कराई डांडिया नाइट, नौतनवा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। नौतनवा कस्बे के व्हाइट हाउस में आयोजित डांडिया नाइट में महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से किया गया है, जो सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुन पर थिरकते कदम हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिख रहा है। डांडिया की खनक और गरबा की लय पर महिलाएं और युवतियां पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसे एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से पिछले चार साल से आयोजित कराया जा रहा है जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई है । यह पहल धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रही है। आयोजक गुड्डू खान का कहना है कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सभी को मिल-जुलकर खुशियां मनानी चाहिए। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हम सभी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। जब सभी समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो आपसी विश्वास बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। वॉक थ्रू ऑन डांडिया नाईट
