झांसी में साइबर अपराध और यातायात जागरूकता पर सेमिनार आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में "यातायात जागरूकता अभियान" चलाया जा रहा है। वहीं इसी क्रम में विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर क्राइम आलोक अग्रहरि मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में साइबर अपराध और यातायात नियमों पर चर्चा हुई। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
