icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

Begusarai, Bihar:एंकर दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को बेगूसराय में AISA और AIYF के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों विभिन्न मार्गों से मार्च کرتے हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के गेट को धक्का देकर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और छात्रों व आम लोगों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आपको बताते चले कि जीडी कॉलेज से निकले इस बिरोध प्रदर्शन मे हजारों की संख्या मे छात्रों नें हिस्सा लिया। इस दौरान उग्र छात्रों नें समाहरणालय गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया।
0
0
Report

Aamer में JDA विरोध: हाईवे चौड़ाई 45 मीटर पर विवाद

Jaipur, Rajasthan:JDA की कार्यशैली के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, रास्ता बंद करने और नियमों की अनदेखी का आरोप, JDA द्वारा बनाए जा रही ग्रीन वैली का कर रहे हैं विरोध, ग्रीन वैली से भविष्य में हाईवे चौड़ाई हो रही है प्रभावित, लोगों के घरों का रास्ता हो रहा है बंद, क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार संबंधित हाईवे की चौड़ाई 45 मीटर की जानी है, लेकिन इसके बावजूद JDA सड़क से करीब 12 मीटर की दूरी पर ग्रीन वैली विकसित करने का कार्य कर रहा है, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यदि इस स्थान पर ग्रीन वैली का निर्माण किया गया तो भविष्य में हाईवे चौड़ाईकरण की योजना प्रभावित होगी, साथ ही, इस निर्माण के कारण उनके घरों तक आने-जाने का रास्ता भी बंद हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए तथा JDA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, उनका आरोप है कि प्रशासन स्थानीय लोगों की समस्याओं और आपत्तियों को नजरअंदाज कर मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे, लोगों ने प्रशासन से नियमों और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए आमजन के हितों की रक्षा करने की मांग की, बाइट— अविनाश सैनी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा (हल्की फ्रेंच ढाढी—मूंछ) बाइट— अंजलि ब्रम्भट, निवर्तमान पार्षद बाइट— विश्वास सैनी,स्थानीय निवासी ​(काली ढाढी मूंछ) बाइट— कैलाश, एक्सईएन जेडीए
0
0
Report
Advertisement

मकराना खनन क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जाखली रोड ध्वस्त, वैकल्पिक मार्ग चाहिए

Didwana, Rajasthan:मकराना खनन क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह हुई तेज बारिश के बाद कालानाडा रेंज में जाखली रोड़ स्थित करीब एक दर्जन मार्बल खाने ढह गईं, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा भी धंसकर खानों में समा गया。 घटना के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे जनहानि नहीं हुई। वहीं खानों में काफी समय से काम बंद पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मकराना सीओ विक्की नगरपाल व मकराना थानाधिकारी पंकज कुमार मय पुलिस मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्द्दESSय मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई है। गौरत है कि इसी क्षेत्र में करीब दो वर्ष पहले भी कई खदानें ढहने से यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय भी सुरक्षा कारणों से रास्ते को बंद करना पड़ा था, हालांकि बाद में अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों के लिए फिर से आवागमन के लिए खोल दिया गया था। अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर खदानें ढहने से सड़क पूरी तरह खत्म हो गया है। मार्ग बंद होने से जाखली, माताभर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा。
0
0
Report

ट्रैक्टर से टक्कर: धौलपुर के हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुशवाहा की मौत

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। सड़क हादसे में राजाखेड़ा थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुशवाहा की मौत हो गई। वे हाईकोर्ट में जवाब प्रस्तुत करने के लिए जयपुर जा रहे थे। रास्ते में दिहौली थाना क्षेत्र में उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। राजाखेड़ा थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुशवाहा, पुत्र सीताराम कुशवाहा निवासी बसई नवाब थाना कौलारी, बुधवार को सरकारी कार्य से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। वे राजाखेड़ा से धौलपुर होते हुए हाईकोर्ट में जवाब पेश करने जा रहे थे। इसी दौरान दिहौली थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल मरैना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते धौलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुशवाहा के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सरल स्वभाव का अधिकारी बताया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

झालरापाटन के सफाईकर्मियों ने मूल पदों पर लौटने के लिए किया प्रदर्शन—आदेशों के अनुसार सफाई व्यवस्था की मांग

Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने स्वायत शासन विभाग के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों के पद पर भर्ती किए गए कर्मचारियों को उनके मूल कार्य सफाई व्यवस्था में लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील कार्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन कर तहसीलदार एवं कार्यवाहक अधिशेष अधिकारी को ज्ञापन दिया। Sफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष कालीचरण कलोसिया, बाबूलाल, पिंकेश कुमार, कुंदन, संदीप, राकेश कुमार, मीथुन हरिजन के नेतृत्व में सफाईकर्मी गुरुवार सुबह तहसील कार्यालय पर पहुंचे, जहां इन्होंने नगरपालिका में सफाई कर्मचारी भर्ती के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए लगाए गए कर्मचारियों के मूल काम नहीं कर उनसे अन्य कार्य करवाए जाने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारिर्यो ने बताया कि स्वायत्त विभाग जयपुर से 1 जुलाई 2026 को जारी किए गए दिशा निर्देश में नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद के अनुरूप केवल सफाई कार्य में ही लगाए जाने का अंतिम निर्देश दिया है। आदेश में स्पष्ट किया है, कि यदि कोई सफाई कर्मचारी अन्य लिपिकीय या कार्यालय के कार्य में लगा हुआ है, तो उसे तत्काल प्रभाव से मुक्त कर सफाई व्यवस्था में लगाया जाए। निकाय के कई सफाई कर्मचारी मूल कार्य सफाई को छोड़कर कार्यालय के अन्य गैर सफाई कार्यो में लगे हुए हैं जो कि राज्य सरकार के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना है। आदेश में इस लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई करने का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही निकाय स्तर पर एक सत्यापन पत्र भी विभाग को भेजा जाना अनिवार्य किया गया है। ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका में कार्यरत उन सभी सफाई कर्मचारी जो अन्य कार्यों में लगे हैं, तत्काल प्रभाव से उनके मूल कार्य सफाई व्यवस्था पर लौटाया जाए। आगामी तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी विरोध स्वरूप सफाई कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे。
0
0
Report

झालावाड़ के विद्यार्थियों ने पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून, निष्पक्ष जाँच की मांग

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के जागरूक विद्यार्थियों और नागरिकों ने आज मिनी सचिवालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर कठोर कानून बनाने, विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आज देश का विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता में है। वर्षों की कठिन मेहनत के बावजूद बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है तथा देश की परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई, कि पेपर लीक जैसे अपराधों को रोकने के लिए कठोर एवं प्रभावी कानून बनाया जाए तथा ऐसे मामलों में शामिल मुख्य आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलने संबंधी कानूनी प्रावधान किए जाएं। ज्ञापन में दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन का भी उल्लेख किया गया। इसमें कहा गया कि छात्रों द्वारा कई दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी गईं, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए सरकार की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित पुलिस बल प्रयोग ने देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता उत्पन्न की है। ज्ञापन में इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान बिना नेम प्लेट तथा बिना वर्दी के पुलिस कार्रवाई में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर जांच कराई जाए। यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न परिस्थितियों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरुद्ध उचित नैतिक एवं संवैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया गया। ज्ञापन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से भविष्य में सचिवालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के लिए स्थान उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की।
0
0
Report
Advertisement

नोहर पॉक्सो केस: गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, इनेलो नेता का अनशन जारी

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो प्रकरण में आरोपी शारीरिक शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष व मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा के संयोजक जयवीर गोदारा ने नोहर थाने के समक्ष अनशन शुरू कर दिया है। गोदारा ने आरोप लगाया कि मामले में लंबे समय बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बीते 12 फरवरी को दर्ज पॉक्सो प्रकरण में आरोपी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीटीआई प्यारेलाल यादव की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ केवल शांति भंग की कार्रवाई की गई और उसे जमानत पर छोड़ दिया गया, जबकि पॉक्सो प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गोदारा ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इधर उस मामले में थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपित पर इनामी राशि बढ़ाकर 25 हजार कर दी गई है। नोहर थाना स्तर पर भी टीम गठित कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

नीट पेपर लीक के विरोध में मुंगेर में छात्रों ने विशाल मार्च किया

Munger, Bihar:नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर से निकाला विरोध मार्च, समाहरणालय के पास दिया धरना। मुंगेर में गुरुवार को हजारों छात्र आरडी एंड डीजे कॉलेज के समीप एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल मार्च निकाला. छात्रों का जुलूस आरडी एंड डीजे कॉलेज से शुरू होकर अंबे चौक, गोला रोड, कस्तूरबा वाटर वर्क्स चौक, भगत सिंह चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला के मुख्य द्वार से शहीद स्मारक के बाद समाहरणालय पहुंचा, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मार्च के दौरान छात्र शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शन में शामिल छात्र अपने हाथों में तिरंगा के साथ महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें लिए हुए थे. छात्रों ने कहा कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद होनी चाहिए, ताकि योग्य छात्रों के साथ न्याय हो सके. प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. इसके साथ शिक्षा मंत्री धरवेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग की. छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

ओवैसी: सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, हम चुप नहीं बैठेंगे

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ASADUDDIN OWAISI ON PM MODI TWEET/ INDIA BLOC PROTEST/ NDA PROTEST दिल्ली: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "आप छोटे बच्चों को बुलाते हैं? और उन्हें दो घंटे तक घर पर बिठाए रखते हैं। आप उनसे बात नहीं करते, बल्कि उन्हें अपमानित करते हैं। आपको उनसे बात करना सीखना चाहिए। यह सब आपकी, यानी सरकार की वजह से हो रहा है। जो हो रहा है, उसके लिए आप विपक्ष को क्यों दोषी ठहरा रहे हैं? आपने जो भी गलतियां की हैं, उन्हें आपको स्वीकार करना चाहिए। आप तो उन्हें मान भी नहीं रहे हैं। आपको लगता हैं? कि आपके पास भारी बहुमत हैं? और आप हम सबको दबा देंगे। आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। आप इस बात को कम आंक रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top