284002
झांसी में विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी और सम्मान समारोह
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के आईएमए भवन में मां शबरी सहरिया आदिवासी कल्याण समिति और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें सहरिया, कंजर, और लोहा पीटा समाज के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा और डॉ. संदीप सरावगी ने समाज की आर्थिक, शैक्षिक, और सामाजिक सुविधाओं पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम पुलिस ने गैंगवार रोकते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम पुलिस ने संभावित गैंगवार को समय रहते टालते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के दो आपराधिक गुट, जिनके बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, एक बार फिर आमने-सामने आने वाले हैं。 सूचना के बाद पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ाई और सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया。 इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध गिरोह को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक बाइक और एक स्कूटर भी जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है。 पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास अवैध हथियार और कारतूस कहां से आए और इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं。 समय रहते की गई कार्रवाई से शहर में बड़ा गैंगवार टल गया। यदि दोनों गुट हथियारों के साथ आमने-सामने आते, तो फायरिंग की घटना से हालात गंभीर हो सकते थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रतलाम की कानून-व्यवस्था बिगड़ने से बच गई।0
0
Report
जयपुर के 15 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त, जीरो टॉलरेंस के साथ बुलडोजर चला
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर 15 बीघा में बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त। बगरू में ‘बजरंग वाटिका’ पर चला बुलडोजर। बिना अनुमति बसाई जा रही कॉलोनी को शुरुआती स्तर पर ही किया ध्वस्त。 डीआईजी आनंद शर्मा ने बताया。 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जीरो टॉलरेंस विजन पर सख्त एक्शन。 जेसीबी और मजदूरों की मदद से की बड़ी कार्रवाई。 15 बीघा कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का प्रयास किया नाकाम。 DIG शर्मा ने कहा— ध्वस्तीकरण का खर्चा भी आरोपियों से ही वसूला जाएगा。 अवैध निर्माण के खिलाफ जेडीए का अभियान लगातार जारी।0
0
Report
कम वर्षा के बीच किसानों को आधुनिक खेती अपनाने की सलाह, सोयाबीन पर फोकस
Munger, Bihar:कम वर्षा की आशंका के बीच आधुनिक खेती अपनाने की सलाह, सोयाबीन खेती को मिलेगा बढ़ावा। शारदीय खरीफ महाअभियान के तहत प्रशिक्षण सह बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित। मुंगेर असरगंज प्रखंड के दुग्ध उत्पादन केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने की। प्रखंड विकास पदाधिकारी तान्या, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार, आत्मा मुंगेर के उप परियोजना निदेशक पवन कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मुकेश कुमार तथा कृषि प्रसार वैज्ञानिक विष्णुदेव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का संचलन किया। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष सामान्य से 20 से 25 प्रतिशत कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को उपलब्ध वर्षा जल का अधिकतम एवं कुशल उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। कहा कि खरीफ मौसम में अगेती खेती करने से धान की कटाई समय पर होगी और रबी फसलों की बुआई भी निर्धारित समय पर संभव हो सकेगी। उन्होंने किसानों को धान के साथ-साथ अरहर जैसी दलहनी फसलों की उन्नत किस्मों की खेती करने की सलाह दी। विशेष रूप से खेतों की मेड़ पर अरहर लगाने से अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही वर्तमान समय को आम, लीची, अमरूद, नींबू एवं अनार जैसे फलदार पौधों के रोपण के लिए उपयुक्त बताते हुए किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर से उन्नत किस्म के पौधे प्राप्त करने की अपील की। प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा यूरिया की कीमत 266 रुपये प्रति बोरी निर्धारित है, लेकिन किसानों को बाजार में 400 से 500 रुपये तक में यूरिया खरीदना पड़ रहा है। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेची जा रही हो तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की मांग की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि इस वर्ष प्रखंड को सोयाबीन खेती का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सभी पंचायतों में लगभग ढाई-ढाई क्विंटल सोयाबीन के बीज के आवंटन का निर्णय लिया गया है। यह खेती कुल मिलाकर लगभग 18 हेक्टेयर भूमि में की जाएगी, जो करीब 40 से 45 एकड़ के क्षेत्र के बराबर है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पिछले कई वर्षों में पहली बार सोयाबीन खेती को लेकर इस प्रकार का लक्ष्य मिला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी सुधार होगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
तरैथा गेट पर भिड़ंत: 21 वर्षीय क्षमा देवी की दर्दनाक मौत
Khajuria Khurd, Bihar:वियो - कैमूर जिला के तरैथा गेट के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना बुलेट और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुई। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी प्रकाश कुमार राय की 21 वर्षीय पत्नी क्षमा देवी के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, क्षमा देवी अपने भतीजे के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने मायके बक्सर जा रही थीं। इसी दौरान तरैथा गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो और बुलेट में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, वहीं बुलेट से गिरकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ के सदर अस्पताल भेजा गया, जहां दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
रजरप्पा मंदिर के पास अवैध शराब गिरोह का बड़ा पर्दाफाज़, अशोक साव गिरफ्तार
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --वीओ --देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर के आस पास के दुकानों में अवैध विदेशी शराब की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब और उसे बनाने की सामग्री जब्त की है, साथ ही एक मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल Ramgarh S.P Mukesh Kumar Looniyat को गुप्त सूचना मिली कि गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बंदा में अशोक साव और अनिल साव न सिर्फ अपने अपने घरों में अवैध विदेशी शराब का निर्माण कर रहा बल्कि शराब की खेप को रजरप्पा मंदिर के इर्द गिर्द दुकानों में बड़े पैमाने पर सप्लाई भी कर रहा है। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और टीम ने बंदा में अशोक साव के घर पर छापेमारी किया वहां का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई। घर में बड़े पैमाने अवैध के साथ साथ अवैध शराब बनाने की सामग्री मौजूद थी। पुलिस ने मौके से शराब कारोबारी अशोक साव उम्र (44) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया तो वही अनिल साव उम्र (42) वर्ष घर से भागने सफल हो गया। पुलिस ने उनके यहां से अलग-अलग साइज एवं ब्रांड का बोतल का ढक्कन करीब 7000 पीस, अलग-अलग ब्रांड का 1.800 पीस खाली शराब का बोतल, अलग-अलग ब्रांड का शराब का स्टीकर करीब 5,000, विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब 376 पीस (19) पेटी और एक ऑल्टो कार जिसका नंबर Jh 24B_7800 को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार अशोक साव और अनिल साव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। यह गिरोह प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर के आसपास की दुकानों में बड़े पैमाने पर इस अवैध शराब की खेप को खपाता था। जाहिर है इस कार्रवाई से मंदिर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगेगा।0
0
Report
पटना ऊर्जा स्टेडियम में विकसित भारत रोजगार योजना: युवाओं को प्रोत्साहन, आत्मनिर्भर अभियान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल समेत तमाम मंत्री अधिकारी मौजूद थे। वही रोजगार पाने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा यह एक समारोह नहीं है, बल्कि एक उत्सव है। हमारे युवाओं के हौसलों का उत्सव, उनकी मेहनत का उत्सव और एक विकसित भारत के संकल्प को सच होते देखने का उत्सव के लिए हम आज यहाँ आए हैं। हमें तो खुशी है । कि आज हम सब इस ऊर्जा स्टेडियम में विकसित भारत रोजगार योजना के तहत हमारे युवा लोगों के हौसलों को उत्सव उनकी मेहनत का उत्सव और एक विकसित भारत के संकल्प को सच होते देखने का उत्सव के लिए हम आज यहाँ आए हैं मुझे तो यह खुशी है कि आज हम सब इस ऊर्जा स्टेडियम में विकसित भारत रोजगार योजना के तहत हमारे युवा लोगों को प्रोत्साहन राशि वितरित करने के लिए एकत्रित हुए हैं और हम उन सभी युवाओं को हृदय से बधाई देते हैं जो आज इस योजना का लाभ लेंगे । साथियों किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी होती है। और जब हमारे युवाओं के हाथ में हुनर होता है, उनके सपनों को सरकार का साथ मिलता है। तो प्रगति की रफ्तार दो गुना हो जाती है विकसित भारत रोजगार योजना इसी सोच का नतीजा है और यह योजना केवल रोजगार देने का माध्यम नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाने का एक मा अभियान है । सफलता की शुरुआत तब होती है जब आपके सपनों को सही अवसर मिल जाए और आज इस सही अवसर के लिए हम लोग प्रधानमंत्री की को भी सुनेंगे। आज जो प्रोत्साहन राशि आप सभी के खातों में भेजी जा रही है यह केवल एक वित्तीय सहायता नहीं है, यह सरकार का आपके हुनर पर भरोसा है। आज आप इस बात प्रमाण है कि देश आपकी मेहनत की कद्र करता है और आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है आज स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलता है युवाओं को खुद काम शुरू करने का मौका मिलता है। अब हमारे युवा सिर्फ नौकरी ढूंढने वाले नहीं हैं बल्कि बहुत लोग इस स्टार्टअप को और अपने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को भी लगाने का काम कर रहे हैं। यानि अब जॉब क्रिएटर भी युवा बन रहे हैं । आज ऊर्जा स्टेडियम का यह माहौल सचमुच ऊर्जा से भरा हुआ है आपके चेहरों के यह मुस्कान और आखों के चमकते सपने के नए भारत की असली तस्वीर हमें यहाँ दिखाई पड़ रही है। याद रखिएगा यह प्रोत्साहन आपकी यात्रा का अंत नहीं है बल्कि एक नई और शानदार शुरुआत है प्रधानमंत्री डिजिटल भारत रोजगार योजना और इसमें जो है करीब देश भर के 65,000 से 70,000 लोगों को इससे जुड़ने की उम्मीद है और आप भी इससे जुड़े हुए हैं पूरा देश आज इससे जुड़ा हुआ है और जैसा कि इन्होंने बताया कि जो ज्यादा से ज्यादा 15,000 रुपये तक का किस्त जो है।। बाइट — दिलीप जयसवाल, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
भोजपुर एनकाउंटर: Bharat Tiwari ने आत्मसमर्पण कर दिया; पुलिस पर निशाने उठे सवाल
Arrah, Bihar:भोजपुर के बिलौटी गांव के रहने वाले भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में जी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची जहां पर भारत तिवारी ने आत्मसमर्पण किया था... वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह के 9:00 बजे का समय रहा होगा जब वह यहां पहुंचे थे और फेसबुक लाइव के जरिए यहां की समस्या को बता रहे थे...उसी दरमियान उनका पीछा करते हुए पुलिस भी वहां पहुंची और उन्होंने अपनी मांग को रखा पुलिस ने कहा कि उनकी मांग मानी जाएगी इसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण किया था बंदूक फेंका तब पुलिस ने उन्हें पकड़ा और जहां वो खड़े थे उस जगह से 30 से 40 मीटर दूर उनका एनकाउंटर हुआ... प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उस समय तीन गोली चलाई गई थी जो उनके पैर में लगी थी उसके बाद प्रशासन दूसरे रास्ते से उन्हें वहां से ले जाती है.... जब यह घटना घटी उस समय आसपास के घर वालों को पुलिस ने दूर हटा दिया था जहां पुलिस और भरत तिवारी के बीच जो संवाद हो रहा था स्पष्ट तौर पर उन लोगों ने देखा और सुना.... वहां मौजूद लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई थी भरत तिवारी के बंदूक में एक ही गोली मौजूद था जिसे हवाई फायरिंग कर उसने खत्म कर दिया था और उसके बाद आत्मसमर्पण किया था.... फिर बाद में पांच गोली लगने की बात कहां से आ रही है.... उनके पेट में गोली कैसे लगी यह प्रशासन के लोग बताएं....0
0
Report
योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे; कार्यक्रमों की बड़ी तैयारी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को झांसी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर झांसी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झांसी के डीएम गौरांग राठी ने बताया कि वे सबसे पहले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में होगा। वे विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। शाम को मंडल स्तर की लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा और अवलोकन करेंगे। इसमें झांसी, जालौन और ललितपुर के विधायक गण उपस्थित रहेंगे। इसके बाद जनपदीय समीक्षा बैठक मंडलायुक्त सभागार में होगी। इसके बाद 21 जून की सुबह बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झांसी किला परिसर के मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग के बाद उनका प्रस्थान होगा।0
0
Report
चूरू: डेरे में डूबने से विवाहिता की मौत, दहेज़ हत्या की आशंका
Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा_SUजानगढ़ लोकेशन: सांडवा ईयारा गांव, बीदासर तहसील में खेत के पानी की डिग्गी में डूबने से विवाहिता की मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका की शादी 7 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। मृतका के परिजनों के अनुसार हो रही प्रताड़ना, मारपीट और हत्या करने या धक्का देकर डिग्गी में गिराने की रिपोर्ट साण्डवा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ कॉलेज भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चला, भारी पुलिस बल तैनात
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ कॉलेज भूमि से हटाया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर रामगढ़। कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय के लिए आवंटित सरकारी भूमि को शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा लिया। तहसीलदार अंकित गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया。 कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलवर पुलिस लाइन सहित कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। एहतियातन फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और विद्युत विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई。 प्रशासन के अनुसार, जिस भूमि पर कॉलेज भवन प्रस्तावित है, उस पर पिछले करीब पांच वर्षों से एक परिवार का कब्जा था। प्रशासन की समझाइश के बाद परिवार ने स्वयं ही मकान खाली कर सामान बाहर निकाल लिया, जिसके बाद जेसीबी से निर्माण हटाया गया。 तहसीलदार अंकित गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2021 में आठ बीघा शिवायचक भूमि राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित की गई थी। भूमि आवंटन को लेकर दयाचंद पुत्र भूरासिंह सैनी ने न्यायालय में याचिका दायर की थी, जो 10 मार्च 2026 को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई। इसके बाद संभागीय आयुक्त के समक्ष दायर अपील भी निरस्त कर दी गई और जिला कलेक्टर के निर्णय को वैध ठहराया गया。 संभागीय आयुक्त के फैसले के बाद जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए, जिनकी पालना में यह कार्रवाई की गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग घटनाक्रम देखने के लिए एकत्रित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई। प्रशासन का कहना है कि भूमि अतिक्रमण मुक्त होने के बाद अब महाविद्यालय भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी。0
0
Report
सागरपुर में तीन पत्नियों के पति अतीत खान की पिटाई: पुलिस ने गिरफ्तारी किया
Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली सागरपुर मे दूसरी ओर तीसरी पत्नि ने अपने पति सोहर अतीत खान को चप्पल थप्पड़ से पिटाई कर धुनाई कर दी पुलिस जांच मे जुटी मार पीट हंगामा के बीच जानकारी मिली दो पत्नी नहीं तीन पत्नी निकली तीन पत्नियों का पति अतीत खान ही है पहले पत्नि से निकाह किया दूसरी पत्नि से पहले हिन्दू रीतिरिवाज आर्य समाज यूपी लखनऊ मे शादी की तीसरी पत्नि से निकाह किया हिन्दू महिला का नाम पहले मधुलता ओर अब नाम जीनत खान है लखनऊ से आकर दिल्ली सागरपुर मे आकर पकडा पुलिस को बुलाकर अतीत खान को पकड़वाया तीन पत्नियों के पति अतीत खान को पुलिस थाने ले गईं पुलिस पुरे मामले की जांच मे जुटी है तीनों पत्नियों ने आरोप लगाए हैं, आरोपी पति अतीत खान से पुलिस पकड़ कर पूछताछ कर रही है। मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा है।0
0
Report
चलती ट्रेन के पास खींची वायरल रील, युवती ने जान जोखिम में डाल दी हलचल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज ब्रेकिंग नहीं थम रहा जान जोखिम में डालकर रील बनाने का खुमार चलती ट्रेन के बेहद करीब खतरनाक रील बनाती युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल लाइक्स और व्यूज के लिए युवती ने अपनी जान को खतरे में डाला रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म सार्वजनिक उपयोग की सरकारी संपत्ति पर सुरक्षा नियमों की उड़ाई गई धज्जियां महराजगंज के घुघली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा वायरल वीडियो.0
0
Report
Advertisement
मथुरा में पातालकोट एक्सप्रेस से भोपाल के 6 साल के अंश की बरामदगी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में 'पातालकोट' से मिला भोपाल का अंश: अस्पताल से गायब हुआ था 6 साल का मानसिक अस्वस्थ बच्चा, लेने पहुंची एमपी पुलिस मथुरा/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अस्पताल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए 6 साल के मासूम अंश मैना को मथुरा में सुरक्षित ढूंढ निकाला गया है। भोपाल पुलिस की तत्परता और मथुरा रेलवे पुलिस (GRP) की सजगता के चलते बच्चे को पातालकोट एक्सप्रेस से बरामद किया गया। भोपाल पुलिस की एक स्पेशल टीम मथुरा पहुंची और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को अपने साथ सुरक्षित वापस भोपाल ले गई है। इस खबर के बाद से परेशान परिजनों की जान में जान आई है। भोपाल के अस्पताल से अचानक ओझल हुआ मासूम मूल रूप से शाहजहानाबाद (भोपाल) की रहने वाली सिमरन अपने इलाज के लिए रॉयल मार्केट स्थित मल्टीकेयर अस्पताल में भर्ती थीं. 16 जून 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे उनका 6 वर्षीय बेटा अंश मैना अस्पताल से नीचे उतरा और अचानक कहीं लापता हो गया. अंश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. परिजनों ने जब उसे हर संभावित जगह ढूंढ लिया और वह नहीं मिला, तो मां ने कोहेफिजा थाने में गुहार लगाई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 137(2) के तहत अपहरण की शंका का मुकदमा दर्ज किया और हाई अलर्ट जारी कर दिया. 'पातालकोट एक्सप्रेस' में मुस्तैद दिखी मथुरा GRP भोपाल पुलिस के इनपुट और अलर्ट के बाद रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग बढ़ा दी गई थी। इसी दौरान मथुरा स्टेशन पर खड़ी पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में तैनात जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की नजर एक लावारिस बच्चे पर पड़ी। उसका हुलिया भोपाल से लापता अंश से हूबहू मेल खा रहा था। जीआरपी ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखा और कानूनी सुरक्षा घेरा देते हुए अगले ही दिन यानी 17 जून को उसे मथुरा की चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया। साथ ही इसकी तत्काल सूचना भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस को दी गई। मथुरा पहुंची एमपी पुलिस, बच्चे को लेकर भोपाल रवाना जैसे ही भोपाल पुलिस को अंश के मथुरा में होने की पुख्ता जानकारी मिली, बिना वक्त गंवाए एक पुलिस टीम को मथुरा के लिए रवाना किया गया। मथुरा पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने चाइल्ड लाइन और स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा। सभी जरूरी कानूनी और दस्तावेजी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एमपी पुलिस बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई है। अब इस एंगल पर जांच कर रही पुलिस मासूम अंश के सकुशल मिल जाने से उसकी मां सिमरन और पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है. हालांकि, पुलिस के सामने अब भी एक बड़ा सवाल खड़ा है। कोहेफिजा थाना पुलिस अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चा खुद भटकते हुए भोपाल स्टेशन पहुंचकर पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ गया था, या फिर कोई शातिर दिमाग अज्ञात आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भोपाल से मथुरा तक ले आया था.0
0
Report
हरदोई बेसिक शिक्षा विभाग में 61 फाइलें गायब, बीएसए पर रिश्वतखोरी केस
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बेसिक शिक्षा विभाग में दो बड़े मामले सुर्खियों में हैं। एक तरफ 29 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़ी 61 शिक्षकों की मूल पत्रावलियां गायब होने का मामला सामने आया है, तो दूसरी तरफ एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के आरोपों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब एजुकेटर भर्ती कराने वाली संस्था की शिकायत पर बीएसए डॉ. अजित सिंह के खिलाफ कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति ने बीएसए कार्यालय में भर्ती, नियुक्ति और अन्य अभिलेखों की गहन जाँच की। जाँच के दौरान कुछ पत्रावलियां गायब मिलीं, जबकि कई रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए। इसके बाद भर्ती सम्बन्धी अभिलेख रखने वाली कई अलमारियाँ और दो कमरों को सील कर दिया गया। जांच में पाया गया कि 29 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े 61 शिक्षकों के मूल अभिलेख रिकॉर्ड से गायब हैं। इस मामले में तत्कालीन पटल प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति के पास थी, जिससे दोनों मामलों के तार एक ही दफ्तर से जुड़ते दिख रहे हैं। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि रिकॉर्ड कैसे गायब हुए और किसकी भूमिका रही। जिले में एजुकेटर के पद पर 210 अभ्यर्थियों की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। एजुकेटर भर्ती कराने वाली आउटसोर्सिंग संस्था उज्ज्वला सेवा संस्थान की शिकायत ने मामले को और विस्फोटक बना दिया है। एफआईआर में आरोप था कि बीएसए ने पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और बाद में दो लाख रुपये लेने का दावा किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक तरफ गायब फाइलों का रहस्य है, दूसरी तरफ भर्ती में कथित धांधली और रिश्वतखोरी के आरोप, जिससे हरदोई शिक्षा विभाग अब जांच एजेंसियों के रडार पर है।0
0
Report
रामगढ़ में विवाहिता की मौत: दहेज़ हत्या का आरोप, जांच जारी
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में संदिग्ध मौत: विवाहिता ट्रेन से कटी, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप रामगढ़ क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。 घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। साहडोली निवासी मम्मल खान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन मौसमी का विवाह 21 अक्टूबर 2025 को कोटा खुर्द निवासी सहजू उर्फ सहजोर पुत्र आलम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार विवाह में उनकी हैसियत के अनुसार सोने के आभूषण, घरेलू सामान और नकद राशि सहित लाखों रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। परिजनों का कहना है कि 17 जून को मौसनी ने फोन कर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को ट्रेन के आगे फेंक दिया। पीड़ित परिवार ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
Advertisement
