284003
दीपावली और छठ पूजा के दौरान झांसी मंडल में बढ़ी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल में दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल ने वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी और ग्वालियर रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन उपाय लागू किए हैं। इन उपायों का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना है। झांसी मंडल के सभी स्टेशनों पर यह व्यवस्था मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह में रक्तदान कैंप: मंत्री, सांसद और अधिकारी पहुंचे, एक हजार यूनिट रक्त का लक्ष्य
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री सांसद मौजूदगी में एसपी सहित अधिकारियों और आम नागरिकों ने किया रक्तदान... दमोह में भी कई आयोजन किए जा रहे हैं। आज स्थानीय मानस भवन में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले के एसपी आनंद कलादगी ने खुद रक्तदान कर इस शिविर की शुरूआत; बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया इसके साथ ही शहर के आम नागरिक की बड़ी संख्या में रक्तदान करने पहुंचे। जिले भर में आज एक हजार लोग रक्तदान करेंगे और ये रक्त जरूरतमंदों को प्रदान किया जाएगा।0
0
Report
गोपालगंज में नवजात झोले में मिला, परिजन फरार
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एक नवजात बच्चे को झोला में रखकर उसके परिजन फरार हो गये. नवजात को झोले में देखकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने नवजात को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. आज गुरुवार को शहर के अम्बेडकर चौक के समीप नवजात को झोले से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कोई नवजात को रखकर फ़रार हो गया है. डायल112 के एसआई ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि नवजात को झोले में रखकर कोई फरार हो गया है. हमने झोले से नवजात को निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर जांच कर रहे हैं.0
0
Report
EPFO वेतन सीमा 15000 से 25000, मोदी जन्मदिन पर बड़ा तोहफा—BMS सचिव की प्रतिक्रिया
Haldwani, Uttarakhand:गाजियाबाद, यूपी: BMS के अखिल भारतीय सचिव एवं बैंकिंग क्षेत्र प्रभारी गिरीश चंद्र आर्या ने केंद्र द्वारा EPFO के तहत वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने पर कहा, "16 सितंबर को इस सीमा को बढ़ाने की घोषणा की गई है। मुझे समझ में आता है कि देश की जनता और देश के श्रमिकों को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर इसकी घोषणा करना, जो पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेज रही है, मुझे लगता है कि यह शुभकामना संदेश का एक रिटर्न गिफ्ट सरकार ने दिया है। मैं अपनी तरफ से, भारतीय मजदूर संघ की तरफ से और देश के समस्त श्रमिकों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्पण भाव से देश की सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं और उनके जन्मदिन पर उनको स्वस्थ, दीर्घायु रहने की शुभकामनाएं देता हूं..."0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में 264 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम ने गुलाब नगर कैंप से एक युवक को 264 ग्राम हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपयेबताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल-2 के इंचार्ज रमन चंदेल की टीम को सूचना मिली थी कि गुलाब नगर कैंप में एक युवक नशीला पदार्थ लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 264 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुलाब नगर कैंप निवासी अर्जुन उर्फ खुजली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के करीब तीन मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपी की संपत्ति की भी जांच करेगी。0
0
Report
जगह जगदलपुर मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने स्थिति संभाली
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के मिताली चौक में गुरुवार को भाजपा एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक देखने को मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरासार चौक से लेकर दंतेश्वरी मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन ने इस क्षेत्र की दुकानों को बंद कर दिया। त्योहारी सीजन में दुकानों को बंद किये जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता मिताली चौक में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदर्शन चालू कर दिया। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया, लेकिन धक्का-मुक्की देखने को मिली। लगभग एक घंटे तक मिताली चौक पर विवाद की स्थिति बनी रही。0
0
Report
सूरजपुर में क्यों है विश्वकर्मा पूजा खास, सृष्टि के पहले इंजीनियर को नमन
Surajpur, Chhattisgarh:सृष्टि के पहले इंजीनियर को नमन, जानिए क्यों सूरजपुर के लिए है खाश विश्वकर्मा पूजा0
0
Report
Advertisement
CBN arrests 2,222.48 kg of opium dodda chura in Pratapgarh; truck driver arrested
Kota, Rajasthan:मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक ट्रक से 2222.480 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। बड़ी बात ये है कि डोडा चूरा सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। CBN को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अफीम डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी रखी और ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 118 बोरियों में छिपाकर रखा डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर एक अन्य वाहन और व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। बरामद मादक पदार्थ और वाहनों को जब्त कर लिया गया है। CBN के मुताबिक मामले में NDPS एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।0
0
Report
UPI MDR चार्ज पर हरीश रावत ने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: UPI MDR ट्रांज़ैक्शन चार्ज पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "आप एक तरफ डिजिटल आदत को बढ़ावा देना चाहते हैं और दूसरी तरफ व्यापारियों पर टैक्स लगा रहे हैं। वो(कंपनियां) पैसे उपभोक्ताओं से ही वसूलेंगे और कहां से लाएंगे। ये निर्णय सरकार को वापस लेना चाहिए।"0
0
Report
उदयपुर से डोडा-चूरा तस्करी मामला: दो गिरफ्तार, ट्रक व बाइक जब्त
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की डिवीजन-2 टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में NH-27 स्थित महाराज की खेड़ी गांव के पास एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। तलाशी के दौरान ट्रक में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 118 बोरियां मिलीं, जिनमें कुल 2292 किलो 460 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पूछताछ में खेप को निम्बाहेड़ा इलाके से बाड़मेर ले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद CBN की दूसरी टीम निम्बाहेड़ा पहुंची और संदिग्ध ट्रक मालिक के घर की तलाशी ली। यहां से एक बाइक और रजिस्टर जब्त किया गया। कार्रवाई में टाटा ट्रॉली ट्रक और बाइक जब्त कर दो व्यक्तियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान के तहत रायसेन अस्पताल में रक्तदान आयोजन
Raisen, Madhya Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान–2026 के तहत रायसेन जिला अस्पताल में आयोजित राष्ट्रव्यापी मेगा रक्तदान अभियान का स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा भोपाल संभागायुक्त करम वीर शर्मा ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया0
0
Report
SEMICON India 2026: बिहार पवेलियन से निवेश और सहयोग पर जोर
Patna, Bihar:IESA द्वारा 17 से 19 सितंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित SEMICON India 2026 में उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा भागीदारी की जा रही है। आयोजन के माध्यम से बिहार सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में राज्य की नीतियों, औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। बिहार पवेलियन का उद्घाटन श्री अमन समीर, IAS, निदेशक, एमएसएमई तथा श्री मनोज कुमार सिंह, IAS, रेजिडेंट कमिश्नर, बिहार ने किया। इस दौरान अमेरिका और जापान के निवेशकों एवं हितधारकों के साथ राउंडटेबल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें निवेश, तकनीकी सहयोग और सेमीकंड्टर इकोसिस्टम के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही B2G बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संभावित निवेश और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की गई। इस दौरान बिहार की Semiconductor Policy 2026 सहित बिहार की प्रमुख औद्योगिक नीतियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।0
0
Report
मोदी जन्मदिन पर कांग्रेस ने लॉलीपॉप वितरित कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
Begun, Rajasthan:रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया.. कांग्रेस नेताओं ने शहर में लोगों को लॉलीपॉप बांटकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.. कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं और महिलाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया और जनता को सिर्फ आश्वासन के रूप में लॉलीपॉप दिया है.. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय बड़े-बड़े दावे कर रही है.. विकास उपाध्याय ने कहा कि किसानों को झूठे वादे, युवाओं को रोजगार के नाम पर आश्वासन और महिलाओं को भी वादों का लॉलीपॉप मिला है.. इसी के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लॉलीपॉप बांटकर अपना विरोध दर्ज कराया.. बाइट- विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर-चंबल में अवैध कॉलोनियों का जाल फैल, आम जनता संकट में
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर-चंबल इलाके में अवैध कॉलोनियों का जाल लगातार फैल रहा है। बिना जरूरी अनुमति और नियमों की अनदेखी कर बसाई जा रही इन कॉलोनियों का खामियाजा आखिरकार आम आदमी को भुगतना पड़ता है। कहीं सड़क नहीं, कहीं नाली नहीं तो कहीं बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव। प्लॉट खरीदकर घर बनाने वाले लोग बाद में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते नजर आते हैं। सवाल ये है कि जब अवैध कॉलोनियां लगातार विकसित हो रही हैं, तो जिम्मेदार विभाग समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं करते? सरकार और प्रशासन की सख्ती कब दिखाई देगी?0
0
Report
LNIPE में नौ दिन से प्रदर्शन, श्रुति के परिवार को मुआवजे की मांग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के LNIPE खेल संस्थान में नौवे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है. पुलिस प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने के अल्टीमेटम के बाद छात्रों द्वारा ब्लैक टी शर्ट और मुंह पर ब्लैक टेप लगाकर प्रदर्शन किया गया. छात्रों का इस प्रदर्शन के जरिए पुलिस प्रशासन को मैसेज देना है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से मृतक छात्रा श्रुति को न्याय दिलाने के लिए बैठे है. दरअसल LNIPE एशिया का सबसे बड़ा खेल संस्थान माना जाता है. इसी संस्थान की गुवाहाटी कैंपस में पढ़ने वाली बीपीएड की छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ था. मुख्य कैंपस ग्वालियर में छात्र बीते 9 दिन से धरना प्रदर्शन पर संस्थान के बाहर सड़क पर बैठे हुए हैं. छात्रों की मांग है कि श्रुति के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, साथ ही LNIPE यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को हटाया जाए. इसके पहले छात्रों की मांग पर गुवाहाटी कैंपस की वार्डन और डॉक्टर को बर्खास्त किया जा चुका है. छात्रों का आरोप है कि श्रुति को बिना प्रॉपर जांच के दर्द की दवाइयां दी जाती रही जिसके चलते उसका स्वास्थ्य बिगड़ा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. श्रुति की मौत के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के कुप्रबंधन को दोषी मान रहे हैं. ऐसे में वार्डन और डॉक्टर को बर्खास्त किए जाने के बावजूद भी छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जब तक श्रुति के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और कुल सचिव को हटाया नहीं जाता तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. आपको बता दे की पुलिस प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद छात्रों के प्रदर्शन को कभी भी हटाया जा सकता है. ऐसे में छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति भी बन सकती है. फिलहाल सभी प्रदर्शनकारी छात्र रेस कोर्स रोड स्थित LNIPE संस्थान के बाहर अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है.0
0
Report
विवेक तिवारी हत्याकांड: लखनऊ अदालत आज फैसला सुनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड मामला आरोपी प्रशांत चौधरी कोर्ट लाया गया लखनऊ के गोमतीनगर के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में आज जिला अदालत फैसला सुना सकती है 29 सितंबर 2018 की देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी सنا खान के साथ कार से लौट रहे थे। गोमतीनगर विस्तार में मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। , कार नहीं रुकी और टक्कर की स्थिति बनी। इसी दौरान प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी, जो विवेक को लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सना खान की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर निलंबित किया गया था। मामले की जांच एसआईटी ने की और जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया गया। इसके बाद लखनऊ की जिला अदालत में मुकदमे की सुनवाई चली। आज लखनऊ की जनपद न्यायधीश इस पर फैसला आ सकता है मामले में गवाहों के बयान और साक्ष्यों समेत न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम बहस भी पूरी हो चुकी है। छह अगस्त को अंतिम बहस हुई थी। अब अदालत अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाएगी0
0
Report
Advertisement
