Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने किया उद्घोष, "एक पेड़ मां के नाम" जरुर लगाएं हम

Jul 05, 2024 06:19:41
Jhansi, Uttar Pradesh

वन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं तथा संस्थाओं व वन विभागकर्मियों सहित बैण्ड बाजा के साथ विशाल जागरूकता रैली अन्तर्गत "पौधों की बारात" निकाली गई। रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली झांसी के जेल चौराहा से ईलाइट चौराहा होते हुए वन मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। इस संकल्प को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से रैली में मुख्य वन संरक्षक, बुन्देलखण्ड जोन, झांसी वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी मौजूद रहे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Mar 23, 2026 13:15:33
Jehanabad, Bihar:मंजिलें उन्हीं को मिलतीं जिनके सपनों में जान होती है, इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। घोसी प्रखंड के गोपालगंज बाजार गांव की खुशबू कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स संकाय में 500 में से 465 अंक (93%) हासिल कर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। खुशबू ने अपग्रेड उच्च माध्यमिक विद्यालय वैरामसराय में पढ़ाई कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। एक साधारण परिवार से आने वाली खुशबू, ओमकार कुमार की पुत्री हैं। पिता कपड़ा का व्यवसाय करते हैं, माँ गृहणी है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे कोई बड़े कोचिंग संस्थान का हाथ नहीं, बल्कि उनकी अपनी सेल्फ स्टडी, कड़ी मेहनत और अनुशासन है। खुशबू ने साबित कर दिया कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती। रिजल्ट आने के बाद गोपालगंज बाजार गांव में जश्न का माहौल है। खुशबू की सफलता पर उनके माता-पिता की आँखों में खुशी के आँसू हैं। पिता ओमकार कुमार ने बताया कि उन्हें बेटी की काबिलियत पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि उसकी मेहनत देखकर लगता था कि वह बिहार टॉपर बनेगी, हालांकि कुछ अंकों से वह चूक गई, लेकिन जिला टॉपर बनकर उसने हमारा सीना चौड़ा कर दिया है। माता सरिता देवी ने मिठाई खिलाकर बेटी को आशीर्वाद दिया और कहा कि खुशबू ने पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देने वाली खुशबू की उड़ान अभी बाकी है। अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए खुशबू ने कहा मेरा सपना सिविल सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना है। मैं प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करना चाहती हूँ। खुशबू की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरे इलाके में खुशी की लहर है। आसपास के लोग और रिश्तेदार घर पहुँचकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। खुशबू की यह जीत जिले की अन्य बेटियों के लिए एक मिसाल बन गई है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी बड़े लक्ष्य को भेदा जा सकता है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 13:14:28
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदरा राव-तहसील सभागार में आज उप जिलाधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में दवा व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में दवाओं की बिक्री के मानकों को सुदृढ़ करना और प्रतिबंधित दवाओं के व्यापार पर पूर्ण अंकुश लगाना था। ​बैठक में उपस्थित ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को दवा विक्रय से संबंधित वैधानिक मानकों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान दवा व्यापारियों ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा का विक्रय नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि शेड्यूल H1 की दवाएं बिना उचित जानकारी और डॉक्टर के पर्चे के किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जा रही हैं। ​हाल ही में चर्चा में आए विवादित सिरप की बोतलों के मामले पर उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा: ​"विवादित सिरप मिलने के मामले में ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से गहन जाँच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" ​उप जिलाधिकारी ने बैठक में दवा विक्रेताओं को दिशा-निर्देश जारी किए l और भरोसा दिलाया कि किसी भी लाइसेंस धारी मेडिकल स्वामी को वे वज़ह परेशान नहीं किया जाएगा l सभी दवाएं केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही बेची जाएं। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को लेकर समाज या प्रशासन में किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। स्टॉक रजिस्टर और बिक्री की रसीदें दुरुस्त रखी जाएं। ​मेडिकल स्वामियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि उप जिलाधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने संकल्प लिया कि ​बिना डॉक्टर के पर्चे के शेड्यूल H1 श्रेणी की कोई भी दवा नहीं बेची जाएगी।​औषधि विभाग के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा। ​इस बैठक में उप जिलाधिकारी संजय सिंह ,ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा के साथ कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे l
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 13:13:59
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। हिंदू नव वर्ष के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संदेश फाउंडेशन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में पिछले पांच दिनों से हिंदू नव वर्ष के कैलेंडर तैयार किए जा रहे हैं। इस अभियान की जानकारी देते हुए संदीप पांडे ने बताया कि अब तक लगभग 4000 कैलेंडर तैयार किए जा चुके हैं, जबकि कुल 10,000 कैलेंडर निशुल्क वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टीवी और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के कारण लोग अंग्रेजी कैलेंडर और महीनों को तो याद रखते हैं, लेकिन हिंदू नव वर्ष को भूलते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सनातन धर्म के अनुयायियों को हिंदू नव वर्ष की जानकारी और महत्व से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। राजधानी मार्ग, शुक्लागंज स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सामने संदेश फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कैलेंडर बनाए और वितरित किए जा रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से लोगों में अपनी परंपराओं और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 13:13:53
Shergarh, Uttar Pradesh:बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में खेतों से पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई लकड़ियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर गांव निवासी मिहीलाल को गिरफ्तार किया गया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक किसान के खेत से यूकेलिप्टिस के पेड़ काटकर चोरी करता था। आरोपी ने चोरी की गई लकड़ियों को छिपाकर रखा था, जिन्हें बाद में बेच भी दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लालच में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय खेत से कई पेड़ काटे थे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब वह दोबारा पेड़ काटने पहुंचा और किसान ने उसे देख लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 13:08:02
Prayagraj, Uttar Pradesh:

 प्रयागराज में बड़ा हादसा l अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, चार  मजदूरों की मौत, कई गंभीर      

हादसे में 4 मजदूरों की मौत और 12 लोग घायल,

डीएम मनीष वर्मा ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की,

घायलों का उपचार कराया जा रहा है,

डीएम ने कहा जो लोग भी हादसे के दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी,

सपा नेता पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज है,

एडीएम फाइनेंस की अध्यक्षता में हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित,

24 घंटे में कमेटी हादसे की जांच रिपोर्ट देगी,…..इस बीच सीएम ने प्रयागराज के फाफामऊ में हुए हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद घोषणा

सीएम ने की घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की भी घोषणा

सीएम ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के भी दिए निर्देश

 

बाइट --‌ मनीष वर्मा, डीएम प्रयागराज 

0
comment0
Report
Shashank MishraShashank Mishra
Mar 23, 2026 13:07:43
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस से 800 क्विंटल शासकीय गेहूं हुआ गायब, एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं गायब होने का मामला सामने आया है। करीब 800 क्विंटल (लगभग 1600 बोरी) गेहूं गायब मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले ने भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम विजय राय अपनी टीम के साथ खरीदी केंद्र शुरू होने से पहले निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी का संदेह होने पर वेयरहाउस को तत्काल सील कर दिया गया। तीन दिन बाद, जब सल्फास का असर खत्म होने पर वेयरहाउस खोला गया और स्टॉक की गिनती हुई, तो करीब 1600 बोरी गेहूं कम पाया गया। इसके बाद एसडीएम ने वेयरहाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। एसडीएम विजय राय ने बताया की रबी उपार्जन को लेकर कोठरा क्षेत्र के पंचमुखी वेयर हाउस का भौतिक सत्यापन और निरिक्षण किया गया था जिसमे गिनती करने के दौरान पाया गया की वहां 1600 बोरी कम है जो की पूर्व सीजन 2025-26 का था इसके बाद में जब वेयर हाउस संचालक से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की जिसके चलते प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। लेकिन यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि कई गंभीर सवालों को जन्म देता है— 1. वेयरहाउस की चाबी आखिर संचालक के पास कैसे पहुंची? 2. क्या वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव है? 3. गेहूं एक साथ गायब हुआ या लंबे समय से धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा था? 4. स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का मिलान पहले क्यों नहीं हुआ? 5. क्या रिकॉर्ड में हेरफेर कर कागजों में स्टॉक पूरा दिखाया जा रहा था? 6. वेयरहाउस में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे—CCTV, गार्ड या निगरानी व्यवस्था—और अगर थी तो नाकाम क्यों रही? 7. गेहूं बाहर ले जाने में क्या ट्रांसपोर्टरों की भी भूमिका रही है? 8. इस वेयरहाउस में कब से शासकीय अनाज रखा जा रहा था और क्या पहले कभी इसकी गंभीर जांच हुई? 9. क्या अन्य वेयरहाउसों में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है? 10. पूरे क्षेत्र में कितने वेयरहाउस हैं जहां शासकीय अनाज रखा हुआ है? 11. क्या अब सभी वेयरहाउसों की व्यापक जांच कराई जाएगी? 12. इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होगी—सिर्फ संचालक या अधिकारी भी दायरे में आएंगे? 13. सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी और क्या दोषियों से रिकवरी की जाएगी? 14. जांच की समयसीमा क्या है और कब तक सच्चाई सामने आएगी?
1
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 23, 2026 13:04:26
Ambala, Haryana:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने के लिए आज उनके निवास पर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया पहुंचे, इस दौरान उन्होंने मंत्री का हाल-चाल जाना और क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा कि जिस पार्टी ने हमें सब कुछ दिया उसके साथ करो धोखाधड़ी नहीं करनी चाहिए थी और ना ही उसकी पीठ में छुरा नहीं गोपना चाहिए था। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया आज अंबाला पहुंचे इस दौरान उन्होंने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जानकारी देते हुए गोकुल सेतिया ने बताया कि आज उन्होंने मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है क्योंकि पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी यहां पार्टी बाजी नहीं बल्कि वह बुजुर्ग है और दिग्गज नेता है उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए उनके निवास पर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है। वही जब उनसे चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस पार्टी ने सब कुछ दिया उसके साथ गद्दारी करना गलत था ऐसा करने से उन लोगों ने पार्टी की पीठ में छुरा गोपा है वह मानते हैं कि जिस पार्टी से चुनाव लड़ा है या जिस पार्टी से अपनी पहचान बनाई है उसके साथ कभी भी धोखा नहीं करना चाहिए था।
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Mar 23, 2026 13:04:08
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। औरैया जनपद और आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं को IT सेक्टर नामक कंपनी ने अपना शिकार बनाने का आरोप है। पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया और फिर औरैया कोतवाली का घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें IT सेक्टर में सरकारी और लिमिटेड पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। इसके एवज में उनसे 60 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक वसूले गए। औरैया जिले से ही लगभग 50 लाख रुपये की ठगी हुई। महिलाओं का आरोप है कि यह ठगी लगभग 2 साल से चल रही है। आज उन्होंने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन उन्हें वहां से औरैया कोतवाली के लिए भेज दिया गया। वहीं उन्होंने औरैया कोतवाली में प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि उन ठगी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन उनकी आवाज़ नहीं सुन रहा है।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 23, 2026 13:03:37
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मोहन कैबिनेट की की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले कैबिनेट में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया मध्यप्रदेश में स्टेट AI मिशन प्रारम्भ कर रहे है 6940 करोड़ रु की परियोजनाओं,योजनाओं की निरंतरता को कैबिनेट की मंजूरी रीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी दिव्यांग संस्थाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को 18 हजार रु मानदेय प्रति माह देने का फैसला,पहले 9 हजार रु प्रति माह मानदेय मिलता था पूरक पोषण आहार योजना के तहत अति कम वजन के बच्चों के लिए अब राशि 8 रु से बढ़ाकर 12 रु प्रति माह की गई है जिससे कुपोषण में कमी आएगी ओबीसी युवक युवतियों को शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना शुरू करने का फैसला लिया गया, होम गार्ड,अर्ध सैनिक बलों,सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए 4 हजार युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण के दौरान 1 हजार रु युवक को और 1200 रु युवतियों को दिए जाएंगे
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Mar 23, 2026 13:03:05
Puri, Odisha:ଦିନ ତାରିଖର ସମାସ୍ତ ପ୍ରସ୍ତୁତି ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ହେବା ପରେ ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରର ଗଣତି ମଣତି ପ୍ରକ୍ରିୟାର ଶୁଭାରମ୍ଭ ହେବ। ବିଶେଷ ସମୀକ୍ଷା ବୈଠକ ହେବ ଭାବେ ପାର୍ବତୀ ସମଗ୍ର ଦେଶର ସେବା ହେବାକୁ ପ୍ରାରମ୍ଭ କରାଯାଇଛି। ମାର୍ଚ୍ଚ 25 ତାରିଖର 12:09 ରୁ 14:45 ମଧ୍ୟରେ ସମୟରେ ହୋଇଥିବା ଶୁଭ ମୁହୁର୍ତ୍ତରେ ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରର ଗଣତି ମଣତି ପ୍ରକ୍ରିୟା ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ହେବା ନିଷ୍ପତ୍ତି ହୋଇଛି। ନିମ୍ନଲିଖିତ ପ୍ରକାରର ତାଲିକା ଏବଂ ତାଲିକା ଅନୁସାରେ ସମୀକ୍ଷା କରାଯିବ—ଚଳନ୍ତି ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରର ଗଣତି ମଣତି ହେବା ପୂର୍ବରୁ ଆଇନମନ୍ତ୍ରୀ ପୃଥ୍ୱୀରାଜ ହରିଚନ୍ଦନ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ଦର୍ଶନ କରି ପରେ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ ସମୀକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି। ବୈଠକରେ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ, ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଏସପି, ରତ୍ନଭଣ୍ଡାର ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ତଦାରଖ କମିଟିର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଜଷ୍ଟିସ ବିଶ୍ୱନାଥ ରଥ, ଆରବିଆଇ ଅଧିକାରୀ, ଖଣି ଓ ଭୂତତ୍ତ୍ବବିତ୍ତ, ସ୍ବର୍ଣ୍ଣକାର, ବଣିଆ, ଭଣ୍ଡାର ମେକାପ ଏବଂ ପ୍ରାଧିକୃତ ସେବାୟତ ପ୍ରତିନିଧି ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ରତ୍ନଭଣ୍ଡାର ଦର୍ଶନ ସାରି ପ୍ରତ୍ୟାହାର ପରେ ଆଇନମନ୍ତ୍ରୀ ପୃଥ୍ୱୀରାଜ ହରିଚନ୍ଦନ ନିଜ ପ୍ରତିକ୍ରିୟାରେ କହିଛନ୍ତି ରତ୍ନଭଣ୍ଡାର ମରାମତି ଏକ ଶୁଭ ମୁହୁର୍ତ୍ତ ରେ ହୋଇଥିଲା। ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରର ଗଣତି ମଣତି ମଧ୍ୟ ଏକ ଶୁଭ ମୁହୂମ୍ତ୍ତରେ ଆରମ୍ଭ ହେବାକୁ ଯାଉଛି। ସେଥିରେ ସମସ୍ତଙ୍କ ପାଇଁ ଏକାନନ୍ଦର କଥା। ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରର ରାତ୍ନ ଅଲଙ୍କାରର ଗଣତି ମଣତି କାର୍ଯ୍ୟ ସୁରୁଖୁରୁରେ ସମାପନ ହେବା ପାଇଁ ଆମେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ସାମନାରେ ଶରଣାପନ୍ନ ହୋଇଛୁ। ତାଙ୍କରି ଇଚ୍ଛାରେ ସବୁକିଛି ସୁଚାରୁରୂପେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ ବୋଲି ଆମର ଆଶା ରହିଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଆଇନମନ୍ତ୍ରୀ।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 23, 2026 13:02:36
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस का नया प्लान संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ अभियान 01 अप्रैल से अभियान की होगी शुरुआत संगठन विस्तार के साथ कांग्रेस करेगी जनजागरण निकाय-पंचायत चुनाव नहीं कराने को लेकर कांग्रेस हमलावर प्रदेश भर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस नेता करेंगे जनजागरण 27 मार्च को रसोई गैस की किल्लत को लेकर जयपुर में शहीद स्मारक पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नई राजनीतिक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अब “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान पर काम करेगी। कांग्रेस अब सभी नवगठित ग्राम पंचायतों में अध्यक्ष नियुक्त करने जा रही है। इसके साथ ही सभी नगर निकायों के वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। 01 अप्रैल से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत सभी वार्डों और ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त कर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। निकाय और पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत डोटासरा और टीकाराम जूली प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे, जिसमें 02 और 03 अप्रैल को ब्यावर और बालोतरा का दौरा प्रस्तावित है। 01 अप्रैल से शुरू होने वाला यह 30 दिवसीय अभियान ग्राम पंचायत मुख्यालय, वार्ड कांग्रेस कमेटियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य जन-जागरण और संगठन को मजबूत करना है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार हार के डर से जानबूझकर नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि कभी “वन स्टेट-वन इलेक्शन”, कभी परिसीमन और अब ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट के नाम पर चुनाव टाले जा रहे हैं। SIR पूरी होने के बावजूद सरकार पुरानी वोटर लिस्ट से चुनाव कराने की बात कर रही है। साथ ही उन्होंने दूसरे प्रदेशों के चुनाव में राजस्थान के IAS अधिकारियों की ड्यूटी लगाने को लेकर भी सवाल खड़े किए। गैस की किल्लत को लेकर 27 मार्च को कांग्रेस का प्रदर्शन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देशभर में गैस संकट गहराता जा रहा है और डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन प्रभावित हो रहे हैं। कई होटल और रेस्टोरेंट गैस की किल्लत के कारण बंद होने की कगार पर हैं और हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसी के विरोध में 27 मार्च को जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। बाइट — PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 13:01:48
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित नीलामी शिविर में रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों के व्यवसायिक भूखंडों के आवंटन से लगभग 140 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।23 मार्च 2026 को आयोजित इस शिविर में विभिन्न श्रेणी और क्षेत्रफल के रिक्त भूखंडों की नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से व्यवसायिक भूखंडों का आवंटन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव, अजीत कुमार तथा अधिशासी अभियंता ए.पी.एन. सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।प्राधिकरण द्वारा रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं के सफल विकास के बाद अब बढ़ती आवासीय जरूरतों को देखते हुए नई टाउनशिप योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। यह योजना दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास और पीलीभीत बाईपास मार्ग पर लगभग 267 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी।नई टाउनशिप में 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कें प्रस्तावित हैं, जबकि आंतरिक सड़कों की चौड़ाई 18 मीटर तक रखी जाएगी। योजना में सभी बिजली लाइनें भूमिगत होंगी और 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जिससे निवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके।इसके अलावा, योजना में एम्यूजमेंट पार्क, कम्युनिटी सेंटर सहित अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित हो सके।
1
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 23, 2026 13:01:35
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, आर्काइव्स विभाग का दो दिवसीय नेशनल सेमिनार आयोजित, देशभर से 50 से अधिक शोधकर्ता पहुंचे बीकानेर, वेटरनरी विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में हो रहा आयोजन, इतिहास लेखन में आर्काइव्स की भूमिका पर मंथन, राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा किया जा रहा सेमिनार, शोध और दस्तावेज़ी इतिहास को नई दिशा देने पर जोर बीकानेर में आर्काइव्स विभाग की ओर से दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर से 50 से अधिक शोधकर्ता बीकानेर पहुंचे हैं यह सेमिनार वेटरनरी विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में आयोजित हो रहा है कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘इतिहास लेखन में आर्काइव्स की भूमिका’ रखा गया है जिसमें विशेषज्ञ अभिलेखों के महत्व और उनके संरक्षण पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं इस सेमिनार का आयोजन राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य शोधकर्ताओं और इतिहासकारों को एक मंच पर लाकर अभिलेखीय सामग्री के उपयोग और उसके महत्व को समझाना है सेमिनार में विभिन्न सत्रों के माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं साथ ही इतिहास लेखन में नए आयामों पर भी विचार-विमर्श हो रहा है आयोजन से अकादमिक जगत में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top