284001
देश के युवाओं के भविष्य हेतु संघर्ष सेवा समिति सदैव तत्पर- डॉ० संदीप
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी एचएपीएनएस ऑक्ज़िलरी सर्विसेज प्रा.लि. के निदेशक और सीईओ, निकित अरोड़ा, अपनी पूरी टीम के साथ एक विशेष विचार-विमर्श के लिए उपस्थित रहे। टीम में सह-संस्थापक प्रथम चौधरी, एचआर मैनेजर अपेक्शा चौबे, हरेंद्र कुमार चौधरी, प्रांजल साहनी, हर्ष कैथवास, जतिल कैथवास, शिवानी वर्मा, भावना निगम, सैफ खान, अभिषेक पाखरे, अलीज़ैन ज़ैदी, मोहिनी झा और मेघा झा भी शामिल थे। इस मौके पर संघर्ष सेवा समिति (एनजीओ) के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. संदीप सराओगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगेर-80 पर हथियारबंद बदमाशों ने कार लूटी, जीपीएस से पुलिस ने बरामद
Munger, Bihar:मंगेर: राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कार लूट ली। सुंदरपुर गांव के समीप तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने कार सवार तीन युवकों को रोककर मारपीट की और हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी, सोने की चेन व लाकेट छीनने के बाद कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित लखीसराय जिले के अशोक धाम निवासी चालक मनजीत कुमार अपने दोस्त दीपक कुमार और शिवम कुमार के साथ कार (बीआर-01के-2648) से मुंगेर आ रहे थे। सुंदरपुर के पास गुटका खरीदने के लिए कार रोकते ही आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंच गए। पहले गाली-गलौज की, फिर तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हथियार दिखाकर दहशत फैलाई और कार की चाबी छीन ली। जीपीएस ने बचाई कार , बाइपास से बरामद वारदात के बाद पीड़ित ने स्वजन और हेमजापुर पुलिस को सूचना दी। कार में लगे जीपीएस की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस इंद्ररुख-भलार बाइपास पहुंची, जहां संतोष ट्रेडर्स गोदाम के पास कार लावारिस हालत में बरामद हुई। सफियासराय और हेमजापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में तीन बाइक पर सवार बदमाश कार लेकर भागते दिखाई दिए हैं। हेमजापुर प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि कार बरामद कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।मारपीट, मोबाइल, नकदी और जेवर छिनतई की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम छापेमारी में जुटी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है。0
0
Report
प्रयागराज के छात्रों की गूंज: राहुल गांधी के विचार युवाओं की धड़कन बन गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रयागराज में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "प्रयागराज गंगा और यमुना नदियों का संगम है, लेकिन कल वहां युवा शक्ति और राहुल गांधी के विचारों का जो संगम देखने को मिला, वह अभूतपूर्व था... राहुल गांधी युवाओं के बीच बहुत सहज दिखे और युवाओं को ऐसा लगा जैसे उनकी अपनी धड़कन ही उनके ज़रिए बोल रही हो। 'छात्रों की गूंज' आने वाले समय में एक नए भारत की कहानी लिखेगी—एक ऐसा भारत जो युवाओं का देश होगा..."0
0
Report
चंद्रपुर के टॉवर टेकड़ी जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस धावा, 19 गिरफ्तार
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर टॉवर टेकडीजवळ जंगलात जुगार अड्ड्यावर पोलिसांची धाड,१९ जुगाऱ्यांना ताब्यात चंद्रपूर शहरातील टॉवर टेकडीजवळ जंगल परिसरात सुरू असलेल्या जुगार अड्ड्यावर रामनगर पोलिसांनी धडक कारवाई केली आहे. गोपनीय माहितीच्या आधारे पोलिसांनी ही कारवाई करत जुगार खेळणाऱ्या तब्बल १९ जणांना ताब्यात घेतले आहे. टॉवर टेकडीजवळील जंगलात काही इसम एकत्र येऊन जुगार खेळत असल्याची माहिती पोलिसांना मिळाली होती. त्यानंतर पोलिसांनी सापळा रचून घटनास्थळी धाड टाकली. पोलिसांची चाहूल लागताच काही जणांनी पळून जाण्याचा प्रयत्न केला, मात्र पोलिसांनी त्यांना पकडण्यात यश मिळवलं. या कारवाईत जुगाराच्या साहित्यासह रोख रक्कम असा एकूण ४० हजार ४७९ रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
सीकर में हर घर तिरंगा अभियान: प्रभात फेरी से देशभक्ति की लहर दौड़ी
Sikar, Rajasthan:सीकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के नारे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रविवार को सीकर जिला मुख्यालय पर तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट से बजरंग कांटा सर्किल तक निकाली गई प्रभात फेरी को पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव और नगर परिषद सभापति शशिकांत शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में स्काउट-गाइड, स्कूली बच्चे, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और आमजन ने उत्साह के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। आयोजन का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से तिरंगा यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि आज देश के हर घर पर तिरंगा फहराना गर्व की बात है। उन्होंने आमजन से अपने घरों पर तिरंगा लगाने और देश के स्वाभिमान व तिरंगे के इतिहास को अपने मन में बसाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सीकर जिले के गांव-ढाणी से लेकर नगर परिषद और नगरपालिकाओं तक तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। 9 से 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न आयोजन हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकारी भवनों, स्मारकों और प्रमुख स्थानों को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। 10 अगस्त को तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। 11 और 12 अगस्त को तिरंगा एवं वंदे मातरम् थीम पर प्रदर्शनियां और मेले आयोजित होंगे। 13 से 17 अगस्त तक बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी, श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च और दो मिनट का मौन रखा जाएगा। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी।0
0
Report
यूपी में तिरंगा यात्रा के बाद भाजपा ने स्वच्छता अभियान शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरप्रदेश में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा के बाद स्वच्छता अभियान चलाया विधानसभा के सामने स्वच्छता अभियान की अगुवाई प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की यूपी में 15 अगस्त तक भाजपा के अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं जिनमें स्वच्छता अभियान भी शामिल है0
0
Report
गोंडा: दबंगों के कब्जे से युवक को पुलिस ने घर वापस दिलवाया
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़वा कोठार गांव में एक युवक को उसके ही घर से बेघर करने के मामले में पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। गांव के पूर्व प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए न सिर्फ युवक के घर पर ताला जड़कर कब्जा कर लिया था, बल्कि घर के भीतर लगी चक्की तक उखाड़ ले गए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूर्व प्रधान ने इससे पहले युवक के पिता को धोखे में रखकर उनकी सारी जमीन भी अपने नाम लिखवा ली थी, जिसका मुकदमा पहले से ही चल रहा है। इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद कटरा बाजार पुलिस फौरन हरकत में आई और आज रविवार सुबह 9 बजे पहुँचकर थाना अध्यक्ष मनोज पाठक ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा और घर कब्जाने वाले 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हीं दबंगों से घर का ताला खुलवाया जिन्होंने इस पर अवैध कब्जा किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीड़ित युवक को उसका घर वापस मिल गया है, जिससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। पीड़ित श्यामू ने कटरा बाजार पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शीतला प्रसाद यादव, माधव राज गंगाराम, रानू और दादू द्वारा मैं लखनऊ गया था तभी इन लोगों ने हमारे घर में लगा ताला तोड़कर हमें बेघर कर दिया है। हमारे घर के अंदर लगी आटा, चक्की इंजन को भी लोग उठा ले गए हैं तत्काल इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए आज रविवार को 9:00 बजे पुलिस ने श्यामू को उनका वापस घर दिल दिया है। श्यामू ने कहा कि मैं कटरा बाजार पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे घर को कब्जा कर लिए थे। हमें घर से बाहर निकाल दिए थे लेकिन पुलिस हमारे लिए भगवान बनकर आई है हमारा घर हमें मिल गया है We चाहते हैं कि इन लोगों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: दानिश अंसारी ने पूर्ण बहुमत की उम्मीद जताई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा, हमारी डबल इंजन की योगी-मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए, समृद्धि, प्रदेश की तरक्की और तालीम के लिए हमने जो काम किया है, इससे प्रदेश के आम जनमानस में हमारी सरकार के प्रति विश्वास का भाव है। उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास को करते हुए, प्रदेश की प्राथमिकताओं पर काम करने की वजह से आम जनमानस हम पर पूरा विश्वास कर रहा है। 2027 का चुनाव हम पूरी मेहनत के साथ लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी.."0
0
Report
लखनऊ में अपर्णा यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के साथ तिरंगा यात्रा निकाली
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने 'हर घर तिरंगा अभियान' पर कहा, "...आज हम लखनऊ शहर में, प्रदेश के मुखिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ तिरंगा यात्रा लेकर निकले हैं। इस तिरंगा यात्रा की खास बात ये है कि जेन-जी हमारी इस यात्रा को बहुत श्रेष्ठ बना रहे हैं... हमारे जेन-जी भारत के साथ हैं, प्रधानमंत्री के इस संकल्प के साथ हैं कि वे एक भारत-श्रेष्ठ भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत बनाकर रहेंगे। हर घर तिरंगा यात्रा 14 अगस्त तक जारी रहेगी..."0
0
Report
उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना बोले: हर घर तिरंगा अभियान देश की पहचान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 'हर घर तिरंगा अभियान' पर कहा, "तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है, हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है और इसी से हमारे देश की पहचान है। हम अपने राष्ट्र गौरव और राष्ट्र सम्मान को अपने घरों पर प्रदर्शित करें। हमारा कर्तव्य है कि आज से लेकर 15 अगस्त तक सभी देश वासी अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे..."0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय, तेज बारिश की संभावना
Hisar, Haryana:Hisar: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार जारी मौसम पूर्वानुमान 1. 10 अगस्त तक मानसून की सक्रियता और बारिश मानसून टर्फ़ रेखा की स्थिति और पंजाब के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण 10 अगस्त तक राज्य में मानसून हवाएं सक्रिय रहेंगी। इस दौरान हवाओं व गरज-चमक के साथ ज़्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश होने की संभावना है। 1. 11 व 12 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कमी 11 अगस्त से मानसून ट्रफ रेखा के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण मानसੂनी गतिविधियों में कमी आएगी। 11 और 12 अगस्त को राज्य में मुख्य रूप से आंशिक बादल छाए रहेंगे और केवल कहीं-कहीं ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 1. तापमान पर प्रभाव बीच-बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।0
0
Report
सोपोर में जमात-ए-इस्लामी नेटवर्क के खिलाफ बड़े पैमाने की छापेमारी, जांच तेज
Chaka, पुलिस ने सोपोर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। शहर और आस-पास के कई इलाकों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन J&K पुलिस, CRPF की मदद से चला रही है। यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) के खिलाफ़ दर्ज UAPA मामले की चल रही जांच का हिस्सा है। तलाशी का मकसद सबूत इकट्ठा करना और नेटवर्क के कनेक्शन का पता लगाना है।0
0
Report
CBI का बड़ा एक्शन: बीघापुर डाकघर का कार्यालय सहायक 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर डाकघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। CBI की टीम ने डाकघर के एक कार्यालय सहायक को कथित तौर पर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कार्यालय सहायक ने PMEGP योजना के तहत लिए गए बैंक लोन से जुड़ी बेकरी यूनिट के सत्यापन के नाम पर 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने PMEGP योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये का लोन लिया था। इस लोन पर मिलने वाली करीब 3 लाख 49 हजार रुपये की सब्सिडी बैंक में पहले ही जमा हो चुकी थी। इसके बावजूद बेकरी यूनिट के सत्यापन के नाम पर रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद CBI ने 8 अगस्त को ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपी कार्यालय सहायक को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI टीम आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखनऊ स्थित सक्षम न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। CBI की इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और CBI की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में पत्नी के प्रेमी के साथ विवाद, पति ने पिटाई की, पुलिस जांच
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के सामने कल शनिवार 4:30 बजे के करीब समय हड़कंप मच गया जब अपने भाई के साल के साथ अपनी पत्नी को देख एक पति ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी प्रेमी को बचाते हुए झगड़ा शांत करवाती हुई नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर की जांच शुरू कर दी गई है। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना गांव के रहने वाले गोविंदा और प्रिया गौतम की 4 साल पहले शादी हुई थी दोनों के एक बच्चा भी है। पति गोविंदा का आरोप है कि मेरे साथ शादी करने के बाद हमारे राजू भाई के साले के साथ भाग गई और हम इसके साथ नहीं रहना चाहते हैं। पत्नी ने कोर्ट में तलाक दाखिल किया है जब तक हमारा तलाक नहीं हो जाता तब तक हमारे साथ रहे उनके साथ नहीं रह सकती है। हमारे साथ ना रह करके उसके साथ रहना चाहती है हम जब इसे लेकर के जा रहे हैं तो हमारे साथ प्रिया का प्रेमी मारपीट कर रहा है। पीड़ित पति गोविंद ने कहा कि हमने 2 अगस्त 2026 को ही फाइनल कर लिया है कि हमें इसके साथ नहीं रहना है। वहीं पीड़ित पति गोविंद ने बताया कि हमारे राजू भैया का साला है और ये हमारी पत्नी प्रिया है मैं अपनी पत्नी को अपने घर पर लेकर के जा रहा था हमने कहा कि जब 6 महीने में हमारा डाइवोर्स हो जाएगा तब तुम उनके साथ रहना। जब तक हमारा डाइवोर्स नहीं हो जाता है तब इन्हें उनके साथ नहीं रहना है हमने मार नहीं किया है। उसने मारा किया है हमारा एक लड़का छोड़कर के आई है 4 साल हमारी शादी को हो गए हैं एक हमारे लड़का भी हैं जब यह पहले इसके साथ भाग चुकी है। उसी के साथ इसको शादी करनी चाहिए हमारी जिंदगी इसने क्यों खराब किया。0
0
Report
बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, एक की मौत, दो घायल, दिल्ली रेफर
Baghpat, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा के दौरान देर रात थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कांवड़िये की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बागपत में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था के चलते उच्च चिकित्सा उपचार हेतु दिल्ली रेफर किया गया है दरअसल बोलेरो पिकअप वाहन संख्या HR63E7463 में सवार होकर कांवड़िये ग्राम माछरौली, जनपद झज्जर, हरियाणा से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। वाहन जब नैथला कट, थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में बोलेरो पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वाहन के ऊपर बैठे करीब 3-4 कांवड़िये सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सुंदर (31 वर्ष) पुत्र लालचंद, निवासी ग्राम माछरौली, जनपद झज्जर, हरियाणा, की मृत्यु हो गई। मृतक डीजे संचालन का कार्य करता था। हादसे में सतीश पुत्र विनोद, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी अहेरी, जनपद झज्जर, हरियाणा तथा संदीप उर्फ बच्ची पुत्र सुदामा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी कुदान, जनपद झज्जर, हरियाणा घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल बागपत में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते दिल्ली के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी बागपत भेज दिया है。0
0
Report
श्रीकरणपुर में चैन स्नेचिंग: 15 ग्राम सोना छीन गया, पुलिस पर उठे सवाल
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीकरणपुर में बेखौफ लुटेरे सेवानिवृत्त डॉक्टर की पत्नी के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना गुरुद्वारा सिंह सभा के पास मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने छीनी 15 ग्राम वजनी सोने की चैन घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद श्री करणपुर में पिछले 10 दिनों चोरी-लूटपाट की हुई करीब आधा दर्जन घटनाओं से अधिक घटनाओं में नागरिकों में भय का माहौल श्री करणपुर पुलिस की कार्य शैली पर उठ रहे सवालिया निशान0
0
Report
Advertisement
