284001
झांसी में समाजवादी पार्टी का बड़ा धरना, किसानों के हक के लिए उठाई आवाज
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में समाजवादी पार्टी ने किसानों के अधिकारों के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बड़ा धरना दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है और उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। धरने में कहा गया कि किसान भुखमरी की कगार पर हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ न्याय की मांग की और उनकी समस्याओं को उठाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर में तेज बारिश के बाद जलभराव, लोग बेहाल, निचली बस्तियों में पानी खड़ा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: शहर में देर रात अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लंबे समय से बारिश का इंतजार और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। लेकिन बारिश के तुरंत बाद शहर की कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों की बस्तियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। कुछ घरों में पानी दहलीज तक पहुंच गया और कुछ में पानी घुसने की स्थिति भी बन गई। शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर जाने से सड़कें तालाब जैसी लगने लगीं। निचले इलाकों में हालत रात में लोगों को परेशान करने वाले हो गए बस्तियों की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। बारिश के बाद कुछ सड़कों पर भरे पानी के कारण गड्ढे नजर नहीं आ रहे थे, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि कुछ समय बाद जलभराव निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई0
0
Report
बिज्ञानगर में जयपुर-असरवा एक्सप्रेस का पहला ऐतिहासिक ठहराव
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन- बिजयनगर , ब्यावर ट्रेन संख्या 12981 जयपुर-असरवा अहमदाबाद एक्सप्रेस का देर रात्रि बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर पहली बार ऐतिहासिक ठहराव हुआ। ट्रेन के बिजयनगर स्टेशन पहुँचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी क्षेत्रिय विधायक वीरेंद्रसिंह कानावत भाजपा देहात अजमेर जिला महामंत्री सुभाष वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर/train को आगे के लिए रवाना किया साथ लोको पायलट کا स्वागत सम्मान किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित मोदी श्री राम जाट सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित शहर की गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बिजयनगर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी अश्विनी वैष्णव केंद्र सरकार, और भाजपा के जनप्रतिनिधियों का दिल से आभार जताया बाइट भागीरथ चौधरी केन्द्रीय राज्य मंत्री0
0
Report
घुटनों के बल बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने की सुबोध कुमार की असाधारण शिवभक्ति
Munger, Bihar:घुटनों के बल बाबाधाम की ओर निकले सुबोध कुमार, आस्था के आगे दर्द भी हुआ बौना।महादेव की कठिन परीक्षा! घुटने छिले, फिर भी नहीं रुकी सुबोध की आस्था मुंगेर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान कांवड़िया पथ पर शिवभक्ति की अनोखी तस्वीर असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिली। लखीसराय के रामचंद्रपुर निवासी सुबोध कुमार सिंह बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचने के लिए कठिन संकल्प के साथ घुटनों के बल यात्रा कर रहे हैं। धूप हो या बारिश लंबी दूरी के बावजूद सुबोध कुमार के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनके मुख से हर पल ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष गूंज रहा है। सुबोध कुमार ने बताया कि उनके मन में बाबा के दरबार घुटनों के बल चलकर पहुंचने का इक्छा हुआ, जिसके बाद उन्होंने यह कठिन यात्रा शुरू कर दी। इससे पहले वह कई बार दंडवत यात्रा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि बाबा इतनी कठिन परीक्षा लेंगे, लेकिन महादेव के दरबार में पहुंचने के लिए यह दर्द भी उन्हें अमृत समान लगता है। सुबोध कुमार 28 जुलाई को सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम से घुटने के बल अपनी यात्रा पर निकले थे। और 12 वे दिन असरगंज कावरिया पथ पहुंचे।घुटनों पर लगातार चलने के कारण उनके घुटने छिल भी गए और अब चलना काफी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद उन्होंने यात्रा रोकने का फैसला नहीं किया। उनका कहना है कि बाबा जब तक अपने दरबार में नहीं बुलाएंगे, तब तक वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहेंगे। सुबोध कुमार के साथ उनके बेटे रौनक कुमार और गांव के अन्य एक अन्य साथी भी यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। जैसे ही सुबोध घुटनों के बल आगे बढ़ते हैं, उनके बेटे रौनक कुमार तुरंत रास्ते में फोम बिछा देते हैं, ताकि घुटनों पर रगड़ कम हो और चोट न लगे। साथी उनके भोजन, पानी और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें बाबा से कोई मन्नत नहीं है। उनका कहना है कि महादेव औघड़दानी हैं और सब जानते हैं। उनकी बस यही कामना है कि बाबा सभी लोगों को सुखी रखें। वहीं उनके बेटे रौनक कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के साथ इस यात्रा में लगातार सहयोग कर रहे हैं और आगे-आगे फोम बिछाकर उन्हें चलने में मदद कर रहे है रौनक ने बताया कि इससे पहले वह अपने पिता के साथ दो बार दंडवत यात्रा में जा चुके हैं। इस बार भी वह पिता के साथ बाबा बैद्यनाथ की नगरी की ओर जा रहे हैं। सुबोध कुमार की यह कठिन और अनोखी शिवभक्ति कांवड़िया पथ से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संकल्प और समर्पण की प्रेरणा बनी हुई है। उनके लिए 105 किलो मंजिल की दूरी मायने नहीं रखती, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि बाबा बैद्यनाथ जब तक अपने पास बुलाएंगे, तभी वह बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचेंगे。0
0
Report
Advertisement
हरिभाऊ राठोड का दावा: खुला वर्ग को 75% भर्ती सीटें, पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय
Yavatmal, Maharashtra:राज्य शासनाकडून पवित्र पोर्टलच्या माध्यमातून ३० हजार शिक्षकांची भरती केली जात आहे. मात्र यात ७५ टक्के जागा ह्या खुल्या प्रवर्गासाठी ठेवण्यात आल्या असून मागास प्रवर्गांवर योजनापूर्वक अन्याय करण्यात आला आहे, शिक्षक भरतीतील हा रोस्टर घोटाळा असल्याचा गंभीर आरोप भटक्या विमुक्तांचे नेते माजी खासदार हरिभाऊ राठोड यांनी केला आहे. या घोटाळ्यासाठी मागासवर्गीय विभागाचे मंत्री अतुल सावे आणि शिक्षण मंत्री दादा भुसे हे जबाबदार असून ओबीसी आणि भटक्या विमुक्त उमेदवारांविरुद्ध हे जाणीवपूर्वक षडयंत्र असल्याचंही हरिभाऊ राठोड यांनी म्हटले आहे. शिक्षक भरतीला स्थगिती देण्याची मागणी त्यांनी केली आहे. बाईट : हरिभाऊ राठोड0
0
Report
हरियाणा CM के प्रयासों से युवा आत्मविश्वास बढ़ा, अमृत काल का जन-आंदोलन
Noida, Uttar Pradesh:नारनौल: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी कहते हैं, "चाहे देश की सुरक्षा करने वाले हमारे सैनिक हों, गोल्ड मेडल जीतने वाले हमारे युवा खिलाड़ी हों, या फिर इंडस्ट्री और स्टार्टअप सेक्टर में बेहतरीन काम करने वाले हमारे युवा हों - हरियाणा लगातार आगे बढ़ रहा है। शिक्षा हो या बिना किसी 'पर्ची' या 'खर्ची' के रोज़गार मिलना, हरियाणा हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे कामों की सराहना करते हैं। आप 'हर घर तिरंगा' अभियान को देख सकते हैं - प्रधानमंत्री ने अमृत काल के दौरान जिसकी बात की थी, वह अब सिर्फ़ शब्दों से आगे बढ़कर एक बड़े जन-आंदोलन में बदल गया है। मैं सभी को दिल से बधाई देता हूँ।"0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने 66 प्रकरणों में मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टकरण किया
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 66 प्रकरणों में जब्त करीब 1.20 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया न्यायालयीन और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई. दरअसल अलग अलग मामले औए धाराओं में जप्त किए गए मादक पदार्थों में 138.196 किलोग्राम गांजा, 114.56 ग्राम हेरोइन, 1,758 नशीली टैबलेट, 2,772 नशीले कैप्सूल और 837 नग नशीली दवाओं के सीरप शामिल हैं. गांजा, हेरोइन, टैबलेट और कैप्सूल का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 प्लांट स्थित भस्मीकरण संयंत्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया वहीं नशीली दवाओं के सीरप को नेवई थाना क्षेत्र के नेवईभाठा में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया. सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के नारकोटिक्स सेल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई नष्टीकरण के दौरान पर्यावरण विभाग और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति लेकर सुरक्षा व पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया है. कार्रवाई के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने नागरिकों से मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, बिक्री और सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मलेरिया से 65 वर्षीय मरीज की मौत; बरमकेला निवासी सीताराम साहू
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग मलेरिया से 65 वर्षीय मरीज की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में चल रहा था इलाज, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मलेरिया पीड़ित 65 वर्षीय मरीज सीताराम साहू की मौत हो गई। मृतक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र के कपरतूंगा का रहने वाला था। सीताराम साहू को अचानक तेज बुखार आया था। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई।0
0
Report
देवघर के सावन में बाबा बैद्यनाथ मंदिर रोशनी से जगमगा उठा
Deoghar, Jharkhand:देवघर में सावन के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर को विद्युत लाइटिंग से सजाया गया है। पूरे देवघर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के चौक-चौराहों पर आकर्षक रोशनी और बड़े-बड़े लाइटिंग बोर्ड लगाए गए हैं। वीआईपी चौक से अंबेडकर चौक तक की विद्युत सजावट खास आकर्षण बन रही है। रात में यह मार्ग बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।0
0
Report
लखेंद्र पासवान ने तेजस्वी यादव पर हमला, आरजेडी को पारिवारिक दुकान कहा
Hajipur, Bihar:हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरजेडी के संगठन को भंग किए जाने को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। मंत्री ने आरजेडी को राजनीतिक पार्टी की जगह पारिवारिक दुकान करार दिया और कहा कि जब मन किया दुकान का शटर उठा लिया और जब मन किया बंद कर लिया।लखेंद्र पासवान ने कहा कि आरजेडी में न नीति है, न सिद्धांत और न ही नैतिकता। 2025 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का सदमा तेजस्वी यादव को अब तक लगा हुआ है, इसी वजह से पार्टी के संगठन को भंग किया गया है। मंत्री ने दावा किया कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को नकार दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी बंद कर लें तो एनडीए को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वहीं उन्होंने मजबूत संगठन के साथ नई कमेटी बनाने के आरजेडी के फैसले पर भी तंज कसा।इसी दौरान मंत्री लखेंद्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी व्यवस्था बनती है कि मंत्री, विधायक, अधिकारी से लेकर चपरासी तक के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें, तो निश्चित रूप से बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर समाज के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है और व्यवस्था बनने पर उनके बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ने जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
बिहार में मानसून सक्रिय, पटना समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में मानसून की सक्रियता के चलते पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार मानसून ट्रफ दिल्ली, देवमाली और दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत सभी जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, भभुआ और किशनगंज के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. बीते 24 घंटे में पटना में 23.1 मिमी, बेलछी में 26.6 मिमी और फुलवारीशरीफ में 20.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सिवान के सिसवन में सबसे अधिक 40.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। शनिवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ तीखी धूप के कारण उमस का असर भी बना रहा। पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कैमूर और फारबिसगंज में 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है.0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप: मौलाना गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Darbhanga, Bihar:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, आठ घंटे में पकड़ा गया घनश्यामपुर पुलिस ने अलीनगर के पकड़ी गांव से किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा दरभंगा:-घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में नाबालिग के पिता के आवेदन पर शुक्रवार देर रात घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के करीब आठ घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी मौलाना को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया。 पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव निवासी मौलाना जैनुल आबेदीन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
लखनऊ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ शुरू
Noida, Uttar Pradesh:‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ0
0
Report
Advertisement
सुबह चाय बागान में हाथियों का समूह, लोग दूरी बनाए खड़े देखे
Mal Bazar, West Bengal:সকাল সকাল হাতির দল চাবাগানে। এরকমই ছবি দেখা গেলো মাল ব্লকের বাগ্রাকোট চাবাগানে। বাগরাকোট চাবাগানের চানমাড়ি এলাকায় প্রায় ১২-১৫ টি হাতির একটি দল ঘোরাঘুরি করছে। জাতীয় সড়ক থেকে কিছুটা দুরেই রয়েছে এই হাতির দলটি। দলে সাবকও রয়েছে। এদিন মানুষ জন দূর থেকে হাতির দলটি দেখতে আসে। সম্ভবত গতকাল রাতে তারঘেরা জঙ্গল থেকে হাতির দলটি খাবারের সন্ধানে এসেছিলো হাতির দলটি। তবে কারো কোন ক্ষতি করেনি হাতির দলটি। সঠিক সময় হাতির দলটি জঙ্গলে ফিরে যাবে বলে বন দপ্তর সুত্রে জানা গেছে।0
0
Report
गोंडा के छपिया में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो की मौत—पिकअप चालक फरार
Gonda, Uttar Pradesh:एक्नर- खबर गोंडा से है। जहां छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग NH 727G के छपिया भूईगावा मार्ग के 200 पश्चिम पुल के समीप बाइक-पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पिकप सड़क के किनारे खाई पलटीं इसके बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक सवारों को तत्काल छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग पर शनिवार रात लगभग भूईगावा मार्ग के 200 मीटर पश्चिम मुख्य मार्ग पर आमने-सामने की बाइक व पिकअप की जबर्दस्त टक्कर हो गई। टक्कर होने के चलते पिकअप UP43सीटी4091 सड़क के किनारे खाई में पलट गई। तथा बाइक संख्या U51BH3464 पर सवार रंजीत पुत्र प्रेम चन्द व गंगाधर पुत्र राम केवल निवासी ग्राम चुवाड छपिया जाकर दूर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल छपिया थाने की पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने तत्काल दोनों मृतको के परिजनों को सुचित किया है।0
0
Report
पीआरवी टीम,गहरे पानी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान
Gonda, Uttar Pradesh:पीआरवी टीम,गहरे पानी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान गोण्डा। जनपद गोण्डा में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गहरे पानी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। आज धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब रहा था जिसके तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना धानेपुर क्षेत्र में संचालित ’’पीआरवी संख्या-5643’’ पर नियुक्त कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव एवं होमगार्ड चालक राकेश तिवारी द्वारा बिना किसी विलम्ब के तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर अत्यंत कम समय में मौके पर पहुंचकर डूब रहे व्यक्ति को गहरे पानी से खिलावन कोरी को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।’0
0
Report
Advertisement
