284003
झांसी मंडल में मोबाइल वीडियो वैन से संरक्षा जागरूकता अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल में झांसी-ग्वालियर रेलखंड के समपार फाटकों और ग्रामीण क्षेत्रों में संरक्षा जागरूकता मोबाइल वीडियो वैन द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। इस अभियान के दौरान रेल-सड़क उपयोगकर्ताओं को रेल यात्रा से संबंधित सावधानियों के बारे में ऑडियो-विजुअल सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया गया। वीडियो वैन ने समपार फाटक संख्या 398/ई, सिमारियां गांव, ग्वालियर स्टेशन और डबरा स्टेशन पर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कान्हाचट्टी में ओवरलोड हाइवा पलटा, ग्रामीणों ने भारी वाहनों पर रोक की मांग
Ansar Nagar, Jharkhand:कान्हाचट्टी में सड़क धंसने से खेत में पलटा ओवरलोड हाइवा, टला बड़ा हादसा चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित बाराबगी गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। क्षमता से अधिक छर्री (गिट्टी) लादकर जा रहा एक भारी हाइवा सड़क का किनारा धंसने से अनियंत्रित होकर सीधे खेत में पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ग्रामीणों की तत्परता से केबिन में फंसे चालक को हल्की चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, यह ओवरलोड हाइवा हंटरगंज से डुमरी स्थित एक स्कूल के लिए गिट्टी ले जा रहा था। बाराबगी के पास ग्रामीण सड़क की कमजोर पटरी भारी वाहन का वजन नहीं सह सकी और धंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त सड़क पर कोई अन्य मौजूद नहीं था, वरना गंभीर परिणाम हो सकते थे। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।0
0
Report
गांदरबल के वांगथ में क्लाउडबर्स्ट, शुरुआती रिपोर्ट में कोई जान-मान हानि नहीं
Aram Pora, Ganderbal, A cloudburst has occurred in the Wangath area of Ganderbal. As per initial reports, there are no reports of any loss of life or property so far.0
0
Report
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर किया स्वागत0
0
Report
Advertisement
उत्तराखण्ड बुग्यालों में रात्री प्रवास अनुमति से पर्यटन को नई रफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के बुग्यालों के लिए खुशखबरी। 2018 में हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बाद बंद हुए हाई एल्टीट्यूड पर्यटन के दरवाजे अब 8 साल बाद फिर खुल गए हैं। 20 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बुग्यालों में रात्रि प्रवास और पर्यटकों की संख्या की पाबंदियों में बदलाव हुआ है। इससे एडवेंचर पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। देखिए पूरी रिपोर्ट। *VO 1* उत्तराखंड के हिमालयी बुग्याल यानी अल्पाइन घास के मैदान। साल 2018 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने संरक्षण के लिए यहां रात्रि प्रवास, स्थायी निर्माण और 200 से ज्यादा पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इससे रूपकुंड जैसे ट्रेक पर पर्यटन और राजस्व दोनों गिर गए थे। ATOAI के अनुमान के मुताबिक राज्य को करीब 533 करोड़ तक का नुकसान भी हुआ था। *VO 2* अब 20 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बुग्यालों में रात्रि प्रवास की रोक हट गई है। इससे रूपकुंड, आलि-बेदनी, दयारा, पंवाली कांठा जैसे ट्रेक फिर शुरू होंगे। इसका सीधा फायदा गाइड, पोर्टर, होमस्टे और स्थानीय दुकानदारों को मिलेगा। पर्यटन सचिव के मुताबिक पिछले साल करीब डेढ़ लाख लोग ट्रेकिंग के लिए आए थे, अब इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। *बाइट - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड* *VO 3* वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रतिबंध हटने से इको टूरिज्म की संभावनाएं फिर खुली हैं। हालांकि सरकार की पहली प्राथमिकता बुग्यालों को साफ रखना है। व्यवस्थित पर्यटन से दूरस्थ गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। *बाइट - सुबोध उनियाल, वन मंत्री उत्तराखंड* *VO 4* पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल के मुताबिक रात्रि प्रवास की छूट से एडवेंचर पर्यटन में बढ़ोतरी होगी। लेकिन उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और कचरा वापस लेकर आएं। *बाइट - धीराज गर्ब्याल, सचिव पर्यटन उत्तराखंड* *VO 5* PCB ने भी चेताया है कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ कचरा प्रबंधन बड़ी चुनौती बनेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 이제 जिलों में वन विभाग, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। *बाइट - डॉक्टर पराग धकाते , सदस्य सचिव, पीसीबी उत्तराखंड* *VO 6* उत्तराखंड में जिलेवार कई फेमस बुग्याल हैं। चमोली में अली, बेदनी, बगजी और गोरसों। उत्तरकाशी में दयारा और गिडारा। टिहरी में पंवाली कांठा। रुद्रप्रयाग में चोपता और पिथौरागढ़ में खलिया टॉप। ये सभी अब पर्यटन के लिए फिर से खुलने को तैयार हैं। *FOV* 8 साल बाद बुग्यालों के दरवाजे खुले हैं। अब असली परीक्षा यही है कि उत्तराखंड बुग्यालों की खूबसूरती बचाते हुए पर्यटन को कैसे बढ़ाता है। इकोनॉमी भी बढ़े और इकोलॉजी भी बचे - यही संतुलन अब सरकार की सबसे बड़ी चुनौती है।0
0
Report
कानपुर में मैट्रो सड़क के बदहाली पर महिलाओं का जलाभिषेक, सड़क निर्माण माँग
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर मैट्रो की खोदी सड़क को लेकर महिलाओं का जलाभिषेक प्रदर्शन, सड़क निर्माण की मांग कानपुर। पिछले चार वर्षों से मैट्रो के निर्माण कार्य के चलते खोदी गई जूही-हमीरपुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार को वार्ड-14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने महिलाओं के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। पार्षद और महिलाओं ने हाथों में लोटा लेकर मैट्रो के प्रतीकात्मक बोर्ड पर जल चढ़ाया और सड़क निर्माण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि जूही-हमीरपुर रोड की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और यह सड़क लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में सड़क की बदहाली के चलते दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग चोटिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खराब सड़क के कारण बड़ी संख्या में लोग कमर और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। पार्षद ने जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मैट्रो निर्माण के दौरान यूटिलिटी डायवर्जन और पाइपलाइन व्यवस्था को ठीक तरीके से नहीं किया गया, जिसके चलते कई स्थानों पर कम दबाव, दूषित पानी और सीवर भराव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। पार्षद ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जूही-हमीरपुर रोड से ट्रांसपोर्ट नगर तक मैट्रो द्वारा किए गए सभी यूटिलिटी डायवर्जन की शासन स्तर पर उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि वर्षों से टैक्स देने के बावजूद स्थानीय लोगों को मैट्रो निर्माण के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन में सौम्या वर्मा, पूनम, सुमन, शशिकला, लक्ष्मी यादव, शर्मिला, सीमा, मीरा, रीता, मीना समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।0
0
Report
आगर मालवा में UCC पर मुस्लिम समुदाय ने पुनर्विचार और विरोध का ज्ञापन भेजा
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा में समान नागरिक संहिता यानी UCC विधेयक को लेकर मुस्लिम समाज ने विरोध जताया है। मुस्लिम समाज की महिलाओं, युवतियों और प्रबुद्धजनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विधेयक पर पुनर्विचार की मांग की। समाजजनों का कहना है कि UCC के कुछ प्रावधान धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को प्रभावित कर सकते हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का हवाला देते हुए इसे समानता और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा बताया। ज्ञापन में अनुसूचित जनजाति को दी गई छूट और अलग-अलग समुदायों के लिए प्रावधानों में अंतर पर भी सवाल उठाए गए। यह मांग की गई कि कानून बनाने से पहले सभी प्रभावित पक्षों और कानून विशेषज्ञों से व्यापक चर्चा की जानी चाहिए। मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति से UCC विधेयक पर पुनर्विचार करने और सभी वर्गों के संवैधानिक एवं धार्मिक अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
ज्ञान दूध का टैंकर सी एस सी में घुसा,सीएस सी सहित कई दुकान को क्षति,एक व्यक्ति घायल,एक गाय की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:ज्ञान दूध का टैंकर सी एस सी में घुसा,सीएस सी सहित कई दुकान को क्षति,एक व्यक्ति घायल,एक गाय की मौत,विद्युत पोल हुआ क्षति ग्रस्त,मामला बहराइच रोड इमिलिया गुरुदयाल का मामला,बडगांव पुलिस मौके पर गोंडा आज प्रातः लगभग पांच बजे ज्ञान दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर बहराइच रोड इमलिया गुरदयाल में गल्ला मंडी के पास एक सीएससी में घुस गया, जिससे अनिरुद्ध गुप्ता के बोरा लदे ठोलिया से टकरा गया जिससे सुरेश वर्मा घायल हो गए, वर्मा घायल हो गए, टैंकर की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया वही एक गाय की मौत हो गई, सूचना पर बड़गांव पुलिस चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचकर टैंकर को अलग कराये और स्थित को नियंत्रित किया। दूध टैंकर का ड्राइवर मौके से भागा नहीं और टैंकर पर मौजूद रहा।इससे कोई बड़ी कोई बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।0
0
Report
बलरामपुर पचपेडवा मनरेगा के नाम पर खाते खुलवाकर करोड़ों की साइबर ठगी, 2 शातिर गिरफ्तार
Pachperwa Ruaral, Uttar Pradesh:पचपेडवा पुलिस ने मनरेगा और सरकारी योजनाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना पचपेड़वा पुलिस ने 2 शातिर साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में औरहवा निवासी सलमान खान और अबू हमजा को गिरफ्तार किया गया। वादी कौशल खान ने शिकायत दी थी कि दोनों ने मनरेगा कार्ड बनवाने के नाम पर उनका आधार, पैन लेकर एचडीएफसी में खाता खुलवाया। बाद में पता चला कि उस खाते से साइबर ठगी के पैसे का लेनदेन हुआ है। इस संबंध में मु0अ0सं0 123/2026 बीएनएस व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह सीधे-सादे लोगों को सरकारी योजना का लालच देकर खाते खुलवाता था। फिर खाता किट और लिंक सिम अपने पास रख लेता था। इसके बाद इंस्टाग्राम आईडी हैक कर दोस्तों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। ठगी की रकम म्यूल खातों में मंगाकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर सेटलमेंट की जाती थी। अब तक 7 बैंक खाते बरामद हुए हैं। इन खातों पर देशभर में 15 साइबर शिकायतें हैं और लगभग 1 करोड़ का लेनदेन मिला है। पुलिस ने 2 मोबाइल, चेकबुक, आधार, पैन, जॉब कार्ड व 9050 रुपये नकद बरामद किए हैं।0
0
Report
काशी में बाबा काल भैरव के पुजारी को रोकने पर हंगामा, वीडियो वायरल
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में बाबा काल भैरव के पुजारी अविनाश पांडे उर्फ़ कल्लू महाराज को मंदिर जाने से पुलिस ने रोका। दोपहर के श्रृंगार-आरती के लिए मंदिर जा रहे थे उप-महंत अविनाश पांडे। पहचान बताने के बाद भी पुलिसकर्मी का इनकार भीड़ है किसी को नहीं जाने दूंगा। पुजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिसकर्मी के रवैये से नाराज हुए पुजारी ने वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर किया अपलोड।0
0
Report
Advertisement
तेरथगढ़ जलप्रपात के पास तेज ऑटो पलटा, 12 सवारों में एक गंभीर, छह घायल
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर तीरथगढ़ जलप्रपात के पास तेज रफ्तार ऑटो हुआ हादसे का शिकार, ऑटो में थे 12 लोग सवार , एक की हालत गंभीर आधा दर्जन लोग हुए घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया, तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा。0
0
Report
धमतरी में चाकू दिखाकर लूट: तीन गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी में चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..….. कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से लूट का सोने का लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है..... बताया गया है 16 अगस्त को मौरीकला निवासी गौतम नागरची अपनी साली के लिए खाना लेकर एक निजी अस्पताल जा रहा था..... इसी दौरान रतनाबाँधा रोड मे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू का भय दिखाकर उसके गले से सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए..... शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की...... इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास लूट का सोने का लॉकेट बेचने के लिए घूम रहे हैं....... सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया..…. आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट की सोने का लॉकेट, चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है...... वही गिरफ्तार आरोपियों में निलमणी विश्वकर्मा उर्फ विक्कु, चेतन नेताम उर्फ आदित्य नेताम और खिलावन साहू उर्फ बदे शामिल हैं...... वे धमतरी जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं0
0
Report
कुल्लू के वार्ड-3 MRF साइट से 500 टन कचरा ट्रकों से भेजा गया; कैमरे लगेंगे
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू नगर परिषद के सभी वार्डों के लोगों के लिए अब राहत भरी खबर है। यहां पर वार्ड नंबर 3 में बनाई गई एमआरएफ साइट में अब कचरा नहीं फेंका जाएगा और रोजाना ट्रकों के माध्यम से यह कचरा भेजा जाएगा। इससे एमआरएफ साइट भी सुंदर होगी और लोगों को आ रही परेशानी से भी अब निजात मिलेगी। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा एमआरएफ साइट से करीब 500 टन कचरा भेज दिया गया है और अब साइट को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। ऐसे में अब इस साइट में कचरा फेंकने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और यहां पर कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि पता चल सके की कोई रात के अंधेरे में यहां पर कचरा फेंक कर तो नहीं जा रहा है। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा हमारे साइट से 500 टन कचरा ट्रकों के माध्यम से भेज दिया गया और इस पर करीब 18 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 के लोगों को भी हमारे साइड से आ रही बदबू और गंदगी से निजात मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
जलजीवन मिशन के काम में अनियमितता, ठेकेदार को नोटिस; चामटोली ग्राम पंचायत में जल आपूर्ति अधूरी
Ambernath, Maharashtra:जलजीवन मिशनच्या कामात अनियमितता. ठेकेदाराला 'कारणे दाखवा' नोटीस. चामटोली ग्रामपंचायतीत पाणीपुरवठ्याची कामे अर्धवट. ग्रामस्थांच्या पाठपुराव्यानंतर प्रशासनाची धडक कारवाई.0
0
Report
फागी में प्रेम देवी चौधरी ने जन्मदिन पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया
Dudu, Rajasthan:फागी प्रधान प्रेम देवी चौधरी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की ओर पंचायत समिति परिसर में स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सांवरमल जाट की मूर्ति का किया अनावरण। विकास अधिकारी चरण सिंह चौधरी और सेवानिवृत्त एएसपी मोटाराम बेनीवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद। पंचायत समिति परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सांवरमल जाट के नाम से पार्क विकसित कर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधान ने इस मौके पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण और अनावरण कर फागी की जनता को सौगात दी है।0
0
Report
पार्वेज़ कदरी ने Prophet Muhammad ﷺ के अपमान के विरोध में निंदा, न्याय की मांग
Srinagar, Uttarakhand:Former Deputy Mayor Parvaiz Qadri has strongly condemned the alleged derogatory remarks made in Rajouri Darhal concerning Prophet Muhammad ﷺ. Qadri termed the alleged incident highly objectionable and said that any act or statement that hurts the religious sentiments of people must be dealt with strictly under the law. He demanded immediate legal action against the person allegedly responsible and urged the administration and police to conduct a fair and prompt investigation. “Such incidents can hurt the sentiments of the community and disturb peace. The law must take its course, and if the allegations are found to be true, strict action should be taken against the accused,” Qadri said. He also appealed to people to maintain peace and communal harmony and to refrain from taking the law into their own hands. Qadri urged the authorities to ensure that the matter is investigated impartially and that appropriate action is taken in accordance with the law.0
0
Report
Advertisement
