284001
झांसी मंडल में हुआ संरक्षा जागरूकता अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल में चित्रकूट से झांसी स्टेशन तक मोबाइल वीडियो वैन द्वारा संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया था। सूचना के अनुसार LED वैन के माध्यम से विभिन्न स्टेशनों, बस स्टैंडों और रेलवे गेट्स पर संरक्षा संबंधी जानकारियां प्रदर्शित की गईं। साथ ही आम जनता और रेल-सड़क उपयोगकर्ताओं को रेल यात्रा की सावधानियों के बारे में ऑडियो-विजुअल माध्यम से जागरूक किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्री हरि मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति, मॉडल टाउन, बरेली द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हरि मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ. पुनीत लुनियाल के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि 19 जुलाई को आयोजित इस शिविर में जनरल फिजिशियन, दंत रोग, कान-नाक-गला, नेत्र रोग, होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी तथा रक्त व शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की निःशुल्क व्यवस्था की गई। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति वर्षभर धर्मार्थ चिकित्सालय का संचालन कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। जल्द ही चिकित्सालय में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। समिति ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
जालौन में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में निर्धारित समय से पहले ही हो रही शराब की बिक्री
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में निर्धारित समय से पहले ही हो रही शराब की बिक्री दुकान के बाहर बोरी में भर कर की जा रही शराब की बिक्री शराब बेचने वाले बेखौफ हो कर सुबह 05 बजे से बेचने लगते है शराब पुलिस और आबकारी विभाग का भी नहीं है शराब बेचने वाले को कोई डर जालौन कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास का मामला0
0
Report
आवारा कुत्तों के हमले से भेड़ों के बाड़े में मची भगदड़, 60 भेड़ों की मौत, 30 घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र के गोपालगंज हरियावर गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों के बाड़े में घुसकर हमला कर दिया। घटना से बाड़े में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, जिसके चलते लगभग 60 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 भेड़ें घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि 6 से 7 आवारा कुत्ते अचानक बाड़े में घुस आए और कई भेड़ों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने करीब 10 से 12 भेड़ों को नोच डाला, जबकि जान बचाने के लिए भागीं अन्य भेड़ों में भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ के दौरान बड़ी संख्या में भेड़ों की दम घुटने और एक-दूसरे के ऊपर गिरने से मौत हो गई। इस घटना में पशुपालक मंसाराम पुत्र भोला, नेकराम पुत्र भोला और जगन्नाथ पुत्र भोला को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पशुपालकों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग करते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
नकली दवाओं के कारोबारियों का पोल खुलना शुरू,जानिए कैसे कुछ माह में बन जाते करोड़पति
Gonda, Uttar Pradesh:नकली दवाओं के कारोबारियों का पोल खुलना शुरू,जानिए कैसे कुछ माह में बन जाते करोड़पति एक करोड़ 13 लाख रुपये की नकली व नशीली दवाएं सीज, तीन अवैध गोदामों पर छापा* तीन दिन तक चली संयुक्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार* एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, 19 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए* गोंडा।प्रदेश में नकली एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद गोंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित तीन अवैध औषधि गोदामों से लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की नारकोटिक्स, कोडीन सिरप एवं अन्य एलोपैथिक औषधियां बरामद कर सीज कर दीं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, लखनऊ के निर्देशन में प्राप्त गोपनीय अभिसूचना के आधार पर जनपद गोंडा के बरियार पुरवा, सोनार गली, बड़गांव क्षेत्र में 16, 17 एवं 18 जुलाई 2026 तक लगातार तीन दिनों तक विशेष सघन छापामार अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश के 9 जनपदों के औषधि निरीक्षकों तथा स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम ने भाग लिया। संयुक्त टीम सबसे पहले गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित जयनगरा, बड़गांव में संचालित बताए गए अमन फार्मास्युटिकल्स की जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान फर्म निर्धारित पते पर संचालित नहीं मिली और न ही वहां कोई साइन बोर्ड लगा पाया गया। इसके बाद टीम ने पूछताछ करते हुए संचालक अमन कसौधन के आवास पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ के दौरान अमन के भाई शिवम कसौधन ने स्वीकार किया कि वह और उसका भाई बरियार पुरवा स्थित एक स्थान से औषधियों का कारोबार करते हैं तथा उनके पास औषधि कारोबार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं है। जांच आगे बढ़ने पर टीम को इनके द्वारा संचालित दो अन्य गोदामों की भी जानकारी मिली, जो बिना किसी वैधानिक औषधि अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान जब टीम ने औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख, खरीद बिल, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो संचालक कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद तीनों गोदामों में रखी भारी मात्रा में दवाओं को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बरामद औषधियों में 53,712 डिपट्राम प्लस कैप्सूल, 14,700 अल्ट्रानिम-पी टैबलेट, 59,256 प्रोक्सीस्पास कैप्सूल, 2,82,960 सेम्प्लेक्स प्लस कैप्सूल, 32,160 रोमर स्पास कैप्सूल, 1,96,000 ट्रामाडोल इंजेक्शन, 60,000 अल्जोमैक 0.5 (अल्प्राजोलम) टैबलेट तथा 63 बोतल कोडीन फॉस्फेट सिरप (एनरेक्स/वनरेक्स) सहित बड़ी मात्रा में अन्य एलोपैथिक औषधियां शामिल हैं। बरामद दवाओं का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये आंका गया है। संयुक्त टीम ने जांच के लिए 19 विभिन्न औषधियों के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिन्हें तत्काल राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने तथा विवेचना पूरी होने के बाद संबंधित दोषी व्यक्तियों एवं फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए परिवाद दाखिल किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य संचालकों में शामिल शिवम कसौधन पुत्र प्रमोद कसौधन निवासी रानी बाजार, बड़गांव, गोंडा को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बने चिल्ड्रेन पार्क का एसएसपी ने किया उद्घाटन
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। पुलिस परिवार के कल्याण और उनके बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में नव निर्मित चिल्ड्रेन पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके परिवारों, विशेषकर बच्चों के लिए सुरक्षित, मनोरंजक और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह चिल्ड्रेन पार्क बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होगा तथा उन्हें खेल-कूद के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी, क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस परिवार के बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें पुष्टाहार वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने पार्क में लगे विभिन्न खेल उपकरणों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया, जिससे पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा।
Unnao, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत। मृतक अंकित कुमार कनौजिया HAL बेंगलुरु में थे कार्यरत। लखनऊ से पैतृक गांव बांगरमऊ जा रहे थे अंकित। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू। परिवार में मचा कोहराम, पत्नी शिक्षिका और 6 वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी मितौली सीएचसी पर फिट इंडिया मूवमेंट में संडे ऑन साइकिल।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम एवं साइकिल चलाने की आदत को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। इस अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल रैली में प्रतिभाग किया तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने एवं अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित साइकिल चलाना न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक रविवार को "संडे ऑन साइकिल" अभियान में सहभागिता करने का आह्वान किया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने साइकिल रैली निकालकर फिट इंडिया अभियान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।0
0
Report
सिकंदरा राव में भव्य श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- नगर में आयोजित भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन किए तथा रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रथ यात्रा के दौरान नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शीतल जल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा मार्ग पर भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं में रथ खींचने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और भक्त भगवान की सेवा में भाव-विभोर नजर आए। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक पूरी तरह मुस्तैद रहे। उनके सहयोग से धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगरवासियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।0
0
Report
हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं,तो मुख्यमंत्री दरबार में होगी न्याय की गुहार,कोतवाली पुलिस पर आरोप
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ..हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग .... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिनों पहले रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक के शव मिलने के बाद आज परिजन कोतवाली में पहुचे। जहा उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने, मुकदमा न दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। घटना के मामले में मृतक की बहन का कहना है कि ना तो मेरे भाई का मोबाइल मिला और ना ही आधार कार्ड, पुलिस आरोपी व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि उन्होंने एक व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया। .... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र मैं कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला गया था जिसमें पुलिस ने शव की पहचान क्षेत्र के सिटी के दयानंद नगर कौशांबी बिहार निवासी पवन कुमार के रूप में हुई थी परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया था मृतक के पिता ने बताया था कि उनका बेटा कडेला की एक फैक्ट्री में काम करता है। मृतक पवन की मौत के बाद जहां पुलिस ने विभागीय कार्रवाई की। तो वहीं आज मृतक की बहन अपने दर्जनों परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची।जहां उन्होंने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोतवाली पुलिस उनके भाई की हत्या के मामले में अभी कोई ठोस कार्रवाई की।उनके भाई की हत्या की गई है।जिसमें कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी मोनू का नाम उन्होंने बताया।लेकिन पुलिस ना तो उसे गिरफ्तार कर रही है और ना ही पुलिस म्रतक का आधार कार्ड ,मोबाइल व अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं पीड़ितों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो वह लोग मुख्यमंत्री के दरबार में न्याय के लिए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
शारदा में समाया एक घर।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील इलाके में ग्रांट नंबर 12 में शारदा नदी के कटान की जद में आया एक मकान भरभरा कर नदी में समा गया। बीते कई दिनों से बारिश और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते शारदा नदी में बहाव तेज हो गया है। उफनाती शारद नदी ने कई गांव निशाने पर ले लिए है। शारदा नदी की उग्र स्वरूप के चलते जद में आए गांव के ग्रामीण खौफ में है।0
0
Report
थाना बलदेव पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार किए
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा....सीओ संजीव कुमार राय के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई थाना बलदेव पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार किए। स्विफ्ट कार, 3 मोटरसाइकिल, बैटरी, इन्वर्टर, विद्युत केबल, 6 मोबाइल और नगदी। बलदेव, राया, महावन और जमुनापार समेत 5-6 थानों के क्षेत्र में करते थे चोरी। 17 जुलाई को हुई स्विफ्ट कार की चोरी का भी हुआ पर्दाफाश। SSP श्लोक कुमार ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देने की घोषणा । बाइट... संजीव कुमार राय..सीओ. महावन0
0
Report
जालौन के चमारी गांव पहुंचे यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के चमारी गांव पहुंचे यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जल अर्पण दिवस समारोह में शामिल हुए जलशक्ति मंत्री, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंच से जनता का किया अभिवादन, जल अर्पण कर ग्रामीणों को सौंपी बडी सौगात, गांव में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण कार्यों के बाद किया जल अर्पण, जलशक्ति मंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी रहे मौजूद, जालौन के कालपी क्षेत्र के चमारी गांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। बाइट:- स्वतंत्रदेव सिंह--जलशक्ति मंत्री0
0
Report
Advertisement
जालौन में सूने घर से 6 लाख के सोना-चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, घर में रखें करीब 6 लाख के सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान किया चोरी, गृहस्वामी के घर पहुंचने पर मकान के ताले टूटे देख हुई चोरी की जानकारी, पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर का मामला。0
0
Report
काशी में बाबा विश्वनाथ के चरणों में जलाभिषेक से आस्था का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:काशी में सपरिवार बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के श्रीचरणों में जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन-अर्चन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा विश्वनाथ की अनंत कृपा से काशी आज अपनी सनातन चेतना और नव्य भव्यता के साथ विश्व को आस्था का अद्भुत संदेश दे रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम की दिव्यता, गंगा तट से बाबा के दरबार तक का भव्य विस्तार और हर ओर गूंजता हर हर महादेव का उद्घोष श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिक गौरव के उस अखंड प्रवाह का अनुभव कराते हैं, जो काशी को अनादि और अविनाशी बनाता है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। भारत निरंतर वैभव, समृद्धि और यश के नए shिखरों को स्पर्श करे तथा सेवा, सुशासन और लोककल्याण का भाव जन-जन के जीवन को आलोकित करता रहे।0
0
Report
आदमपुर बस स्टैंड पर ट्रैक्टर घुसा: दो महिलाएं घायल, अफरा-तफरी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित ढवारसी बस स्टैंड के पास रविवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे स्थित जलेबी की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के बाहर खड़ी दो महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं और घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर के पास फंसी दोनों महिलाओं को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चाबी लगाते समय अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ।0
0
Report
Advertisement
