284003
झांसी मंडल में चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल में 23 जून से मोबाइल वीडियो वैन द्वारा संरक्षा जागरूकता अभियान चल रहा है। वहीं 28 जून को संरक्षा सलाहकार एस. के. अग्रवाल ने भीमसेन-बांदा मार्ग पर कई स्थानों पर अभियान चलाया था। साथ ही बड़ी LED वैन के माध्यम से रेल यात्रा संबंधी सुरक्षा जानकारी दी गई। रेल-सड़क उपयोगकर्ताओं को ऑडियो-विजुअल सिस्टम द्वारा जागरूक किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर गोलीकांड: व्यापारी मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: बीती रात हुई गोलीकांड के मामले में नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, व्यापारी से छीनाझपटी करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाने की कही बात, नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की, व्यापार मंडल के मुताबिक 7 सितंबर की रात करीब 11 बजे व्यापारी शशिकांत तिवारी के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर छीनाझपटी और मारपीट का प्रयास किया, आरोप है कि युवकों ने व्यापारी को धमकाकर पैसों की मांग की, व्यापार मंडल ने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ दर्ज की है रिपोर्ट, सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एचडीएफसी बैंक के सामने हुई थी घटना का मामला।0
0
Report
दमोह में अवैध शराब अड्डों पर महिलाओं का थाने पहुंचकर ज्ञापन
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस की महिलाओं ने बताया आइये यहाँ बिक रही है अवैध शराब , जब्त कीजिये.. दमोह जिले में लोग पुलिस तक पहुंच रहे है और बता रहे है कि ये अड्डे है जहां शराब में अवैध बिक्री हो रही है और शराब को जब्त कीजिए। जिले के बटियागढ़ पुलिस थाने में महिलाओं ने पहुंचकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन दिया और बताया कि गांव देहात में नहीं बल्कि शहर में ही शराब के अड्डे चल रहे है जिनके बारे में सब को जानकारी है लेकिन पुलिस शराब पकड़ नहीं रही है। ये महिलाएं बटियागढ़ शहर के वार्ड नम्बर एक और दो की महिलाएं है जिसे आदिवासी मोहल्ला कहा जाता है, आदिवासियों के बाहुल्य वाले इस इलाके में शराब को लेकर महिलाएं खासी परेशान है और कई बार पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस इन अवैध अड्डों को हटा नहीं पाई, अब जब पुलिस अड्डों को खत्म करने की दलील दे रही है तो महिलाएं फिर पुलिस थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस का ध्यान आकर्षित कराया है। इस मामले में थाना प्रभारी की माने तो महिलाओं ने जो नाम दिए है उन पर कार्यवाही की जायेगी। बाइट/ पीड़ित महिलाएं और नागरिक बाइट/ रजनी शुक्ला ( थाना प्रभारी बटियागढ़ दमोह)0
0
Report
श्योपुर से ग्वालियर जा रही बस घाटी में पलटी, कई घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर अनियंत्रित बस पलटी, स्टेयरिंग फेल होने के कारण घाटी में पलटी, कराहल की नौनपुरा घाटी में पलटी बस, श्योपुर से ग्वालियर जाने वाली बस पलटी, काई सवारी घायल, बालाजी बस पलटी, आधा दर्जन लोग घायल पुलिस मौके पर पहुंची0
0
Report
Advertisement
रतलाम: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रचकर शव जंगल में फेंका
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सरवन में 2 सितम्बर को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सरवन थाना क्षेत्र के जंगल में एक खाल से युवक का शव मिला था। शव करीब दो दिन पुराना था और उसके सिर पर चोट के कई निशान थे। जांच के दौरान मृतक की पहचान बोरदा गांव निवासी भीमा के रूप में हुई। शव मिलने के बाद भीमा की पत्नी ललिता घर से गायब थी। पुलिस ने उसके परिजनों के यहां तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गांव के आसपास जंगल में तलाश की, जहां ललिता करीब दो दिन से छिपी मिली। पूछताछ में ललिता ने बताया कि उसके_ramपुरिया निवासी राकेश मईड़ा से प्रेम संबंध थे। पति भीमा को इसकी जानकारी हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद ललिता ने अपने प्रेमी राकेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, राकेश ने घर में सो रहे भीमा के पैर बांधे और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किए। वहीं उसका साथी भूरालाल घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। इसके बाद तीनों ने शव को जंगल की खाल में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी के मुताबिक, मामले को चिन्हित प्रकरण के रूप में लिया गया है।0
0
Report
खण्डवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर और इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। डॉक्टरों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वो भोपाल में कम स्टाइपेंड के अलावा अन्य मांगों को लेकर इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन और लाठीचार्ज के आरोप हैं। इसी के विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन यानी JUDA ने प्रदेशभर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। खंडवा में भी 50 से अधिक इंटर्न डॉक्टर अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे और विरोध जताया। डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि उनका स्टाइपेंड 14 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। इसके साथ ही भोपाल में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल खंडवा में 50 से अधिक इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर हैं। अगर उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो कल से सभी इंटर्न डॉक्टर हड़ताल में शामिल होंगे। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावित होने की संभावना है。0
0
Report
सरगीगुड़ा के ग्रामीण राशन के लिए 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी से परेशान
Jagdalpur, Chhattisgarh:बकावंड ब्लॉक के सरगीगुड़ा गांव के ग्रामीण इन दिनों राशन वितरण की समस्या से परेशान है, दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें राशन लेने के लिए दूसरे गांव में स्थित शासकीय pds दुकान में जाना पड़ता है, जिसके वजह से उन्हें तकलीफ उठानी पड़ रही है इसे पहले उनके ग्राम में ही राशन का वितरण हो रहा था लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ रहा है ग्रामीणों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बस्तर कलेक्टर के नाम जगदलपुर sdm को ज्ञापन सौंपा। फिलहाल अधिकारियों ने समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर से यूपी पुलिसकर्मी की पत्नी मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश में पुलिस मे पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की मौत छतरपुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए देर रात अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय संगीता देवी राजपूत के रूप में हुई है। संगीता की शादी 7 जुलाई 2024 को यूपी के महोबा जिले के टीकारिया निवासी अनोज कुमार राजपूत के साथ हुई थी, जो यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और इटावा के जैतपुर में पदस्थ है। मायके पक्ष जो कि फतेहपुर, जहानाबाद के रहने वाले हैं, उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज और अन्य कारणों से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक 5 सितंबर को भी संगीता के साथ मारपीट हुई थी, तब पिता योगेंद्र और भाई हिमांशु ससुराल जाकर मामला शांत करा कर आए थे। लेकिन 7 सितंबर को फिर से विवाद हुआ और संगीता ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। इसकी सूचना उसने खुद फोन कर मायके वालों को दी थी। पहले उसे नौगांव ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर छतरपुर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मायके वाले मिशन हॉस्पिटल पहुंचे और पोस्टमार्टम व जांच की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मृतका के भाइयों ने कंट्रोल रूम और डायल 112 को सूचना दी। आरोप है कि देर रात पति अनोज कुमार ने कुछ लोगों को अस्पताल बुला लिया था, जिसके बाद माहौल गरमा गया। मृतका के भाई का कहना है कि उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च कर शादी की थी, फिर भी उनकी बहन को प्रताड़ित कर मार दिया गया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल लाया गया है जहां आज पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। वही कोतवाली थाना पुलिस ने महिला की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
धार के भोजशाला में रक्षाबंधन: माँ वाग्देवी के मंदिर के लिए नया संकल्प
Dhar, Madhya Pradesh:धार की ऐतिहासिक भोजशाला मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार अनोखे और परंपरागत अंदाज में मनाया गया। जन्माष्टमी के अगले मंगलवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने माँ वाग्देवी के तेल चित्र को रक्षा सूत्र बांधा और भोजशाला की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारियों को बहनों ने राखी बांधी, जिसके बाद अशोक जैन ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। आयोजन के दौरान भोजशाला परिसर में धार्मिक और पारंपरिक माहौल नजर आया।0
0
Report
जालौन में अवैध हथियार का वीडियो वायरल, युवक ने तमंचा लहराकर मचाई सनसनी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार کا खुलेआम प्रदर्शन, युवक ने फिल्मी स्टाइल में इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर मचाई सनसनी, सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए अवैध तमंचे के साथ बनाई रील, रोशन भाई 302 आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया वीडियो, तमंचा लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो भगत सिंह नगर के रोशन अहिरवार की इंस्टाग्राम आईडी से किया गया पोस्ट, सोशल मीडिया पर हथियार का खुलेआम किया गया प्रदर्शन, वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: हाई कोर्ट ने मौलाना तौकीर राजा की जमानत खारिज, दारुल उलूम प्रवक्ता बोले
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हाई कोर्ट द्वारा मौलाना तौकीर राजा की जमानत खारिज करने पर दारुल उलूम के प्रवक्ता सुफियान निजामी का बयान0
0
Report
जालौन के बीसीएच मिशन परिसर पर बुलडोजर: 7.26 एकड़ भूमि पालिका के कब्जे में
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के बीसीएच मिशन परिसर पर बुलडोजर: 7.26 एकड़ भूमि पालिका के कब्जे में जालौन के उरई में जिला परिषद के पास स्थित बीसीएच मिशन के बड़े परिसर पर नगर पालिका परिषद उरई ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से कब्जे की कार्रवाई की। करीब 7.26 एकड़ भूमि में फैले इस परिसर को नगर पालिका ने अपने नियंत्रण में ले लिया। कार्रवाई नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील के नेतृत्व में की गई। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक, उक्त भूमि की लीज वर्ष 2014 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया, लेकिन परिसर का लंबे समय से उपयोग जारी था। मामला काफी समय से लंबित था। पालिका ने लीज समाप्त होने के बाद भूमि पर अपने अधिकार का हवाला देते हुए नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई। कार्रवाई के पहले परिसर में रह रहे किरायेदारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण करने के बाद बुलडोजर की मदद से खाली कराने की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ऐतिहासिक और चर्चित बीसीएच मिशन परिसर पर हुई इस कार्रवाई की पूरे शहर में दिनभर चर्चा रही।0
0
Report
अमेठी ब्रेकिंग: संग्रामपुर पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi breaking :- ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई。 पुलिस ने चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार。 गिरफ्तार अभियुक्त निहाल तिवारी के कब्जे से तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी मिला。 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा。 थाना संग्रामपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की शुरू।0
0
Report
Advertisement
सरयू की तेज धारा बराबंकी: दूरसंचार केंद्र ढह, कटान से गांवों में बड़ा खतरा
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में सरयू का रौद्र रूप, भरभराकर नदी में समा गया दूरसंचार केंद्र, हनुमान मंदिर पर भी कटान का खतरा बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में सरयू नदी ने मंगलवार को रौद्र रूप दिखाया। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ के साथ कटान का खतरा भी गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। बाढ़ का पानी आसपास के करीब 60 गांवों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हेतमापुर, सुंदरनगर, जमका, खुज्जी, ललपुरवा, कोडरी, बाबापुरवा, केदारीपुर, बेलहरी, मदरहा और डिहुवा समेत कई गांवों में आवागमन प्रभावित हुआ है। हेतमापुर में सरयू की तेज धारा ने बंद पड़े दूरसंचार केंद्र के भवन को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में भवन भरभराकर नदी में समा गया। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। नदी लगातार कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। हेतमापुर का हनुमान मंदिर भी कटान की जद में आ गया है। मंदिर परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप नदी की धारा की ओर लटक गया है। वहीं, पास स्थित रघुराई के मकान का आधा हिस्सा नदी में समा चुका है। कई अन्य मकान भी कटान के मुहाने पर हैं। कटान का खतरा बढ़ने के बाद ग्रामीण अपने घरों को खुद तोड़कर ईंट, लकड़ी और दूसरे सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। सुंदरनगर के बाढ़ पीड़ित तटबंध पर डेरा डालकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सरयू की तेज धारा और भंवर के कारण जमीन तेजी से कट रही है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर बोल्डर और पत्थर डालकर ही कटान को रोका जा सकता है। हेतमापुर से लेकर सरयू पुल के नीचे तक कई जगह कटान जारी है। कटान की सूचना मिलने पर एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता और तहसीलदार विपुल सिंह हेतमापुर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि सरयू की तेज धारा के सामने कटानरोधी बचाव कार्य चुनौती बना हुआ है। प्रशासन प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के साथ नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। प्रशासन के अनुसार बाढ़ पीड़ितों के लिए सुबह और शाम एक-एक हजार लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, सरयू का बढ़ता जलस्तर और तेजी से हो रहा कटान ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। नदी की धारा लगातार आबादी की ओर बढ़ रही है, जिससे आने वाले समय में खतरा और बढ़ने की आशंका है।0
0
Report
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की, पुलों की मांग तेज
Barh, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बख्तियारपुर दियारा पहुंचे। वे अपनी टीम के साथ नाव पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घूमे और बाढ़ पीड़ितों की मदद की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से स्थानीय प्रशासन से मिल रही सहायता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से पूछा कि अभी तक कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचा। बाढ़ पीड़ितों का जवाब सुनकर वे काफी नाराज दिखे। उन्होंने बख्तियारपुर दियारा में रूपस महाजी, काला दियारा, चिरैया दियारा और हरदास बीघा सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। दियारा का संपर्क बाढ़ में कुछ महीनों तक शहर से कट जाता है। इस दौरान वे गंगा की तेज धारा में एकमात्र नाव से ही बख्तियारपुर आते जाते हैं। पप्पू यादव कई जगह बाढ़ के पानी में उतरकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनते दिखे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित महिलाओं को नोटों के बंडल से निकालकर पांच पांच सौ रुपए देकर मदद भी की। बाढ़ पीड़ित लोग अपने सांसद रविशंकर प्रसाद से काफी नाराज दिखे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके कई बार आश्वासन देने के बाद भी आज तक बख्तियारपुर दियारा के लोगों को पक्का पुल नहीं मिला है। बारिश में पीपा पुल भी हटाने से लोग अपने घरों की छत पर कैद होकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी तो गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को होती है, जो उचित इलाज नहीं मिलने पर दम तोड़ देती हैं।0
0
Report
हमीरपुर तीजा मेले की सुरक्षा-यात्रा के लिए डीएम-एसपी ने निरीक्षण किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-ऐतिहासिक तीजा मेला की तैयारियों का डीएम एसपी ने लिया जायजा, डीएम एसपी ने मेला मैदान और हरिचंदन तालाब का किया निरीक्षण, मेला और शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा एवं यातायात की पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, मेला क्षेत्र में साफ सफाई,पेयजल,निर्बाध विद्युत आपूर्ति और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, निरीक्षण के दौरान चेयरमैन सुमेरपुर धीरेंद्र शिवहरे, एसडीएम सदर,अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, सुमेरपुर थाना कस्बे का मामला。0
0
Report
Advertisement
