झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन, सेमिनार और प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने 2 से 15 अक्टूबर 2024 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा विषयक सेमिनार, प्रश्नोत्तरी और शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रभात पांडे मुख्य अतिथि थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अलका नायक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
