284001
दशहरा और दुर्गा विसर्जन से पहले झांसी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के DIG कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने दशहरा और दुर्गा विसर्जन से पूर्व प्रमुख संवेदनशील मार्गों, शोभायात्रा के रूट, विसर्जन स्थल और रावण दहन स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैरिकेटिंग, गोताखोर और नाव सहित विसर्जन मार्गों पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुष्कर्म आरोपी दादा गिरफ्तार, 9 वर्षीय चचेरी पोती के साथ वारदात
Surajpur, Chhattisgarh:चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म का मामला है. बच्ची से दरिंदगी करने वाला दादा गिरफ्तार हुआ. जयनगर इलाके में अपने रिश्तेदार के घर छुपा था आरोपी. कल अपनी 9 वर्षीय चचेरी पोती से दुष्कर्म किया गया. भटगांव पुलिस की कार्रवाई.0
0
Report
उदयपुर में पंजाब राज्यपाल का कैथ लैब व लिवर क्लिनिक उद्घाटन, भामाशाहों की सराहना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर प्रवास पर आए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आज यहां महाराणा भूपाल चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी विभाग में कैथ लेब और एसएसबी विंग में जन आरोग्य लिवर क्लिनिक का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ताराचंद जैन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राहुल जैन, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ आरएन सुमन, कार्डियोलॉजी इंचार्ज डॉ मुकेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर में भामाशाहों की कमी नहीं है। इस अस्पताल में कई ऐसे बड़े काम भामाशाह के द्वारा किए गए हैं। जिनकी वजह से उदयपुर ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों को भी बहुत लाभ मिल रहा है। कटारिया ने कहा कि लैब बनवाई गई है इसका आमजन को लाभ मिलेगा। कटारिया ने कहा कि एमबी अस्पताल ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है और इस पहचान को कायम रखने के लिए यहां के चिकित्सक दिन-रात मेहनत करते हैं।0
0
Report
हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा: जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा: जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत, अपहरण के केस में दबिश देने गए थे हरियाणा, ओवरटेक बना जानलेवा प्लेस-जालौन यूपी डेट-05-05-2026 एंकर मंगलवार सुबह हरियाणा के नूंह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच जिंदगियां छीन लीं। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर टकराने से उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी पुलिसकर्मी जालौन जिले के उरई मुख्यालय में तैनात थे। यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे ताउम्र सदर थाना क्षेत्र के धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो पलवल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने वाले वाहन से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही सभी पांचों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। ताउम्र सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और शव अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। रेस्क्यू टीम को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। मौके से मिले पहचान पत्रों के आधार पर चार पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। इनमें उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह और सिपाही अशोक व सिपाही प्रदीप और मुकदमा वादी पंजाब के संगरूर निवासी अमरीक सिंह शामिल हैं। म्रतक चारों पुलिसकर्मी उरई कोतवाली में तैनात थे। चारों पुलिसकर्मी अपहरण के केस में दबिश देने के लिए हरियाणा गए हुए थे इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो हरियाणा के जींद आरटीओ में रजिस्टर्ड थी और बताया जा रहा है कि वाहन नया था। हादसे के बाद यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और शवों को उनके गृह जनपद भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं हादसे के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के निधन पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति सीएम ने संवेदना व्यक्त की है। वही मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए है। बाइट:- विनय कुमार सिंह--एसपी जालौन0
0
Report
Advertisement
जगतसिंहपुर में बीजेपी के विजय उत्सव पर नेताओं ने उमड़ा उल्लास
Paradeep, Odisha:ପଶ୍ଚିମବଙ୍ଗରେ ବିଜେପିର ବିପୁଳ ବିଜୟ ସହିତ ଅନ୍ୟ ରାଜ୍ୟ ଗୁଡିକରେ ବିଜେପିର ବିଜୟକୁ ନେଇ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଭାରତୀୟ ଜନତା ପାର୍ଟି ପକ୍ଷରୁ ବିଜୟ ଉତ୍ସବ ପାଳନ ହୋଇଛି ।0
0
Report
केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 5 यूपी पुलिसकर्मी मौत
Nuh, Haryana:नूंह के KMp एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में जालौन में तैनात 5 पुलिसकर्मियों की मौत। धुलावट टोल प्लाजा के पास हादसा, ओवरटेक के दौरान बिगड़ा स्कॉर्पियो का संतुलन बना हादसे की वजह। नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें दो दारोगा, दो सिपाही और मुकदमा वादी समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत,यह अपहरण के केस में दबिश के लिए गई थी SOG की पुलिस टीम, सड़क हादसे में दारोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान और सर्विलांस के 2 सिपाहियों की मौत, जालौन की उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे सभी पुलिसकर्मी। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक स्कॉरियो कार HR 31 V 7550 पलवल की ओर से आ रही थी। धुलावट टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले ही ओवरटेक करने की कोशिश में स्कॉर्पियो गाड़ी टकरा गई और सभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सामने चल रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम توड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया गया। कृष्ण कुमार थाना प्रभारी केएमपी ट्रैफिक धुलावट ने बताया कि मृतक सभी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान हैं, जो जालौन जिले में तैनात थे। मामले की सूचना जालौन के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से एक्सप्रेसवे पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। उसमें सवार पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नलहड़ और सिविल अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
धनबाद में पीपीपी मॉडल से नया मेडिकल कॉलेज बनना प्रारंभ, 400 करोड़ खर्च
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर को जल्द ही एक और मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है और सदर अस्पताल परिसर में जमीन चिन्हित करने का काम शुरू हो चुका है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो जल्द ही धनबाद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धनबाद में नए मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सिविल सर्जन की देखरेख में सदर अस्पताल परिसर में जमीन चिन्हित करने का काम जारी है। इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई जा रही है। यह परियोजना लंबे समय से जमीन के अभाव में अटकी हुई थी, लेकिन अब इसमें तेजी आई है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल परिसर के बाहर भी जमीन अधिग्रहण किया जा सकता है। सदर अस्पताल में जमीन की मापी का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही बाउंड्री वॉल निर्माण शुरू होने की संभावना है। आरडीडी डॉ विजय शंकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुँच मेडिकल कॉलेज की जमीन चिन्हित करने और स्वास्थ्य व्यवस्था को सही करने का निर्देश धनबाद दौरा के दौरान दिया था। राज्य सरकार के निर्देश पर डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया है। पुराने भवनों को हटाकर नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की तैयारी चल रही है। इस पूरे प्रोजेक्ट को राज्य सरकार, डीएमएफटी और सीएसआर फंड की मदद से पूरा किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।0
0
Report
Advertisement
पुलिया बंद होने से दस गांव के छात्र/छात्राओं का पढ़ने का रास्ता बंद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद ग्रामीण आसुआ तहसील शिकोहाबाद के ग्रामीण रेलवे की पुलिया की समस्या को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। रेलवे लाइन एवं पुलिया बनी है तब से दस गांवों के लोगो का आना जाना इसी पुलिया न0 77 से होता है और आज भी हो रहा है कल दिनांक 03.05.2026 को रेलवे अधिकारियों द्वारा पुलिया का रास्ता बंद किए जाने एवं लोगों के एकत्रित होकर दो दिन का आश्वाशन दे गए और कार्य को रोक दिया गया है और रेलवे अधिकारियों को ने कहा है कि दो दिन के बाद पुलिया बंद कर देगे। पुलिया बंद होने से दस गांव के छात्र/छात्राओं का पढ़ने का रास्ता भी बंद हो जायेगा एवं कृषि कार्य के लिए भी कार्य वाधित होगा एवं लाइन के दोनो तरफ पैतृक भूमि भी है। जिलाधिकारी से मांग है छात्र/छात्राओं का भविष्य और कृषि कार्य के लिए रास्ता सुचारु बना रहे। उच्च अधिकारियों सेवार्ता कर रास्ता दिया जाय या ऊपर से फ्लाई ओवर बनाकर रास्ता दिया जाये रेलवे के दोनो तरफ पक्का डावर रोड है जो कि शिकोहाबाद मुख्यालय से जुड़ता है।0
0
Report
नीतीश कुमार की नेतृत्व पर उठे सवाल: सत्ता संघर्ष तेज हुई
Patna, Bihar:शक्ति यादव ने कहा देश की आजादी की पहली घटना होगी की मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा होगा और प्रधानमंत्री पहुंचे और नीतीश कुमार अचेत अवस्था मे है PM उनको जलाने आ रहे है नीतीश जलने के लायल नही है फिर भी नमक छिड़कने आ रहे PM हैं फिर से नीतीश और नीतीश को ही फिनिश कर दिया गया जब मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह था और अपर कास्ट के लोग रेस में थे तब नहीं आए अपर कास्ट से नाराजगी नहीं हो और मंत्री मंडल विस्तार के वक्त आ रहे हैं के राजनीतिक अप पूरी तरह से पलट चुकी है नीतीश कुमार कुछ नहीं है RJD और बीजेपी के बीच में लड़ाई है EVM नहीं रहे तो नगर निगम का चुनाव भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी नीतीश कुमार के पास भले जाते होंगे मुख्यमंत्री लेकिन नीतीश जी के बिना बीजेपी बिहार में सत्ता चलाने वाली जदयू को समाप्त करने वाली है बीजेपी ,JDU में कुछ जो लोग हैं वह बीजेपी के संपर्क में है और जेडीयू टूटेगी0
0
Report
खमरिया में सजा आस्था का दरबार, निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ भव्य खाटू श्याम कीर्तन
Baheri, Uttar Pradesh:बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव खमरिया में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्री खाटू श्याम जी के भव्य कीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। पूरे इलाके में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर करीब 1 बजे बंजरिया स्थित काली माता मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जो खमरिया गांव तक पहुंची। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" जैसे जयघोषों से पूरा मार्ग गूंज उठा, जिससे आसपास के गांवों तक भक्ति की लहर फैल गई। निशान यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया गया। पूरा वातावरण भक्ति गीतों और श्याम बाबा के जयकारों से सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बंजरिया चौकी प्रभारी रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल विमलेश सहित पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया। रात्रि में आयोजित होने वाले भव्य कीर्तन को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है, जहां भजन-कीर्तन के बीच भक्त श्याम बाबा की भक्ति में लीन नजर आएंगे। यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, एकता और उल्लास का प्रतीक बनकर0
0
Report
Advertisement
हाथरस में शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के डैमो चेक वितरित, सांसद बोले- वर्षों के संघर्ष
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में आज मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह और बढ़े हुए मानदेय वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का बुके भेंटकर स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय से संबंधित डैमो चेक वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सांसद अनूप प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि कर उनके लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और परिश्रम का सम्मान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों को कैशलेस योजना का लाभ भी दिया गया है। सांसद ने शिक्षामित्रों को शिक्षा व्यवस्था की नींव बताते हुए उनसे कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की अपेक्षा की। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल मानदेय वृद्धि का नहीं, बल्कि शिक्षामित्रों के वर्षों के समर्पण, धैर्य और निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने शिक्षामित्रों की प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। जिलाधिकारी ने उनसे इस मानदेय को आर्थिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सेवाभाव के रूप में देखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन पर मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्मृति चिन्ह और मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित पुस्तक 'गोदान' भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन बृजेश वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष विवेक, प्रधानाचार्य डायट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य शिक्षामित्र भी मौजूद रहे।0
0
Report
नोएडा थाना 24 की पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार।
Noida, Uttar Pradesh:--- ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनीकेत उर्फ अंकित और रतन सिंह उर्फ रवि को सेक्टर-11 टी ब्लॉक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की **10 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और 2 अवैध चाकू** बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों पहले भीड़-भाड़ वाले इलाकों और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद ये वाहन सेक्टर-54 के जंगल और झाड़ियों में छिपाकर रखते थे, और फिर धीरे-धीरे कम दामों में बेच देते थे। हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने के डर से ये अपने पास अवैध चाकू भी रखते थे। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं बाइट// एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह0
0
Report
अमेठी में शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने का कार्यक्रम सफल रहा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी शिक्षामित्र के बढ़े मानदेय को लेकर जिला पंचायत में हुआ कार्यक्रम का आयोजन. कार्यक्रम के दौरान जिले के जिला अधिकारी संजय कुमार चौहान समेत जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे, इस दौरे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन भी सुना. कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए जो मन को मोह लिए। कार्यक्रम में 1525 शिक्षामित्रों के खाते में सीधे बढ़ा हुआ मानदेय भेजा गया जिससे शिक्षामित्र के चेहरे खिल गए। कोई कार्यक्रम के दौरान सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सरकार के कामों को खूब सराहा और सरकार अपने वादा के अनुसार काम कर रही है। वही राकेश प्रताप सिंह विपक्ष के ऊपर भी करारा हमला बोला और कहा कि विपक्ष को अपनी कमियाँ देखनी चाहिए सिर्फ सरकार का विरोध करके आप सरकार नहीं बदल सकते। राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार सरकार काम कर रही है उसी का परिणाम है पश्चिम बंगाल में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बन गई और सरकार बनने के साथी 2017 से अब तक जीत की सेंचुरी लग चुकी है और मैं खुद भाजपा के कार्यों से बहुत प्रभावित हूं और मैं सरकार की प्रशंसा करता हूं। सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा भाजपा 2017 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर से 2027 में पूर्ण बहुमत से ज्यादा की सरकार बनाएगी। बाइट राकेश प्रताप सिंह सपा बागी विधायक0
0
Report
Advertisement
अमेठी में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह: शिक्षामित्रों को वेतन और सम्मान मिला
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi- जिला रिसोर्स सेंटर में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, जिलापंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह पहुंचे सम्मान समारोह, सभी ब्लाकों के आये शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र भेंट करते हुए सौंपी प्रतीकात्मक चेक और किया सम्मान, वहीं स्कूली बच्चों द्वारा लगाए गये शिक्षा सम्बंधी स्टाल का किया अवलोकन, जिले के 1525 शिक्षामित्रों के खाते में भेजी गई 18 हजार रूपये वेतन, सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा 2017 से पहले की अपेक्षा अब की शिक्षा डिजिटल हुई है, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहां की इस डबल इंजन की सरकार में शिक्षामित्रो को उनका उन्हें हक मिला और कैशलैश इलाज की व्यवस्था मिली.0
0
Report
मथुरा अदालत ने जिंदा जलाने के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: महिला की जिंदा जलाकर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा, जिला अदालत का कड़ा फैसला मथुरा। न्याय और कानून की सख्ती का एक बड़ा उदाहरण पेश करते हुए मथुरा की जिला अदालत ने एक जघन्य हत्याकांड के आरोपी को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। करीब एक साल पहले फरह थाना क्षेत्र में एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जलाने के दोषी उमेश को जिला जज विकास कुमार की अदालत ने फांसी की सजा के साथ-साथ 1.30 लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। क्या थी घटना? यह मामला 11 मार्च 2025 का है। हरियाणा के पलवल निवासी आरोपी उमेश, जो रिश्ते में मृतका की जेठानी का भाई था, महिला का वेश धारण कर पीड़िता के घर में घुसा था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विफल होने पर उस पर पेट्रोलियम पदार्थ डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो आरोपी छत से कूदकर भागने लगा, जिससे वह चोटिल हो गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था。 अदालत की सख्त टिप्पणी मुकदमे की सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने ठोस साक्ष्य और गवाह पेश किए। अदालत ने अपराध की प्रकृति को 'अत्यंत गंभीर और जघन्य' मानते हुए इसे समाज के लिए कलंक बताया。 सजा: मृत्युदंड (फांसी) जुर्माना: 1.30 लाख रुपये फैसले का आधार: वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों के बयान रिश्तों का कत्ल इस घटना ने सामाजिक रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। आरोपी मृतका का करीबी रिश्तेदार था, जिसने विश्वासघात कर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों और कानूनविदों ने अदालत के इस त्वरित और सख्त फैसले का स्वागत किया है, इसे न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।0
0
Report
गैस सिलेंडर संकट से लखनऊ के बड़े मंगल भंडार आधे, भक्तों को हो रही मुश्किल
Lucknow, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर की किल्लत से आधे हुए भंडारे। एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ते दामों के चलते लखनऊ में बड़े मंगल को लगने वाले भंडारों की संख्या आधी हो गई है नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष पहले बड़े मंगल में 1000 से ज्यादा लोगों ने भंडारे का रजिस्ट्रेशन कराया था इस बार यह संख्या 500 से कम हो गई है क्योंकि बड़े मंगल पर लोगों के अंदर बजरंगबली की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई है ऐसे में लोग भट्टी जलाकर भंडारे का प्रसाद तैयार कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि पिछले कई सालों से लगातार भंडारा कर रहे हैं ऐसे में इस बार lpg के चलते रोक ना लगे तो भट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है कई लोगों ने एक साथ मिलकर सिलेंडर का इ्तामाज किया उसके बाद भंडारे का आयोजन हो पाया। प्रशासन की तरफ से भंडारे के लिए गैस सिलेंडर की कोई व्यवस्था नहीं है सिर्फ शादियों में थोड़ी मदद की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
