icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284303
Eshan KhanEshan KhanFollow5 Jul 2024, 12:57 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अकबरपुर में बाबा नीम करौली जन्मभूमि के साथ Hanuman Aans की धूम

Firozabad, Uttar Pradesh:बाबा नीम करौरी विश्वभर में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र, महान संत बाबा नीम करौरी जी को आज कौन नहीं जानता? कैंची धाम से लेकर दुनिया के कोने-कोने तक उनके चमत्कार की गाथाएं प्रसिद्ध हैं। लेकिन अध्यात्म के इस सूर्य का उदय फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र के गांव अकबरपुर में हुआ था। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की 100 करोड़ की धमाकेदार सफलता के बाद, अब बाबा का जन्मस्थान अकबरपुर अचानक सुर्खियों में आ गया है। 100 करोड़ रुपए के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी फिल्म 'हनुमान अंश' ने नई पीढ़ी के दिलों में बाबा नीम करौरी के प्रति आस्था की एक नई लहर पैदा कर दी है। शुरुआत में धीमी गति से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म ने दर्शकों के प्यार के दम पर सफलता का नया इतिहास रच दिया है। और इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा असर अब उनके गांव अकबरपुर में देखने को मिल रहा है। यही अकबरपुर गांव पवित्र भूमि है, जहां सन 1900 में एक ब्राह्मण परिवार में पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा के घर बालक 'लक्ष्मी नारायण शर्मा' का जन्म हुआ। यही बालक आगे चलकर लक्ष्मण दास और फिर दुनिया भर में 'बाबा नीम करौरी' के नाम से विख्यात हुए। जो श्रद्धालु अब तक बाबा को केवल उत्तराखंड के कैंची धाम या उनके चमत्कारों के जरिए पहचानते थे, वे अब सिनेमा के पर्दे पर उनकी जीवन गाथा देखने के बाद सीधे उनकी जन्मभूमि का रुख कर रहे हैं।
0
0
Report

राजस्थान सिविक पोल में BJP की बड़ी जीत, 2027 घोषणा पत्र पर चर्चा शुरू

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: Pankaj Chaudhary (UP BJP President) On BJP Victory In Rajasthan Civic Polls / Sp District-Wise Manifesto For 2027 Elections / Brics Consensus On Terrorism / Condemnation Of Pahalgam Terror Attack राजस्थान के सिविक्स पोल में बीजेपी ने काफी बढ़त हासिल करी है, काफी ज्यादा सीटें आई हैं राजस्थान के जो नगरीय निकाय के चुनाव हुए हैं और निश्चित तौर पर जिस प्रकार से वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी और राजस्थान के सभी जनता को मैं बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और धन्यवाद ज्ञापत करता हूं। और यह जीत कोई संयोग नहीं है। विधानसभा चुनाव करीब है ऐसे में अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हम हर डिस्ट्रिक्ट वाइड घोषणा पत्र अपना जारी करने जा रहे हैं। अब वुमन राज्य वार घोषणा पत्र जारी होते हैं विधानसभा चुनाव में。 ब्रिक्स का सम्मेलन अपने आप में भारत की एक कहानी लिखता है। जिस प्रकार सफलतापूर्वक हमने उस ब्रिक्स सम्मेलन को संपन्न किया है, लेकिन कुछ लोगों के जो हमारे देश के जो हमारे फूफा हैं, वो फूफा को मीनू पे जा करके अटक गए। और आज आपका ही कहना है कि पूरी दुनिया में आज कहीं ना कहीं ब्रिक्स सम्मेलन का तारीफ हो रहा है。
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पर बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में देर रात लकड़ी के ब

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow1m ago
Unnao, Uttar Pradesh:रेलवे ट्रैक पर बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में देर रात लकड़ी के बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गई। हादसा बालामऊ-कानपुर रेलमार्ग पर मेथिटिकुर गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली आसीवन क्षेत्र से मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री में बुरादा लेकर जा रही थी। ट्रॉली के रेलवे ट्रैक पर पलटने से बड़ी मात्रा में लकड़ी का बुरादा ट्रैक पर फैल गया। सूचना के बाद श्रमिकों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया और रेलवे ट्रैक पर बिखरे बुरादे को भी साफ किया। समय रहते ट्रैक साफ होने से रेल यातायात प्रभावित होने से बच गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में UCC के खिलाफ NDA-राजनीति तेज, RJD विधायक के विरोध के बीच जदयू-राजद भिड़ंत

Patna, Bihar:UCC को लेकर बिहार में बवाल जारी है जदयू के कई नेता विधायक कह रहे हैं कि इसका समर्थन पार्टी नहीं करेगी तो कई चुप्पी साधे हुए हैं RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा की UCC.को लेकर इसलिए सरकार यह भाषा बोल रही है केंद्र सरकार, क्योंकि बिहार नहीं पूरे देश में महंगाई है, बेरोजगारी है, अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है सरकार—NDA सरकार। इसलिए ये डाइवर्ट करने के लिए UCC का नाम लाया है। यह देश हिंदुस्तान है, और हिंदुस्तान गुलाम जब था तो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस देश को आज़ाद कराया था। और यह देश धर्मनिरपेक्षित राष्ट्र है, यह हिंदू राष्ट्र नहीं है। और यह नागपुर से यह गाइड हो रही है NDA सरकार। नागपुर का नहीं चलेगा, यह बिहार है। बिहार में तो UCC नहीं लागू करने देंगे। नीतीश कुमार जी भी स्टैंड ले चुके हैं। हम माननीय नीतीश कुमार जी से कहूँगा कि आप वैसे लोगों को छोड़िए और आइए इधर! हम लोग मिलकर सरकार बनावें और उनको लात मार के आइए। Bhai Veerendra RJD विधायक एकदम नहीं, UCC लागू नहीं होगा। धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, इसमें सब धर्मों को अपना-अपना धर्म मानने का अधिकार है और संविधान जो बना है, संविधान का भी उसमें उल्लेख है। हम तो पहले ही विरोध किया, बाद में जदयू ने विरोध किया है। इसलिए मैं कह रहा हूँ कि जदयू के जो नेता हैं आदरणीय नीतीश कुमार जी, आप आइए। आपके साथ कुछ ऐसे लोग लगे हुए हैं, आपको तो बर्बाद कर ही दिया और बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इसलिए आप आइए, हम लोग गठबंधन और जो सामाजिक न्याय के लोग हैं... और जो जिस राजनीति में आप हैं उसी राजनीति में हम लोग भी हैं। आप आइए और बीजेपी को लात मारिए।
0
0
Report
Advertisement

आगरा ADA हाइट कॉन्डो में आवारा कुत्तों के हमले में 10 साल के बच्चे पर हमला; शिकार बना

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में आवारा कुत्तों का आतंक गेट बंद हाई प्रोफाइल कॉलोनियों में भी सुरक्षित नहीं लोग आगरा की ADA हाइट सोसाइटी के पार्क में खेल रहे 10 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला कुत्तों ने मासूम को शिकार बनाकर 10 जगह काटा मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए करता गया भर्ती ताजनगरी में लगातार आवारा कुत्तों बना रहे बड़े और बच्चों को शिकार नगर निगम जिम्मेदारी छोड़ आल इज वेल की बजा रहे डुगडुगी आखिर कब तक यों ही शिकार होते रहेंगे लोग आखिर कब जागेंगे नगर निगम के अधिकारी आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित ADA हाइट का मामला
0
0
Report

आकाशीय बिजली गिरने से बलिया में दो की मौत, दो घायल

Noida, Uttar Pradesh:बलिया, उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा, "कल अपराह्न में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई और दो लोग घायल हुए। जो लोग घायल हुए उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है, लेकिन दुखद दो लोगों की मृत्यु हुई है। तथ्य है कि वो लोग कसेसर गांव के हैं और कहीं खरीदारी के लिए जा रहे थे। अचानक बीच रास्ते में बारिश हुई और बारिश होने के नाते वो एक पेड़ के नीचे खड़े हुए, पेड़ पर बिजली गिरी और अचानक बिजली गिरने की वजह से उनकी दुखद मृत्यु हुई। हम उनका पोस्टमार्टम करा रहे हैं और पोस्टमार्टम कराने के बाद अनुग्रह धन जो शासन द्वारा मान्य है, उनके परिवार को आज ही उपलब्ध करा देंगे।"
0
0
Report
Advertisement

बारिश नहीं, बिजली कटौती से किसान परेशान; चांधन-132 केवी पर धरना की चेतावनी

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा -पोकरण लोकेशन- लाठी बारिश का इंतजार और बिजली कटौती ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें खराब होने का खतरा निर्धारित छह घंटे के बजाय करीब तीन घंटे ही मिल रही बिजली, 132 केवी चांधन पर धरने की चेतावनी लाठीस, जैसलमेर सरहदी जिले के चांधन व लाठी क्षेत्र में बारिश के अभाव के साथ लगातार हो रही बिजली कटौती ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में बोई गई मूंग, मूंगफली, कपास सहित अन्य फसलों को समय पर सिंचाई नहीं मिलने से फसलें खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। बिजली समस्या को लेकर किसानों द्वारा जैसलमेर कलेक्ट्रेट और चांधन 132 केवी जीएसएस पर प्रदर्शन किए जाने के बावजूद हालात में सुधार नहीं होने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि कृषि कार्यों के लिए निर्धारित छह घंटे की बिजली के बजाय करीब तीन घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा बार-बार ट्रिपिंग के कारण उपलब्ध बिजली भी निर्बाध रूप से नहीं मिल पा रही है। इससे खेतों में सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान कुंदननाथ ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की कमी के कारण सिंचाई कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। किसान कान सिंह भाटी ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों को फसलों के लिए बिजली से होने वाली सिंचाई पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली कटौती किसानों की परेशानी और बढ़ा रही है। किसान रणवीर सिंह भाटी ने बताया कि बारिश नहीं होने और बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में फसलें खड़ी हैं, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसान संघर्ष समिति के सचिव जेतमाल सिंह भैरवा ने आरोप लगाया कि डिस्कॉम के कनिष्ठ एवं सहायक अभियंताओं द्वारा किसानों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसानों ने मूंग, मूंगफली, कपास सहित विभिन्न फसलों की बुवाई कर रखी है। बारिश के अभाव में इन फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसान समय पर पानी नहीं दे पा रहे हैं। यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो फसलें खराब होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डिस्कॉम के फील्ड अभियंताओं पर भी समस्याओं के समाधान के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो 132 केवी चांधन जीएसएस पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बाईट - कुन्दन नाथ किसान
0
0
Report

नौगांवां सादात में मदन चौहान के ग्रामीण अंदाज से चुनावी चर्चाएं तेज, वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर धान की गठरी उठाते पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मदन चौहान का वीडियो वायरल, चुनावी तैयारी के बीच ग्रामीणों के बीच दिखा अलग अंदाज अमरोहा जनपद की नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मदन चौहान ग्रामीणों के बीच पहुंचकर धान की गठरी उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके काम में हाथ बंटाने के इस अंदाज को कुछ लोग चुनावी संपर्क से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में टिकट को लेकर संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के बीच मदन चौहान की ग्रामीणों के बीच मौजूदगी को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्रसव: चकराना में प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया, केंद्र बंद

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर ट्रैक्टर ट्राली में हुआ प्रसव , कब जागेंगे जिम्मेदार कराहल ब्लॉक के चकराना निवासी काजल आदिवासी को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से सेसईपुरा प्रसव केंद्र पहुंचे, लेकिन केंद्र पर ताला लगा मिला। इसी दौरान महिला ने ट्रॉली में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में एंबुलेंस से प्रसूता और नवजात को कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों ने केंद्र के लंबे समय से बंद रहने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top