284003
उत्तर प्रदेश में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम हुआ घोषित
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE ) 2024 का परिणाम आज घोषित किया गया है। सूचना के अनुसार अलीगढ़ के मनोज कुमार ने इस एग्जाम में टॉप किया है। वहीं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने पूजा-अर्चना के बाद नतीजे जारी किए। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए बीएड जेईई सेक्शन में लॉग इन आईडी का उपयोग करना होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर के मियां पकड़ी में सड़क हादसे के बाद अफवाह फैली, गोलीबारी नहीं: पुलिस
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur के कांटी थाना क्षेत्र के मियां पकड़ी गांव में शनिवार रात करीब सवा नौ बजे हुए सड़क हादसे को लेकर फैली अफवाहों से इलाके में कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई, हालांकि पुलिस की जांच में पूरा मामला महज एक सड़क दुर्घटना निकला. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटनास्थल पर गोलाबारी जैसी कोई घटना नहीं हुयी थी, बल्कि अफवाहों ने माहौल बन गया था. जानकारी के मुताबिक मियां पकड़ी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान बनारस बैंक चौक निवासी मोहम्मद कमाल, सदातपुर निवासी मोहम्मद शमीर और लालू छपरा निवासी कुंदन सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कमाल और शमीर लूना से मियां पकड़ी की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच अचानक गोली चलने की चर्चा फैल गई. देखते ही देखते अफवाह ने ऐसा रूप ले लिया कि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार दो घायलों की हालत स्थिर है, जबकि शमीर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया. FSL जांच के दौरान घटनास्थल से एक प्लास्टिक की टॉय गन बरामद हुई. माना जा रहा है कि इसी खिलौना बंदूक को देखकर किसी ने गोलीबारी की अफवाह उड़ा दी, जिसने पूरे इलाके में डर और भ्रम फैला दिया.0
0
Report
चोपन में पति-पत्नी विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की; जान बची
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस वक्त बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया जब एक विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाने की तैयारी शुरू कर दी। रात करीब ढाई बजे डायल 112 पीआरबी पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हालात बेहद गंभीर हो चुके थे। कमरे के अंदर महिला पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा तैयार करती दिखाई दे रही थी। पुलिस लगातार उसे समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। देखते ही देखते महिला फंदे पर झुल गई। मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार के बीच पुलिसकर्मियों ने जिस धैर्य, बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, उसने एक जिंदगी को मौत के मुंह से वापस खींच लिया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी जी मीडिया के सामने आया है, जिसमें पुलिस की तत्परता और रेस्क्यू ऑपरेशन साफ दिखाई दे रहा है। VO- मामला चोपन थाना क्षेत्र के रामकिशन मॉल के पीछे स्थित कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां किराए के मकान में रहने वाली छोटी देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी अम्मा टोला थाना चोपन उम्र करीब 24 वर्ष ने पति से विवाद के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। रात 02 बजकर 33 मिनट पर पीआरबी 1071 पर सूचना प्राप्त हुई कि महिला आत्मघाती कदम उठाने जा रही है। सूचना मिलते ही पीआरबी पर तैनात हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान खिड़की से महिला पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाते हुए दिखाई दी। पुलिस और परिजन लगातार उसे रोकने की कोशिश करते رہے, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और देखते ही देखते फंदे पर झूल गई। महिला को लटकता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के होश उड़ गए और चीख-पुकार शुरू हो गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने धैर्य और बहादुरी का परिचय दिया। कमरे का दरवाजा लोहे का होने के कारण काफी प्रयास के बावजूद नहीं खुल सका। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बगल में लगी लोहे की खिड़की को जोर लगाकर तोड़ दिया और परिजनों की मदद से खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर प्रवेश किया। फंदे पर झूल चुकी महिला की सांसें लगभग थम चुकी थीं। ऐसे नाजुक समय में हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार ने तत्काल महिला को नीचे उतारा और मौके पर ही हल्की सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस चालू कराईं। इसके बाद पुलिस टीम बिना देर किए महिला को पीआरबी वाहन से सीएचसी चोपन लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला सुरक्षित बताई जा रही है। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी लगातार महिला को समझाने का प्रयास कर रहे थे और जैसे ही महिला फंदे पर झूली, वैसे ही पुलिस टीम ने तेजी और सूझबूझ दिखाते हुए लोहे की खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। वीडियो में परिजनों की चीख-पुकार और पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें भी कैद हुई हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद इस बड़ी घटना की वजह बना। वहीं पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक महिला की जान बचने के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों को देवदूत बताते हुए उनका आभार जताया है। क्षेत्र में भी पीआरबी पुलिस की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है।0
0
Report
लक्सर की मस्जिद की अवैध मीनारें घटाने का काम शुरू
Haridwar, Uttarakhand:खबर लक्सर से है.. लक्सर के सुल्तानपुर में बनी मस्जिद की अवैध ऊंची मीनारों की ऊंचाई कम करने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मस्जिद कमेटी ने ऊंचाई घटाने का आश्वासन दिया था। शनिवार को मस्जिद की मीनारों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया। सुल्तानपुर स्थित इस मस्जिद की मीनारों की ऊंचाई बेतहाशा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद पिछले साल प्रशासन ने निर्माण को सील कर दिया था। “मस्जिद कमेटी ने खुद मीनार की ऊंचाई कम करने का काम शुरू किया है। गाइडलाइन स्पष्ट न होने से ऊंचाई कितनी कम होगी, यह तय नहीं है। नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।” फिलहाल मीनारों की ऊंचाई कितनी कम की जाएगी, इस पर स्थिति साफ नहीं है। प्रशासन मौके पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मस्जिद कमेटी ने खुद ही मीनार तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के अस्पताल में रसोई आग से भारी नुकसान, दमकल ने पाया काबू
Madanpur, Bihar:मधेपुरा सदर अस्पताल परिसर स्थित जीविका द्वारा संचालित “दीदी की रसोई” में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। देखते ही देखते रसोई के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक ने तत्काल अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से रसोई में रखा कम्प्यूटर, प्रिंटर, जरूरी कागजात, करीब 15 हजार रुपये नकद, फ्रिज, फर्नीचर सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की वजह से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि घटना में भारी नुकसान हुआ है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं में मायूसी देखी जा रही है। बाइट - फूलवती कुमारी, समन्वयक, जीविका बाइट - पिंकी कुमारी, लेखापाल, जीविका0
0
Report
ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने दो बाइकों को लिया चपेट, तीन युवकों की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने दो बाइकों को लिया चपेट में, तीन युवकों की मौत, रोजगार की तलाश में आ रहे दो युवकों समेत तीन की जान गई एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर सेवरा गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बाइक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक करीब 30 फीट दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रात करीब 8:40 बजे धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। धमोतर थानाधिकारी घीसूलाल ने बताया कि घटनास्थल पर दो क्षतिग्रस्त मोटरसाइकाइलें और तीन युवक मृत अवस्था में पड़े मिले। गंभीर सिर की चोटों के कारण मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पहचान कर परिजनों से संपर्क किया। हादसे में मृतकों की पहचान अब्बास (25) पुत्र मुराद खां मेवाती निवासी मेवातियों का खेड़ा, थाना रेलमगरा जिला राजसमंद, हिकलाल (35) पुत्र हसन खां निवासी मेवातियों का खेड़ा थाना रेलमगरा जिला राजसमंद तथा राजेश (35) पुत्र हकरू मीणा निवासी पिपलीखेड़ा थाना धमोतर जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अब्बास और हिकलाल रोजगार की तलाश में प्रतापगढ़ आ रहे थे। वहीं राजेश अपने ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। तीनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां परिजनों को बुलाकर पहचान करवाई गई। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। घटना की सूचना पर धमोतर पुलिस के साथ डीएसटी टीम और छोटीसादड़ी सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।0
0
Report
अलवर: टीकाराम जूली ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं पर सरकार को निशाना साधा
Alwar, Rajasthan:जनसुनवाई में उठीं मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं, टीकाराम जूली ने सरकार पर साधा निशाना अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शनिवार को मोती डूंगरी स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जूली ने कहा कि जनसुनवाई महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं को समझने और उनके समाधान का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जबकि अन्य मामलों में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक शिकायतें सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामने आईं。 इस दौरान जूली ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे अरावली पर्वतमाला और सरिस्का क्षेत्र पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने सीटीएच को भी बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि विपक्ष ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा。 उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक सरकारें आमजन के मुद्दों पर सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। मीटिंगों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बावजूद आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है。 ईआरसीपी परियोजना को लेकर भी जूली ने सरकार को घेरा और कहा कि चुनाव के समय इसे बड़े स्तर पर प्रचारित किया गया, लेकिन अब यह कहीं नजर नहीं आ रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की मांग करने वालों के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं。 जूली ने कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल, डीजल व गैस सिलंडर के दाम आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज जैसी स्थिति बन गई है और माफियाओं का बोलबाला बढ़ रहा है。0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने 5 बजे हुई लड़की हत्या के मामले की जांच शुरू की, प्रेम-धोखे का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने 5 बजे के आसपास हुई लड़की की हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है. RAMCHANDER ने दावा किया कि वह पिछले दो वर्षों से वैष्णवी के साथ रिश्ते में था और उसने कहा कि प्रेम के नाम पर वैष्णवी ने उससे पैसा लिया और धोखा दिया.0
0
Report
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी हमला: 5 शोधकर्ता घायल, अस्पताल भर्ती
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के ऐतिहासिक पुरातत्त्विक स्थल सिंघनपुर गुफा में शनिवार को शोध कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पहुंचे 5 सदस्यीय शोधकर्ता दल और वन विभाग कर्मचारियों पर अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना में वैज्ञानिक स्मृद्धि, ब्रम्हानंद धृतलहरे, भाग्यश्री, सुमन, निहारिका समेत वन विभाग के रामझरना प्रभारी गितेश्वर पटेल और चौकीदार ईश्वर यादव घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टीम सिंघनपुर की पहाड़ियों पर चढ़कर शैल चित्रों का निरीक्षण और शोध कार्य कर रही थी, तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और डायल 108 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से पहाड़ी से नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति में अब सुधार हो रहा है।0
0
Report
अध्यादेश के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, सीजेआई मिलाकर 38
Noida, Uttar Pradesh:X पर एक पोस्ट में मेघवाल ने कहा, "राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 को लागू करके सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) कर दी है, जिसने 'सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956' में और संशोधन किया है।" इस अध्यादेश के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने के बाद, सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या अब बढ़कर 38 हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
झारखंड से 22 हाथी रामानुजगंज जंगल में विचरण, ग्रामीणों को दूर रहने की चेतावनी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अलग अलग कंपार्टमेंट में 22 हाथियों का दल झारखंड से आकर विचरण कर रहा है, जिसे देखते हुए वन विभाग की अलर्ट मोड पर है और जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के अलावा अन्य वनोपज के लिए जंगल में जाने वाले ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है, जिसके कारण रामानुजगंज वन विभाग की टीम मुनादी करवा रही है ताकि कोई भी जनहानि से बचा जा सके। जिले का रामानुजगंज वन परिक्षेत्र झारखंड की सीमा से लगा हुआ है और हाथियों की आमद अक्सर कन्हर नदी के रास्ते यहाँ होती रहती है, जिसके देखते हुए वन विभाग की टीम हाथियों के लोकेशन और ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने के लिए लगातार ग्रामीणो को जागरूक करने में जुटा हुआ है।0
0
Report
अलवर में 53 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद, यूपी तस्कर कार सहित गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अलवर में 53 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, यूपी का तस्कर कार सहित गिरफ्तार अलवर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 53 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बहरोड़ की ओर से अलवर की तरफ कार में गांजा भरकर सप्लाई करने आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहरोड़ टी-पॉइंट पर नाकाबंदी की。 नाकाबंदी के दौरान बहरोड़ की ओर से आ रही एक सफेद स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 53 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से ही गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया。 पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मायाराम निवासी उत्तर प्रदेश बताया। उसने स्वीकार किया कि वह यूपी से गांजा लाकर अलवर में विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने आया था। हालांकि, सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया。 पुलिस ने आरोपी मायाराम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह अलवर में किन लोगों को गांजा सप्लाई करने वाला था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।0
0
Report
कलश यात्रा का विजुअल: भक्तों का उत्साह भरा दृश्य सामने
Muju, Jeonbuk State:कलश यात्रा का विजुअल0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में शादी के बहाने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या की दर्दनाक घटना
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन उसी दिन गांव लौटने के बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। दरअसल, पीड़िता दतिया जिले की रहने वाली थी और पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी योगेश रावत, दतिया जिले के गौराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा का निवासी बताया जा रहा है, जो क्रिकेट भी खेलता है। बताया गया है कि पीड़िता आरोपी की बहन की सहेली थी और इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। आरोप है कि योगेश ने दोस्ती के बाद युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिलाया। पीड़िता के परिजनों और शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती को ग्वालियर के फूलबाग स्थित एक होटल में बुलाया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। युवती के बेसुध होने पर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने चुपके से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी लगातार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि 15 मार्च 2026 को आरोपी ने एक बार फिर शादी का भरोसा देकर युवती को होटल बुलाया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती मंगलवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। शाम करीब पांच बजे पड़ाव थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद युवती अपने गांव लौट गई, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने योगेश रावत और उसकी दो बहनों पर मानसिक प्रताड़ना, धमकी और बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि आरोपी और उसकी बहनों ने उसे लगातार धमकाया, घर पहुंचकर हंगामा किया, रिश्तेदारों के यहां जाकर बदनाम किया और जान से मारने की धमकियां दीं, जिससे वह पूरी तरह टूट चुकी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी योगेश रावत के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। संतोष भदौरिया, एसआई, पड़ाव थाना, ग्वालियर0
0
Report
उज्जैन में शनिजय महापर्व: नवग्रह मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
Ujjain, Madhya Pradesh:धर्मनगरी उज्जैन में शनि जयंती महापर्व के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नवग्रह मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मंदिर पहुंचे और भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की。 मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से तेल अर्पित कर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठानों और पूजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा。 शनि जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेकर पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।0
0
Report
सीहोर आष्टा बायपास गैरेज में भीषण आग, गैस सिलेंडर धमाके से हाहाकार
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर के आष्टा बायपास चौपाटी पर कार गैरेज में लगी भीषण आग कारों में लगे गैस सिलेंडरों से हुआ जोरदार धमाका इंदौर भोपाल हाईवे पर मची अफरातफरी गैरेज मालिक के अनुसार लाखो रुपये का हुआं नुकसान लगभग 15 से 20 गाडियां जलकर राख आष्टा फायर ब्रिगेड हुई फैल नगर के निकट नगर पंचायत कोठरी की फायर ब्रिगेड ने आष्टा पहुंचकर आग पर काबु पाया गैरेज के पीछे कचरा ढेर में आग लगने से हुआं हादसा नही हुई कौई जनहानी आग बुझाते समय गैरेज मालीक के पुत्र के दौनो पैर भी जले।0
0
Report
Advertisement
