284002
झांसी में तेज आंधी के साथ बरसात से मिली गर्मी से राहत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। आपको बता दें कि तेज आंधी के साथ हुई बरसात से बुंदेलखंड वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं पिछले कुछ दिनों से चल रही धूल भरी आंधी और उमस भरी गर्मी के बाद बारिश ने शहर का मौसम सुहावना बना दिया है जिसके बाद जनता को गर्मी की परेशानी से निजात मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रिय, आज भी बारिश; रायपुर में अलर्ट जारी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव. आज भी प्रदेश में होगी बारिश. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी. रायपुर में भी बारिश का अलर्ट0
0
Report
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की गाड़ी फायर ब्रिगेड से धुलवाने का वीडियो वायरल
Singrauli, Madhya Pradesh:स singरौली भाजपा विधायक रामनिवास शाह की कार फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धुलवाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद सिंगरौली से लेकर भोपाल तक मामला चर्चा में है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है。 जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह वीडियो देशभर में वायरल है! मैं प्रतीक्षा कर रहा था कि सरकार कुछ प्रतिक्रिया तो जरूर देगी! लेकिन, आत्ममुग्धता में डूबी ‘अभिनंदन सरकार’ आत्म-केंद्रित होकर इतनी तालियां बजा रही है कि उसे अपने ‘अपराध’ दिखाई ही नहीं दे रहे! बहरहाल, सिंगरौली में BJP Madhya Pradesh के माननीय विधायक जी की कार फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धुल रही है! साथ ही सरकार की इज्जत भी0
0
Report
करौली के सवर्ण समाज ने नगर परिषद चुनाव के लिए मजबूत रणनीति तय की
Karauli, Rajasthan:अग्रवाल धर्मशाला में सवर्ण समाज की आयोजित हुई बैठक विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा, जिला करौली0
0
Report
Advertisement
DRDO वैज्ञानिक रवि गुप्ता की नई खोज पर हलचल
Noida, Uttar Pradesh:Ravi Gupta, DRDO scientist0
0
Report
सीतामढ़ी के लाल एडवोकेट सुशील कुमार फिर बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,
Lauhdiah, Dumra, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन में बिहार के सीतामढ़ी जिले के मूल निवासी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील सुशील कुमार पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर एडवोकेट सुशील कुमार को लगातार दूसरी बार लोजपा (आर) के राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ (लीगल सेल) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लोजपा (आर) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर पार्टी के सभी विंग और पदाधिकारियों को इसकी जानकारी साझा की है। एडवोकेट सुशील कुमार की गिनती पार्टी के सबसे सक्रिय, निष्ठावान और वरिष्ठ नेताओं में होती है। देश की सर्वोच्च अदालत में वकालत करने वाले सुशील कुमार लंबे समय से पार्टी के कानूनी मामलों को कुशलता से संभाल रहे हैं। पिछले कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा सांगठनिक हित में किए गए कार्यों, कानूनी मोर्चे पर पार्टी को मजबूती देने और उनके समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है। सुशील कुमार के दोबारा अध्यक्ष बनने पर सीतामढ़ी सहित पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह सीतामढ़ी के लिए गर्व की बात है। अपनी इस नियुक्ति पर आभार जताते हुए एडवोकेट सुशील कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देश भर के न्यायप्रिय लोगों और अधिवक्ताओं को लोजपा (रामविलास) की नीतियों से जोड़ना तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।0
0
Report
साइबर ठगी के बाद उड़ गए थे 90 हजार रुपए प्रेमनगर पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की कि पीड़ित के खाते में वापस
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी प्रेमनगर में साइबर ठगी के शिकार मनीष कुमार को बड़ी राहत मिली। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की 90 हजार रुपए की पूरी धनराशि होल्ड कराई और कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पीड़ित ने झांसी पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
इंदौर-इटारसी में तीन मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजनिंग शक
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम-इटारसी में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में उल्टी- दस्त और फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से रायपुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल इंदौर के बेटमा क्षेत्र में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, परिवार ने एक साथ खाना खाने के बाद रात में भोजन किया था। इसके बाद दो बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए इंदौर ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। इटारसी टीआई सौरभ पांडे के मुताबिक, मामला इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण इटारसी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रकरण की डायरी संबंधित पुलिस थाने को भेजी जाएगी। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। फूड पॉइजनिंग की आशंका के साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।0
0
Report
अररिया में स्मैक कारोबारियों के घर पर छापेमारी, 111 ग्राम स्मैक की बरामदगी
Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ा प्रहार करते हुए 111 ग्राम स्मैक समेत 2 लाख 25 हजार रुपए जब्त किए हैं. पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो स्मैक कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि अररिया नगर थाना के गैयरी वार्ड संख्या 13 में शहवाज आलम और हिदायतुल्ला नाम का व्यक्ति अपने घर में स्मैक की बिक्री करते हैं जिसके बाद पुलिस ने इनके घर पर छापेमारी करते हुए स्मैक और रुपयों की बरामदगी की. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों कारोबारियों ने स्मैक के धंधे में शामिल अन्य कारोबारियों के बारे में पूछताछ की है.0
0
Report
नेपाल में बाढ़ से उथल-पुथल: बेतिया प्रशासन सतर्क, निचले इलाकों में पलायन तेज
Bettiah, Bihar:नेपाल में आए बाढ़ को लेकर बेतिया जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह लगातार गंडक बराज सहित निचले इलाके का निरीक्षण कर रहे है अधिकारी दियारे इलाके में माइकिंग कर रहे है लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील कर रहे है निचले इलाके के लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहे है SDRF और NDRF की टीम को नदी तटों पर तैनात किया गया है तटबंधों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जलसंसाधन विभाग और जिला प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है नौतन बैरिया योगापट्टी मझौलिया नरकटियागंज लौरिया में अधिकारी माइकिंग कर आमजन को अलर्ट कर रहे है0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में ट्रक टकराने से हादसा, स्कूटी चालक बचाने के चक्कर में दो मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर---तेज़ रफ्तार दो ट्रक आपس में भिड़े। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा। ट्रक में लगी भयंकर आग धू-धू कर जला ट्रक। सड़क हादसे में दो की हुई दर्दनाक मौत। अग्निशमन विभाग की टीम आग को बुझाने में जुटी। थाना धामपुर के एसडीएम कोर्ट रोड का मामला।0
0
Report
नेपाल में बाढ़ की त्रासदी, भारत ने सहयोग का भरोसा जताया; NDRF अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। नेपाल में आई इस आपदा के संबंध में बिहार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। इसका प्रभाव जिन सीमावर्ती क्षेत्रों पर पड़ सकता है, वहाँ के स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव की टीमों के साथ NDRF को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।0
0
Report
चूरू के रतनगढ़ फायरिंग केस: रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण के गुर्गे गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले के रतनगढ़ में पार्षद एवं प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा एवं वीरेंद्र चारण के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। उक्त फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने अब तक 12 जनों को गिरफ्तार कर लिया है। 14 मई को घर की ऊपरी मंजिल के पॉर्च में टहल रहे 48 वर्षीय प्रोपर्टी डीलर पर ہوئی अंधाधुंध फायरिंग के प्रकरण में रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। रोहित गोदारा एवं वीरेंद्र चारण गैंग का सक्रिय गुर्गा है, जो हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 21 स्थित रेलवे घुम चक्कर के पास 48 वर्षीय सुनील पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि वह 14 मई 2026 की सुबह अपने घर की ऊपरी मंजिल के पॉर्च पर टहल रहा था। इसी दौरान घर के सामने सड़क पर दो नकाबपोश आए तथा उनमें से एक ने हथियार तानकर धमकी दी कि वीरेंद्र चारण व रोहित गोदारा का काम नहीं किया। उनके माता-पिता को एक करोड़ रुपए नहीं भेजे और अब तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी देते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रकरण में अगल-अलग कार्रवाई करते हुए अब तक 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब क्राईम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, हरियाणा पुलिस एवं चूरू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा के बहल पुलिस थानांतर्गत गांव सोरड़ा निवासी बिंदू उर्फ मिंटू पुत्र कर्णसिंह जाट को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
Advertisement
24 घंटे में चोरी हुई पिकअप बरामद: सैंपऊ पुलिस की बड़ी सफलता
Dholpur, Rajasthan:चोरी गई पिकअप 24 घंटे में बरामद, सैंपऊ पुलिस की कार्रवाई धौलपुर। सैंपऊ थाना पुलिस ने चोरी गई पिकअप को मात्र 24 घंटे में बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी देवेन्द्र पुत्र दाताराम गुर्जर निवासी परसोंदा थाना मनिया ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी मैक्स पिकअप गाड़ी को गांव खरैला से रात्रि में अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस पर थाना पर मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में थानाधिकारी अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई पिकअप को गांव बदरेथा के जंगल इलाका थाना कंचनपुर से बरामद कर लिया। कार्रवाई में कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह व विक्रम सिंह की विशेष भूमिका रही0
0
Report
नदी किनारे मकई खेत में छुपी हाथभट्टी शराब जप्त, कीमत लगभग एक लाख
Khandwa, Madhya Pradesh:नदी किनारे मक्का के खेत में छुपकर चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी, खण्डवा जिले में चोरी छिपे कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी पुलिस की टीम ने बड़ी मात्रा में मक्का के खेत में छुपा कर रखी कच्ची शराब जप्त की है। यह लोग नदी के किनारे महुआ गला कर मक्का के खेत में भट्टी लगाते थे। आबकारी की टीम ने बड़ी मात्रा में शराब तैयार करने का साजो समान भी बरामद किया। VO,मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास और कोठाघाट में दबिश देकर बड़ी मात्रा में हाथभट्टी कच्ची मदिरा और महुआ लहान बरामद किया है। आबकारी विभाग की टीम ने करीब 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब और लगभग 800 की ग्रा. ग्राम महुआ लहान जब्त किया है। जब्त शराब और सामग्री की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।0
0
Report
कटनी में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस: प्रेम और शिक्षा का संदेश
Katni, Madhya Pradesh:देर शाम स्कूल मैदान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया पैगम्बर साहब का जन्मदिन। एंकर- मुस्लिम धर्मावलम्बी के मानने वालो इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद सल्लाहो तआला अलैहे वसल्लम का यौमे विलादत जन्मदिन समूचे दुनिया में आज मनाया जा रहा है। कटनी शहर में मुस्लिम समाज ने शाम को एक भव्य जुलूस निकाला गया जो शहर की सड़कों से गुजरता हुआ स्कूल पहुँचा जुलूस का जगह जगह स्वागत इस्तेकबाल किया गया। स्कूल मैदान में मंच से स्कूल के बच्चो ने शानदार प्रस्तुति दिया जिसमें सन्देश दिया प्रेम मोहब्बत और शिक्षा के तरफ आने की और सर्व समाज मे एकता बनाये रखने का। स्कूल के सदर हाजी कैस अहमद व सचिव हाजी अब्दुल कादिर ने जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम के बारे में मीडिया से बात कर जानकरी दिया। स्कूल परिसर में बच्चो के लिए मिठाईयां शर्बत वितरण रखा गया रहा जुलूस के साथ स्कूली प्रोग्राम में भी शहर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली。0
0
Report
Advertisement
