icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow18 Sept 2024, 09:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क के बारे में पीलीबंगा पुलिस ने कार्रवाई की. इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर बताए जा रहे 19 वर्षीय अविनाश को पंजाब के तरनतारन जिले से गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ पहले भी हेरोइन तस्करी के दो मामले दर्ज हैं. इसके अन्य साथियों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है. 25 सितंबर को hanumangarh jn क्षेत्र में रांझे खां के कब्जे से अवैध हेरोइन, एक चाइना मेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. इसकी जांच पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह को सौंपी गई थी. इसी मामले में पहले हाकम उर्फ हाकू और सोहेल खां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है.
0
0
Report

रींगस रोड पर ओवरटेक के चक्कर में चौमूं में बाइक सवार की मौत

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में रींगस रोड पर हुआ सड़क हादसा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद चौमूं थाना पुलिस पहुंची मौके पर चौमूं में रींगस रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की पूरी घटना घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report

बिहार विकास के मोर्चे पर मोदी के नेतृत्व में तेज़ी, एयरपोर्ट से एम्स तक परियोजनाएं

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट ने बिहार के विकास को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सड़क और पुल निर्माण से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में तेजी से काम हो रहा है। पटना, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ पांच अन्य जगहों पर एयरपोर्ट निर्माण की योजना, गंगा पर नए पुल, एक सौ से अधिक रेलवे ओवरब्रिज, नए एक्सप्रेस-वे और दरभंगा में एम्स जैसे प्रोजेक्ट बिहार के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने 22 केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति और 21 विद्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भी जिक्र किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और अभियान बसेरा के तहत गरीब परिवारों को आवास एवं जमीन उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर डॉ. दिलीप जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित और एक से अधिक जगह नाम दर्ज कराने वाले मतदाताओं के नामों का सत्यापन करना है। उन्होंने विपक्ष पर सत्ता के लिए बेचैन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण जरूरी है। अमेरिका के संदर्भ में भी उन्होंने कहा कि भारत अपने फैसले खुद लेता है और देश अमेरिका से नहीं चलेगा। इस दौरान उन्होंने विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा。
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर: शराब दुकान के दरवाजा तोड़कर धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर राजा ध्रुव गिरफ्तार

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में कोतवाली पुलिस ने शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर अवैध रूप से शराब मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है, घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है, धरमपुरा स्थित शराब दुकान में आरोपी राजा ध्रुव (34) ने दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ दिया और अंदर घुसकर शराब मांगी, मना करने पर कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी दी, कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

डेढ़ लाख आबादी के लिए अस्पताल में 23 डॉक्टर पद खाली, मरीज परेशान

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में करीब डेढ़ लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जयचंद मोहिल उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की भारी कमी सामने आई है। अस्पताल में डॉक्टरों के 28 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में महज 5 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में 23 पद रिक्त होने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है और मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी ने अस्पताल का जायजा लेकर पीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की संख्या और रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी ली। चर्चा में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को होने वाली परेशानियों और अस्पताल के कामकाज पर पड़ रहे असर का मुद्दा भी उठा। पीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के 28 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 5 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। चिकित्सकों के 23 पद खाली होने से सीमित स्टाफ पर काम का अधिक बोझ है। वहीं, अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ लाख की आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए चिकित्सकों की नियुक्ति का मुद्दा अहम बना हुआ है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमावत ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधायक के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रयास करने की बात कही, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान प्रमोद कुमार कोठारी, राकेश इंदौरा, जतिन दक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बांसवाड़ा के अमरदीप कॉलोनी में 6 फीट अजगर का सफल रेस्क्यू

Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा शहर की अमरदीप कॉलोनी में उस समय लोगों में हलचल मच गई, जब एक करीब 6 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता के साथ डर का माहौल बन गया। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने तुरंत वागड़ बने वृंदावन की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान मिसीत जैन, यश और गणेश ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर कॉलोनीवासियों की भीड़ जमा हो गई। लोग पूरी कार्रवाई को देखते रहे। टीम की तत्परता और सूझबूझ से अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement

नेशनल हाईवे 52 पर हादसा: एक की मौत, तीन घायल

Sikar, Rajasthan:नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल एंकर इन्ट्रो- सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-52 पर अलखपुरा गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। गम्भीर रूप से घायल एक को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग हरियाणा के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बाइट जीवराज सिंह, जांच अधिकारी थाना लक्ष्मणगढ़
0
0
Report

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट

Raipur, Chhattisgarh:

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। 

 

ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

0
0
Report
Advertisement

योगापट्टी बाढ़ के बीच सतीश चंद्र दुबे ने फिर राहत सामग्री वितरित, 1500 पीड़ितों को राशन

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री लगातार दूसरी बार योगापट्टी के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच राहत सामग्री का वितरण किए। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि कोल इंडिया के सहयोग से हम बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत सामग्री का वितरण कर रहे और आगे भी करते हैं। प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं है। योगापट्टी में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। उन पीड़ितों के बीच उनकी मदद को हम दूसरी बार आए हैं। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आज पंद्रह सौ बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन का वितरण किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top