icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुसुम योजना से 3,000 मेगावाट तक पहुंची क्षमता, किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता

Jaipur, Rajasthan:नेहा शर्मा जयपुर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के किसानों के लिए सतत प्रयास "किसान अन्नदाता के साथ ही ऊर्जा दाता भी बने"- हीरालाल नागर पहले लगे 48 माह अब ढ़ाई माह में ही जोड़ी 1 हजार मेगावाट क्षमता प्रदेश में कुसुम योजना के क्रियान्वयन को लगातार गति मिल रही है। कम्पोनेंट-ए में प्रदेश का पहला प्लांट अप्रेल 2021 को कम्पोनेंट-सी का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र नवम्बर, 2023 में स्थापित हुआ था। इसके बाद मई 2025 को पहले 1 हजार मेगावाट क्षमता के स्तर तक पहुंचने में 48 माह लग गए। इसके बाद 2 हजार मेगावाट क्षमता हासिल करने में मात्र 5 माह लगे। 3 हजार मेगावाट का आंकड़ा छूने में 4 माह और 4 हजार मेगावाट क्षमता हासिल करने में मात्र ढ़ाई माह का ही समय लगा। इसी मार्च माह में 543 मेगावाट के संयंत्र स्थापित हुए, जो इस योजना के शुरू होने के बाद किसी एक माह में अब तक की हासिल की गई सर्वाधिक क्षमता है।
0
0
Report

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में 680 करोड़ से हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर बनेगा

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहले कैबिनेट में 22 महत्वपूर्ण एजेंडो पर मुहर लगाई.. जिसमें बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा इसके लिए 680 करोड रुपए सरकार की ओर से खर्च किए जाएंगे.... वही हरिहरपुर टाउनशिप निर्माण को लेकर भी सरकार ने हरी झंडी दी.. मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी में खुशी की लहर है लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फैसला लिया वही सम्राट चौधरी ने सोनपुर को गोद लेने की बात भी कही थी इसके बाद सोनपुर से आए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर उनको धन्यवाद दिया.... कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाई तो वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में काफी विकास होगा इस तरीके से सरकार ने क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है निश्चित तौर पर इसका परिणाम सामने दिखेगा.... बाबा हरिहरनाथ का मंदिर ऐतिहासिक है कॉरिडोर निर्माण हो जाने से अध्यात्म के साथ-साथ क्षेत्र का विकास भी तेज गति से होगा....
0
0
Report

जालौन में जमीन विवाद: दबंगों की मारपीट से दो घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की वारदात आई सामने, प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान दबंगों ने दो युवकों से की हाथापाई और मारपीट, घायल युवक की बहन ने तीन लोगों पर भाई और अन्य व्यक्ति से मारपीट का लगाया आरोप, दबंगों पर निर्माण कार्य के दौरान मौके पर मौजूद कारीगरों को धमकाने का भी आरोप, प्लॉट में कम-ज्यादा जमीन को लेकर हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों की बहिन ने पूरे मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास के पास का मामला.
0
0
Report
Advertisement

सासाराम NH-19 पर कोयला ट्रक से आम लदा ट्रक टकराकर चालक की मौत

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के धौडाढ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक कोयला लदा ट्रक को पीछे से कच्चा आम लदा हुआ एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे आम लगे हुए ट्रक का चालक शमशाद आलम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक का खलासी कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक शमशाद आलम उत्तर प्रदेश के सितारगंज का रहने वाला था। घायल खलासी कमल कुमार ने बताया कि वह लोग कोलकाता से आम लेकर रायबरेली जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। घायल खलासी को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। वही काफी मशक्त के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर शमशाद को निकाला गया। शमशाद आलम के शव को पोस्टमार्टम करा कर रखा गया है
0
0
Report

OTP और बायोमेट्रिक के बिना 1.16 लाख की साइबर ठगी, बैंक खाता खाली

Banka, Bihar:बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के गालीमपुर गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी रणबीर कुमार के खाते से बिना किसी ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन के कुल 1,16,100 रुपये निकाले गए। 20 अप्रैल को उनके मोबाइल पर संदेश आया कि यूको बैंक खाते से चार ट्रांakc्शन के जरिए 34,900 निकले। उनके बैंक पहुंचते ही उन्होंने खाता बंद कर दिया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के खाते से भी ट्रांजैक्शन के जरिए 81,02,00 रुपये निकाले गए। पीड़ित ने साइबर थाना बांका में शिकायत दर्ज कराई है और राशि वापस दिलाने की मांग की। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि संदिग्ध लिंक या संदेश से सावधान रहें और तुरंत बैंक या साइबर helpline से संपर्क करें.
0
0
Report

नालंदा में पप्पू यादव बोले: समाज की बेटी को न्याय अभी भी नहीं मिला

Pariaunna, Bihar:लोकेशन: नालंदा ऐंकर: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नालंदा जिला पहुंचे, जहां उन्होंने नूरसराय प्रखंड के कपसरी गांव जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार युवती के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिस समाज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं, उसी समाज की बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद दुर्भागपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हम अपने ही समाज की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं, तो सत्ता और राजनीति का क्या अर्थ रह जाता है।पप्पू यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि वे इस लड़ाई को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रौपदी के चीरहरण के समय भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी रक्षा की थी, लेकिन समाज आगे नहीं आया था आज भी स्थिति चिंताजनक है। वहीं, अपने एक विवादित बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि उनके शब्दों से किसी महिला को दुख हुआ है तो वे माफी मांगते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं से है, न कि महिलाओं से। बाइट:पप्पू यादव सांसद
0
0
Report
Advertisement

कुसुम योजना से राजस्थान की ऊर्जा क्षमता 1,000 से 4,000 मेगावाट तक पहुंची

Noida, Uttar Pradesh:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के किसानों के लिए सतत प्रयास किसान अन्नदाता के साथ ही ऊर्जा दाता भी बने- हीरालाल नागर पहले लगे 48 माह अब ढ़ाई माह में ही जोड़ी 1 हजार मेगावाट क्षमता प्रदेश में कुसुम योजना के क्रियान्वयन को लगातार गति मिल रही है। कम्पोनेंट-ए में प्रदेश का पहला प्लांट अप्रेल 2021 को कम्पोनेंट-सी का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र नवम्बर, 2023 में स्थापित हुआ था। इसके बाद मई 2025 को पहले 1 हजार मेगावाट क्षमता के स्तर तक पहुंचने में 48 माह लग गए। इसके बाद 2 हजार मेगावाट क्षमता हासिल करने में मात्र 5 माह लगे。 3 हजार मेगावाट का आंकड़ा छूने में 4 माह और 4 हजार मेगावाट क्षमता हासिल करने में मात्र ढ़ाई माह का ही समय लगा। इसी मार्च माह में 543 मेगावाट के संयंत्र स्थापित हुए, जो इस योजना के शुरू होने के बाद किसी एक माह में अब तक की हासिल की गई सर्वाधिक क्षमता है।
0
0
Report

पश्चिम बंगाल के पहले चरण में हिंसा, तमिलनाडु के मतदान पर असर

Patna, Bihar:लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। कुल 1 हजार 478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र पर वोटर मतदान कर रहे हैं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। मुर्शिदाबाद, कूचबihar, सिलिगुड़ी और मालदा में जमकर बवाल हो रहा है। मुर्शिदाबाद में बमबारी किया गया बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि ममता बनर्जी हिंसा करके वेस्ट बंगाल की सत्ता में रहना चाहती हैं जो संभव नहीं है बमबारी और गोली चलवा रही हैं गुंडो को पीछे लग रही हैं इन सब के बावजूद भी वह बचाने वाली नहीं है और इन पर कार्रवाई भी होगा ममता बनर्जी लोकतंत्र की हत्या कर रही है और ऐसे लोगों को लोकतंत्र में कहीं जगह नहीं मिलना चाहिए चुनाव आयोग कानूनी कार्रवाई करेगा और जेल भी ममता बनर्जी जाएंगे हार का डर है ममता का खेला इस बार खत्म हो जाएगा बाइट---- नवल किशोर यादव एमएलसी बीजेपी कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह ने कहा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है इसमें अपराधियों की जो गतिविधि नजर आई है निश्चित रूप से यह निंदनीय है और गोलीबारी की घटना मुर्शिदाबाद के इलाके में हुई है यह दुखद घटना है जिस पार्टी के भी लोग हो समर्थक हो यह लोकतंत्र के खिलाफ है लोकतंत्र का अपमान है ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना चाहिए और प्रशासन को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए बाइट---- समीर सिंह एमएलसी कांग्रेस RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी राज्यों के चुनाव में जान बोर्ड कर हिंसा भड़कती है नफरत पैदा करती है और सत्ता हथियाने की कोशिश करती है बंगाल के लोगों ने ठाना है ममता दीदी को फिर से मुख्यमंत्री बनना है भारतीय जनता पार्टी के गौर के शांति को भंग कर रहे हैं बाइट----- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी बंगाल में हो रहे हैं चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने कहा हम लोग अपेक्षा करते हैं कि एनडीए की जीत होगी। मुर्शिदाबाद में बमबारी को लेकर कहां की ये तो बंगाल की स्थिति है ही। इसीलिए हम लोग बदलाव चाहते हैं... बदलाव चाहते हैं। कि शांतिपूर्वक विकास का मामला आगे बढ़े, वातावरण शांत हो। चलिए तेजस्वी यादव पर कहा की कौन क्या कह रहा है, अपने क्या हैं उ? अपने क्या हैं? अपने उनके विषय में पूछिए कि आप क्या हैं? बाइट--- विजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री बिहार उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बंगाल और को लेकर कहा कि सूचना है कि दोनों जगह वर्तमान सरकार के खिलाफ जबरदस्त वोटिंग हो रही वहां स्थिति एनडीए की लगातार बेहतर हो रही बिहार के उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर भी बड़ा हमलाबोला तेजस्वी के लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा बिहार का लॉ एंड ऑर्डर कभी सही नहीं लगा उनको अपना राज सही लगा था क्या बोले चौधरी!
0
0
Report
Advertisement

पटना में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बुलडोजर एक्शन से तनाव, प्रशासन-स्थानीयों के बीच टकराव

Patna, Bihar:पटना में आज दूसरे दिन भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण पर सम्राट चौधरी का बुलडॉजर गरजा तो स्थानीय लोग बुलडोजर ऐक्शन के खिलाफ उतर गए और कारवाई रुकवा दिया। इसके बाद करीब 2 घंटे तक स्थानीय लोग और प्रशासन के अधिकारियों के बीच तनाव बना रहा। ADM पटना और पटना नगर निगम की सीओ के आने के बाद बुलडॉजर ऐक्शन शुरू हुआ और लोगों के अवैध कब्जा कर बनाए गए घर को प्रशासन ने तोड़ना शुरू कर दिया। पहले इस तस्वीर को देखिए। लोगों की भीड़ और भीड़ में बुलडॉज़र करवाई के खिलाफ आक्रोश। स्थानीय लोग ने कहा कि सरकार करवाई कर रही है लेकिन हम बच्चों को लेकर कहाँ जाएंगे। जब तक सरकार दूसरी व्यवस्था नहीं करेगी हम करवाई नहीं होने देंगे। वही प्रशासन ने लोगों की बात अनसुनी करते हुए बुलडॉज़र एक्शन शुरू कर घर तोड़ना शुरू किया और दो मंजिले पक्के घर को भी तोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement

विश्व पुस्तक दिवस: जैसलमेर की अंडरग्राउंड लाइब्रेरी एशिया की सबसे बड़ी

Jaisalmer, Rajasthan:विश्व पुस्तक दिवस आज : संत हरवंशसिंह निर्मल की पहल पर बना था ग्रंथागार, लाइब्रेरी में लाखों पुस्तकें एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में हर साल 70 हजार लोग आते हैं लाठी, जैसलमेर आज विश्व पुस्तक दिवस है। जैसलमेर के भादरिया गांव में एशिया की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड लाइब्रेरी है। लाठी क्षेत्र के भादरिया महाराज ने अपने शिष्यों के साथ-साथ उनकी पीढ़ियों का भी ख्याल रखा और उनके लिए इतना विशाल ज्ञान का भंडार छोड़ गए ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं हैं। उन्होंने विश्वभर के लोगों को संस्कारवान और मानवतावादी बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। संत हरवंशसिंह निर्मल महाराज ने अपने जुनून के तहत 1983 में एशिया के सबसे बड़े ग्रंथागार की नींव रखी और 15 साल बाद लाखों किताबों के साथ वर्ष 1998 में बनकर तैयार कर दिया। इस ग्रंथालय में देश-विदेश के सभी ग्रंथ शामिल हैं। ग्रंथागार में धर्म, दर्शन व इतिहास की पुस्तकों का किया संग्रहण: जब अंडरग्राउंड लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा था तो भादरिया महाराज ने पुस्तकों का संग्रहण शुरू कर दिया था। विश्व के मुख धर्म, दर्शन नीति, इतिहास, राजनीति, आध्यात्मिक, ज्ञान-विज्ञान, कानून, अर्थशास्त्र, जीवजगत, चिकित्सा विज्ञान आदि विभिन्न विषयों पर ग्रंथों का संग्रह कर लाइब्रेरी में रखवाया। उन्होंने पुस्तक संग्रह के लिए यूरोप की यात्रा भी की थी। दो भागों में बंटी एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में 562 अलमारियां इस ग्रंथागार को दो भागों में बांटा गया है। पहला अध्ययन के लिए एवं दूसरा संग्रह के लिए अध्ययन भवन 60 गुणा 370 फीट का है। पाठक सभी सुविधाओं के साथ एक साथ बैठकर सुन सकते हैं, देख सकते हैं। अध्ययन करने की सुविधा भी है।संग्रह भवन 15 हजार फीट का बना हुआ है। इसमें 3 गुणा 6 फीट फीट की 562 अलमारियां, पुस्तकें रखने के लिए 16 हजार फीट लंबी रैक्स बनी ہوئی है। इस लाइब्रेरी को देखने व अध्ययन करने के लिए सालाना 70 हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। दर्शन करने आए थे, महाराज बनकर गो सेवा के साथ नशा मुक्ति की मुहिम चलाई भादरिया गांव भादरिया माता मंदिर शक्तिपीठ के रूप में पहचाना जाता है। 1960 में संत हरवंशसिंह निर्मल पहली बार भादरिया आए। बताया जाता है कि तब उन्हें भादरिया माता का साक्षात्कार हुआ और वह भादरिया मंदिर में ही रह गए। उनका नाम हरवंशसिंह निर्मल से भादरिया महाराज हो गए। उन्होंने यहां गौशाला की चलाई और आज वहां 44 हजार गोवंश है। उन्होंने मानवता की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण नशे को छुड़वाने के लिए भरसक प्रयास किए। उनका जन्म 1930 में हुआ था। उन्होंने 15 फरवरी 2010 में समाधि ली थी। शोधकर्ता भादरिया आए, इसलिए सुविधाएं भी जुटाई महाराज का सपना था कि दुनिया भर के शोधकर्ता भादरिया लाइब्रेरी में आए और यहां आकर शोध करें। साथ ही तैयारी करने वाले युवाओं को तैयारी का मौका मिले। उन्होंने यहां 18 कमरे बनवाएं। भोजनशाला तथा अन्य सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई। इसके बाद लाइब्रेरी में लोगों का आना शुरू हुआ। बाइट -अशोक कुमार सोडानी, सदस्य, भादريا माता मंदिर
0
0
Report

108 एम्बुलेंस का निजी इस्तेमाल, वीडियो वायरल; कारवाई का आश्वासन

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में आपातकालीन सेवा मानी जाने वाली 108 एम्बुलेंस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला तब सामने आया जब सायरन बजाते हुए दौड़ रही एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं, बल्कि एक कॉलेज छात्रा बैठी हुई मिली। जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस चालक ने निजी काम के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल करते हुए छात्रा को बैठाकर ले जा रहा था, जिससे पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के दौरान एक व्यक्ति की नजर एम्बुलेंस के अंदर बैठी लड़की पर पड़ी, जिससे उन्हें शक हुआ। इसके बाद इस व्यक्ति ने तुरंत बाइक से एम्बुलेंस का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रुकवा लिया। जब चालक से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और सफाई देते हुए छात्रा को अपनी बहन बताया, लेकिन वह उसका नाम तक नहीं बता सका। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर ही रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आम जनता का कहना है कि जब गंभीर मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाती, तब इस तरह का दुरुपयोग बेहद चिंताजनक है। यह न सिर्फ सेवा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है, बल्कि आपातकालीन व्यवस्था की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top