284002
झांसी अंतर्गत मानिक चौक बाजार के दुकानों में भरा बारिश का पानी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक इलाके में हुई मुसराधार बारिश के कारण दुकानों के अंदर पानी भर गया। इससे आने-जाने वालों को परेशानी हुई। नगर निगम की लापरवाही के कारण नाली सही से साफ नहीं हो रही थी। सभी दुकानदारों ने मेहनत करके पानी को बाहर निकाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गजरौला में श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारम्भ पूर्व विधायक हरपाल सिंह, भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, शिक्षिका सुनीता देवी तथा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा. उत्तम सिंह प्रजापति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया।0
0
Report
डीएसएन पीजी कॉलेज में शिक्षकों को मिले कैशलेस मेडिकल कार्ड
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को डीएसएन पीजी कॉलेज, उन्नाव में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने योजना की विशेषताओं की जानकारी देते हुए इसे कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कैशलेस उपचार के साथ-साथ बीमा कवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे शिक्षक एवं कर्मचारी अपने परिवार सहित बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और इलाज पर होने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा। विधायक ने कहा कि शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने वाली ऐसी योजनाएं भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को और मजबूत करेंगी। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। साथ ही योजना के उपयोग, पात्रता और सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह योजना उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।0
0
Report
केरल के मलप्पुरम में CCTV फुटेज में कार पलटी, 25 मीटर से ज्यादा फिसलन
Noida, Uttar Pradesh:मलप्पुरम, केरल: बस एक्सीडेंट की जगह से मिले CCTV फुटेज में गाड़ी का कंट्रोल खोना, 25 मीटर से ज़्यादा दूर तक फिसलना और सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटना दिख रहा है。0
0
Report
Advertisement
उद्घाटन के 12वें दिन ही धंसी हाईटेक एक्सप्रेस-वे की सड़क, वीडियो वायरल
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क का एक हिस्सा धंसने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के चलते कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर कोरारी के पास करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे। सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में धंसे हुए हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 13 जुलाई को 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा किया गया था। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क धंसने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए0
0
Report
जयपुर के भांकरोटा में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, पुलिस जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu भांकरोटा से बड़ी खबर जयसिंहपुरा में बीड़ की ढाणी के पास 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या ! हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कालूराम बागरिया (46) के रूप में हुई मृतक कालूराम गुढ़ा साईपुरा, मौजमाबाद का निवासी था। शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले, हत्या की आशंका। भांकरोटा थाना पुलिस और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के साथ भेड़ चराने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया पुलिस मृतक और घटना के बारे में कर रही पूछताछ मृतक कालूराम रात में भेड़ों के पास ही सो रहा था। परिजनों को सूचना देकर भांकरोटा थाने बुलाया गया۔ पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही0
0
Report
भोपाल: ईरानी गैंग मास्टरमाइंड काला ईरानी गिरफ्तार, खुलासे की धूम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ईरानी गैंग का मास्टरमाइंड काला ईरानी गिरफ्तार निशातपुरा पुलिस ने घर से दबोचा काला ईरानी का बेटा भी पकडाया पुलिस से हुई झूमाझटकी लंबे समय से थी पुलिस को दोनों की तलाश0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़: विधानसभा अध्यक्ष ने आलम बदी के निधन पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़ | उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक आलम बदी के निधन पर कहा, "...पिछले 30 वर्ष से वे विधानसभा के सदस्य थे... पांच चुनाव वे लगातार चुनाव जीते... वे बहुत विनम्र थे और अपनी बातों को बहुत अच्छे से कहते थे... वे मेरे लिए वरिष्ठ अभिभावक के तौर पर थे... आज मैं उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनके आवास पर पहुंचा हूं।"0
0
Report
मधेपुरा के सिंहेश्वर में पंचायत विकास दिवस ने सुशासन और जनभागीदारी का उत्साह दिखाया
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सुशासन युक्त पंचायत विषय पर पंचायत के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुखिया चाँदनी खातून ने पंचायत के समावेशी विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक प्रसारण भी किया गया। जिला पदाधिकारी ने तीन टीबी मरीजों को फूड बास्केट, पांच लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड और पांच लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किया। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और मरीजों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों से जीवन प्रमाणीकरण कराने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा अपनाने की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा0
0
Report
गणेश साहनी हत्याकांड: बिट्टू कुमार समेत सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के चर्चित गणेश साहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार. दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने पास से किया बरामद. कई कांडों का अभियुक्त है गिरफ्तार बिट्टू. समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चर्चित गणेश साहनी हत्याकांड के वांछित एवं अन्य कांडों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से दो पिस्टल, तेरह जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान समस्तीपुर जिले की हलई थाना क्षेत्र के इंदवारा और करनैल बाजितपुर निवासी बिट्टू कुमार और अंशु कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार अपराधी बिट्टू कुमार पर पूर्व से ही उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरवरी 2026 को ताजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्ज़ापुर निवासी गणेश साहनी को अपराधियों ने दिनदहाड़े ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर गोली मारकर हत्या कर दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में बिट्टू शामिल था. हाल ही थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायणपुर में हो रहे महायज्ञ के दौरान अपराध कमी बिट्टू और उसके सहयोगी अंशु कुमार ने मेले में जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था इस मामले में पुलिस ने दोनों पर वेनस एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप का बताना है कि पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों के अभियुक्त की गिरफ्तारी की है जिसमें ताजपुर थाना क्षेत्र में गणेश साहनी हत्याकांड का आरोप मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और हल थाना क्षेत्र के द्वारा में जान मारने की नीयत से दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में उसके सहयोगी अंशु कुमार की गिरफ्तारी की गई है. खास के बिट्टू कुमार जिसका आपराधिक इतिहास पूर्व में भी रहा है और उसके सहयोगी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पुलिस दोनों को मेफिकल फिटनेस के बाद जेल भेजेंने की तैयारी में जुटी हैं.0
0
Report
Advertisement
एकलव्य आवासीय स्कूल हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाई, अस्पताल में मौत
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पाटी की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत पुलिस जुटी जांच में पाटी थाना क्षेत्र के स्थानीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने संदिग्ध एवं अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार,एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बालिका छात्रावास में रह रही छात्रा गुरुवार को घर से छात्रावास में आई थी सुबह स्कूल भी गई थी जिसके बाद छात्रा हॉस्टल में पाठ्य सामग्री लेने के लिए कहकर गई थी लेकिन समय बीत जाने के बाद तक जो वापस नही आई जिसके बाद शिक्षकों व अन्य स्टाफ के लोगों ने छात्रावास में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली स्टाफ द्वारा छात्रा को बदहवास हालत में तुरंत फंदे से उतारकर पाटी सीएचसी शासकीय अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया मामले को लेकर पुलिस विवेचना जारी है0
0
Report
झांसी टोल प्लाजा विवाद का वीडियो वायरल: दबाव बनाने की कोशिश?
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के एक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर ऐसा हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या टोल टैक्स को लेकर हुआ विवाद सिर्फ बहस तक सीमित था या फिर वाकई दबाव बनाने की कोशिश की गई?0
0
Report
कोटड़ी सिमारला में बीपीएल परिवार के घर चोरी, लाखों का सामान गायब
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, पीछे से चोर ले उड़े बेटियों के शादी के गहने, BPL परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो बेटियों की शादी के लिए जोड़े थे गहने, अज्ञात चोर तोड़ ले गए परिवार के अरमान कोटड़ी सिमारला का है मामला, ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान पार, रो-रोकर बेहाल हुईं महिलाएं, बीमार पिता के इलाज के बीच चोरों का वार, चोरों ने दिया दर्द पर दर्द, कोटड़ी सिमारला निवासी शंकरलाल वर्मा के मकान को बनाया निशाना, पिता की किडनी खराब होने से पूरा परिवार अस्पताल गया था, लौटे तो मिले घर के ताले टूटे एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के थोई थाना क्षेत्र के कोटड़ी सिमारला गांव में चोरों ने एक बीपीएल परिवार के घर को निशाना बनाकर उनकी वर्षों की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के मुखिया शंकरलाल वर्मा की किडनी खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के लिए पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान के कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिजन अस्पताल से लौटकर घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए वर्षों से सोने-चांदी के आभूषण बड़ी मुश्किल से जोड़कर रखे थे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर एक सोने का मंगलसूत्र, एक मांङ टीका, सोने के कानों के बाटे, एक चांदी की तागड़ी, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन, करीब 75 किलो गेहूं, ₹10 हजार की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। फिलहाल पीड़ित के भतीजे ने थोई थाने में मामला दर्ज करवाया है।0
0
Report
Advertisement
सूरौठ में जलभराव-गड्ढे: धंधावली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसों का खतरा बढ़ा
Karauli, Rajasthan:सूरौठ थाने के पास जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा। जिला करौली हिंडौन-बयाना मेगा हाईवे पर सूरौठ थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धंधावली टोल प्लाजा पर वाहनों से पूरा टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल और स्थानीय निवासी मोहन मीना ने बताया कि धंधावली टोल प्लाजा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे, सूरौठ थाना और सीएचसी के निकट सड़क पर दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है। बारिश के दौरान गहरे गड्ढे पानी में छिप जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिमपूर्ण बन गया है。 उन्होंने बताया कि अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों को जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत और पैचवर्क नहीं कराया जा रहा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगभग हर घंटे कोई न कोई वाहन जलभराव या गड्ढों में फंस जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उनका आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कर जलभराव की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो धंधावली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।0
0
Report
जगन्नाथ यात्रा के सफल आयोजन पर श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति ने जताया आभार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 26 जुलाई। शुक्लागंज स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति, गोपीनाथपुरम ने जगन्नाथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर श्रद्धालुओं, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया कर्मियों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा के कारण पहली बार खाटू श्याम मंदिर परिसर से रथयात्रा का आयोजन नहीं हो सका। इसके बावजूद समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों और नगरवासियों के सहयोग से सेवा कार्य पूरी श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुए। विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भारी भीड़ और मौसम की चुनौतियों के बावजूद प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा समाजसेवियों के समन्वित प्रयासों से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहीं। समिति ने सभी विभागों एवं सहयोगियों के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार बाजपेई ने नगरवासियों से भविष्य में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में इसी प्रकार सहयोग और सेवा भावना बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि जनसहयोग और सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हो पाते हैं।0
0
Report
सारण में उपद्रवियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 350 से अधिक की पहचान
Chapra, Bihar:सारण में उपद्रवियों पर प्रशासन की सख्ती, 350 से अधिक लोगों की पहचान; सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी 25 जुलाई को बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बाद सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए जिला पुलिस की विशेष टीम लगातार काम कर रही है। पुलिस के अनुसार, आईटीBP, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। उपद्रवियों की पहचान ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी फुटेज, मीडिया के वीडियो और जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक करीब 350 लोगों की स्पष्ट पहचान की जा चुकी है, जबकि अन्य लोगों की पहचान और तलाश जारी है। बता दें कि शनिवार को छपरा शहर में प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर हिंसा हुई थी। पंकज सिनेमा रोड से शुरू हुआ पथराव खनुआ नाला, डाकबंगला रोड, जोगनिया कोठी, नगरपालिका चौक और थाना चौक तक फैल गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह झड़प भी हुई। हंगामे के दौरान पुलिस पर जमकर पथराव किया गया, जिसमें करीब 18 पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी घायल हो गए। घायलों में सदर डीएसपी दृष्टि पाठक की हालत सबसे गंभीर बताई गई। उपद्रवियों ने तरैया थाना की एक पुलिस गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इधर, साइबर टीम को इंटरनेट मीडिया पर विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट साझा करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छात्रों और अभिभावकों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9031036406 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
Advertisement
