284003
झांसी में रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक झांसी, दीपक कुमार सिन्हा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। आपको बता दें कि सतर्कता, सजगता और संरक्षित रेल संचालन के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए। वहीं पुरस्कृत कर्मियों में वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर कुलदीप सिंह, लोको पायलट जफर अहमद, सहायक लोको पायलट देश राज और गेटमैन श्याम करण साहू भी शामिल थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DM ने लखनऊ के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया
Noida, Uttar Pradesh:डीएम ने लखनऊ के सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया कई विद्यालय भीषण गर्मी में भी स्कूल नही बंद कर रहे थे जिसके बाद डीएम ने आदेश जारी किया...0
0
Report
सिकंदराराऊ कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सड़क पर नमाज और खुले में कुर्बानी पर रहेगी पूर्ण रोक
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमित पाठक एवं कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइंस के अनुसार त्योहार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि ईद की नमाज खुले स्थानों अथवा सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी। सभी लोग मस्जिद परिसर और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करेंगे। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहेगी तथा कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जाएगी, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों। बैठक में मुस्लिम समाज सहित नगर के विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने त्योहार के दौरान साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी और किसी नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और अमन-चैन के साथ मनाने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से हाजी उमर कुरैशी, जामा मस्जिद के शाही इमाम, मुजम्मिल कुरैशी, फहीम अंसारी, छोटे कुरैशी, वारिस शाह जाफर अली फारूकी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
चूरू: राठौड़ ने पीएचसी भूमि दान से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नया संदेश दिया
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले सुजानगढ़ क्षेत्र के मलसीसर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने हाल ही में विधायक रविन्द्र भाटी द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश के मामले को लेकर सवाल पूछा। इस पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन ऐसा आचरण या उदाहरण प्रस्तुत करना उचित नहीं है, जिससे दूसरे लोग भी उसी राह पर चलें। उन्होंने कहा, “पेट्रोल छिड़ककर इस प्रकार की नौटंकी करना संसदीय लोकतंत्र में ठीक नहीं है। यह किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।” इस दौरान संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि समाज हित में किए गए कल्याणकारी कार्यों को लोग सदियों तक याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि राठौड़ परिवार द्वारा पीएचसी निर्माण के लिए दो बीघा भूमि दान देकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इस भूमि पर करीब 1 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता भूमि दानदाता शायर कंवर ने की।0
0
Report
Advertisement
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर समर्थन, गौहत्या रोक का दबाव बढ़ा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की मौलाना अरशद मदनी के बयान का समर्थन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अब समर्थन भी सामने आने लगा है। शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नक़वी ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देशभर में गौ हत्या पर सख्त पाबंदी लगनी चाहिए और जो लोग गाय की खरीद-फरोख्त या हत्या में शामिल हों,उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक मुसलमान की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर सनातनी समाज के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मौलाना ने कहा कि देश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए गौ हत्या पर रोक जरूरी है।0
0
Report
विद्या देवी अजमेर शरीफ दरगाह पर हाजिरी, भाईचारा और दुआ की मांग
Ajmer, Rajasthan:असम की माँ कामाख्या देवी मंदिर से जुड़ी विद्या देवी अपने वफ़द के साथ आलमी मशहूर दरगाह अजमेर शरीफ पहुंची। जहां उन्होंने सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी और एक हज़ार से ज्यादा ज़ायरीन में लंगर तक़सीम किया। ख़ादिम सैयद वासिफ अली चिश्ती के मुताबिक़ बहन विद्या देवी ने 42 मीटर का गिलाफ़ समेत 2 चांदी के कटोरे और गुम्बद का शमयाना भी ख्वाजा साहब के मज़ार मुबारक़ पर पेश किया। जहा उन्होंने मुल्क में हिन्दू मुस्लिम की नफ़रती सियासत के खात्मे की दुआ भी मांगी। विद्या देवी ने कहा कि ख्वाजा साहब से उन्हें बेहद आक़ीदत है और 20 सालों से मुसलसल अजमेर आ रही है। विद्या देवी ने बताया कि जिस तरह ख्वाजा साहब का करम उन पर है उसी तरह हमेशा बना रहे और वो खुद भी ख़िदमते ख़ल्क करती रहेंगी। मुल्क में बढ़ती मजहबी नफ़रत और दंगे फ़साद की गंदी सियासत पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि हम सबसे पहले इंसान है, इस लिए मुल्क में नफ़रत की जगह प्यार मोहब्बत बाटने का काम किया जाना चाहिए।0
0
Report
पीएम मोदी के आह्वान के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पैदल अपने आवास पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अपने विधानसभा कार्यालय से अपने आवास तक पैदल चलकर आए0
0
Report
Advertisement
जोधपुर रिंग रोड पर पत्थर भरे ट्रक से बड़ा हादसा, दिव्यांशु की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जोdeadpurजोधपुर रिंग रोड हाईवे पर हुआ हादसा पत्थर से भरी हुई ट्रक से हुआ बड़ा हादसा हाइकोर्ट के पास झालामंड स्थित मोती मार्केट पुल के ऊपर बड़ा हादसा ट्रक से टकराई बाइक दो युवक हुए गंभीर घायल दो मे से की युवक दिव्यांशु की मौके पर ही बताई जा रही है मृत्यु स्थानीय लोग मौत के बाद जता रहे है विरोध घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची मौके पर रिंगरोड पर लगा वाहनों का जाम0
0
Report
NHM संविदा कर्मियों का सीएमओ कार्यालय घेराव: वेतन नहीं मिलने पर उग्र प्रदर्शन
Saharanpur, Uttar Pradesh:NHM संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय घेराव, वेतन को लेकर फूटा गुस्सा सहारनपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान "वेतन नहीं तो काम नहीं" और "समान काम समान वेतन" जैसे नारे लगाए गए। बड़ी संख्या में स्टाफ नर्स, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य संविदा कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारी पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज थे। बताया कि पिछले तीन महीनों से किसी भी एनएचएम कर्मी को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने 18, 19 और 20 मई को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई समाधान नहीं निकला। अब चौथा महीना शुरू हो चुका है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। आगे कहा कि संविदा कर्मचारियों को पहले ही कम वेतन मिलता है, और महीनों तक भुगतान न होने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बच्चों की फीस रुकने और राशन के संकट जैसी समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थायी और संविदा कर्मचारियों के वेतन में भारी अंतर है, जबकि काम लगभग समान कराया जाता है। चेतावनी दी कि जब तक वेतन जारी नहीं होगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
सहारनपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण, 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शांतिपूर्ण लेखपाल मुख्य परीक्षा जारी,24 केंद्रों पर आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा सहारनपुर में आज लेखपाल मुख्य परीक्षा शांतिपূর্ণ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है۔ परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कराया गया। जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शीतल पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ तैनात किया गया। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, डििजिटल पेन, यूएसबी ड्राइव, कैमरा और हेल्थ बैंड समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने नकल कराने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेरठ के जानी गांव से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी नीरज ने बताया कि पेपर “इजी टू मॉडरेट” स्तर का था। उन्होंने कहा कि लगभग 70 सवाल आसानी से किए जा सकते थे, जबकि कुछ योजनाओं से जुड़े प्रश्न थोड़े कठिन लगे। हिंदी और डीआई सेक्शन सामान्य स्तर के रहे। वहीं जानी खुर्द, मेरठ के मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा अच्छी रही और जिसने तैयारी की होगी, वह आसानी से परीक्षा निकाल सकता है। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा कि गर्मी के बावजूद केंद्र पर पंखों और सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था थी।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर: निजीकरण के विरोध में सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन छठे दिन भी जारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में चल रहा धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धरने में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निजीकरण वापस लेने और ठेका व संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।छह दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। भीषण गर्मी के बीच बाजारों, मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। शहर की प्रमुख नेहरू मार्केट, दवाई मार्केट, मोबाइल मार्केट समेत कई इलाकों में गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है।सफाई यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर निगम गैरेज पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया और कई विभागों में कामकाज बंद करा दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो ईद के मौके पर भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह बंद रखी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।उधर, नगर निगम महापौर डॉ. अजय कुमार के साथ यूनियन की वार्ता लगातार जारी है, लेकिन अब तक किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी है। यूनियन नेताओं का कहना है कि निजीकरण की प्रक्रिया वापस लेने और ठेका कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने तक आंदोलन जारी रहेगा।शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था और स्मार्ट सिटी की बदहाल तस्वीर को लेकर अब आम जनता भी परेशान नजर आ रही है।0
0
Report
सहारनपुर में भीषण गर्मी, अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पताल में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं, जबकि सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी चार-चार बेड की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या छाते से ढककर निकलें और साथ में पानी की बोतल अवश्य रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और लगातार पानी पीते रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी होना, घबराहट महसूस होना, शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाना या पसीना आना बंद हो जाए तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। यदि सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कोई व्यक्ति हीट वेव से प्रभावित मिले तो तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दें। एंबुलेंस कर्मियों को भी ऐसे मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में कूलर, कोल्ड स्पंजिंग और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंपलेट बांटकर और मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से ताजा भोजन खाने, हाथ धोकर भोजन करने और तली-भुनी चीजों से बचने की सलाह दी है。0
0
Report
गोरखपुर में पट्टीदारी विवाद में चौकीदार के बेटे की हत्या, तीन गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: गोरखपुर में चौकीदारके बेटे की पिट पीटकर हत्या,पट्टीदारी की रंजिश में हुआ खूनी खेल。 एंकर: गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में पट्टीदारी की पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। भेउसा गांव में चौकीदार के बेटे की कथित तौर पर सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव में आए माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。 वीओ-: गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेउसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पट्टीदारी के लोगों ने 30 वर्षीय रामसेवक चौहान पर सब्बल और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके माता-पिता भी मारपीट में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हरपुर बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने रामसेवक चौहान को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सुराली चौहान हरपुर बुदहट थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मृतक के चाचा और उनके बेटे समेत आधा दर्जन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से घर पहुंचकर हमला किया। मृतक के भाई के मुताबिक आरोपी पहले से विवाद को लेकर रंजिश मानते थे और मौका मिलते ही सब्बल व रॉड से हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी समय से घरेलू विवाद और पट्टीदारी को लेकर तनाव चल रहा था। गांव में पहले भी कई बार मारपीट और कहासुनी की घटनाएं हो चुकी थीं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस मौके पर कैंप कर रही है。 बाइट: योगेन्द्र सिंह, सीओ गीडा गोरखपुर。 मामले में गीडा क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。0
0
Report
Advertisement
अमेठी कोर्ट के आदेश पर डीडीसी ने अवैध गांजा-हेरोइन नष्ट किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में न्यायलय के आदेश पर गठित डीडीसी कमेटी द्वारा, जिले के ढाई करोड़ रूपये के कीमत के 2 कुंतल 128.4 किलोग्राम अवैध गा़जा-स्मैक, हेरोइन वडोडा पोस्टा को डीडीसी ने करवाया नष्ट, सुल्तानपुर स्थित रॉयल पोल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज के इन्सिनेटर द्वारा करवाया गया नष्ट, जिले के 29 जगहों से बरामद किए गये 29 मामलों से सम्बंधित अवैध मादक पदार्थ को करवाया गया नष्ट0
0
Report
सहारनपुर में शिव मंदिर दावों पर हंगामा, सांसद के खिलाफ जांच की मांग तेज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर सांसद इकरा हसन के विरुद्ध कार्रवाई तथा देवबंद स्थित दारुल उलूम की जांच की मांग को लेकर बुधवार को हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद के पुलिस के प्रति कथित व्यवहार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इससे सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन सकता है। प्रदर्शन के दौरान ललित शर्मा ने सांसद इकरा हसन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद के परिवार से जुड़े मामलों की भी जांच की जानी चाहिए।, हिंदू संगठन में सांसद इकरा हसन को लेकर अभद्र भाषा शैली का भी इस्तमाल की जो जो महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं वहीं महिलाओं संसद को लेकर आज अपमान कर तार तार कर रहे हैं भाषा शैली इतनी खराब की थी हर कोई जिला अधिकारी कार्यालय में देखता रह गया मैं प्रशासनी अमला भी वहां पर मौजूद था पर किसी ने भी हिंदू संगठन के युवक ओर उसके साथियों को महिला संसद पर अवध टिप्पणी करने से नहीं रोका यहां तक की महिला सांसद को जिहादी बताया सवाल के जवाब में हिंदु संगठन से जुड़े ललित से पूछा गया कि इकरा हसन सांसद कश्यप समाज की महिला ओर कश्यप समाज के लोगो के साथ आई थी उनके के साथ काफी लोग जुड़े हैं जो हिंदू हे ललित कुमार ने टिप्पणी करते हुवे वह लोग हिंदू नहीं है वह लोग उसके ही आदमी है मुस्लिम है हम कश्यप समाज का सम्मान करते हैं ललित में खिलाफ जमकर अभद्र टिप्पणी करते हुवे गालियां भी दो जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर घंटा भर उन्होंने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की संगठन की ओर से देवबंद स्थित दारुल उलूम को लेकर भी दावा किया गया और उसकी जांच कराने की मांग प्रशासन से की गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।0
0
Report
मसूदा अस्पताल में 13 वर्षीय बालक की मौत पर भारी तोड़फोड़, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:मसूदा अस्पताल में 13 वर्षीय बालक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बालक को अस्पताल लाने के बाद करीब दो घंटे तक कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पाया और बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर मसूदा थाना पुलिस और मसूदा सीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। फिलहाल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन लोगों से समझाइश कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
