284002
रेलवे टी-20 क्रिकेट: वैगन रिपेयर वर्कशॉप की धमाकेदार जीत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तहत रेलवे की अंतर विभागीय टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में वैगन रिपेयर वर्कशॉप और मेडिकल के बीच मुकाबला हुआ। वैगन रिपेयर वर्कशॉप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सचिन शिवहरे ने 72 गेंदों पर 154 रन और अमित थापक ने 50 गेंदों पर 121 रन बनाए। दोनों ने टूर्नामेंट की सबसे बड़ी 300 रन की ओपनिंग साझेदारी की। मेडिकल की टीम 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 61 रन पर ऑल आउट हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर खीरी मितौली इलाके में सड़क किनारे युवती का मिला शव, पुलिस प्रशासन मौके पर।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना मितौली सेट कस्ता से सीतापुर मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में पकरिया गांव के पास युवती का शो मिला, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मितौली मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए गहनता से छानबीन से निपट करने में लगा हुआ।0
0
Report
सारण में गंडक बाढ़ भयावह; लाखों लोग प्रभावित, राहत कितनी तेज?
Chapra, Bihar:सारण में गंडक की बाढ़ अब विकराल रूप ले चुकी है। पानी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और तबाही का मंजर भयावह होता जा रहा है। छह प्रखंडों की 33 पंचायतों के 170 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 3 लाख 32 हजार 100 लोग और 75 हजार 286 परिवार प्रभावित हैं। हजारों घरों में पानी घुस चुका है। कहीं सड़कें डूब गई हैं, तो कहीं गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लोग घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। कोई ट्रैक्टर पर गृहस्थी का सामान लादकर निकल रहा है, तो कोई अपने मवेशियों को बचाने की जद्दोजहद में जुटा है। बाढ़ के इस कहर के बीच अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक लोग इस तबाही का सामना करेंगे और कब उन्हें राहत मिलेगी? प्रशासन के मुताबिक, अब तक 43 हजार 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। 14 राहत केंद्र और 46 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जहां अब तक 50 हजार 550 लोगों को भोजन कराया गया है। वहीं, छपरा के खेल भवन में युद्धस्तर पर फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, विकास मित्रों, डीलरों और प्रशिक्षु सिपाहियों की मदद से राहत सामग्री की पैकेजिंग की जा रही है। अब तक 2,650 फूड और ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। बाढ़ की मार सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान पशुओं पर भी पड़ रही है। पशुओं के लिए आठ चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 153.5 क्विंटल पशु चारे का वितरण किया गया है। वहीं, प्रभावित लोगों के इलाज के लिए 20 मेडिकल कैंप और पांच मोबाइल मेडिकल टीमें तैनात हैं। लेकिन सरकार की आंकड़ों और राहत के दावों से इतर बाढ़ की असल तस्वीर उन गांवों में दिख रही है, जहां लोग अपने घरों में पानी घुसने के बाद बेबस हैं। मकेर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति और पीड़ितों की मुश्किलों का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने। देखिए ग्राउंड जीरो से यह खास रिपोर्ट।0
0
Report
चतरा पुलिस ने 50 हजार इनामी बदमाश रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार के 50 हज़ार का इनामी अपराधी रामभज्जू यादव। वह चोरी के बोलेरो से हंटरगंज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहा था। इसी दौरान चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी जो चोरी के बोलेरो लेकर बिहार के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर मायापुर होते हुवे हंटरगंज के जजलो बाजार आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने टीम गठित कर मीरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उक्त व्यक्ति से रोककर जब गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वो नहीं दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह गाड़ी चोरी का बताया। आरोपी के पास से चोरी की बोलेरो और दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी पर बिहार-झारखंड में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिनती बिहार के टॉप 10 अपराधियों में कि जाती है।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी तंबुओं के नीचे, स्थाई राहत कब मिलेगी?
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी तम्बू के नीचे कट रही है। नौतन के चंपारण तटबंध पर सैकड़ों बाढ़ पीड़ित आश्रय लिए हैं। बांध के दोनों तरफ प्लास्टिक से बना तम्बू यह बताता है कि ये बाढ़ पीड़ितों का आश्रय स्थल है। इस बार जिला प्रशासन की मानवीय पहल सजगता और सतर्कता देखी जा रही है। सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन से खाना भेजना, बिजली की व्यवस्था, स्वास्थ्य की व्यवस्था जिला प्रशासन ने किया है। लेकिन ये बाढ़ पीड़ित सालों से ऐसी बत्तर जिंदगी जीने को मजबूर है। इनकी बेबसी और लाचारी का स्थाई निदान आज नहीं हो पाया है। बाढ़ से सरकार कब स्थाई निजात दिलाएगी यह बेबस लाचार बाढ़ पीड़ित सरकार से सवाल कर रहे हैं। तम्बू के नीचे महीनों ये सैकड़ों परिवार रहेगा। इनके बनाए चूल्हे को देख सकते हैं। सड़क किनारे भूखे बच्चे बुजर्गो को खाना खाते देख सकते हैं। इनकी बेबसी इनके दर्द पर तत्काल जिला प्रशासन मलहम तो लगा दिया है लेकिन सरकार बाढ़ से स्थाई निजात कब दिलाएगी ये सैकड़ों परिवार सरकार से सवाल कर रहे हैं।0
0
Report
जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) के अवसर पर माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:ममता, त्याग और संतान की दीर्घायु की कामना का पावन पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। मां और संतान के प्रेम का यह पावन बंधन सदैव अटूट रहे तथा सभी माताओं और उनके बच्चों के जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि बनी रहे।0
0
Report
जसपुर में स्किल इंडिया के तहत AI की मुफ्त क्लासें शुरू ग्रामीण बच्चों के लिए अवसर
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर, उत्तराखंड में स्किल इंडिया के तहत एआई क्लास शुरू हुईं हैं। 7 दिवसीय मुफ्त क्लासेज दी जाएंगी। पूर्व विधायक डॉ. शेलेन्द्र मोहन सिंघल के प्रयासों के बाद इन क्लासेज का शुभारंभ हुआ है। बच्चों को AI से जुड़ी तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण मिलेगा। आज पहली क्लास का फीता काटकर कार्यक्रम शुरू किया गया। उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवार के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनें। 14 साल से ऊपर के बच्चों को रजिस्टर किया गया है और लगभग चार घंटे के कोर्स के बाद प्रमाणपत्र मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद में दबंगों का सरेआम हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा युवक को सरेराह जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और लाठी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वायरल वीडियो में युवक के साथ कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही बाजार का पूरा मामला।0
0
Report
बलिया में आलू व्यापारी पर बदमाशों की गोली, जांघ में लगी गोली
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बिहार से आलू बेचकर लौट रहे आलू व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारी, घायल व्यापारी के जांघ में गोली लगी. बलिया के मांझी पुल के पास बिहार से आलू बेचकर लौट रहे बबलू कुमार गुप्ता और उनके ड्राइवर पर बदमाशों ने फायर कर दिया. कार और बाइक सवार बदमाशों के इस हमले में बबलू के जांघ में गोली लग गई. घायल बबलू को सीएचसी बैरिया पहुंचाया गया जहां डॉक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए बलिया जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.0
0
Report
बदरीनाथ-जोशीमठ हाईवे पर मलबा नहीं हटने से लंबा जाम, पितृपक्ष प्रभावित
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बदरनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति दिन ही नहीं, रात में भी वैसी ही बनी हुई है, मानो यात्रा की अभी शुरुआत हो रही हो। जबकि यह यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। शासन-प्रशासन को बरसात के बाद दो महीने का समय व्यवस्था सुधारने के लिए मिला था, लेकिन उसके बावजूद हालात जस के तस हैं। सड़क पर पड़ा मलबा नहीं हटाया गया, जिससे हाईवे सकरा हो गया है और थोड़ी सी भीड़ बढ़ते ही 10-12 KM लंबा जाम लग जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता पितृपक्ष को लेकर है। इन दिनों हर कोई अपने पितरों की तिथि के अनुसार बदरीनाथ धाम में पिंडदान और तर्पण करने पहुंचना चाहता है। लेकिन श्रद्धालु दिन भर जाम में ही फंसे रह जा रहे हैं। समय पर धाम न पहुंच पाने से उनकी आस्था पर चोट पहुंच रही है। यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द मलबा हटाकर सड़क को चौड़ा नहीं किया गया और ट्रैफिक प्लान सही नहीं किया गया, तो पितृपक्ष की भीड़ में स्थिति और बेकाबू हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चन्दौसी दरगाह उर्स मैदान पर महिला थाना निर्माण मामले में कोर्ट पहुंचा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल, चन्दौसी में हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने के लिए चन्दौसी नगरपालिका के प्रस्ताव से विवाद…कोर्ट पहुंचा मामला। जिला न्यायालय ने नगरपालिका बोर्ड के चेयरमैन, EO समेत 28 बोर्ड सदस्य को नोटिस जारी किये। चन्दौसी नगर पालिका परिषद ने महिला थाने के निर्माण के लिए उर्स मैदान की भूमि देने का प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में पास किया। उर्स मैदान की 2500 गज भूमि महिला थाने के निर्माण के लिए 2800 गज भूमि पार्किंग के लिए देने की तैयारी थी। दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने की तैयारी से दरगाह की इंतजामिया कमेटी ने पालिका के प्रस्ताव के खिलाफ जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी। मौलाना गुलाम साबिर का दावा कि उर्स मैदान वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी है; कोर्ट ने उर्स मैदान पर पालिका के किसी भी तरह के निर्माण/ बाधा उत्पन्न करने पर रोक लगा रखी है। नगर पालिका परिषद पर चोरी छिपे हजरत दरगाह गुलाम शाह मियां के उर्स मैदान पर महिला थाने के निर्माण के लिए भूमि देने के प्रस्ताव पास करने का आरोप। चन्दौसी थाना क्षेत्र के कम्पनी बाग स्थित हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान का मामला。0
0
Report
रावतभाटा में कथित अवैध शराब बिक्री पर लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में कथित अवैध शराब बिक्री के बारे में स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। चारभुजा स्थित संस्कृत बालिका विद्यालय के सामने कथित शराब ठिकाने और मुख्य बाजार में कथित अवैध शराब गोदाम को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराबियों के जमावड़े से विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पूरी तहसील में दर्जनों कथित अवैध शराब ब्रांच संचालित होने का भी दावा किया गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से कथित ठिकानों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
रावतभाटा में भाजपा ने 25 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संकल्प मजबूत किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के दौरान नगर पालिका परिसर में 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजपा नेता भुवनेश नागर, यात्रा संयोजक हर्ष जैन, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की नियमित देखभाल के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
16 सदस्यीय टीम हिमालयी तूफान में फंसी, सुरक्षित वापसी के बाद वीडियो जारी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के हिमालयी क्षेत्र से एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। पिंडारी ग्लेशियर से नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप होते हुए ट्रेल पास पार करने निकली 16 सदस्यीय टीम बर्फीले तूफान में फंस गई। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान के बाद टीम ने अभियान बीच में ही रोक दिया। अब टीम ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया है, जिसमें बर्फीले हालात और अभियान की मुश्किलें नजर आ रही हैं। राहत की बात यह है कि सभी सदस्य सुरक्षित वापस लौट आए हैं।16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व जतोली निवासी पर्वतारोही दिनेश सिंह दानू कर रहे थे। टीम 21 सितंबर को खाती से रवाना हुई और 24 सितंबर को एडवांस बेस कैंप पहुंची। 25 सितंबर को दिनेश दानू और इंद्र सिंह ने करीब 200 मीटर ऊंची रॉक वॉल पर रोप लगाकर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया। लेकिन रात करीब आठ बजे मौसम अचानक बिगड़ गया। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान में टीम का सामान लगभग 10 फीट बर्फ के नीचे दब गया। हालात को देखते हुए टीम ने सुरक्षित वापसी का फैसला लिया और शुक्रवार को सभी सदस्य वाछम-दऊ-जैकुनी पहुंच गए। दिनेश दानू का यह सातवां ट्रेल पास अभियान था, जो करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित था।0
0
Report
मेरठ: चलती सियाज कार में आग, चाचा-भतीजा झुलसे; अस्पताल रेफर
मेरठ *चलती सियाज कार में लगी आग, चाचा-भतीजा झुलसे* मोदीपुरम एसडीएस अस्पताल रेफर, अझौता मोड़ के पास हुआ हादसा दौराला। लावड़ रोड पर अझौता मोड़ के पास शुक्रवार को चलती सियाज कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजा झुलस गए। दोनों दिल्ली के भजनपुरा से इंचौली क्षेत्र के अंदावली गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। भजनपुरा निवासी सुरेंद्र अपने भतीजे सार्थक के साथ कार से अंदावली जा रहे थे। काली नदी पार करने के बाद अझौता मोड़ के पास अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। दोनों ने कार से बाहर निकलने का प्रयास किया, जिसमें उनके हाथ और कमर झुलस गए। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की लपटें देखकर राहगीरों के रुकने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। झुलसे सुरेंद्र और सार्थक को पहले सिवाया टोल प्लाजा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के समय कार में दोनों ही सवार थे।0
0
Report
रामपुर की मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर जागेशपुरी से रीति-रिवाज से शादी कर ली
Bareilly, Uttar Pradesh:रामपुर की मेहताब धर्म परिवर्तन कर मुरादाबाद के प्रेमी जागेशपुरी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। मेहताब ने बताया कि उसके घर वाले शादी के विरुद्ध थे और वह सनातन धर्म में आस्था रखती है। रामपुर की मेहताब के मुताबिक वह चार भाई-बहन हैं। वह आठवीं तक पढ़ी है। चार वर्ष पहले उसके गांव में मुरादाबाद के मूढ़ापांडे के गांव रोंडा के जागेशपुरी काम करने के लिए आए थे। इसी दौरान उसकी जागेशपुरी से मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे फोन पर बात होने लगी और दोनों में प्यार हो गया। मेहताब ने बताया कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन उसके घरवाले शादी के विरुद्ध थे। ऐसे में उसने घरवालाें की मर्जी के विरुद्ध शादी करने का निर्णय लिया। उसके ताऊ ने उन्हें बरेली में आचार्य केके शंखधार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह जागेशपुरी के साथ बरेली आईं। यहां पर हिंदू रीति-रिवाज से आचार्य शंखधार ने दोनों का विवाह कराया। मेहताब ने बताया कि उसे सनातन धर्म अच्छा लगता है और कई वर्ष से इसमें आस्था रखती है। उसने कहा कि मुस्लिम धर्म में तलाक और हलाला उसे पसंद नहीं है। एक व्यक्ति दो-तीन शादी करने के बाद भी बीबी को छोड़कर फिर निकाह कर लेता है।0
0
Report
Advertisement
